पश्चिम एशिया संकट: पीएम मोदी ने कुवैत के क्राउन प्रिंस से की बात, क्षेत्र में शांति और होर्मुज पर चर्चा हुई

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं पीएम मोदी ने कहा, हमने पश्चिम एशिया में बदली स्थिति पर विचार-विमर्श किया और हाल के घटनाक्रमों पर चिंता जताई। हमने कुवैत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता पर हमलों की निंदा को दोहराया। होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम इस बात पर सहमत हुए कि क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए निरंतर राजनयिक संपर्क जरूरी है। ये भी पढ़ें: भारतीय समुदाय का कल्याण और द्विपक्षीय संबंध प्रधानमंत्री ने कहा, मैंने कुवैत में भारतीय समुदाय की सुरक्षा और कल्याण के लिए उनके निरंतर समर्थन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। कुवैत में बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक निवास करते हैं। उनके हितों की रक्षा करना भारत के लिए हमेशा से एक अहम विषय रहा है। इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल-नहयान से फोन पर बात की थी और पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात पर चर्चा की थी। प्रधानमंत्री ने यूएई पर हमलों की भी निंदा की थी। इन हमलों में आम लोगों की जान गई और नागरिक बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा। (अधिक जानकारी अपडेट की जा रही है…) पीएम मोदी ने कहा, हमने पश्चिम एशिया में बदली स्थिति पर विचार-विमर्श किया और हाल के घटनाक्रमों पर चिंता जताई। हमने कुवैत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता पर हमलों की निंदा को दोहराया। होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम इस बात पर सहमत हुए कि क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए निरंतर राजनयिक संपर्क जरूरी है।ये भी पढ़ें: रिफाइनरियों में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 18, 2026 · 2 min · National Desk

Supreme Court: 'ED की छापेमारी के दौरान ममता बनर्जी का दखल देना अच्छी स्थिति नहीं', सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं बार एंड बेंच के अनुसार, जस्टिस पंकज मिश्रा और जस्टिस एनवी अंजारिया की पीठ ने कहा कि ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसी के काम में बाधा आने पर उसे बिना किसी उपाय के नहीं छोड़ा जा सकता। बेंच की यह टिप्पणी उस समय आई, जब पश्चिम बंगाल की ओर से यह दलील दी गई कि कोई केंद्रीय एजेंसी संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत सीधे सुप्रीम कोर्ट नहीं जा सकती। सुनवाई के दौरान पश्चिम बंगाल की ओर से वकील श्याम दीवान पेश हुए। उन्होंने कहा, ईडी कोई अलग कानूनी इकाई नहीं है, यह केवल सरकार का एक विभाग है। इसकी अपनी कोई अलग पहचान नहीं है। लाइव लॉ के अनुसार, उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई मौलिक अधिकार लागू ही नहीं होता, तो अनुच्छेद 32 के तहत याचिका दायर नहीं की जा सकती। ये भी पढ़ें: सीएम ममता बनर्जी के वकील ने क्या दलील दी? वकील दीवान ने दलील दी कि अगर ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसियों को अनुच्छेद 32 का इस्तेमाल करने की अनुमति दी गई, तो यह संघीय ढांचे के लिए ‘खतरनाक उदाहरण’ बन सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा होने पर सांविधानिक व्यवस्था में मौजूद संतुलन और नियंत्रण की प्रक्रिया पूरी तरह दरकिनार हो जाएगी और एक विभाग दूसरे के खिलाफ इस अनुच्छेद का इस्तेमाल करने लगेगा। वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने क्या कहा? वहीं, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने भी कहा कि ईडी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को प्राथमिकी दर्ज करने के लिए नहीं कह सकती। सिब्बल ने कहा, ईडी सीबीई से जांच कराने के लिए नहीं कह सकती, जब तक कोई मूल अपराध दर्ज नहीं होता, ईडी मामले में नहीं आ सकती और न ही वह मौलिक अधिकार के नाम पर सीबीआई से प्राथमिकी दर्ज करा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 18, 2026 · 2 min · National Desk

