Weather Update: उत्तर से पूर्वोत्तर भारत तक तेजी से बदलेगा मौसम, कहीं बारिश-आंधी तो कहीं गर्मी बढ़ने के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक पहला पश्चिमी विक्षोभ 26 मार्च से सक्रिय होगा और दूसरा 28 मार्च की रात से असर दिखाएगा। इन दोनों प्रणालियों के कारण उत्तर भारत में मौसम तेजी से बदलेगा। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 26 मार्च को हल्की बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है, जबकि 27 मार्च को इसका असर उत्तराखंड तक पहुंचेगा। 28 मार्च को एक बार फिर जम्मू-कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों में मौसम खराब हो सकता है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। मैदानी राज्यों में भी इन पश्चिमी विक्षोभों का असर स्पष्ट दिखाई देगा।26 मार्च को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में गरज-चमक के साथ आंधी चलने और हल्की बारिश होने के आसार हैं। दिल्ली में धूल भरी तेज हवाएं चल सकती हैं। 28 मार्च को राजस्थान में भी इसी तरह का मौसम बन सकता है, जिससे दिनचर्या और यातायात प्रभावित होने की आशंका है। पूर्वोत्तर भारत में चक्रवात की वजह से मौसम ज्यादा सक्रिय है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश का अनुमान है, जिसके चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में 64.5 से 115.5 मिलीमीटर तक वर्षा हो सकती है। इसके अलावा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी गरज-चमक, बिजली और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।पश्चिमी भारत के ऊपर सक्रिय उपोष्णकटिबंधीय पछुआ जेट स्ट्रीम के प्रभाव से 25 और 26 मार्च के दौरान मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में तेज हवाओं और बिजली गिरने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के कुछ हिस्सों मे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 25, 2026 · 2 min · National Desk

आज का शब्द: महामाया और सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' की कविता- रमण मन के मान के तन

आज का शब्द: महामाया और सूर्यकांत त्रिपाठी “निराला” की कविता- रमण मन के मान के तन ‘हिंदी हैं हम’ शब्द शृंखला में आज का शब्द है- महामाया, जिसका अर्थ है- प्रकृति, दुर्गा। प्रस्तुत है सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की कविता- रमण मन के मान के तन रमण मन के, मान के तन! तुम्हीं जग के जीव-जीवन! तुम्हीं में है महामाया, जुड़ी छुटकर विश्वकाया; कल्पतरु की कनक-छाया तुम्हारे आनन्द-कानन। तुम्हारी स्वर्सरित बहकर हर रही है ताप दुस्तर; तुम्हारे उर हैं अमर-मर, दिवाकर, शशि, तारकागण। तुम्हीं से ऋतु घूमती है, नये कलि-दल चूमती है, नये आसव झूमती है, नये गीतों, नये नर्तन! हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें। 6 घंटे पहले …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 25, 2026 · 1 min · National Desk

सऊदी प्रिंस सलमान को ईरान जंग से क्या फायदा: ट्रंप से कहा- युद्ध जारी रखें, अमेरिका फंस गया लंबी लड़ाई में?

