मथुरा बवाल: तमंचे से चलाई थी गोलियां, रबड़ की गोली से नाबालिग की आंख जख्मी; हाईवे से मिले सबूतों से बड़ा खुलासा

1 of 17 mathura violence - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स इसके अलावा पुलिस के रबर बुलेट गन वगैरह भी बलवे में टूट गए। पलिस को हाईवे से ईंट पत्थर, डंडे और तमंचों से चलाई गोलियों के खोखे भी मिले हैं। इस दौरान पुलिस ने 40 राउंड आंसू गैस के गोले छोड़े तो 32 रबर बुलेट भी चलाई गईं। मथुरा के छाता में हुए बवाल में पुलिस-प्रशासन की आठ गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई, पुलिस ने हाईवे से रविवार को बवाल के साक्ष्य जुटाए। पुलिस को मौके से तमंचे से चली गोलियों के खोखे, मैगजीन, टीयर गैस सेल आदि बरामद किए। पुलिस ने 15 बाइक भी बरामद कीं। जो गाड़ियां टूटीं उनमें एडीएम प्रशासन, एसडीएम मथुरा, पुलिस की दो गाड़ी, एसपीआरए अलीगढ़ की गाड़ी, सीओ छाता की गाड़ी सहित आठ गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुईं। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 17 मथुरा में बवाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी रबड़ की गोली से नाबालिग की आंख जख्मी फरसा वाले बाबा की मौत के बाद उपजे जनाक्रोश ने रविवार को छाता में हिंसक रूप ले लिया। उपद्रवियों और पुलिस के बीच हुई तीखी झड़प के बाद अब स्थानीय आम जनमानस दहशत और दर्द में है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस द्वारा किए गए बल प्रयोग की जद में आकर निर्दोष राहगीर और स्थानीय निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 3 of 17 बवाल से हाईवे पर लगा जाम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी सबसे हृदयविदारक घटना एक नाबालिग किशोर के साथ घटी। पुलिस द्वारा चलाई रबड़ की गोली आंख में लग गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नाबालिग के परिजन ने केबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण सिंह न्याय की गुहार लगाई है। 4 of 17 जाम के चलते लोग हुए परेशान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी प …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 23, 2026 · 2 min · National Desk

BSEB 12th Result 2026: अमर उजाला पर मिलेगा बीएसईबी 12वीं का रिजल्ट, सबसे पहले देखने के लिए अभी करें पंजीकरण

Bihar Board Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं के छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के परिणाम को लेकर बड़ी घोषणा की गई है। समिति के अध्यक्ष श्री आनन्द किशोर ने जानकारी दी है कि शिक्षा विभाग, बिहार के माननीय मंत्री श्री सुनील कुमार द्वारा 23 मार्च, यानी आज परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा। दोपहर 1:30 बजे जारी होगा रिजल्ट रिजल्ट जारी होते ही भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट धीमी या क्रैश हो सकती है। ऐसे में छात्र अपनी सुविधा के लिए अमर उजाला के रिजल्ट पोर्टल पर पहले से पंजीकरण कर सकते हैं, ताकि परिणाम घोषित होते ही वे बिना किसी देरी के सबसे पहले अपना रिजल्ट देख सकें। बिहार इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 का परिणाम 23 मार्च 2026 को अपराह्न 1:30 बजे जारी किया जाएगा। यह परिणाम शिक्षा विभाग के माननीय मंत्री श्री सुनील कुमार द्वारा घोषित किया जाएगा, जबकि इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्दर भी उपस्थित रहेंगे। इस साल बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में करीब 13,17,846 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। परीक्षा 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी। रिजल्ट चेक करने से पहले रखें ये जरूरी जानकारी तैयार रिजल्ट देखने से पहले अपने सभी जरूरी विवरण जैसे रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि और लॉगिन जानकारी पहले से एक जगह नोट करके या सेव करके रखें। रिजल्ट के समय जल्दबाजी में इन जानकारियों को ढूंढने में परेशानी हो सकती है, जिससे समय भी बर्बाद होता है। यदि आप पहले से तैयारी करके रखते हैं, तो बिना किसी देरी के तुरंत अपना परिणाम देख पाएंगे। ये सभी जरूरी विवरण आपको आपके प्रवेश पत्र में मिल जा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 23, 2026 · 2 min · National Desk

Air Canada Exp: न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर एयर कनाडा एक्स. विमान हादसे का शिकार, ग्राउंड ऑपरेशन व्हीकल से हुई टक्कर

फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, सोमवार तड़के विमान लैंड करने की कोशिश में था, तभी अचानक यह हादसा हुआ। हालांकि, अभी तक इस हादसे में किसी के घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।हादसे के तुरंत बाद अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने ला गॉर्डिया एयरपोर्ट पर ‘ग्राउंड स्टॉप’ लागू कर दिया। इसका मतलब है कि न तो कोई विमान वहां उतर सकता है और न ही उड़ान भर सकता है। प्रशासन ने शुरुआती बयान में कहा कि आपातकालीन स्थिति के कारण एयरपोर्ट को शाम 6 बजे तक बंद रखा जा सकता है।ला गॉर्डिया न्यूयॉर्क का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट है। इस हादसे और उसके बाद लागू हुई पाबंदियों के कारण हजारों यात्रियों के फंसने की आशंका है। एविएशन एक्सपर्ट्स का कहना है कि रनवे पर इस तरह की घटनाएं दुर्लभ होती हैं, लेकिन इनके कारण पूरे एयर ट्रैफिक नेटवर्क पर बुरा असर पड़ता है।जानकारी के मुताबिक, कई फ्लाइट के रूट को डायवर्ट भी किया गया है। फिलहाल, एयर कनाडा और न्यूयॉर्क फायर डिपार्टमेंट ने इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। जांच टीमें मौके पर मौजूद हैं। जांच इस बात को लेकर हो रही है कि आखिर ये हादसा कैसे हुआ। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 23, 2026 · 1 min · National Desk

गुरुग्राम में आज कैब मिलना मुश्किल: ड्राइवर्स की रहेगी हड़ताल; जानें क्यों सुरक्षा को लेकर सड़कों पर उतरे चालक

चालकों का कहना है कि एग्रीगेटर कंपनियां जैसे ऊबर या ओला ड्राइवर्स का तो कड़ा वेरिफिकेशन करती हैं, लेकिन यात्रियों की पहचान सुनिश्चित नहीं की जाती। एक चालक ने कहा कि हमे फर्जी और असत्यापित यात्रियों से सुरक्षा चाहिए। यात्रियों का केवाईसी होने से अपराधों पर लगाम लगेगी।कैब में यात्रियों और ड्राइवरों के लिए एसओएस बटन जैसे फीचर्स तो हैं, लेकिन चालकों ने इनकी प्रभावशीलता पर भी सवाल उठाए हैं। उनका दावा है कि इमरजेंसी में ये फीचर्स समय पर मदद नहीं पहुंचा पाते, जिससे ड्राइवर असुरक्षित महसूस करते हैं।चालकों ने जनवरी में हुई 25 वर्षीय सूरज सिंह की हत्या का जिक्र किया, जिसका उसकी अपनी ही गाड़ी में गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। ऐसी घटनाओं के बाद चालकों में अपनी जान को लेकर गहरा डर बना हुआ है।विरोध कर रहे चालकों का आरोप है कि कभी-कभी ग्राहक उनसे दुर्व्यवहार भी करता है, जिसकी शिकायत करने के लिए कोई ठोस सिस्टम नहीं है। इसलिए वे एक ऐसी व्यवस्था की मांग कर रहे हैं, जहां वे बिना किसी डर के न केवल अपनी शिकायत दर्ज करवाएं, बल्कि उसपर सुनवाई भी हो।आज यानी 23 मार्च को गुरुग्राम के यात्रियों को हड़ताल की वजह से आवागमन में काफी परेशानी हो सकती है। आमतौर पर एक मिनट में मिलने वाली कैब के लिए यात्रियों को 15 मिनट से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ सकता है। मेट्रो स्टेशनों और ऑफिस जाने वाले लोगों के लिए यह पड़ताल एक मुसीबत बन गई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 23, 2026 · 2 min · National Desk

Hormuz: युद्ध की कीमत वसूलने की तैयारी में ईरान, होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर लगाएगा करोड़ों रुपये की फीस

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ‘युद्ध की कीमत होती है’ अलाएद्दीन बोरोजेर्दी ने बताया कि होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर फीस लगाने का फैसला एक नए संप्रभु शासन की स्थापना का प्रतीक है। उन्होंने कहा, ‘जलडमरूमध्य पार करने वाले कुछ जहाजों से आवाजाही शुल्क के रूप में 20 लाख डॉलर वसूलना ईरान की ताकत को दर्शाता है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘युद्ध की एक कीमत होती है इसलिए स्वभाविक रूप से हमें ऐसा करना पड़ेगा।’ बोरोजेर्दी की यह टिप्पणी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस धमकी के बाद सामने आई है, जिसमें ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य पूरी तरह से खोलने को कहा है। ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान ने ऐसा नहीं किया तो वे ईरान के पावर प्लांट को निशाना बनाएंगे। ईरान के राष्ट्रपति ने हाल ही में एक बयान में कहा था कि होर्मुज का रास्ता ईरान के दुश्मनों को छोड़कर बाकी सभी के लिए खुला है। हालांकि उनकी इस टिप्पणी के बाद अब ईरान के सांसद ही होर्मुज पर भारी-भरकम शुल्क लगाने की बात कर रहे हैं। ये भी पढ़ें- दुनिया के लिए क्यों अहम है होर्मुज? होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्तों में से एक है, जहां से करीब 20 प्रतिशत तेल और गैस की सप्लाई गुजरती है। अगर यह रास्ता बंद होता है तो वैश्विक बाजार में तेल और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ सकती हैं। हाल के हमलों और तनाव के कारण पहले ही ऊर्जा बाजार में उथल-पुथल देखने को मिल रही है। ईरान की समुद्री सीमा पर मौजूद होर्मुज एक बेहद संकरा रास्ता है, जहां से वैश्विक तेल निर्यात होता है। ईरान इस रास्ते पर रणनीतिक बढ़त रखता है और इसे बाधित कर सकता है। अलाएद्दीन बोरोजेर्दी ने बताया कि ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 23, 2026 · 2 min · National Desk

