The Bonus Market Update: शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 1516 अंक चढ़ा, निफ्टी 22800 के पार

क्या है विशेषज्ञों की राय? एशियाई बाजारों में दिखी तेजी ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 104 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि रिकवरी के बावजूद निवेशकों का भरोसा पूरी तरह नहीं लौटा है। बैंकिंग और बाजार विशेषज्ञ अजय बग्गा ने कहा कि वैश्विक हालात अभी भी अनिश्चित हैं और बाजार में भारी अस्थिरता देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर आ रही खबरें और फिर उनके खंडन से बाजार तेजी से प्रभावित हो रहा है, जिससे कुछ निवेशक पहले से पोजिशन लेकर मुनाफा कमा रहे हैं।उन्होंने आगे बताया कि वैश्विक संकेतक भी मिश्रित हैं। एशियाई बाजारों में शुरुआती बढ़त कम हो गई है, कच्चे तेल की कीमतों में हल्की तेजी है, अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ है, जबकि सोना-चांदी में पिछले 25 दिनों से गिरावट जारी है। वहीं, अमेरिकी स्टॉक फ्यूचर्स करीब 0.4% की गिरावट में कारोबार कर रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में भी रात की तुलना में बढ़त कम होकर करीब 350 अंकों तक सिमट गई है।इस बीच, सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा ढांचे पर प्रस्तावित सैन्य हमलों को पांच दिनों के लिए टालने का ऐलान किया, यह कहते हुए कि गुप्त बातचीत में प्रगति हो रही है। हालांकि, ईरान ने इन दावों को फेक न्यूज बताते हुए किसी भी प्रत्यक्ष बातचीत से इनकार किया है। तनाव में अस्थायी नरमी के बावजूद होर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक चिंता का केंद्र बना हुआ है, जिससे बाजार की दिशा पर अनिश्चितता का साया बना रह सकता है।अन्य एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुझान देखा गया। जापान का निक्केई 225 सूचकांक 0.75 प्रतिशत बढ़कर 51920 पर पहुंच गया, सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स सूचकांक 0.13 प्रतिशत बढ़कर 4849 पर पहुंच गया, हांग …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 24, 2026 · 2 min · National Desk

RBSE 10th Result: राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजे आज; सबसे पहले अमर उजाला पर देखें अपना रिजल्ट, अभी पंजीकरण करें

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 Website Direct Link to Download: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) आज कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित करने जा रहा है। बोर्ड द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 10वीं के नतीजे आज दोपहर 1 बजे जारी किए जाएंगे। इस बार लगभग 10.68 लाख छात्र-छात्राएं अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। हर साल की तरह रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक बढ़ जाता है, जिसके कारण साइट की स्पीड धीमी हो जाती है और छात्रों को परिणाम देखने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स… और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ऐसी स्थिति में छात्रों को एक वैकल्पिक सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिसके जरिए वे आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं। अमर उजाला की वेबसाइट पर छात्र बिना किसी परेशानी के अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं और साथ ही उसकी डिजिटल कॉपी डाउनलोड भी कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को पहले से पंजीकरण करना होगा, ताकि परिणाम जारी होते ही वे तुरंत अपना स्कोर देख सकें। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 24, 2026 · 1 min · National Desk

Iran: 'मुआवजा और तीसरे देश की गारंटी', ईरान ने बताईं युद्ध रोकने की शर्तें; भारत के जहाजों पर दिया बड़ा बयान

