LSG SWOT Analysis: क्या पहले खिताब का सपना पूरा होगा? लखनऊ के लिए मध्यक्रम चुनौती, राठी पर भी बड़ी जिम्मेदारी

LSG SWOT Analysis: क्या पहले खिताब का सपना पूरा होगा? लखनऊ के लिए मध्यक्रम चुनौती, राठी पर भी बड़ी जिम्मेदारी और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं पहले जानिए लखनऊ सुपर जाएंट्स का शेड्यूल (पहले फेज में) तारीख खिलाफ स्थान समय 01/04/2026 दिल्ली कैपिटल्स लखनऊ शाम 7:30 बजे 05/04/2026 सनराइजर्स हैदराबाद हैदराबाद दोपहर 3:30 बजे 09/04/2026 कोलकाता नाइट राइडर्स कोलकाता शाम 7:30 बजे 12/04/2026 गुजरात टाइटंस लखनऊ दोपहर 3:30 बजे आईपीएल 2026 को शुरू होने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। इसी कड़ी में हम आपको सभी टीमों का एनालिसिस करके बता रहे हैं। आज उस टीम के बारे में बात करेंगे, जो पहले खिताब की तलाश में है। हम बात कर रहे हैं लखनऊ सुपर जाएंट्स की। 2022 में अपने पहले सीजन में शानदार प्रदर्शन के बाद यह टीम कुछ खास नहीं कर सकी है। पिछले सीजन कप्तान से लेकर पूरी टीम बदली गई, लेकिन नतीजा कुछ खास नहीं रहा। हालांकि, इस बार इस टीम से काफी उम्मीदें हैं। टीम का टॉप ऑर्डर और तेज गेंदबाजी काफी मजबूत नजर आ रही है, लेकिन मध्यक्रम लखनऊ के लिए बड़ी समस्या बन सकता है। आइए टीम का एनालिसिस करते हैं… ताकत इस सीजन लखनऊ की सबसे बड़ी ताकत उनकी टीम की गहराई और अनुभव है, खासकर लीडरशिप और गेंदबाजी में। ऋषभ पंत के पूरे सीजन कप्तानी करने से टीम 2025 के मुकाबले ज्यादा संतुलित नजर आ रही है। तेज गेंदबाजी आक्रमण, जिसमें मोहम्मद शमी, एनरिक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 24, 2026 · 2 min · National Desk

Delhi Budget 2026: बजट में दिखा महिला सशक्तिकरण पर जोर, पहली बार ई-ऑटो का परमिट; हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये

दिल्ली विधानसभा में मंगलवार को वर्ष 2026-27 के लिए 1,03,700 करोड़ रुपये का बजट पेश हुआ, जोकि 2025-26 के 1,00,000 करोड़ रुपये के बजट से 3,700 करोड़ रुपये अधिक है। यह 3.7 प्रतिशत की वृद्धि है। बजट में महिला सशक्तिकरण पर भी जोर दिखा। इसी क्रम में महिला हाट आउटलेट स्थापित कर महिलाओं के कौशल को बाजार से जोड़ने का सेतु बनाया जाएगा। इसके लिए 10 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। प्रत्येक जिले में “मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र” स्थापित किए जाएंगे। आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर और सामुदायिक भागीदारी के साथ यह पहल दिल्ली के भविष्य को सुदृढ़ करेगी। इसके लिए 33 करोड़ रुपये का बजटीय आवंटन प्रस्तावित है। जानें बड़ी बातें- और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 24, 2026 · 1 min · National Desk

Supreme Court: 'धर्मांतरण करने पर अनुसूचित जाति का दर्जा समाप्त होगा', सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं क्या है पूरा मामला सुप्रीम कोर्ट ने कहा सांविधानिक आदेश, 1950 में साफ कहा गया है कि खंड-3 में बताए गए धर्मों के अलावा किसी भी धर्म में धर्मांतरण करने पर जन्म के बावजूद, अनुसूचित जाति का दर्जा तुरंत समाप्त हो जाता है। यह आदेश एक ऐसे व्यक्ति के मामले में दिया गया, जिसने ईसाई धर्म अपना लिया था और अब पेस्टर के तौर पर काम कर रहा है, लेकिन उसने कुछ लोगों के खिलाफ एससी-एसटी (अत्याचार रोकथाम) कानून के तहत मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज कराने वाले व्यक्ति ने एससी-एसटी कानून के तहत संरक्षण की मांग की थी। हालांकि जिन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया, उन्होंने इसे चुनौती दी और दावा किया कि पीड़ित ईसाई धर्म अपना चुका है। हाईकोर्ट ने एससी-एसटी एक्ट की धाराओं को हटाने का आदेश दिया 30 अप्रैल 2025 को आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि ईसाई धर्म में जाति व्यवस्था नहीं है। ऐसे में पीड़ित व्यक्ति एससी-एसटी कानून के प्रावधानों का लाभ लेने का पात्र नहीं है। इसके बाद हाईकोर्ट ने एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज धाराओं को खत्म करने का आदेश दिया था। हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ पेस्टर ने सुप्रीम कोर्ट में स्पेशल लीव पिटीशन दायर की। ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा? सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस एनवी अंजारिया की पीठ ने कहा ‘इस मामले में ये अहम नहीं है कि अपीलकर्ता ईसाई धर्म से अपने मूल धर्म में धर्मांतरित हो गया है या उसे उसके मूल समुदाय द्वारा स्वीकार किया गया है या नहीं। बल्कि सबूतों से ये सिद्ध होता है कि अपीलकर्ता ईसाई धर्म का पालन करता है और एक दशक से अधिक समय से बतौर पादर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 24, 2026 · 2 min · National Desk

