दहेज हत्या मामला: सुप्रीम कोर्ट में पति की जमानत रद्द, कहा- मामला गंभीर, हाईकोर्ट में निर्णय मशीनी ढंग से हुआ

यह मामला बिहार के गोपालपुर थाना क्षेत्र का है। 1 सितंबर 2024 को दर्ज एफआईआर के मुताबिक, मृतका की शादी को मात्र डेढ़ साल हुए थे। मृतका की मां लाल मुनी देवी ने आरोप लगाया कि शादी के समय 20 लाख रुपये नकद और करीब 6 लाख के जेवर देने के बावजूद, ससुराल पक्ष की भूख कम नहीं हुई। आरोपी पति और उसके परिवार ने लगातार गाड़ी और अन्य सामान को लेकर उनकी बेटी को प्रताड़ित किया। इतना ही नहीं, शादी के छह महीने के भीतर ही पति के किसी अन्य महिला के साथ संबंधों की बात भी सामने आई थी। जब मृतका ने इसका विरोध किया तो उसकी मौत हो गई।आरोपी पति की जमानत रद्द करते हुए जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस विजय बिश्नोई की बेंच ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का विशेष जिक्र किया। रिपोर्ट के अनुसार, महिला की मौत सामान्य नहीं थी। उसके सिर की हड्डी टूटी हुई थी, दिमाग की नसों में गंभीर चोट थी और यहां तक कि उसका सीना और दिल तक फट चुका था।सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाईकोर्ट की फैसले पर सवाल उठाया है। शीर्ष अदालत ने कहा कि हाईकोर्ट ने रिकॉर्ड पर मौजूद महत्वपूर्ण सबूतों को नजरअंदाज कर एक ‘मैकेनिकल अप्रोच’ अपनाई। बेंच ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज के समाज में दहेज हत्याएं एक गंभीर चिंता का विषय बनी हुई हैं। ऐसे में अदालतों की जिम्मेदारी है कि वे सबूतों की गहराई से जांच करें। केवल जेल की अवधि और ट्रायल की धीमी गति को आधार बनाकर जमानत देना जनता का न्याय प्रणाली से भरोसा कम करता है।शीर्ष अदालत ने कहा कि अगर प्रताड़ना के कारण आत्महत्या भी हुई है, तो भी वह कानूनन दहेज हत्या की श्रेणी में ही आता है। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि आरोपी पति एक सप्ताह के भीतर सरेंडर करे। साथ ही, निचली अदालत को निर्देश दिया गया है क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 27, 2026 · 2 min · National Desk

Noida Airport: कल से नई उड़ान भरेगा नोएडा, आज आएंगे सीएम योगी, कल सुबह 11:30 से 12 बजे के बीच आएंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करने आएंगे। पीएम दोपहर 12 बजे के करीब जेवर पहुंचेंगे। उद्घाटन के बाद वह जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा पहुंच जाएंगे। हालांकि अभी उनके कार्यक्रम को लेकर आधिकारिक तौर पर स्पष्टता नहीं है। प्रशासन पूरी तैयारी में जुटा है। सीएम के रात्रि में ठहरने की व्यवस्था जीबीयू में की गई है। 28 मार्च को एयरपोर्ट का उद्घाटन होगा। प्रधानमंत्री मोदी सुबह 11:30 से 12 बजे के बीच जेवर आएंगे। कार्यकर्ता भीड़ को सुबह-सुबह जुटाने में लग गए हैं। हालांकि देर रात में ही लोगों का वहां पर पहुंचना शुरू हो जाएगा। जिससे पीएम के पहुंचने से पहले जनसभा स्थल खचाखच भर जाए। अधिकारियों के मुताबिक शनिवार दोपहर बाद सीएम के आने की संभावना है। इस संबंध में अभी कार्यक्रम नहीं आया है। बताया जा रहा है कि सीएम पहले तैयारियों का जायजा लेंगे और अफसरों व पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।पहली उड़ान कब होगी और किस शहर के लिए होगी, इसका निर्धारण उद्घाटन समारोह के बाद किया जाएगा। तिथि निर्धारित होते ही 15 से 20 दिन पहले टिकटों की बुकिंग और बिक्री शुरू कर दी जाएगी। अप्रैल के मध्य में कॉमर्शियल फ्लाइटों की बुकिंग शुरू जाएगी।एनआईए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए भी विमानन कंपनियों से लगातार संपर्क कर रही है। एअर इंडिया एक्सप्रेस, एयर इंडिया, इंडिगो और विस्तारा एयरलाइंस की कॉमर्शियल फ्लाइट समेत अन्य देशों की फ्लाइट्स से यात्री विदेश यात्रा कर सकेंगे।एयरपोर्ट से अप्रैल में ही उड़ानें शुरू कर दी जाएंगी। पहले चरण में देश के 12 शहरों के ल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 27, 2026 · 2 min · National Desk