#WATCH | Mumbai, Maharashtra | On the kind of conditions he wants to put before going to any negotiations with the West Asia conflict, Iran’s Consul General in Mumbai, Saeid Reza Mosayeb Motlagh, says, “… All damages and war reparations must be paid… Credible guarantees must… pic.twitter.com/ubl85sDvyz — ANI (@ANI) March 24, 2026 जब ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की धमकी के बारे में पूछा गया, तो मोटलाघ ने कहा कि ईरान ने यह केवल शत्रुतापूर्ण देशों के लिए किया है। उन्होंने कहा “ईरान की ओर से उन देशों को कौन सी गारंटी दी जा सकती है, जो ऊर्जा के सबसे बड़े आयातक हैं, जैसे भारत, इस पर महावाणिज्यदूत कहा हम भारत और दुनिया के लोगों की सहायता के लिए तैयार हैं, सिवाय उन शत्रुतापूर्ण देशों और उनके हितों के। ऐसे देश जैसे भारत, जिनका इस शत्रुता में कोई हिस्सा नहीं है, उन्हें अपने जहाजों के पारगमन और ट्रांजिट की अनुमति दी गई है।मोटलाघ ने सभी देशों से आह्वान किया कि वे आक्रमणकारी को संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप कार्य करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा उन्हें उस पक्ष के साथ बातचीत करके सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए जिसने युद्ध शुरू किया है और उसे विश्व स्तर पर ऐसे कार्य बंद करने के लिए मजबूर करना चाहिए। यह मुद्दा केवल ईरान तक सीमित नहीं है। इतिहास गवाह है कि ऐसा बार-बार हुआ है… अतीत में, उन्होंने जिस भी देश को चुना, उसे क्रूर उपायों का उपयोग करके नष्ट कर दिया… आज, हालांकि, उनका सामना एक ऐसे राष्ट्र से है जो दृढ़ता से विरोध करता है। इसलिए, हम संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार सभी देशों से आग्रह करते हैं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 24, 2026 · 2 min · National Desk

TOP News: ट्रंप से वार्ता के बाद नेतन्याहू बोले- जारी रहेंगे ईरान पर हमले; CM रेखा पेश करेंगी दिल्ली का बजट

इस्राइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से हालिया वार्ता के बाद कहा कि ईरान और हिजबुल्ला पर हमले जारी रहेंगे। वहीं, दिल्ली में आज सीएम रेखा गुप्ता 1 लाख करोड़ से अधिक के बजट पेश करेंगी और विकास की गति तेज करने का भरोसा दिया। पश्चिम एशिया के बढ़ते तनाव के बीच आज भारत आगमन करेंगे अमेरिकी युद्ध नीति के उप सचिव कोल्बी, जिसकी जानकारी राजदूत सर्जियो गोर ने दी। वहीं चार धाम यात्रा के दौरान केदारनाथ और बदरीनाथ में टोकन सिस्टम खत्म नहीं होगा, लेकिन श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन की सुविधा रहेगी। आज राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा। इसके साथ ही 12वीं के नतीजे की तारीख भी सामने आ गई है। छात्र और अभिभावक अमर उजाला पर आसानी से परिणाम देख सकते हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर… …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 24, 2026 · 1 min · National Desk

Delhi Budget: आज सीएम रेखा गुप्ता पेश करेंगी एक लाख करोड़ से ज्यादा का बजट, बोलीं- विकास की गति होगी और तेज

दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र सोमवार को विपक्ष की मौजूदगी के बगैर ही शुरू हुआ। पहले ही दिन तत्कालीन आम आदमी पार्टी सरकार से जुड़ी 6 कैग और 3 पीएसी रिपोर्ट सदन में पेश की गईं, जिनमें कई अनियमितताओं और कमियों की ओर इशारा किया गया है। इन रिपोर्टों पर 25 मार्च को विस्तार से चर्चा होगी, जबकि मंगलवार यानी आज दिल्ली का बजट पेश किया जाएगा। आम आदमी पार्टी ने बजट सत्र के पहले दिन ही सदन से बायकॉट किया। पार्टी ने चार विधायकों संजीव झा, कुलदीप कुमार, सोमदत्त और जरनैल सिंह का सदन से निलंबन जारी रखने के फैसले का विरोध किया। इन विधायकों को पांच जनवरी 2026 को शीतकालीन सत्र के दौरान उपराज्यपाल वीके सक्सेना के अभिभाषण में हंगामे के आरोप में मार्शल आउट कर निलंबित किया गया था।विधानसभा अध्यक्ष ने इनका निलंबन जारी रखा है। सदन में पेश की गईं दोनों रिपोर्टों में पिछली सरकार के कामकाज, खासकर वित्तीय अनियमितताओं, मोहल्ला क्लीनिक और विश्वविद्यालयों की स्थिति जैसे मुद्दों पर सवाल उठाए गए हैं। रिपोर्ट में वित्तीय गड़बड़ियों और प्रशासनिक कमजोरियों का भी जिक्र है। फांसी घर मामले में विशेषाधिकार समिति की दूसरी अंतरिम रिपोर्ट भी पेश की गई। प्रधानमंत्री के सम्मान में अभिनंदन प्रस्ताव पास : सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने (8931 दिन) के रिकॉर्ड पर भी कई मंत्रियों और विधायकों ने चर्चा की। मंत्री आशीष सूद, मंजिंदर सिंह सिरसा, प्रवेश साहिब सिंह, विधायक कुलवंत राणा और राजकुमार भाटिया ने इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री को बधाई दी और उनके नेतृत्व की सराहना की। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति की कई परिभाषाएं बदल द …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 24, 2026 · 2 min · National Desk

पश्चिम एशिया संकट के बीच आज भारत आएंगे अमेरिकी युद्ध नीति के उप सचिव कोल्बी, राजदूत सर्जियो गोर ने दी जानकारी

इसके साथ ही यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से फरवरी 2025 में जारी संयुक्त वक्तव्य में तय लक्ष्यों को आगे बढ़ाना और अमेरिका-भारत प्रमुख रक्षा साझेदारी के ढांचे को लागू करना होगा। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस दौरे की पुष्टि करते हुए कहा है कि हम उनके स्वागत के लिए उत्सुक हैं।कोल्बी को ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में अमेरिकी रक्षा नीति के निर्माण में प्रमुख व्यक्तियों में से एक माना जाता है। यह उनकी भारत की पहली यात्रा है। इससे ठीक पहले हिंद-प्रशांत कमांडर एडमिरल सैमुअल पापारो और अमेरिकी अंतरिक्ष कमान के प्रमुख जनरल स्टीफन व्हाइटिंग समेत वरिष्ठ अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने भारत का दौरा किया था।इस दौरे का समय विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि यह पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के साथ मेल खाता है। इस क्षेत्रीय युद्ध के कारण भारत और अन्य एशियाई देशों के लिए “कच्चे तेल, गैस और उर्वरक जैसे प्रमुख उत्पादों की आपूर्ति श्रृंखलाएं बाधित” हुई हैं।इस पृष्ठभूमि में, यह कूटनीतिक पहल ऐसे समय में हुई है जब नई दिल्ली और वाशिंगटन ने हाल के तनावपूर्ण दौर के बाद द्विपक्षीय संबंधों को सुधारने के प्रयासों को तेज कर दिया है। पहले व्यापार विवादों, मई में भारत-पाकिस्तान संघर्ष और भारत द्वारा रूसी ऊर्जा की खरीद के कारण इन मतभेदों को बढ़ावा मिला था।इस दौरे पर फरवरी में व्यापार समझौते की रुपरेखा पर फिर से बातचीत होने की संभावना भी है। गौरतलब है कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को अवैध घोषित कर दिया था। इसी के चलते व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की जरूरत पड़ी है। इसके अलावा यह दौरा अक्टूबर में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 24, 2026 · 2 min · National Desk

Netanyahu Trump Talks: 'ईरान और हिजबुल्ला पर जारी हैं हमले', ट्रंप से बातचीत के बाद बोले इस्राइली PM नेतन्याहू