LPG Rate Today: आज क्या हैं एलपीजी सिलिंडर के रेट? सप्लाई पर संकट के बीच क्या महंगी होगी गैस, जानें पूरा अपडेट

देशभर में घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में मंगलवार को कोई बदलाव नहीं किया गया। हालांकि, पश्चिम एशिया में जारी तनाव और होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ते संकट के चलते गैस सप्लाई को लेकर चिंता गहराने लगी है। ऊर्जा सप्लाई पर युद्ध का असर, भारत पर दबाव पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का असर अब ऊर्जा आपूर्ति पर साफ दिखाई दे रहा है। भारत अपनी एलपीजी जरूरतों का करीब 60 फीसदी सप्लाई होर्मुज स्ट्रेट के जरिए करता है। ऐसे में क्षेत्रीय तनाव भारत के लिए जोखिम बढ़ा रहा है। हालांकि सरकार ने भरोसा दिलाया है कि देश में फिलहाल पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और आम उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है। घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता स्थिति को देखते हुए सरकार ने एलपीजी को आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के दायरे में रखा है। इसके तहत घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है, जबकि कमर्शियल उपभोक्ताओं की सप्लाई को उनकी जरूरत के लगभग एक-पांचवें हिस्से तक सीमित किया गया है, ताकि आम लोगों की रसोई प्रभावित न हो। मार्च की शुरुआत में बढ़े थे दाम इससे पहले 7 मार्च को एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। घरेलू सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) ₹60 महंगा हुआ था, जबकि कमर्शियल सिलेंडर (19 किलोग्राम) ₹115 तक बढ़ा था। इसके बाद से अब तक कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 24, 2026 · 2 min · National Desk

हाई अलर्ट पर भारत: बढ़ते वैश्विक तनाव के बीच रक्षा तैयारियों की समीक्षा, राजनाथ सिंह की अगुवाई में हुई बैठक

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और बदलते वैश्विक सुरक्षा हालात के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को उच्चस्तरीय बैठक कर देश की रक्षा तैयारियों की समीक्षा की। वहीं पिछले दिनों 22 मार्च को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सीसीएस बैठक हुई थी, जिसमें ऊर्जा और उर्वरक सप्लाई की समीक्षा की गई थी। बैठक में कौन-कौन हुए शामिल? इस बैठक में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह, थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी और डीआरडीओ के चेयरमैन समीर कामत समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान मौजूदा सुरक्षा स्थिति और ऑपरेशनल तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। पश्चिम एशिया संघर्ष का बढ़ता असर पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष अब चौथे सप्ताह में पहुंच चुका है। इससे होर्मुज स्ट्रेट के जरिए होने वाले व्यापार पर असर पड़ा है। 28 फरवरी को अमेरिका और इस्राइल के संयुक्त हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद तनाव और बढ़ गया। इसके जवाब में ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी और इजरायली ठिकानों को निशाना बनाया, जिससे अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार और वैश्विक आर्थिक स्थिरता पर दबाव बढ़ा है। संसद में भी गूंजा मुद्दा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लोकसभा में पश्चिम एशिया की स्थिति को चिंताजनक बताया और इसके भारत पर संभावित प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष न केवल आर्थिक और राष्ट्रीय सुरक्षा, बल्कि मानवीय स्तर पर भी बड़ी चुनौती बन गया है। प्रधानमंत्री ने यह भी रेखांकित किया कि भारत की कच्चे तेल और गैस की बड़ी जरूरतें इसी क्षेत्र से पूरी होती हैं, वहीं यह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 24, 2026 · 2 min · National Desk

AWS Bahrain Disruption: पश्चिम एशिया तनाव की आंच अमेजन तक पहुंची, बहरीन में असर; कंपनी बोली- ड्रोन से चिंता

