1 of 9 गांव लौटते प्रवासी - फोटो : अमर उजाला घर से हजारों किलोमीटर दूर प्रवासी रोजी-रोटी की जुगाड़ में निकले थे। अब एलपीजी किल्लत से उनके खाने पर ही संकट छा गया। इससे प्रवासी मजदूर अब बोल रहे, आ अब लौट चलें। इन दिनों भारी संख्या में प्रवासी अपने घर जाने के लिए दूसरे प्रदेशों समेत दिल्ली से रेलवे स्टेशनों पर पहुंच रहे हैं। इससे स्टेशनों पर भारी भीड़ देखी जा रही है। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 9 चूल्हा बुझा तो छूट गए रोजी-रोटी और शहर - फोटो : अमर उजाला रोजी-रोटी की तलाश में आए थे उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा जैसे राज्यों से रोजी-रोटी की तलाश में आए लोगों पर गैस संकट से खाने पर भी संकट छा गया है। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र भी अछूते नहीं है। तभी आनंद विहार, नई दिल्ली और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर घर लौटने वाले प्रवासियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। प्रवासी किसी तरह अपने गांव लौटने को बेताब दिख रहे हैं। 3 of 9 पलायन करते प्रवासी - फोटो : अमर उजाला एक किलो गैस के लिए देना पड़ रहा 600-800 रुपये कटिहार, बिहार निवासी बिपिन कुमार ने बताया कि वह बाहरी दिल्ली के एक होटल में खाना बनाने का काम करते हैं। गैस की किल्लत के कारण उनका होटल बंद हो गया जिससे उनका रोजगार खत्म गया। घर में जो गैस बचे थे, वो भी खत्म हो गया है। बाजारों में एक किलो गैस भरने के लिए 600 से 800 रुपये मांगते हैं। रोजगार खत्म होने की वजह से उनके सामने हालात इतने बदतर हो गए कि घर का किराया तक जुटाना मुश्किल हो गया। इस स्थिति में अपने गांव लौटना ही ठीक समझा। 4 of 9 ट्रेन का इंतजार करते प्रवासी - फोटो : अमर उजाला नहीं इतना पैसा कि रोज बाहर खाना खा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
LPG Crisis: आए थे रोजी-रोटी कमाने, खाने पर ही आ गया संकट, यूपी-बिहार-बंगाल के प्रवासी बोले- आ अब लौट चलें
1 of 9 गांव लौटते प्रवासी - फोटो : अमर उजाला घर से हजारों किलोमीटर दूर प्रवासी रोजी-रोटी की जुगाड़ में निकले थे। अब एलपीजी किल्लत से उनके खाने पर ही संकट छा गया। इससे प्रवासी मजदूर अब बोल रहे, आ अब लौट चलें। इन दिनों भारी संख्या में प्रवासी अपने घर जाने के लिए दूसरे प्रदेशों समेत दिल्ली से रेलवे स्टेशनों पर पहुंच रहे हैं। इससे स्टेशनों पर भारी भीड़ देखी जा रही है। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 9 चूल्हा बुझा तो छूट गए रोजी-रोटी और शहर - फोटो : अमर उजाला रोजी-रोटी की तलाश में आए थे उत्तर प्रदेश, बिहार, पश