מוקדם יותר היום שוחחתי עם ידידנו הנשיא טראמפ. הנשיא טראמפ מאמין שיש סיכוי למנף את ההישגים הכבירים שהשגנו עם צבא ארה"ב, כדי לממש את יעדי המלחמה בהסכם - הסכם שישמור על האינטרסים החיוניים שלנו. במקביל, אנחנו ממשיכים לתקוף גם באיראן וגם בלבנון. אנחנו כותשים את תוכנית הטילים… pic.twitter.com/EHG9geofkl — Benjamin Netanyahu - בנימין נתניהו (@netanyahu) March 23, 2026 पीएम नेतन्याहू ने एक्स पर वीडियो साझा करते हुए कहा ““राष्ट्रपति ट्रंप का मानना है कि आईडीएफ (इस्राइल रक्षा बल) और अमेरिकी सेना की जबरदस्त सफलताओं का लाभ उठाकर युद्ध के उद्देश्यों को एक ऐसे समझौते में बदला जा सकता है, जो हमारे महत्वपूर्ण हितों की रक्षा करेगा। हम हर परिस्थिति में अपने महत्वपूर्ण हितों की रक्षा करेंगे। साथ ही, हम ईरान और लेबनान दोनों में हमले जारी रखेंगे।“नेतन्याहू ने इस बात पर जोर दिया कि चल रहे हमले ईरान के मिसाइल और परमाणु कार्यक्रमों को ध्वस्त कर रहे हैं और हिजबुल्लाह को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कुछ दिन पहले हमने दो और (ईरानी) परमाणु वैज्ञानिकों को खत्म किया और यह अंत नहीं है।नेतन्याहू की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब ट्रंप ने एक अज्ञात ईरानी अधिकारी के साथ बहुत अच्छी बातचीत की घोषणा की थी। ट्रंप का अचानक कूटनीति की ओर झुकाव का यह कदम सोमवार रात को उनके उस अल्टीमेटम से कुछ घंटे पहले आया, जिसे अब टाल दिया गया है। उन्होंने तेहरान को होर्मुज स्ट्रेट शिपिंग लेन को फिर से खोलने के लिए कहा था या फिर अमेरिकी सेना को उसके पावर प्लांट्स को खत्म करते हुए देखना होगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 24, 2026 · 2 min · National Desk

बंगाल में वोटर लिस्ट पर अपडेट: चुनाव आयोग ने SIR के बाद जारी की पहली पूरक सूची; 60 लाख नामों की हुई समीक्षा

28 फरवरी को जारी अंतिम वोटर लिस्ट में करीब 60 लाख नाम अंडर एडजुडिकेशन यानी जांच के दायरे में रखे गए थे। इसके बाद 705 न्यायिक अधिकारियों को इन मामलों की जांच सौंपी गई थी। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल के अनुसार, अब तक लगभग 29 लाख नामों पर फैसला लिया जा चुका है।हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि पूरक मतदाता सूची में कितने नाम जोड़े गए हैं और कितने हटाए गए हैं। कई लोगों ने यह भी शिकायत की कि वेबसाइट पर सूची उपलब्ध होने के बावजूद उसे डाउनलोड करने में दिक्कत आ रही है।अधिकारियों ने बताया कि यह पूरी प्रक्रिया काफी विस्तृत और पारदर्शी रही है। 705 न्यायिक अधिकारियों को इस काम में लगाया गया था, जिन्होंने तय किया कि किस नाम को सूची में शामिल करना है और किसे हटाना है। आयोग ने कहा कि यह प्रक्रिया पूरी तरह नियमों के तहत की गई है, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो।पश्चिम बंगाल की 294 सीटों पर 23 और 29 अप्रैल को मतदान होना है और 4 मई को नतीजे आएंगे। सूची जारी होने के बाद राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को भी कड़ा कर दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, यह सूची ECI Net ऐप सहित कई आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई जाएगी। जैसे-जैसे जांच प्रक्रिया आगे बढ़ेगी और सप्लीमेंट्री सूचियां भी जारी की जाएंगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 24, 2026 · 2 min · National Desk

Iran War: ईरान और अमेरिका के बीच दूरी मिटाने में जुटे ये मुस्लिम देश, इस्लामाबाद में हो सकती है मध्यस्थता बैठक

रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर हमले रोकने के एलान के बाद कूटनीतिक गतिविधियों में तेजी आई है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत की वजह से हमलों को पांच दिन के लिए रोका गया है।रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि पाकिस्तान, तुर्किये और मिस्र पर्दे के पीछे रहकर दोनों देशों को बातचीत की मेज पर लाने की कोशिश कर रहे हैं। एक वरिष्ठ इस्राइली अधिकारी ने बताया कि इस्लामाबाद में बैठक आयोजित करने के लिए संपर्क जारी हैं, जिसमें अमेरिका और ईरान के शीर्ष प्रतिनिधि शामिल हो सकते हैं।एक पाकिस्तानी अधिकारी और एक अन्य सूत्र ने बताया कि युद्ध समाप्त करने के लिए बातचीत इसी सप्ताह इस्लामाबाद में हो सकती है। पाकिस्तानी अधिकारी ने बताया कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर के इस्लामाबाद में ईरानी अधिकारियों से मिलने की उम्मीद है।इस्राइल को मध्यस्थता के लिए की जा रही इन कोशिशों की जानकारी थी, लेकिन ट्रंप के इस दावे से वह हैरान है कि बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है और कई मुद्दों पर सहमति बन चुकी है। हाल के दिनों में तुर्किये, मिस्र और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों ने अलग-अलग बैठकों में व्हाइट हाउस के दूत स्टीव विटकॉफ और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से चर्चा की है।इस्राइली मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर ने ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ से भी संपर्क किया है, जो इस संघर्ष के दौरान अहम निर्णयकर्ता के रूप में उभरे हैं। एक सूत्र ने बताया कि मध्यस्थता जारी है और प्रगति हो रही है, जिसका उद्देश्य युद्ध को समाप्त करना …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 24, 2026 · 2 min · National Desk

Iran: ‘हम जिम्मेदार नहीं, हमला करने वाले भुगतें परिणाम’; पश्चिम एशिया जंग पर ईरान के महावाणिज्यदूत की दो टूक

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच ईरान ने वैश्विक आर्थिक संकट की आशंकाओं पर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। मुंबई में ईरान के महावाणिज्यदूत सईद रजा मोसयेब मोतलाघ ने साफ कहा है कि ईरान किसी भी स्थिति में दुनिया की आर्थिक अस्थिरता के लिए जिम्मेदार नहीं है। #WATCH | Mumbai, Maharashtra | On being asked if Iran feels responsible toward preventing a worldwide economic crisis due to the West Asia conflict, Iran’s Consul General in Mumbai, Saeid Reza Mosayeb Motlagh, says, “Under no circumstances. Those who attacked us are responsible,… pic.twitter.com/xIizxJcHiT — ANI (@ANI) March 23, 2026 महावाणिज्यदूत सईद रजा ने कहा कि ईरान ने केवल आत्मरक्षा में कदम उठाए हैं। उनके अनुसार, हमला करने वाले देशों को ही इसके परिणामों की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्होंने कहा हमने पहले ही चेतावनी दी थी, इसके बावजूद हम पर हमला किया गया। ऐसे में युद्ध के परिणामों के बारे में उन्हें पहले सोचना चाहिए था।सईद रजा मोसयेब मोतलाघ ने वैश्विक समुदाय से अपील करते हुए कहा कि केवल बयानबाजी नहीं, बल्कि ठोस कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को उस पक्ष के साथ संवाद करना चाहिए जिसने युद्ध शुरू किया और उसे ऐसे कदमों से रोकना चाहिए।ईरान ने अपने बयान में संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानूनों का जिक्र करते हुए कहा कि सभी देशों को मिलकर जिम्मेदार पक्ष को जवाबदेह बनाना चाहिए। महावाणिज्यदूत ने कहा कि इतिहास में कई बार ताकतवर देशों ने अन्य देशों को नुकसान पहुंचाया है, लेकिन इस बार उन्हें एक मजबूत और विरोध करने वाले राष्ट्र का सामना करना पड़ रहा है। ईरान ने चेतावनी देते हुए कहा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 24, 2026 · 2 min · National Desk