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का असर अब टेक्नोलॉजी सेक्टर पर भी दिखने लगा है। ई-कॉमर्स दिग्गज अमेजन ने कहा है कि उसके अमेजन वेब सर्विसेज (AWS) का बहरीन रीजन मौजूदा हालात के बीच बाधित हो गया है। कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि यह व्यवधान इलाके में ड्रोन गतिविधियों के कारण हुआ है। यह जानकारी रॉयटर्स की ओर से पूछे गए सवाल के जवाब में दी गई। कंपनी ने क्या बताया? हालांकि, कंपनी ने नुकसान की सीमा या सेवाएं पूरी तरह बहाल होने में लगने वाले समय को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि हालात लगातार बदल रहे हैं और प्रभावित क्षेत्रों में काम कर रहे यूजर्स को अन्य लोकेशंस में शिफ्ट होते रहने की सलाह दी गई है। दूसरी बार हुआ एडब्ल्यूएस रीजन पर हमला एडब्ल्यूएस, अमेजन की क्लाउड कंप्यूटिंग यूनिट है, जो कई बड़ी वेबसाइट्स और सरकारी सेवाओं के संचालन के लिए बेहद अहम है। कंपनी के मुनाफे का बड़ा हिस्सा भी इसी से आता है। गौरतलब है कि अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष की शुरुआत के बाद यह दूसरी बार है जब बहरीन स्थित एडब्ल्यूएस रीजन ड्रोन हमले से प्रभावित हुआ है। इससे पहले इसी महीने बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात में एडब्ल्यूएस की सुविधाएं पावर आउटेज के कारण प्रभावित हुई थीं, जिन्हें बहाल करने की प्रक्रिया जारी थी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 24, 2026 · 2 min · National Desk

Colombia Plane Crash: कोलंबिया विमान हादसे में 66 की मौत, कई अभी भी लापता; राहत और बचाव कार्य जारी

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं कोलंबियाई सेना ने की मौतों की पुष्टि कोलंबिया की सेना ने करीब 66 जवानों की मौत की पुष्टि की है। इससे पहले कोलंबिया के प्यूर्तो लेगीजामो शहर के मेयर ने विमान हादसे में 34 जवानों की मौत की बात कही थी। मीडिया रिपोर्ट्स में 20 से ज्यादा जवानों के लापता होने की बात कही गई है। वायुसेना ने बताया कि हरक्यूलिस C-130 विमान में 121 लोग सवार थे, जिनमें 110 सैनिक और 11 क्रू सदस्य शामिल थे। यह विमान सोमवार को टेक-ऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान ने कोलंबिया के पुटुमायो स्थित प्यूर्टो लेगुइजामो से उड़ान भरी थी लेकिन कुछ ही देर बाद वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के चलते विमान में मौजूद विस्फोटक फटने से बचाव कार्य में हुई परेशानी दुर्घटना का शिकार हुआ विमान अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन द्वारा निर्मित हरक्यूलिस सी-130 परिवहन विमान था। दुर्घटना के चलते सैन्य परिवहन विमान में ले जाया जा रहा गोला-बारूद और विस्फोटक भी फट गए, जिससे हादसे में भारी नुकसान हुआ और बचाव कार्य भी मुश्किल हो गया। हरक्यूलिस सी-130 विमान 1950 के दशक में बनाए गए थे और कोलंबिया ने 1960 के दशक के अंत में ये विमान खरीदे थे। वर्तमान में कोलंबियाई सैनिकों को लाने-ले जाने में इन विमानों का इस्तेमाल किया जा रहा है। ये भी पढ़ें- इक्वाडोर और पेरू की सीमा पर हुआ विमान क्रैश प्यूर्टो लेगुइजामो, पुटुमायो में स्थित है। यह अमेजन क्षेत्र का एक प्रांत है जिसकी सीमाएं इक्वाडोर और पेरू से लगती हैं। रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज ने एक्स पर बताया कि सोमवार को जो विमान क्रैश हुआ, वह सैनिकों को पुटुमायो के ही एक दूसरे शहर में ले जा रहा था। कोलंबियाई मीड …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 24, 2026 · 2 min · National Desk

Delhi Bomb Threat: विधानसभा अध्यक्ष को भेजा गया बम की धमकी वाला मेल, मुख्यमंत्री समेत कई बड़े नेताओं का भी नाम

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को बम धमकी वाला ईमेल मिला है। ईमेल में विधानसभा भवन और विधानसभा दिल्ली मेट्रो स्टेशन को उड़ाने की धमकी दी गई। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय के मुताबिक, उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू को भी धमकी मिली है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा को भी धमकी दी गई है। प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर को भी धमकी मिली है। मामले की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस समेत तमाम एजेंसियां अलर्ट हो गईं। पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की। बताया जा रहा है कि कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 24, 2026 · 1 min · National Desk