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में दिखी गिरावट; चांदी करीब ₹13600 तक टूटी, सोना ₹7135 सस्ता

Sone Chandi ka Aaj ka Rate: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच सोमवार को एमसीक्स पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। चांदी की कीमत 13606 रुपये गिरकर 2.13 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोने का भाव 7135 रुपये गिरकर 1.37 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी का भाव वैश्विक बाजार में सोमवार को सोना और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और मजबूत डॉलर के दबाव में दोनों कीमती धातुओं में बिकवाली देखी गई। क्यों गिर रहे हैं सोना-चांदी के दाम? कॉमेक्स पर सोने की कीमत करीब 3% गिरकर 4,462 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। गौरतलब है कि इससे पहले पिछले सप्ताह सोना लगभग 11% टूट चुका है, जो 1983 के बाद इसकी सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट मानी जा रही है। वहीं, एशियाई कारोबार के दौरान चांदी की कीमत भी करीब 3% गिरकर 67.5 डॉलर प्रति औंस तक आ गई। विशेषज्ञों के मुताबिक, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने महंगाई की चिंताओं को बढ़ा दिया है। इससे अमेरिकी फेडरल रिजर्व समेत अन्य केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दरों में जल्द कटौती की उम्मीद कमजोर हुई है। चूंकि सोना एक नॉन-यील्डिंग एसेट है, ऐसे माहौल में इसकी मांग घटती है और कीमतों पर दबाव आता है। पश्चिम एशिया तनाव ने बढ़ाई अनिश्चितता इसके अलावा, डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में मजबूती भी सोने-चांदी के लिए नकारात्मक साबित हो रही है। मजबूत डॉलर के कारण अन्य मुद्राओं में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए सोना महंगा हो जाता है, जिससे इसकी मांग घटती है। तेल बाजार में उतार-चढ़ाव तब और बढ़ गया जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दो दिन के भीतर स्ट्रेट ऑफ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 23, 2026 · 2 min · National Desk

Tharoor: शशि थरूर ने ट्रांसजेंडर संशोधन विधेयक की कड़ी आलोचना की, कहा- यह बुनियादी उलटफेर

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक्स पोस्ट में कहा ‘केरल में चल रहे विधानसभा चुनाव की वजह से मैं संसद को मिस करूंगा, फिर भी मैं वहां हो रहे विधायी घटनाक्रमों की रिपोर्ट पर नजर रख रहा हूं। लोकसभा में पेश किए गए ‘ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) संशोधन विधेयक, 2026’ को लेकर मैं बहुत चिंतित हूं। इसे काफी गुपचुप तरीके से और संबंधित पक्षों से बिना उचित सलाह-मशविरे के पेश किया गया। यह विधेयक सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक एनएएलएसए (2014) फैसले के बाद स्थापित अधिकार-आधारित ढांचे में एक बुनियादी उलटफेर जैसा लगता है।‘उन्होंने कहा कि इन संशोधनों से 2019 के अधिनियम की धारा 4(2) को हटा दिया गया है, जो अपनी खुद की समझ के आधार पर अपनी लैंगिक पहचान तय करने के अधिकार की गारंटी देती थी। इसकी जगह अब एक ऐसी व्यवस्था लाई गई है जिसमें पहचान को मान्यता मिलने से पहले मेडिकल बोर्ड से सत्यापन और सरकारी अधिकारियों से प्रमाण पत्र लेना जरूरी होगा। असल में अब सरकार यह तय करेगी कि कोई नागरिक खुद को क्या समझता है— यह एक ऐसा दखल है जो गरिमा और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के संवैधानिक वादे के साथ मेल नहीं खाता।शशि थरूर ने आगे कहा कि उतना ही चिंताजनक ‘ट्रांसजेंडर व्यक्ति’ की परिभाषा को बहुत ज्यादा सीमित कर देना भी है। इससे इस बात का खतरा है कि ट्रांस-पुरुष, ट्रांस-महिलाएं, नॉन-बाइनरी और लैंगिक रूप से विविध वे लोग, जिन्हें पहले कानून के तहत मान्यता मिली हुई थी, अब इस दायरे से बाहर हो सकते हैं। साथ ही, यह लैंगिक पहचान को केवल जैविक लक्षणों या कुछ चुनिंदा सामाजिक-सांस्कृतिक श्रेणियों तक ही सीमित कर देता है। यह विधेयक लैंगिक-पुष्टि सर्जरी की जानकारी अधिकारियों को देना अनिवार्य बनाता है। इससे निजता को …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 23, 2026 · 2 min · National Desk