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, युद्ध जारी रखने पर जोर पिछले सप्ताह हुई कई वार्ताओं में युवराज मोहम्मद ने राष्ट्रपति ट्रंप को स्पष्ट रूप से बताया है कि ईरान की कट्टरपंथी सरकार को समाप्त करने के लिए दबाव बनाना आवश्यक है। बातचीत से जुड़े लोगों का कहना है कि युवराज का तर्क है कि ईरान खाड़ी क्षेत्र के लिए एक दीर्घकालिक खतरा है, जिसे केवल वहां की वर्तमान सरकार को हटाकर ही समाप्त किया जा सकता है।इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भी ईरान को एक गंभीर खतरे के रूप में देखते हैं। हालांकि, विश्लेषकों का मानना है कि इस्राइल शायद एक ऐसे ईरान को पसंद करेगा जो आंतरिक कलह में इतना उलझा हो कि वह इस्राइल के लिए खतरा न बने। वहीं, सऊदी अरब एक असफल ईरानी राज्य को अपने लिए एक गंभीर और सीधा सुरक्षा खतरा मानता है।विश्लेषकों का कहना है कि “भले ही युवराज मोहम्मद युद्ध से बचना चाहते हों, लेकिन उन्हें चिंता है कि यदि राष्ट्रपति ट्रंप अब पीछे हटते हैं, तो सऊदी अरब और शेष पश्चिम एशिया को एक उग्र और क्रोधित ईरान का अकेले सामना करना पड़ेगा।ऐसी स्थिति में ईरान जलडमरूमध्य को समय-समय पर बंद करने की शक्ति भी हासिल कर सकता है। हालांकि सऊदी अरब जलडमरूमध्य के बंद होने से निपटने के लिए अन्य खाड़ी देशों की तुलना में बेहतर स्थिति में है, लेकिन यदि जलमार्ग जल्द ही नहीं खोला गया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।सऊदी और अमेरिकी सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी इस बात को लेकर चिंतित हैं कि यदि संघर्ष लंबा खिंचता है, तो ईरान सऊदी तेल प्रतिष्ठानों पर और भी विनाशकारी हमले कर सकता है। साथ ही, संयुक्त राज्य अमेरिका एक कभी न खत्म होने वाले युद्ध में फंस सकता है।राष्ट्रपति ट्रंप का रुख सार्वजन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 25, 2026 · 2 min · National Desk

'ईरान परमाणु हथियार नहीं रखेगा': ट्रंप का दावा- हमले को बातचीत के चलते टाला; जानें युद्ध विराम पर और क्या कहा

#WATCH | On the negotiations with Iran amidst the ongoing West Asia conflict, US President Donald Trump says, “… We are in negotiations right now… The other side would like to make a deal… All of the anti-aircraft and most of their missiles are gone… Today we were gonna… pic.twitter.com/SCQ3InQrPL — ANI (@ANI) March 24, 2026 #WATCH | On what made him pursue the ceasefire amidst the ongoing West Asia conflict, US President Donald Trump says, " The fact that they are talking to us and they are talking sense. It all starts with: they cannot have a nuclear weapon. They said, what are the top 10? I said,… pic.twitter.com/IYxA3W3b21 — ANI (@ANI) March 24, 2026 #WATCH | On why he is holding the talks regarding negotiations with Iran amidst the ongoing West Asia conflict, US President Donald Trump says, “Because they are going to make a deal… They gave us a present yesterday, and it arrived today. It was a very big present worth a… pic.twitter.com/EmqtX9lFpI — ANI (@ANI) March 24, 2026 ट्रंप ने खुलासा किया कि अमेरिका एक विशाल बिजली उत्पादन संयंत्र को निशाना बनाने वाला था, लेकिन बातचीत को ध्यान में रखते हुए यह कदम फिलहाल टाल दिया गया। उनका कहना है कि ईरान की अधिकांश मिसाइलें और एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम पहले ही निष्क्रिय हो चुके हैं।शांति के प्रयासों को लेकर उन्होंने कहा कि उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि ईरान के पास कभी परमाणु हथियार न हों। ईरान ने भी इस बात का आश्वासन दिया है कि वे कभी परमाणु हथियार नहीं बनाएंगे। जहां तक ईरान में किससे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 25, 2026 · 2 min · National Desk

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के बाद बिकी आरसीबी फ्रेंचाइजी, 16706 करोड़ रुपये में हुआ सौदा; जानें नया मालिक कौन

