ईरान युद्ध पर घिरे ट्रंप: पूर्व CIA प्रमुख बोले- खुद की रणनीति में फंसा अमेरिका, निकलने का आसान रास्ता नहीं

ईरान के साथ जारी संघर्ष को लेकर अमेरिका के पूर्व खुफिया प्रमुख लियोन पेनेटा ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा संकट काफी हद तक ट्रंप की नीतियों का नतीजा है और अब अमेरिका ऐसी स्थिति में फंस गया है, जहां से निकलना आसान नहीं है। द गार्जियन से बात करते हुए पनेटा ने कहा कि ईरान के साथ युद्ध का जोखिम नया नहीं था। अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां लंबे समय से इस बात से अवगत थीं कि ईरान वैश्विक तेल आपूर्ति को प्रभावित करने के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य को बाधित कर सकता है। उन्होंने कहा कि यह खतरा पहले से ज्ञात था, लेकिन मौजूदा संघर्ष में इसे नजरअंदाज किया गया।पूर्व सीआईए प्रमुख के अनुसार, अमेरिका ने ईरान की प्रतिक्रिया को कम आंका या यह मान लिया कि युद्ध जल्दी खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात दिखाते हैं कि तैयारी में कमी थी और अब इसका असर न सिर्फ क्षेत्रीय बल्कि वैश्विक बाजारों पर भी पड़ रहा है।पनेटा ने यह भी कहा कि शुरुआती सैन्य कार्रवाई से ईरान कमजोर नहीं हुआ, बल्कि वहां की सत्ता और अधिक मजबूत नजर आ रही है। उन्होंने संकेत दिया कि अब नेतृत्व और ज्यादा कठोर रुख अपना रहा है, जिससे हालात और जटिल हो सकते हैं।पनेटा ने कहा कि ट्रंप के सामने अब दो ही विकल्प हैं या तो पीछे हटें, जिसे विफलता माना जाएगा या फिर संघर्ष को और बढ़ाएं, जिससे हालात और बिगड़ सकते हैं। उन्होंने साफ कहा कि इस स्थिति के लिए जिम्मेदारी ट्रंप प्रशासन की ही है।युद्ध लंबा खिंचने के साथ ही अमेरिका में भी ट्रंप सरकार पर दबाव बढ़ रहा है। बढ़ती ईंधन कीमतों और अनिश्चितता के कारण आम जनता में असंतोष देखा जा रहा है। एक सर्वे के मुताबिक, बड़ी संख्या में अमेरिकी नागरिक ईरान पर हम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 23, 2026 · 2 min · National Desk

Delhi Assembly Budget Session: बजट सत्र आज से, पहले दिन आर्थिक सर्वेक्षण और निंदा प्रस्ताव समेत कई अहम काम

आज से दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है। बजट सत्र के पहले दिन एक अहम राजनीतिक प्रस्ताव सामने आने वाला है। यह प्रस्ताव लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ लाए गए प्रस्ताव के विरोध में लाया जा रहा है। भाजपा विधायक शिखा राय निंदा प्रस्ताव पेश करेंगी। यह प्रस्ताव ओम बिरला के खिलाफ लोकसभा में विपक्षी दलों द्वारा लाए गए निष्कासन प्रस्ताव के विरोध में है। इस प्रस्ताव के जरिए संसदीय परंपराओं, अध्यक्ष पद की गरिमा और लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता के समर्थन का संदेश दिया जाएगा। इसमें कहा गया है कि अध्यक्ष का पद राजनीति से ऊपर होता है और उसे विवाद का विषय बनाना सही नहीं है।इस मुद्दे पर दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता पहले ही अपनी चिंता जता चुके हैं। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर कहा था कि राजनीतिक कारणों से ऐसे प्रस्ताव लाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा में इस प्रस्ताव का ध्वनि मत से खारिज होना इस बात का संकेत है कि सदन को अपने अध्यक्ष पर पूरा भरोसा है।सोमवार सुबह 11 बजे वंदे मातरम के साथ बजट सत्र शुरू होगा। सबसे पहले सदन में दिवंगत व्यक्तियों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। नियम-280 के तहत जनहित से जुड़े मुद्दे विशेष उल्लेख के जरिए उठाए जाएंगे। विधायक शिखा रॉय लोकसभा में विपक्ष द्वारा स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पेश करेंगी।सदन में बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की चौथी रिपोर्ट, पब्लिक अकाउंट्स कमेटी की पहली, दूसरी और तीसरी रिपोर्ट तथा प्रिविलेज कमेटी की दूसरी रिपोर्ट पेश होगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, जो वित्त मंत्री भी हैं, साल 2025-26 का दिल्ली का इकोनॉमिक सर्वे (हिंदी और अंग्रेजी में) सदन में पेश करेंगी।वित्तीय समितियो …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 23, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Crisis LIVE: ईरान का दावा- ऊर्जा और खाद्य आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; बगदाद के दक्षिण में हवाई हमले