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध क्या हुआ कमिंस को? कमिंस ने दिसंबर 2025 में एडिलेड में खेले गए तीसरे एशेज टेस्ट के बाद से कोई प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है। वेस्टइंडीज दौरे के बाद उन्हें पीठ के निचले हिस्से में लम्बर बोन स्ट्रेस इंजरी हो गई थी, जिसके चलते उन्हें लंबे समय तक मैदान से दूर रहना पड़ा। इसी चोट के कारण वह एशेज सीरीज के बाकी मुकाबलों और आईसीसी टी20 विश्व कप से भी बाहर हो गए थे। अब वह आईपीएल के कुछ मुकाबलों में भी अनुपलब्ध रहेंगे। ईशान बने कप्तान, अभिषेक होंगे डिप्टी कमिंस की गैरमौजूदगी में टीम प्रबंधन ने ईशान किशन को कप्तानी का जिम्मेदारी दी है। जब तक कमिंस टीम से नहीं जुड़ते किशन ही नेतृत्व करते नजर आएंगे। इस दौरान अभिषेक शर्मा उप-कप्तानी करते दिखेंगे। 𝐀𝐍𝐍𝐎𝐔𝐍𝐂𝐄𝐌𝐄𝐍𝐓 🚨 Pat Cummins will miss a few games while recovering from injury. Until he recovers, Ishan Kishan will be the Captain and Abhishek Sharma will be the Vice-Captain. pic.twitter.com/etXJUkQJeG — SunRisers Hyderabad (@SunRisers) March 18, 2026 कमिंस की गैरमौजूदगी में टीम प्रबंधन ने ईशान किशन को कप्तानी का जिम्मेदारी दी है। जब तक कमिंस टीम से नहीं जुड़ते किशन ही नेतृत्व करते नजर आएंगे। इस दौरान अभिषेक शर्मा उप-कप्तानी करते दिखेंगे। ईशा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 18, 2026 · 2 min · National Desk

क्या हमलों में मारे गए ईरान के खुफिया प्रमुख?: आईडीएफ ने किया बड़ा हमला, इस्राइली मीडिया का दावा

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं यरूशलम पोस्ट ने सूत्रों के हवाले से कहा, कुछ ईरानी मीडिया संस्थानों ने भी इस हमले की कोशिश की खबर दी है। हालांकि, खताइब की स्थिति के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमला मंगलवार की रात किया गया था। बुधवार को एक सूत्र ने यरूशलम पोस्ट को बताया कि हमला कामयाब रहा। लेकिन इसके नतीजों की अभी तक आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है। इस्राइली रक्षा मंत्री का दावा- मारे गए ईरानी खुफिया प्रमुख इस्राइल के रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज ने बुधवार को दावा किया कि इस्राइली सेना ने ईरान के खुफिया प्रमुख खताइब को मार गिराया है। काट्ज ने खताइब की मौत की घोषणा करते हुए कहा कि आज दोपहर सभी मोर्चों पर अहम आश्चर्यचकित कर देने वाले घटनाक्रम होने की उम्मीद है। हालांकि, उन्होंने इसके बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी। अली लारीजानी और जनरल सुलेमानी की मौत यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब सोमवार की रात ईरान की सर्वोच्च सुरक्षा परिषद के पूर्व सचिव अली लारीजानी (67 वर्षीय) की हत्या कर दी गई। लारीजानी खामेनेई और उनके उत्तराधिकारी मोजतबा खामेनेई के करीबी माने जाते थे। पश्चिम एशिया में पिछले 19 दिनों से संघर्ष जारी है। लारीजानी ईरानी नेतृत्व के सबसे वरिष्ठ व्यक्तियों में से एक माने जाते थे। इसके अलावा, ईरानी सरकारी मीडिया ने मंगलवार को पुष्टि की कि बसिज बल के प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल गुलामरेजा सुलेमानी भी एक हमले में मारे गए। सुलेमानी पिछले छह वर्षों से इस बल का नेतृत्व कर रहे थे और सैन्य प्रतिक्रिया में अहम भूमिका निभा रहे थे। बसिज बल, ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की इक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 18, 2026 · 2 min · National Desk