विधानसभा में घमासान: BJP और एनसी आमने-सामने, इस्राइल विरोधी नारों से गूंजा सदन; आधे घंटे के लिए रुकी कार्यवाही

शुक्रवार को विधानसभा सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत हंगामे के साथ हुई। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने जम्मू को इंसाफ दो लिखी तख्तियां लहराते हुए विरोध किया। वहीं, नेशनल कॉन्फ्रेंस और अन्य दलों के विधायकों ने इस्राइल विरोधी नारे लगाए, जिससे माहौल और गरमा गया। यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

March 27, 2026 · 1 min · National Desk

चंडीगढ़ में एयर शो: सुखना लेक पर सूर्य किरण की गर्जना से बढ़ा रोमांच, देशभक्ति के गीतों ने बांधा समां

एयर शो की लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था उपलब्ध 300 बसें लगाई गई प्रमुख पिकअप पॉइंट्स कई रूट रहेंगे बंद एयर शो से पहले सूर्य किरण टीम ने पंजाब लोक भवन में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात कर कार्यक्रम की जानकारी साझा की। जो लोग कार्यक्रम स्थल तक नहीं पहुंच पाएंगे, उनके लिए एयर शो की लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था भी की गई है।दर्शकों को तय पिकअप पॉइंट्स से ही शटल बसों के जरिए सुखना लेक तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए सीटीयू की 300 बसें तैनात की गई हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे सुबह 9 बजे तक अपने पिकअप पॉइंट्स पर पहुंच जाएं।रेलवे कॉलोनी ग्राउंड, मनीमाजरादशहरा ग्राउंड, मनीमाजरासेक्टर-17 परेड ग्राउंड (होटल शिवालिक व्यू के पास)रैली ग्राउंड, सेक्टर-25मेला ग्राउंड, सेक्टर-34आईटी पार्क व ललित होटल के पास पार्किंगकलाग्राम, मनीमाजराएयर शो के दौरान सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा।ओल्ड बैरिकेड चौक से हीरा सिंह चौक तक उत्तर मार्ग व सरोवर पथ बंदन्यू बैरिकेड चौक से हीरा सिंह चौक तक विज्ञान पथ प्रभावितसंत कबीर लाइट प्वाइंट से गोल्फ क्लब तक यातायात सीमितपैदल आवाजाही पर भी पाबंदीइन रूट्स पर पैदल चलने वालों को भी निर्धारित समय में प्रवेश नहीं मिलेगा। हालांकि, आपातकालीन सेवाओं और एंबुलेंस को पूरी छूट रहेगी। जरूरत पड़ने पर अन्य मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 27, 2026 · 2 min · National Desk

Excise Duty Cut: ईरान में जंग के बीच भारत में उत्पाद शुल्क कटौती क्यों? पेट्रोलियम मंत्री पुरी ने बताया कारण