IPL: आईपीएल के सबसे महंगे स्पेल! जब गेंदबाजों पर टूटा कहर, एक मैच में 70 से ज्यादा रन लुटाने वाले पांच खिलाड़ी

1 of 7 आईपीएल 2026 - फोटो : ANI टी20 क्रिकेट को अक्सर बल्लेबाजों का खेल कहा जाता है, जहां बड़े शॉट्स, तेज रनगति और रिकॉर्डतोड़ स्कोर आम बात हो चुकी है। खासकर आईपीएल में कई बार ऐसा देखने को मिलता है, जब बल्लेबाज गेंदबाजों पर पूरी तरह हावी हो जाते हैं। इस दौरान कुछ गेंदबाजों के लिए दिन बेहद कठिन साबित होता है और उनके आंकड़े बेहद महंगे हो जाते हैं। आइए नजर डालते हैं ऐसे ही पांच गेंदबाजों पर, जिन्होंने एक ही आईपीएल मैच में 70 या उससे ज्यादा रन खर्च किए। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 7 जोफ्रा आर्चर - फोटो : ANI जोफ्रा आर्चर का महंगा दिन इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के लिए 23 मार्च 2025 का दिन काफी मुश्किल रहा था। राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चार ओवरों में 76 रन खर्च कर दिए। इस दौरान उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला। इस मुकाबले में हैदराबाद ने 286/6 का विशाल स्कोर बनाया था, लेकिन राजस्थान ने शानदार बल्लेबाजी की और मजबूती से लक्ष्य का पीछा किया, लेकिन टीम 242/6 का स्कोर ही बना सकी और 44 रन से मैच हार गई। 3 of 7 मोहम्मद शमी - फोटो : ANI मोहम्मद शमी की कठिन परीक्षा भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी इस सूची में शामिल हैं। 12 अप्रैल 2025 को सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ चार ओवरों में 75 रन लुटा दिए। शमी को इस मैच में एक भी विकेट नहीं मिला। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 245 रन बनाए, लेकिन हैदराबाद ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 18.3 ओवरों में ही दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। 4 of 7 विलियम ओरुर्के - फोटो : IPL/BCCI विल ओ’रुर्के का मि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 24, 2026 · 2 min · National Desk

Iran War: पश्चिम एशिया के संघर्ष में सऊदी-UAE भी कूदेंगे! IRGC ने कहा- ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस का 78वां दौर शुरू

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने मंगलवार को ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4 के 78वें चरण की घोषणा की। इसके तहत इस्राइल के डिमोना, तेल अवीव और ईलाट जैसे अत्यधिक संवेदनशील ठिकानों के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में स्थित कई अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। ईरान ने इन हमलों में इमाद और काद्र (मल्टी-वारहेड) मिसाइल प्रणालियों और हमलावर ड्रोनों का इस्तेमाल किया है। आईआरजीसी का दावा है कि हालिया हमलों में डिमोना और अराद शहर में 200 से अधिक लोग हताहत हुए थे।दूसरी ओर वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार, सऊदी अरब और यूएई ने ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने के संकेत दिए हैं। सऊदी अरब ने अमेरिका को अपने किंग फाहद एयर बेस तक पहुंच प्रदान करने पर सहमति जताई है, जबकि पहले वह अपने एयर बेस के इस्तेमाल से इनकार करता रहा था। कूटनीतिक मोर्चे पर सऊदी ने ईरान के सैन्य अताशे और चार दूतावास कर्मचारियों को देश छोड़ने का आदेश दिया है। वहीं, यूएई ने ईरान के मालिकाना हक वाले एक अस्पताल और क्लब को बंद कर दिया है, जो तेहरान के लिए अहम माने जाते थे। यूएई की हवाई रक्षा प्रणाली भी ईरानी हमलों को रोकने में जुटी है। कुछ वीडियो से यह भी संकेत मिले हैं कि ईरान पर हमलों के लिए बहरीन से मिसाइलें दागी गई थीं।इस युद्ध की आग में पड़ोसी देशों भी झुलस रहे हैं। मंगलवार तड़के कुवैत में हवाई रक्षा प्रणालियों द्वारा मिसाइलों को रोकने के दौरान गिरे मलबे से सात बिजली ट्रांसमिशन लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिससे कई इलाकों में बिजली गुल हो गई है। अधिकारी बिजली सेवा बहाल करने में जुटे हैं।इस तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने के लिए दी गई समयसीमा बढ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 24, 2026 · 2 min · National Desk