ईरान युद्ध में ट्रंप को क्यों नहीं मिल रहा साथ?: नाटो से लेकर यूरोप और एशियाई देश भी दूर, जानें क्या है वजह

ईरान युद्ध में ट्रंप को क्यों नहीं मिल रहा साथ?: नाटो से लेकर यूरोप और एशियाई देश भी दूर, जानें क्या है वजह और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अमेरिका-इस्राइल की तरफ से ईरान के खिलाफ युद्ध छेड़े हुए आज 19वां दिन है। दोनों ही पक्षों की तरफ से एक-दूसरे के खिलाफ हमले जारी हैं। इस्राइल ने मंगलवार को एलान किया कि उसने ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी को मार गिराया है, जिसकी पुष्टि ईरान की तरफ से कर दी गई है। दूसरी तरफ ईरान की मीडिया की तरफ से दावा किया गया है कि देश के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने इस संघर्ष को जारी रखने की बात कही है। उनकी तरफ से पहले ही एक संदेश में होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद रखने की घोषणा की गई थी, जिसके चलते दुनियाभर में तेल के दाम आसमान छूने लगे हैं। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी अपने सहयोगी देशों से अपील की थी कि वे होर्मुज खुलवाने के लिए अपने युद्धपोतों को क्षेत्र में भेजें। हालांकि, न तो अब तक होर्मुज खोलने को लेकर अमेरिका की तरफ से कोई कदम उठाया गया है और न ही उसके सहयोगी देशों ने ही अपनी नौसेना को भेजने से जुड़ी कोई बात कही है। ऐसे में दुनियाभर में यह सवाल उठने लगे हैं कि आखिर क्यों अमेरिका को ईरान के खिलाफ युद्ध में पहले की तरह का समर्थन नहीं मिल रहा है? पश्चिमी देशों का संगठन नाटो इस युद्ध में अब तक क्यों नहीं कूदा है? यूरोप की सभी बड़ी ता …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 18, 2026 · 2 min · National Desk

भारत में रोज ईवी से जुड़े 25 हादसे: तीन साल में इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने की कितनी घटनाएं, क्या हैं वजहें?

भारत में रोज ईवी से जुड़े 25 हादसे: तीन साल में इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने की कितनी घटनाएं, क्या हैं वजहें? और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं इस पूरे घटनाक्रम के बाद देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की सुरक्षा को लेकर सवाल पूछे जा रहे हैं। दरअसल, यह ईवी से जुड़ा कोई पहला हादसा नहीं है, बल्कि समय-समय पर इलेक्ट्रिक कारों, दोपहिया वाहनों में आग लगने की घटनाएं सामने आती रही हैं। इन घटनाओं में पहले भी जान गई हैं। ये भी पढ़ें: इंदौर हादसे की दर्दनाक दास्तान: बिहार से इलाज के लिए आया था सेठिया परिवार, धमाके में सभी जिंदा जल गए ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) में आग लगने की घटनाओं का आंकड़ा क्या है? ईवी आमतौर पर इतनी आसानी से आग क्यों पकड़ लेते हैं? इसके अलावा मौसम के बदलाव और तापमान का ईवी की आग से क्या संबंध है? क्या सरकार की तरफ से ईवी हादसों की जांच और आगे हादसे रोकने से जुड़े दिशा-निर्देश भी बनाए गए हैं? आइये जानते हैं… इस पूरे घटनाक्रम के बाद देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की सुरक्षा को लेकर सवाल पूछे जा रहे हैं। दरअसल, यह ईवी से जुड़ा कोई पहला हादसा नहीं है, बल्कि समय-समय पर इलेक्ट्रिक कारों, दोपहिया वाहनों में आग लगने की घटनाएं सामने आती रही हैं। इन घटनाओं में पहले भी जान गई हैं।ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर भारत में इलेक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 18, 2026 · 2 min · National Desk