12:51 AM, 23-Mar-2026 ईरान का दावा- ऊर्जा और खाद्य आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित इस बीच मोहम्मद रजा आरिफ ने कहा कि देश में ऊर्जा, ईंधन और खाद्य सामग्री की कोई कमी नहीं है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी आवश्यक योजनाएं तैयार हैं और आम लोगों का जीवन सामान्य रूप से चल रहा है। सरकारी एजेंसी के अनुसार, वितरण नेटवर्क, बैंकिंग सेवाएं और भुगतान प्रणाली बिना किसी रुकावट के काम कर रही हैं। इस बीच मोहम्मद रजा आरिफ ने कहा कि देश में ऊर्जा, ईंधन और खाद्य सामग्री की कोई कमी नहीं है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी आवश्यक योजनाएं तैयार हैं और आम लोगों का जीवन सामान्य रूप से चल रहा है। सरकारी एजेंसी के अनुसार, वितरण नेटवर्क, बैंकिंग सेवाएं और भुगतान प्रणाली बिना किसी रुकावट के काम कर रही हैं। 12:51 AM, 23-Mar-2026 बगदाद के दक्षिण में हवाई हमले, कोई हताहत नहीं इराक की राजधानी बगदाद के दक्षिण में स्थित ठिकानों पर तीन हवाई हमले किए गए। इन हमलों का निशाना पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज (PMF) के लड़ाके बताए जा रहे हैं, जो इराक की आधिकारिक सुरक्षा संरचना का हिस्सा हैं। स्थानीय आपातकालीन इकाई के अनुसार, ड्रोन और हवाई हमलों में तीन अलग-अलग स्थानों को निशाना बनाया गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि हमले के समय सभी ठिकाने खाली थे और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इराक की राजधानी बगदाद के दक्षिण में स्थित ठिकानों पर तीन हवाई हमले किए गए। इन हमलों का निशाना पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज (PMF) के लड़ाके बताए जा रहे हैं, जो इराक की आधिकारिक सुरक्षा संरचना का हिस्सा हैं।स्थानीय आपातकालीन इकाई के अनुसार, ड्रोन और हवाई हमलों में तीन अलग-अलग स्थानों को निशाना बनाया गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि हमले के समय सभी ठिकान …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 23, 2026 · 2 min · National Desk

असम: भाजपा को बड़ा झटका, मंत्री नंदिता गरलोसा ने छोड़ी पार्टी; कांग्रेस के टिकट पर हाफलोंग से लड़ेंगी चुनाव

भाजपा ने इस बार हाफलोंग सीट से नंदिता गरलोसा की जगह नए चेहरे रूपाली लांगथासा को मौका दिया है। टिकट न मिलने के बाद गरलोसा ने पार्टी से दूरी बना ली और कांग्रेस में शामिल हो गईं। कांग्रेस ने पहले इस सीट से अपने प्रदेश महासचिव निर्मल लंगथासा को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उन्होंने जनहित में अपना टिकट गरलोसा को देने पर सहमति जताई।कांग्रेस ने अपने बयान में कहा कि नंदिता गरलोसा पिछले पांच वर्षों से दीमा हसाओ की मजबूत आवाज रही हैं और उन्होंने हमेशा अपने सिद्धांतों के लिए काम किया है।पार्टी ने आरोप लगाया कि हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली सरकार जनजातीय जमीनों को कॉरपोरेट्स को सौंपने में ज्यादा रुचि रखती है। गौरतलब है कि रविवार (22 मार्च) को कांग्रेस ने उम्मीदवारों की अपनी पांचवीं सूची जारी की थी। पांचवीं सूची में पार्टी की ओर से सात उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है। इससे पहले तीन मार्च को 42 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची और शनिवार (21 मार्च) को 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी। पार्टी ने असम में अपने गठबंधन सहयोगियों के लिए 15 सीट छोड़ी हैं। पहली दो सूचियों में शामिल उम्मीदवारों में कांग्रेस की असम इकाई के प्रमुख गौरव गोगोई का जोरहाट से, विधानसभा में विपक्ष के नेता देबब्रत सैकिया का नाजिरा से और प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के पूर्व अध्यक्ष रिपुन बोरा का बरचल्ला से नाम शामिल है। असम विधानसभा चुनाव 2026 विधानसभा की कुल सीटें: 126, बहुमत के लिए: 64 अधिसूचना- 16 मार्च नामांकन की आखिरी तारीख- 23 मार्च (आज) नामांकन पत्रों की जांच- 24 मार्च नाम वापसी की आखिरी तारीख- 26 मार्च मतदान- 9 अप्रैल, नतीजे- 4 मई कांग्रेस 2016 से इस पूर्वोत्तर राज्य में स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 23, 2026 · 2 min · National Desk

Video: फरीदाबाद में पंक्चर की दुकान खोले बैठा था पाकिस्तानी जासूस, बिहार का रहने वाला है नौशाद अली

पेट्रोल पंप से ही पकड़ा था नौशाद को गाजियाबाद पुलिस सादे कपड़ों में लोकेशन ढूंढते हुए फरीदाबाद के नचौली इलाके के पेट्रोल पंप पर पहुंची थी। पुलिसकर्मियों ने पहले एक-एक कर पेट्रोल पंप कर्मियों से नाम व पते पूछे। इस दौरान नौशाद वहीं बगल में खड़ा रहा, मगर पुलिसकर्मियों ने उसकी तरफ ध्यान नहीं दिया। नौशाद वापस जाकर पंक्चर बनाने लगा। पुलिसकर्मी पड़ोस के एक मकान में चले गए, वहां उन्होंने उसका आधार कार्ड दिखाया, मगर उसमें भी चेहरा पहचान में नहीं आया। फिर पुलिसकर्मियों ने पूछा नौशाद नाम का कोई व्यक्ति आस-पास रहता है। तब उन लोगों ने बताया कि पेट्रोल पंप पर पंक्चर बनाने वाले युवक का नाम नौशाद है। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे धर दबोचा और कार में बिठा लिया। उसका मोबाइल पेट्रोल पंप पर बने कार्यालय में चार्जिंग पर लगा था, बाद में एक पुलिसकर्मी मोबाइल निकालकर लाया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 23, 2026 · 1 min · National Desk

IRGC: 'अमेरिका ने किया ऊर्जा संयंत्रों पर हमला तो पूरी तरह बंद होगा होर्मुज', ट्रंप की धमकी पर बोला ईरान

ईरान के सरकारी मीडिया प्रेस टीवी के अनुसार, खातम अल-अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रवक्ता इब्राहिम जुल्फघारी ने कहा कि फिलहाल होर्मुज जलडमरूमध्य दुश्मनों के लिए सीमित है, लेकिन अगर अमेरिका अपनी धमकी पर अमल करता है तो इसे पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह जलडमरूमध्य अभी ईरान के नियंत्रण में है और सुरक्षित आवागमन विशेष नियमों के तहत जारी है।जुल्फघारी ने स्पष्ट किया कि अगर ईरान को नुकसान पहुंचाया गया, तो होर्मुज को तब तक नहीं खोला जाएगा जब तक क्षतिग्रस्त बिजली संयंत्रों का पुनर्निर्माण नहीं हो जाता। उन्होंने यह भी कहा कि इस्राइल के सभी ऊर्जा और सूचना प्रौद्योगिकी ढांचे को व्यापक रूप से निशाना बनाया जाएगा।इसके अलावा ईरान ने उन खाड़ी देशों के ऊर्जा संयंत्रों को भी वैध लक्ष्य बताया, जहां अमेरिकी सैन्य ठिकाने मौजूद हैं। जुल्फघारी ने चेतावनी दी कि ऐसे क्षेत्रीय कंपनियां, जिनमें अमेरिकी हिस्सेदारी है, उन्हें भी पूरी तरह नष्ट किया जा सकता है।उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में अमेरिका के सभी आर्थिक हितों को खत्म करने के लिए ईरान पूरी तरह तैयार है। हालांकि, उन्होंने यह भी दोहराया कि ईरान युद्ध शुरू करने का इच्छुक नहीं है, लेकिन अपने हितों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगा।इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा था कि अगर होर्मुज जलडमरूमध्य को बिना किसी बाधा के नहीं खोला गया, तो अमेरिका ईरान के प्रमुख ऊर्जा संयंत्रों को निशाना बनाएगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 23, 2026 · 2 min · National Desk

Video: फरीदाबाद में पंचर की दुकान खोले बैठा था पाकिस्तानी जासूस, बिहार का रहने वाला है नौशाद अली

पेट्रोल पंप से ही पकड़ा था नौशाद को गाजियाबाद पुलिस सादे कपड़ों में लोकेशन ढूंढते हुए फरीदाबाद के नचौली इलाके के पेट्रोल पंप पर पहुंची थी। पुलिसकर्मियों ने पहले एक-एक कर पेट्रोल पंप कर्मियों से नाम व पते पूछे। इस दौरान नौशाद वहीं बगल में खड़ा रहा, मगर पुलिसकर्मियों ने उसकी तरफ ध्यान नहीं दिया। नौशाद वापस जाकर पंक्चर बनाने लगा। पुलिसकर्मी पड़ोस के एक मकान में चले गए, वहां उन्होंने उसका आधार कार्ड दिखाया, मगर उसमें भी चेहरा पहचान में नहीं आया। फिर पुलिसकर्मियों ने पूछा नौशाद नाम का कोई व्यक्ति आस-पास रहता है। तब उन लोगों ने बताया कि पेट्रोल पंप पर पंक्चर बनाने वाले युवक का नाम नौशाद है। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे धर दबोचा और कार में बिठा लिया। उसका मोबाइल पेट्रोल पंप पर बने कार्यालय में चार्जिंग पर लगा था, बाद में एक पुलिसकर्मी मोबाइल निकालकर लाया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 23, 2026 · 1 min · National Desk

CCS: पश्चिम एशिया संकट से निपटने के लिए बनेगा विशेष समूह, ईंधन आपूर्ति के लिए अन्य स्रोत तैयार करने के निर्देश

आवश्यक वस्तुओं की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश। कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए सख्त कदम उठाने का आदेश। राज्य सरकारों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर। मंत्रियों और सचिवों का विशेष समूह (GoM) बनाने का निर्देश। तेल, गैस और ऊर्जा सप्लाई को हर हाल में बनाए रखने का फैसला। खाद्य, ईंधन और ऊर्जा सुरक्षा पर विशेष फोकस। उर्वरकों के पर्याप्त भंडार और खरीफ सीजन की जरूरतों की समीक्षा। उर्वरक के वैकल्पिक आयात स्रोत तलाशने पर जोर। कोयले के पर्याप्त भंडार से बिजली संकट नहीं होने का आश्वासन। रसायन, फार्मा और पेट्रोकेमिकल सेक्टर के लिए आयात स्रोतों में विविधता लाने का निर्णय। नए निर्यात बाजार विकसित करने की योजना। शॉर्ट, मीडियम और लॉन्ग टर्म रणनीति तैयार करने का फैसला। सप्लाई चेन को मजबूत और लॉजिस्टिक्स सुधारने के निर्देश। वैश्विक हालात पर लगातार नजर रखने और त्वरित प्रतिक्रिया की रणनीति। देश की अर्थव्यवस्था पर असर का विस्तृत आकलन करने का निर्णय। ऊर्जा संकट से निपटने के लिए कूटनीतिक प्रयास तेज करने पर जोर। समुद्री मार्गों और वैश्विक सप्लाई रूट्स की सुरक्षा पर ध्यान। उद्योग और आम लोगों पर असर कम करने के लिए सक्रिय कदम उठाने का निर्देश। करीब साढ़े तीन घंटे चली इस उच्च स्तरीय बैठक में प्रधानमंत्री ने कच्चे तेल, गैस, बिजली और उर्वरक सेक्टर की स्थिति की समीक्षा की। सरकार का मुख्य फोकस यह रहा कि देश में किसी भी तरह की सप्लाई बाधित न हो। इसके लिए लॉजिस्टिक्स को मजबूत करने, वितरण व्यवस्था सुधारने और जरूरी संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने ऊर्जा सुरक्षा को लेकर उठाए जा रहे कदमों की जानकारी भी दी।बैठक में पीएम क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 23, 2026 · 2 min · National Desk

West Bengal Election 2026: 'बंगाल में जीत के बाद अगला पड़ाव दिल्ली', सीएम ममता बनर्जी का बड़ा चुनावी एलान

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनाव से पहले अपनी पार्टी टीएमसी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी बंगाल में जीत हासिल करती है, तो अगला लक्ष्य दिल्ली की राजनीति में कदम बढ़ाना होगा। ममता बनर्जी ने इस दौरान भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अयोध्या राम मंदिर जाने की अनुमति इसलिए नहीं दी गई क्योंकि वह आदिवासी समुदाय से आती हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 23, 2026 · 1 min · National Desk

ईरान बोला- थैंक्यू इंडिया: कश्मीरियों ने किया दिल खोलकर दान, बर्तन-नकद से लेकर महिलाओं ने सोना-चांदी भी दिया

महिलाओं ने गहने तक दिए दान महिलाओं ने विशेष रूप से सोने के आभूषण, तांबे के बर्तन और अन्य कीमती घरेलू सामान दान किए। कुछ परिवारों ने पशुधन भी दान किया। बच्चों ने अपनी बचत और जेब खर्च देकर योगदान दिया। यह दान मुख्य रूप से बडगाम और बारामूला में एकत्र किया गया, जहां शियाओं की अच्छी खासी आबादी है। एकत्रित योगदान को ईरानी दूतावास सहित आधिकारिक राहत संगठनों के माध्यम से जरूरतमंदों तक भेजा जाएगा। A respected sister from Kashmir, donated the gold kept as a memento of her husband who passed away 28 years ago with a heart full of love and solidarity for the people of #Iran. Your tears and pure emotions are the greatest source of comfort for the people of Iran and will never… pic.twitter.com/0zFcJwGhj0 — Iran in India (@Iran_in_India) March 22, 2026 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 22, 2026 · 1 min · National Desk