Uttarakhand Weather: आज पहाड़ों पर तूफान चलने का अलर्ट, मैदान में भी बदलेगा मौसम, 27 मार्च तक का जानें अपडेट

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में सोमवार को तेज तूफान चलने की संभावना है। हालांकि मैदानी इलाकों में भी मौसम बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 23 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले में बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 23, 2026 · 1 min · National Desk

यूपी: योगी कैबिनेट की बैठक आज, निजी बिजनेस पार्क सहित इन 23 प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी, जानिए डिटेल

भाजपा ने क्षेत्रवार जिला कमेटियों के गठन के लिए बैठकों के बीच अब प्रदेश कमेटी के गठन और निगमों, आयोगों व बोर्डों में कार्यकर्ताओं के मनोनयन की कवायद शुरू कर दी है। इसी क्रम में रविवार को प्रदेश कोर कमेटी की उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आवास पर हुई बैठक में चर्चा की गई। प्रदेश कमेटी में महामंत्री, उपाध्यक्ष, मंत्री, क्षेत्रीय अध्यक्षों और मीडिया टीम समेत सभी मोर्चों और प्रकोष्ठों के प्रदेश पदाधिकारियों के प्रस्तावित नामों पर चर्चा हुई। हालांकि, इन नामों पर अंतिम मुहर दिल्ली में होने वाली बैठक में लगेगी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल हुए। करीब एक घंटे तक संगठन और मनोनयन पर गहन मंथन हुआ। सूत्रों के मुताबिक बैठक में सभी का सुझाव था कि जिन कार्यकर्ताओं को संगठन में जगह नहीं मिल पा रही है या जिन्हें संगठन से हटाया जाना है उन्हें निगमों, बोर्डों और आयोगों में समायोजित किया जाना चाहिए। सूत्र बताते हैं कि पहले यह बैठक सीएम योगी आदित्यनाथ के आवास पर होनी थी लेकिन मुख्यमंत्री के शहर से बाहर होने से यह बैठक ब्रजेश पाठक के आवास पर हुई। बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने फोन से सीएम को बैठक में हुई चर्चा की जानकारी दी। बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष पूरी सूची लेकर दिल्ली रवाना हो गए हैं। चूंकि इस समय संसद सत्र चल रहा है इसलिए प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली में ही रहेंगे। माना जा रहा है कि दो-तीन दिन में दिल्ली में भी संगठन के प्रदेश स्तरीय कमेटी के गठन और मनोनयन संबंधी मुद्दों पर सभी प्रस्तावित नामों को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके बाद सूची जारी की जाएगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 23, 2026 · 2 min · National Desk

Weather: पश्चिमी विक्षोभ से पहाड़ों पर बर्फबारी, दिल्ली समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश के आसार

केदारनाथ धाम में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते पूरी केदार घाटी सफेद बर्फ की चादर में ढकी हुई है। खराब मौसम और शून्य से नीचे तापमान के बावजूद उत्तराखंड पुलिस और आईटीबीपी के जवान सुरक्षा व्यवस्था बनाए हुए हैं और लगातार गश्त कर रहे हैं। वहीं, कश्मीर में मौसम का अलग ही रुख देखने को मिल रहा है। वहां, ज्यादातर स्थानों पर धूप खिली रही। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, 23 से 25 मार्च के बीच पहाड़ों में कुछ स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है। 29 से 31 मार्च के दौरान फिर से बारिश और बर्फबारी का दौर लौट सकता है।दिल्ली-एनसीआर में 23 से 25 मार्च के बीच आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान है। सोमवार को हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 से 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड और पश्चिम बंगाल में 24 से 28 मार्च के बीच बारिश का अनुमान है। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।हिमाचल में सोमवार को बारिश और पहाड़ों में बर्फबारी के आसार हैं। उच्च पर्वतीय इलाकों में 28 तक बारिश-बर्फबारी हो सकती है। कुल्लू और लाहौल स्पीति में ऊंचाई वाले क्षेत्र में हिस्खलन की आशंका जताई गई है। तापमान में गिरावट आने से मौसम ठंडा हो गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 23, 2026 · 2 min · National Desk