Sone Chandi ka Aaj ka Rate: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच सोमवार को एमसीक्स पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। चांदी की कीमत 13606 रुपये गिरकर 2.13 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोने का भाव 7135 रुपये गिरकर 1.37 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी का भाव वैश्विक बाजार में सोमवार को सोना और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और मजबूत डॉलर के दबाव में दोनों कीमती धातुओं में बिकवाली देखी गई। क्यों गिर रहे हैं सोना-चांदी के दाम? कॉमेक्स पर सोने की कीमत करीब 3% गिरकर 4,462 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। गौरतलब है कि इससे पहले पिछले सप्ताह सोना लगभग 11% टूट चुका है, जो 1983 के बाद इसकी सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट मानी जा रही है। वहीं, एशियाई कारोबार के दौरान चांदी की कीमत भी करीब 3% गिरकर 67.5 डॉलर प्रति औंस तक आ गई। विशेषज्ञों के मुताबिक, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने महंगाई की चिंताओं को बढ़ा दिया है। इससे अमेरिकी फेडरल रिजर्व समेत अन्य केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दरों में जल्द कटौती की उम्मीद कमजोर हुई है। चूंकि सोना एक नॉन-यील्डिंग एसेट है, ऐसे माहौल में इसकी मांग घटती है और कीमतों पर दबाव आता है। पश्चिम एशिया तनाव ने बढ़ाई अनिश्चितता इसके अलावा, डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में मजबूती भी सोने-चांदी के लिए नकारात्मक साबित हो रही है। मजबूत डॉलर के कारण अन्य मुद्राओं में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए सोना महंगा हो जाता है, जिससे इसकी मांग घटती है। तेल बाजार में उतार-चढ़ाव तब और बढ़ गया जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दो दिन के भीतर स्ट्रेट ऑफ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में दिखी गिरावट; चांदी करीब ₹13600 तक टूटी, सोना ₹7135 सस्ता
Sone Chandi ka Aaj ka Rate: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच सोमवार को एमसीक्स पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। चांदी की कीमत 13606 रुपये गिरकर 2.13 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोने का भाव 7135 रुपये गिरकर 1.37 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी का भाव वैश्विक बाजार में सोमवार को सोना और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और मजबूत डॉलर के दबाव में दोनों कीमती धातुओं में बिकवाली देखी गई। क्यों गिर रह