अध्यात्म, श्रद्धा और विश्वास के पावन पर्व चैत्र नवरात्र के स्वागत के लिए धर्मनगरी तैयार है। कलश स्थापना के साथ वीरवार को शक्ति की साधना का शंखनाद होगा। आस्था का महाकुंभ में धर्मनगरी डूब जाएगी। हर ओर रोशनी व धार्मिक उत्साह का माहौल है। जम्मू मार्ग, बाण गंगा मार्ग, उधमपुर मार्ग सहित अन्य प्रमुख स्थलों पर भव्य स्वागत द्वार बनाए गए हैं। विश्व प्रसिद्ध श्री माता वैष्णो देवी का दरबार रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगा रहा है। साज-सज्जा के लिए विशेष रूप से देश के विभिन्न राज्यों सहित विदेश से रंग-बिरंगे फूल मंगाए गए हैं। ऑर्किड, लिली, गुलाब और गेंदे के साथ विदेशी फूलों ने पूरे परिसर को सुगंधित बना दिया है। श्रद्धालु दृश्य को देखकर मंत्रमुग्ध हैं और यात्रा को यादगार बनाने के लिए नजारों को कैमरों में कैद कर रहे हैं।मुख्य बस स्टैंड के श्रीधर चौक में विशाल दुर्गा पंडाल स्थापित किया गया है। स्थानीय युवाओं की ओर से बनाई गई दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में मां दुर्गा के साथ मां महाकाली, मां सरस्वती और मां वैष्णो देवी की पिंडियों सजाई जाएंगी। यहां सुबह-शाम आरती के साथ भगवती जागरण होगा, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक प्रस्तुतियां देंगे। सदस्य दीपक, परोच, शंकर सिंह और विनय हीरा के अनुसार समिति 21 वर्षों से लगातार पंडाल सजा रही है।वर्ष 2026 के आंकड़ों पर नजर डालें तो पहले तीन महीनों में ही लगभग 16 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। प्रशासन को उम्मीद है कि नवरात्र के दौरान 3 से 4 लाख अतिरिक्त भक्त माथा टेकने पहुंचेंगे, जिससे शुरुआती तीन महीनों का आंकड़ा 20 लाख पार जा सकता है। कटड़ा का हर नागरिक और व्यापारी आध्यात्मिक उत्सव को सफल बनाने के लिए सेवाभाव से जुटा है।पर्यटन को बढ़ावा देने और दूरदर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें