LPG Crisis: आए थे रोजी-रोटी कमाने, खाने पर ही आ गया संकट, यूपी-बिहार-बंगाल के प्रवासी बोले- आ अब लौट चलें

1 of 9 गांव लौटते प्रवासी - फोटो : अमर उजाला घर से हजारों किलोमीटर दूर प्रवासी रोजी-रोटी की जुगाड़ में निकले थे। अब एलपीजी किल्लत से उनके खाने पर ही संकट छा गया। इससे प्रवासी मजदूर अब बोल रहे, आ अब लौट चलें। इन दिनों भारी संख्या में प्रवासी अपने घर जाने के लिए दूसरे प्रदेशों समेत दिल्ली से रेलवे स्टेशनों पर पहुंच रहे हैं। इससे स्टेशनों पर भारी भीड़ देखी जा रही है। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 9 चूल्हा बुझा तो छूट गए रोजी-रोटी और शहर - फोटो : अमर उजाला रोजी-रोटी की तलाश में आए थे उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा जैसे राज्यों से रोजी-रोटी की तलाश में आए लोगों पर गैस संकट से खाने पर भी संकट छा गया है। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र भी अछूते नहीं है। तभी आनंद विहार, नई दिल्ली और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर घर लौटने वाले प्रवासियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। प्रवासी किसी तरह अपने गांव लौटने को बेताब दिख रहे हैं। 3 of 9 पलायन करते प्रवासी - फोटो : अमर उजाला एक किलो गैस के लिए देना पड़ रहा 600-800 रुपये कटिहार, बिहार निवासी बिपिन कुमार ने बताया कि वह बाहरी दिल्ली के एक होटल में खाना बनाने का काम करते हैं। गैस की किल्लत के कारण उनका होटल बंद हो गया जिससे उनका रोजगार खत्म गया। घर में जो गैस बचे थे, वो भी खत्म हो गया है। बाजारों में एक किलो गैस भरने के लिए 600 से 800 रुपये मांगते हैं। रोजगार खत्म होने की वजह से उनके सामने हालात इतने बदतर हो गए कि घर का किराया तक जुटाना मुश्किल हो गया। इस स्थिति में अपने गांव लौटना ही ठीक समझा। 4 of 9 ट्रेन का इंतजार करते प्रवासी - फोटो : अमर उजाला नहीं इतना पैसा कि रोज बाहर खाना खा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 27, 2026 · 2 min · National Desk

TOP News: पश्चिम एशिया संकट पर PM मोदी का महामंथन आज; जंग के बीच ट्रंप का अहम फैसला; देश में मौसम की उथल-पुथल

1 of 11 आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर… पश्चिम एशिया संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे और तेल-गैस आपूर्ति तथा आपातकालीन तैयारियों की समीक्षा करेंगे। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध के बीच ऊर्जा ठिकानों पर हमल नहीं करने की समय सीमा 6 अप्रैल तक बढ़ाने का अहम फैसला लिया है। इस बीच देशभर में मौसम का मिजाज भी बदल गया है। उत्तर में बारिश और बर्फबारी जारी है, जबकि महाराष्ट्र के अकोला में पारा 40 डिग्री पार कर गया है। साथ ही नेपाल में आज सबसे युवा प्रधानमंत्री के तौर पर बालेंद्र शाह पदभार ग्रहण करेंगे। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 11 पीएम मोदी आज करेंगे मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक 3 of 11 डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI US-ईरान युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा फैसला अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच एक बड़ी कूटनीतिक हलचल देखने को मिली है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमले की तय समय सीमा को बढ़ाकर 6 अप्रैल 2026 तक कर दिया है। यह फैसला ऐसे समय आया है जब दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है और माहौल बेहद संवेदनशील बना हुआ है। पढ़ें एक क्लिक पर… 4 of 11 देशभर में बदला मौसम - फोटो : ANI देशभर में बदला मौसम: महाराष्ट्र के अकोला में पारा 40 पार पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती प्रसार के चलते देश के अधिकतर हिस्सों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। उत्तर के पहाड़ों से लेकर मैदानों, पूर्वोत्तर, मध्य और पश्चिम में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 27, 2026 · 2 min · National Desk

Delhi Assembly Budget Session: दिल्ली विधानसभा में कैग रिपोर्ट पर चर्चा आज, बजट और विधेयकों पर होगी बहस

विधानसभा के बजट सत्र में शुक्रवार अहम दिन रहने वाला है। सदन में कैग की कई रिपोर्टों पर चर्चा के साथ बजट, विधेयकों और अनुदान मांगों पर भी विचार होगा। विधानसभा में कई अहम मुद्दों पर चर्चा और फैसले होने हैं। सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगी, जिसमें सबसे पहले विशेष उल्लेख के तहत सदस्य अपनी बात रखेंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा पेश भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की कई रिपोर्टों पर चर्चा होगी। इनमें दिल्ली जल बोर्ड की कार्यप्रणाली, बच्चों की देखभाल और सुरक्षा, राज्य वित्त और विश्वविद्यालयों से जुड़ी रिपोर्टें शामिल हैं।सदन में विभिन्न समितियों की रिपोर्टों को मंजूरी देने के प्रस्ताव भी पेश किए जाएंगे। इनमें कार्य मंत्रणा समिति, लोक लेखा समिति और विशेषाधिकार समिति की रिपोर्टें शामिल हैं। इसके अलावा सोसायटी पंजीकरण (दिल्ली संशोधन) विधेयक, 2026 पर भी चर्चा कर उसे पारित करने का प्रस्ताव रखा जाएगा।बजट सत्र के तहत 2026-27 के वार्षिक बजट पर चर्चा जारी रहेगी। साथ ही वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अनुदान मांगों पर विचार कर उन्हें पारित किया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता विनियोजन (संख्या-03) विधेयक, 2026 भी सदन में पेश करेंगी, जिस पर चर्चा के बाद पारित करने की प्रक्रिया होगी।विधानसभा सदन में विपक्षी दल आम आदमी पार्टी के रहने की उम्मीद कम है। सत्ता पक्ष पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को लेकर निरंतर हमलावर है, विपक्ष का निलंबित विधायकों के मुद्दे पर विरोध जारी है। विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्ष को सदन में आने की अपील भी की है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 27, 2026 · 2 min · National Desk

जंग या समझौता?: US-ईरान युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा फैसला, ऊर्जा ठिकानों पर हमले की समय सीमा 6 अप्रैल तक बढ़ाई

यह वीडियो/ हटाएं अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच एक बड़ी कूटनीतिक हलचल देखने को मिली है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमले की तय समय सीमा को बढ़ाकर 6 अप्रैल 2026 तक कर दिया है। यह फैसला ऐसे समय आया है जब दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है और माहौल बेहद संवेदनशील बना हुआ है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 27, 2026 · 1 min · National Desk

West Asia War: सऊदी अरब पहुंचे जेलेंस्की, ईरानी ड्रोन से लड़ाई में यूक्रेन देगा मदद; बदले में मांगी यह मिसाइल

यह वीडियो/ हटाएं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की अचानक सऊदी अरब पहुंचे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि यहां उनकी कई अहम बैठकें होने वाली हैं। हालांकि इस दौरे की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन इसे पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और सुरक्षा सहयोग से जोड़कर देखा जा रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

March 27, 2026 · 1 min · National Desk

West Asia LIVE: ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा संयंत्र पर हमले को 10 दिन के लिए रोका; लेबनान में मौतों का आंकड़ा बढ़ा

02:15 AM, 27-Mar-2026 ऊर्जा संयंत्र हमले में 10 दिन की रोक- ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी सरकार के अनुरोध पर घोषणा की है कि पश्चिम एशिया में ऊर्जा संयंत्रों पर संभावित हमलों को 10 दिन के लिए स्थगित किया गया है। अब यह अवधि सोमवार, 6 अप्रैल 2026, शाम 8 बजे तक के लिए बढ़ा दी गई है। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि इस बीच बातचीत जारी हैं और मीडिया में गलत सूचना फैलाने वाले दावों के बावजूद वार्ता बहुत अच्छे ढंग से चल रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी सरकार के अनुरोध पर घोषणा की है कि पश्चिम एशिया में ऊर्जा संयंत्रों पर संभावित हमलों को 10 दिन के लिए स्थगित किया गया है। अब यह अवधि सोमवार, 6 अप्रैल 2026, शाम 8 बजे तक के लिए बढ़ा दी गई है। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि इस बीच बातचीत जारी हैं और मीडिया में गलत सूचना फैलाने वाले दावों के बावजूद वार्ता बहुत अच्छे ढंग से चल रही है। 01:36 AM, 27-Mar-2026 पाकिस्तान की शांति पहल पाकिस्तान ने ईरान युद्ध को समाप्त करने के लिए कूटनीतिक स्तर पर सक्रियता बढ़ा दी है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ खुद इस पहल का नेतृत्व कर रहे हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने कहा कि पाकिस्तान क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सभी पक्षों के साथ लगातार संपर्क में है और युद्ध को खत्म कर शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में काम कर रहा है। पाकिस्तान ने ईरान युद्ध को समाप्त करने के लिए कूटनीतिक स्तर पर सक्रियता बढ़ा दी है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ खुद इस पहल का नेतृत्व कर रहे हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने कहा कि पाकिस्तान क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सभी पक्षों के साथ लगातार संपर्क में है और युद्ध को खत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 27, 2026 · 2 min · National Desk

Amarnath Yatra: 29 जून को प्रथम पूजन और 17 जुलाई से यात्रा की तैयारी, प्रशासनिक गतिविधियां तेज; रूट पर मंथन

श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर श्राइन बोर्ड से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियां शुरू दी गई हैं। यात्रा से पहले 29 जून को प्रथम पारंपरिक पूजन होना है और यात्रा 17 जुलाई से शुरू होने की संभावना है। हालांकि, तिथियों की आधिकारिक घोषणा जल्द होने की उम्मीद है। प्रशासन ने यात्रा को सुचारु और सुरक्षित बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विभिन्न एजेंसियों के साथ समन्वय बैठकों का दौर जारी है। यात्रा के बीच पड़ने वाले संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त निगरानी की योजना बनाई जा रही है। इसके अलावा, स्वास्थ्य सेवाओं, आपदा प्रबंधन और आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र को भी मजबूत किया जा रहा है।यात्रा मार्ग पहलगाम और बालटाल पर मरम्मत कार्य तेज कर दिए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। लंगर स्थलों, पेयजल, शौचालय और ठहरने की सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मेडिकल कैंप और एंबुलेंस सेवाओं की भी संख्या बढ़ाई जा रही है।हर साल देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए इस पवित्र यात्रा में शामिल होते हैं। ऐसे में प्रशासन का फोकस इस बार भी बेहतर प्रबंधन और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने पर है। अधिकारियों का कहना है कि सभी तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएंगी ताकि श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिल सके। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 27, 2026 · 2 min · National Desk

छिंदवाड़ा में दर्दनाक हादसा: पिकअप से टकराकर बस पलटी, 10 लोगों की दर्दनाक मौत; कई की हालत गंभीर

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में गुरुवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां पिकअप से टक्कर के बाद एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में दस लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे में कुछ यात्रियों के हाथ कटने और कई के सिर फूटने जैसी गंभीर चोटें सामने आई हैं।कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने मौतों की पुष्टि की है। हादसे पर सीएम मोहन यादव ने भी दुख जताया है। उन्होंने सहायता राशि की घोषणा भी की है। पुलिस के अनुसार, घटना शाम करीब साढ़े 6 बजे उमरानाला क्षेत्र में हुई। बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे और यह छिंदवाड़ा से उमरानाला की ओर जा रही थी। जानकारी मिली है कि बस में सवार अधिकांश लोग चौरई तहसील में आयोजित हितग्राही सम्मेलन से लौट रहे थे, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए थे। फिलहाल हादसे के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। घटना के तुरंत बाद पुलिस और डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मरने वालों की पहचान बस ड्राइवर कमल (54), पिकअप ड्राइवर रवि धारे (40), भागवती (45), दौलत (40), सकुन यादव (45), रामदास (40), रमेश (35), सिया बाई (40), वंश (7) सहित एक अन्य के रूप में की गई। इधर बताया गया कि घायलों को 6 एम्बुलेंसों से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इसके लिए पुलिस ने हादसे की जगह से अस्पताल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया। क्या बोले कलेक्टर? कलेक्टर ने कहा कि बस में 47 यात्री सवार थे। ये बस छिंदवाड़ा की तरफ से आ रही थी। सिमरिया के पास बस एक वाहन को ओवरटेक कर रही थी, तभी लहसुन से लदी एक पिकअप वाहन की आमने-सामने से भीषण …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 27, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Conflict: ट्रंप का दावा- ईरान ने 10 तेल टैंकर हमें उपहार के रूप में भेजे, उन पर पाकिस्तानी झंडा लगा