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के बाद बिकी आरसीबी फ्रेंचाइजी, 16706 करोड़ रुपये में हुआ सौदा; जानें नया मालिक कौन और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं आईपीएल 2026 सीजन से पहले यूनाइटेड स्प्रिट्स लिमिटेड (यूएसएल) ने मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) फ्रेंचाइजी बेचने का एलान कर दिया है। यूएसएल ने आरसीबी को आदित्य बिरला ग्रुप, द टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन के एक गठजोड़ को 1.78 अरब डॉलर (करीब 16706 करोड़ रुपये) के नकद सौदे में बेच दिया है। गत चैंपियन आईपीएल टीम का स्वामित्व अब इस समूह के पास होगा। एक ही दिन में दो आईपीएल फ्रेंचाइजी को नया मालिक मिला है। इससे पहले, काल सोमानी ने राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी को 1.63 बिलियन अमेरिकी डॉलर (यानी करीब 15290 करोड़ रुपये) में खरीदा था। फ्रेंचाइजी में होगी 100 प्रतिशत हिस्सेदारी समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, इस समूह ने यूएसएल के साथ फ्रेंचाइजी में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने का समझौता कर लिया है। इस सौदे में आरसीबी की पुरुष और महिला दोनों टीमों को शामिल किया गया है। यूएसएल, ब्रिटेन की डियाजियो की सहायक कंपनी है और वह अब आरसीबी से बाहर निकलना चाहती है क्योंकि यह टीम उनके मुख्य व्यवसाय का हिस्सा नहीं थी। बीसीसीआई और आईपीएल की मंजूरी मिलना बाकी समझौते के तहत एबीजी के निदेशक आर्यमान व …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 25, 2026 · 2 min · National Desk

UP: शहीदों की मूर्तियां खंडित करने पर सीएम योगी नाराज, कंपनी ब्लैक लिस्टेड और एफआईआर दर्ज; अफसर निलंबित

सड़क चौड़ीकरण में शहीदों की मूर्तियां खंडित करने वाली कंपनी के खिलाफ मुख्यमंत्री के आदेश पर तत्काल एफआईआर दर्ज कराई गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन अफसरों की जवाबदेही में काम हो रहा था, उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए। सीएम योगी के आदेश पर कंपनी को तत्काल प्रभाव से ब्लैक लिस्ट करते हुए उससे काम भी वापस ले लिया गया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदों का अपमान कतई स्वीकार्य नहीं है। ऐसी लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। सीएम योगी ने शहीदों की मूर्तियों को तत्काल सम्मानजनक तरीके से सही जगह पुनर्स्थापित करने का भी आदेश दिया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 25, 2026 · 1 min · National Desk

Iran: पश्चिम एशिया में तनाव कम करने में क्या होगी भारत की भूमिका? ईरान के राजदूत ने कही बड़ी बात

डॉ. फतहाली ने कहा कि भारत के पश्चिम एशिया संघर्ष से जुड़े हुए सभी देशों के साथ ऐतिहासिक और रणनीतिक संबंध हैं। उन्होंने कहा कि इसी के चलते ये भारत को गलतफहमियों को दूर करने और कूटनीतिक रास्तों को मजबूत करने में एक विश्वसनीय खिलाड़ी के रूप में स्थापित करते हैं। उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब पश्चिम एशिया में तनाव काफी बढ़ गया है।पश्चिम एशिया में युद्ध की वर्तमान स्थिति के बारे में पूछे जाने पर ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फतहाली ने कहा कि युद्ध जारी है। उन्होंने दोहराया कि ईरान ने इस युद्ध को शुरू नहीं किया था, लेकिन इसे खत्म करने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि युद्ध का खात्मा ईरान की वैध शर्तों और मांगों के समाधान पर निर्भर करेगा।उन्होंने युद्ध रोकने के लिए ईरान की शर्तें बताते हुए कहा कि आक्रामक कार्रवाईयों पर पूरी तरह से लगाम लगे, हमले दोबारा नहीं होंगे इसके लिए विश्वसनीय गारंटी दी जाए, हमलावरों को जवाबदेह ठहराया जाए, इसी के साथ ईरान के कानूनी अधिकारों और हितों का सम्मान सुनिश्चित किए जाएं।डॉ. फतहाली ने इस बात पर जोर दिया कि ईरान अपने देश की रक्षा के लिए हर संभव कोशिश करेगा। उन्होंने कहा कि प्रतिरोध की कीमत आत्मसमर्पण से कम है और यही सिद्धांत ईरान के दृष्टिकोण का मार्गदर्शन करेगा। उन्होंने कहा कि ईरानी लोगों ने प्रतिरोध का मार्ग चुना है।ईरानी राजदूत ने अमेरिकी अधिकारियों के साथ किसी भी तरह की बातचीत की खबरों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि ईरान की अमेरिका के साथ कोई सीधी या अप्रत्यक्ष बातचीत नहीं चल रही है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 48 घंटे के अल्टीमेटम को लेकर कहा कि ईरान इससे न तो डरता है और न ही उनकी बातचीत के प्रस्तावों …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 25, 2026 · 2 min · National Desk

Women Reservation Law: महिला आरक्षण कानून में संशोधन में हो सकती है देरी, समय से पहले खत्म हो सकता है सत्र

केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा की सीट को बढ़ाकर 816 करने के लिए तत्काल विधेयक लाने की संभावना नहीं है, क्योंकि संसद का मौजूदा सत्र निर्धारित अवधि से पहले ही स्थगित हो सकता है, लेकिन सत्रावसान नहीं किया जाएगा ताकि अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों के बाद इसे फिर से बुलाये जाने का विकल्प खुला रहे। सूत्रों ने यह जानकारी दी। लोकसभा में सीट की संख्या बढ़ाने का उद्देश्य 273 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित करना है। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 24, 2026 · 1 min · National Desk

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती; साथ में राहुल और प्रियंका

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत मंगलवार को अचानक बिगड़ गई है। उन्हें दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोनिया गांधी को फेफड़े से संबंधित समस्या के कारण अस्पताल में दाखिल किया गया है। उनके साथ उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी भी अस्पताल में मौजूद हैं। परिवार के सदस्य उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 24, 2026 · 1 min · National Desk

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के बाद बिकी आरसीबी फ्रेंचाइजी, 16706 करोड़ रुपये में हुआ सौदा; जानें नया मालिक कौन

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के बाद बिकी आरसीबी फ्रेंचाइजी, 16706 करोड़ रुपये में हुआ सौदा; जानें नया मालिक कौन और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं आईपीएल 2026 सीजन से पहले यूनाइटेड स्प्रिट्स लिमिटेड (यूएसएल) ने मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) फ्रेंचाइजी बेचने का एलान कर दिया है। यूएसएल ने आरसीबी को आदित्य बिरला ग्रुप, द टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन के एक गठजोड़ को 1.78 अरब डॉलर (करीब 16706 करोड़ रुपये) के नकद सौदे में बेच दिया है। गत चैंपियन आईपीएल टीम का स्वामित्व अब इस समूह के पास होगा। एक ही दिन में दो आईपीएल फ्रेंचाइजी को नया मालिक मिला है। इससे पहले, काल सोमानी ने राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी को 1.63 बिलियन अमेरिकी डॉलर (यानी करीब 15290 करोड़ रुपये) में खरीदा था। फ्रेंचाइजी में होगी 100 प्रतिशत हिस्सेदारी समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, इस समूह ने यूएसएल के साथ फ्रेंचाइजी में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने का समझौता कर लिया है। इस सौदे में आरसीबी की पुरुष और महिला दोनों टीमों को शामिल किया गया है। यूएसएल, ब्रिटेन की डियाजियो की सहायक कंपनी है और वह अब आरसीबी से बाहर निकलना चाहती है क्योंकि यह टीम उनके मुख्य व्यवसाय का हिस्सा नहीं थी। बीसीसीआई और आईपीएल की मंजूरी मिलना बाकी समझौते के तहत एबीजी के निदेशक आर्यमान व …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 24, 2026 · 2 min · National Desk