'मोहब्बत हमसे, शादी उनसे?': देवेगौड़ा पर खरगे का तंज, राज्यसभा में लगे ठहाके, प्रधानमंत्री मोदी भी मुस्कुराए

#WATCH | Delhi | On Former Prime Minister and Rajya Sabha MP, HD Deve Gowda, Congress National President and LoP, Rajya Sabha, Mallikarjun Kharge says, “…I know Deve Gowda ji for more than 54 years and I worked with him a lot. Later, I don’t know what happened…’ Wo mohabbat… pic.twitter.com/FTyNLCQIzB — ANI (@ANI) March 18, 2026 सदन को संबोधित करते हुए खरगे ने देवेगौड़ा का जिक्र किया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ‘मैं देवेगौड़ा को 54 वर्षों से जानता हूं। उनके साथ ही मैंने काम किया, लेकिन क्या हुआ मुझें मालूम नहीं। उन्होंने प्रेम हमारे साथ किया, मोहब्बत हमारे साथ किया और शादी मोदी साहब के साथ कर ली। ये जल्दी ही हुआ कैसे हुआ मुझे मालूम नहीं।’ खरगे की इस बात पर पीएम मोदी सहित पूरा सदन ठहाकों से गुज उठा। इसके बाद उन्होंने रामदास अठावले पर भी मजाकिया अंदाज में निशाना साधा। खरगे ने हंसते हुए कहा कि अठावले अपनी कविताओं में हमेशा पीएम मोदी की तारीफ करते हैं। लगता है कि अठावले को मोदी जी की तारीफ के अलावा कोई और कविता आती ही नहीं है। जिससे सदस्यों के बीच फिर से हंसी की लहर दौड़ गई।इस सबके बीच खरगे ने एक बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि राजनीति या सार्वजनिक जीवन में लोग न तो कभी थकते हैं और न ही सेवानिवृत्त होते हैं। देश सेवा का जुनून पदों से परे हमेशा बना रहता है। खरगे ने जोर देकर कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले लोग हमेशा कर्तव्य की भावना से प्रेरित रहते हैं, चाहे उनका कार्यकाल रहे या न रहे।खरगे खुद भी जून में राज्यसभा से सेवानिवृत्त होने वाले हैं। उन्होंने अप्रैल से जुलाई के बीच सेवानिवृत्त होने वाले सांसदों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राज्यसभा एक स्थायी औ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 18, 2026 · 2 min · National Desk

नेपाल में हेलीकॉप्टर दुर्घटना: लैंडिंग के समय बिगड़ा संतुलन, खोटांग में 9एन-एएफक्यू क्रैश; एक यात्री घायल

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा सुबह करीब 11 बजकर 51 मिनट पर हुआ। एयर डायनेस्टी का हेलीकॉप्टर 9एन-एएसक्यू खोटांग जिले में उतरने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान वह असंतुलित होकर जमीन पर गिर गया। खोटांग की मुख्य जिला अधिकारी रेखा कंडेल ने बताया कि हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और केवल एक व्यक्ति को मामूली चोट लगी है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लैंडिंग के समय वहां काफी तेज हवा चल रही थी। धूल और तेज हवा के कारण पायलट को लैंडिंग में दिक्कत हुई और हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। कंपनी के अनुसार, पायलट सबिन थापा हेलीकॉप्टर उड़ा रहे थे। हेलीकॉप्टर कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि पायलट और अन्य यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। हादसे की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं।हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया। घायल यात्री को अस्पताल पहुंचाने और रेस्क्यू के लिए कंपनी ने एक दूसरा हेलीकॉप्टर मौके पर भेजा है। अन्य यात्रियों और पायलट को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। पुलिस और स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 18, 2026 · 1 min · National Desk

कौन हैं प्रद्युत बोरदोलोई?: असम चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद-MLA रहे नेता भाजपा में गए; सियासी बयानबाजी शुरू

असम से कांग्रेस के लोकसभा सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि यह फैसला उनके लिए बेहद कठिन था क्योंकि उन्हें कांग्रेस पार्टी के अंदर कई मुद्दों पर लगातार अपमान का सामना करना पड़ रहा था। उनके इस्तीफे के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। विभिन्न दलों के नेताओं ने इस घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस की स्थिति पर सवाल उठाए हैं। जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा का बयान जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा कांग्रेस जमीनी मुद्दों से कट चुकी है। बिहार में जब हम देख रहे थे, हमें लगता था कि जो मुद्दा जनता के बीच है ही नहीं, उस मुद्दे को लेकर कांग्रेस यात्रा निकाल रही है। बिहार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के केवल 6 विधायक रह गए, उनमें से भी बहुत पार्टी से नाराज हैं। राष्ट्रीय स्तर पर भी कांग्रेस नेतृत्वविहीन लग रही है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने क्या कहा प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कांग्रेस पार्टी में कुछ बचा है क्या? कांग्रेस खत्म होने वाली है। अगर गौरव गोगोई कल पार्टी से इस्तीफा दे दें तो यह चौंकाने वाली बात नहीं होगी। “कांग्रेस का अपने विधायकों और सांसदों पर कोई नियंत्रण नहीं” भाजपा सांसद मनन कुमार मिश्रा ने कहा कांग्रेस के शीर्ष नेता का कोई नियंत्रण उनके सांसदों-विधायकों पर नहीं रह गया है। कांग्रेस कमजोर हो गई है । असम का प्रकरण संकेत है कि कांग्रेस अब पूरी तरह टूट के कगार पर है।" वहीं भाजपा सांसद दामोदर अग्रवाल ने कहा कोई भी डूबती हुई नाव में नहीं रहना चाहता और जिस पार्टी का नेतृत्व कमज़ोर और बेअसर हो, उसमें भला कौन रहेगा। भाजपा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कां …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 18, 2026 · 2 min · National Desk

योगी सरकार के नौ साल: सीएम बोले- हमने पीएम मोदी को 28 मार्च को जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन करने का न्योता भेजा है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में बीते नौ साल में भाजपा सरकार होने का परिणाम यह है कि देश का सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क यूपी के पास है। प्रदेश के सर्वाधिक सात शहरों में मेट्रो का संचालन हो रहा है। लखनऊ, कानपुर, आगरा, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ में मेट्रो सेवा का शुभारंभ किया। देश की पहली रैपिड रेल दिल्ली और मेरठ के बीच प्रारंभ हो चुकी है। देश का पहला रोपवे वाराणसी में बन रहा है और देश का पहला इनलैंड वाटर वे वाराणसी से हल्दिया के बीच उत्तर प्रदेश में बना है। एयर कनेक्टिविटी के लिए उत्तर प्रदेश में 16 डोमेस्टिक एयरपोर्ट और चार इंटरनेशनल एयरपोर्ट का संचालन हो रहा है। वहीं, हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 28 मार्च को देश के सबसे बड़े जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन करने का न्योता भेज दिया है। मतलब 2017 के पहले जिस प्रदेश की पहचान दंगों और खराब कानून व्यवस्था से होती थी उसकी पहचान आज विकास, सुशासन और इंफ्रास्ट्रक्चर से हो रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में भाजपा सरकार के नौ साल पूरे होने पर लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 18, 2026 · 1 min · National Desk