ट्रंप ने बताया कि ईरान ने पहले आठ बड़े तेल टैंकरों को और बाद में दो अन्य जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने दिया। उन्होंने इसे एक गिफ्ट बताया, जो बातचीत की दिशा में सकारात्मक संकेत है। ट्रंप ने यह भी कहा उन जहाजों में पाकिस्तान के झंडे लगे थे। होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में से एक है, जहां से बड़ी मात्रा में तेल की सप्लाई होती है। ऐसे में ईरान का यह कदम केवल आर्थिक नहीं, बल्कि कूटनीतिक संदेश भी माना जा रहा है कि वह तनाव कम करने की दिशा में कदम बढ़ा सकता है।ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ने इस सैन्य अभियान को चार से छह हफ्तों में पूरा करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन अब यह तय समय से काफी आगे बढ़ चुका है। उन्होंने कहा कि ईरान की सैन्य ताकत को भारी नुकसान हुआ है और उसकी नौसेना लगभग खत्म हो गई है। ट्रंप के अनुसार अमेरिका को ईरान के कई शहरों और सैन्य ठिकानों पर बढ़त हासिल है और वह लगातार उसके परमाणु हथियार, मिसाइल और ड्रोन क्षमताओं को निशाना बना रहा है। उन्होंने इसे निर्णायक बढ़त बताया।ट्रंप ने कहा कि ईरान अब अंदर ही अंदर अपनी हार मान चुका है और समझौते के लिए मजबूर है, भले ही वह सार्वजनिक रूप से इससे इनकार कर रहा हो। उन्होंने यह भी कहा कि अगर सही समझौता होता है तो होर्मुज जलडमरूमध्य पूरी तरह खुल सकता है और वैश्विक सप्लाई सामान्य हो सकती है। वहीं, अमेरिका के मध्य पूर्व विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने कहा कि समझौते की संभावना मजबूत है और शक्ति के साथ शांति की नीति सबसे असरदार है। उन्होंने बताया कि अमेरिका ने ईरान को 15 सूत्रीय प्रस्ताव दिया है। फिलहाल हालात तनावपूर्ण हैं, लेकिन कूटनीतिक रास्ता खुला हुआ दिख रहा है।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 27, 2026 · 2 min · National Desk

US-Iran War: 'अमेरिका ने जमीनी हमला किया तो मुंहतोड़ जवाब मिलेगा'; ईरान का बड़ा दावा- 10 लाख लड़ाके हैं तैयार

यह वीडियो/ हटाएं ईरान ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है कि अगर उसने ईरान पर जमीनी हमला किया, तो उसे भीषण नरक यानी मुहंतोड़ कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। ईरान के एक सैन्य सूत्र ने कहा है कि इस संभावित हमले की खबर के बाद देश में लड़ने का जोश बढ़ गया है। सूत्र के मुताबिक, अब तक करीब 10 लाख लड़ाके तैयार किए जा चुके हैं। इनमें बड़ी संख्या में युवा शामिल हैं, जो खुद आगे आकर सेना में जुड़ने की मांग कर रहे हैं। ये लोग खास तौर पर बासिज फोर्स, आईआरजीसी (ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड), और नियमित सेना के जरिए शामिल हो रहे हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 27, 2026 · 1 min · National Desk