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाने की वजह बताई। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में पिछले एक महीने के दौरान जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पुरी के अनुसार, क्रूड ऑयल की कीमतें करीब 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 122 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं। दुनियाभार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर पड़ा असर इस तेज उछाल का असर दुनियाभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर पड़ा है। दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में ईंधन की कीमतें 30% से 50% तक बढ़ी हैं, जबकि उत्तरी अमेरिका में करीब 30%, यूरोप में लगभग 20% और अफ्रीकी देशों में 50% तक वृद्धि देखी गई है। International crude prices have gone through the roof in the last 1 month from around 70 dollars/barrel to around 122 dollars/barrel. Consequently, petrol and diesel prices for consumers have gone up all over the world. Prices have increased by around 30%-50% in South East Asian… — Hardeep Singh Puri (@HardeepSPuri) March 27, 2026 सरकार के पास क्या विकल्प मौजूद थे? मंत्री ने कहा कि ऐसे हालात में भारत सरकार के सामने दो विकल्प थे या तो अन्य देशों की तरह आम नागरिकों पर कीमतों का सीधा बोझ डाला जाए, या फिर खुद वित्तीय दबाव झेलकर जनता को राहत दी जाए। पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार ने दूसरा विकल्प चुना और अंतरराष्ट्रीय कीमतों की मार से भारतीय नागरिकों को बचाने का फैसला किया। रूस-यूक्रेन संघर्ष के बाद पिछले चार वर्षों से सरकार इसी नीति पर कायम है। सरकार ने अपने कर राजस्व में की कटौती सरकार ने अपने कर राजस्व में कटौती करते हुए तेल कंपनियों के नुकसान को कम कर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 27, 2026 · 2 min · National Desk

बच्ची ने जब सीएम योगी को भेंट किया 'बुलडोजर': मुख्यमंत्री ने मासूम को किया दुलार, खिंचवाई फोटो, कही ये बात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में विभिन्न जिलों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान कमजोर वर्ग के लोगों को कुछ दबंगों द्वारा डराने, धमकाने की शिकायत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस अधिकारियों को दो टूक में निर्देशित किया, ‘गुंडागर्दी करने वालों को उठाकर बंद करो।’ उन्होंने कहा कि किसी मुकदमे में यदि कोई अभियुक्त जमानत पर छूटने के बाद वादी को धमका रहा हो तो जमानत निरस्त कराने की कार्रवाई की जाए। इस दौरान कानपुर की रहने वाली पांच वर्षीय यशस्विनी ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में प्रातः भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री को खिलौने वाला बुलडोजर दिया। यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 27, 2026 · 1 min · National Desk

Ayodhya: धूमधाम से मनाई जा रही रामनवमी, दोपहर में ठीक 12 बजे चार मिनट तक सूर्यदेव करेंगे रामलला का तिलक

रामनगरी अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर में राम जन्मोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आज रामनवमी के अवसर पर रामलला का भव्य सूर्य तिलक किया जाएगा, जो लगभग चार मिनट तक चलेगा। विशेष बात यह है कि यह तिलक ठीक उसी समय होगा, जब भगवान राम के जन्म का क्षण माना जाता है। इससे पहले बृहस्पतिवार को रामलला के दरबार में श्रद्धालुओं का रेला रहा। देर शाम तक दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए। सूर्य तिलक का सफल ट्रायल किया गया बृहस्पतिवार को राम मंदिर में उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर सुबह एक घंटे पहले ही खोल दिया गया। रात में 10 बजे तक दर्शन निरंतर जारी रहा। अंगद टीला से श्रद्धालुओं को रामपथ की दाईं लेन पर निकाला जा रहा है। राम मंदिर के प्रवेश द्वार की ओर जाने वाली बाईं लेन पूरी तरह से आरक्षित कर दी गई है। उधर, सूर्य तिलक की तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं। बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे दिन सूर्य तिलक का सफल ट्रायल किया गया। दोपहर ठीक 12 बजे सूर्य की किरणों ने रामलला के मस्तक को आलोकित किया और यह प्रक्रिया करीब चार मिनट तक चली। शुक्रवार को भी यही प्रक्रिया दोहराई जाएगी। धार्मिक कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा मंदिर ट्रस्ट के अनुसार, सूर्य तिलक के लिए मंदिर के ऊपरी तल पर विशेष रिफ्लेक्टर, लेंस और मिरर सिस्टम लगाए गए हैं। सूर्य की किरणें लेंस के माध्यम से दूसरे तल पर लगे दर्पण पर पहुंचेंगी। वहां से परावर्तित होकर करीब 75 मिलीमीटर के आकार में रामलला के ललाट पर तिलक के रूप में दिखाई देंगी। यह पूरी प्रक्रिया सूर्य की दिशा और गति के अनुरूप तय की गई है। इस बार रामनवमी पर रवि योग, सर्वार्थसिद्धि योग का विशेष संयोग भी बन रहा है, जिससे इस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 27, 2026 · 2 min · National Desk

LPG Crisis: आए थे रोजी-रोटी कमाने, खाने पर ही आ गया संकट, यूपी-बिहार-बंगाल के प्रवासी बोले- आ अब लौट चलें

1 of 9 गांव लौटते प्रवासी - फोटो : अमर उजाला घर से हजारों किलोमीटर दूर प्रवासी रोजी-रोटी की जुगाड़ में निकले थे। अब एलपीजी किल्लत से उनके खाने पर ही संकट छा गया। इससे प्रवासी मजदूर अब बोल रहे, आ अब लौट चलें। इन दिनों भारी संख्या में प्रवासी अपने घर जाने के लिए दूसरे प्रदेशों समेत दिल्ली से रेलवे स्टेशनों पर पहुंच रहे हैं। इससे स्टेशनों पर भारी भीड़ देखी जा रही है। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 9 चूल्हा बुझा तो छूट गए रोजी-रोटी और शहर - फोटो : अमर उजाला रोजी-रोटी की तलाश में आए थे उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा जैसे राज्यों से रोजी-रोटी की तलाश में आए लोगों पर गैस संकट से खाने पर भी संकट छा गया है। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र भी अछूते नहीं है। तभी आनंद विहार, नई दिल्ली और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर घर लौटने वाले प्रवासियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। प्रवासी किसी तरह अपने गांव लौटने को बेताब दिख रहे हैं। 3 of 9 पलायन करते प्रवासी - फोटो : अमर उजाला एक किलो गैस के लिए देना पड़ रहा 600-800 रुपये कटिहार, बिहार निवासी बिपिन कुमार ने बताया कि वह बाहरी दिल्ली के एक होटल में खाना बनाने का काम करते हैं। गैस की किल्लत के कारण उनका होटल बंद हो गया जिससे उनका रोजगार खत्म गया। घर में जो गैस बचे थे, वो भी खत्म हो गया है। बाजारों में एक किलो गैस भरने के लिए 600 से 800 रुपये मांगते हैं। रोजगार खत्म होने की वजह से उनके सामने हालात इतने बदतर हो गए कि घर का किराया तक जुटाना मुश्किल हो गया। इस स्थिति में अपने गांव लौटना ही ठीक समझा। 4 of 9 ट्रेन का इंतजार करते प्रवासी - फोटो : अमर उजाला नहीं इतना पैसा कि रोज बाहर खाना खा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 27, 2026 · 2 min · National Desk

TOP News: पश्चिम एशिया संकट पर PM मोदी का महामंथन आज; जंग के बीच ट्रंप का अहम फैसला; देश में मौसम की उथल-पुथल

1 of 11 आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर… पश्चिम एशिया संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे और तेल-गैस आपूर्ति तथा आपातकालीन तैयारियों की समीक्षा करेंगे। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध के बीच ऊर्जा ठिकानों पर हमल नहीं करने की समय सीमा 6 अप्रैल तक बढ़ाने का अहम फैसला लिया है। इस बीच देशभर में मौसम का मिजाज भी बदल गया है। उत्तर में बारिश और बर्फबारी जारी है, जबकि महाराष्ट्र के अकोला में पारा 40 डिग्री पार कर गया है। साथ ही नेपाल में आज सबसे युवा प्रधानमंत्री के तौर पर बालेंद्र शाह पदभार ग्रहण करेंगे। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 11 पीएम मोदी आज करेंगे मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक 3 of 11 डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI US-ईरान युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा फैसला अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच एक बड़ी कूटनीतिक हलचल देखने को मिली है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमले की तय समय सीमा को बढ़ाकर 6 अप्रैल 2026 तक कर दिया है। यह फैसला ऐसे समय आया है जब दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है और माहौल बेहद संवेदनशील बना हुआ है। पढ़ें एक क्लिक पर… 4 of 11 देशभर में बदला मौसम - फोटो : ANI देशभर में बदला मौसम: महाराष्ट्र के अकोला में पारा 40 पार पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती प्रसार के चलते देश के अधिकतर हिस्सों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। उत्तर के पहाड़ों से लेकर मैदानों, पूर्वोत्तर, मध्य और पश्चिम में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 27, 2026 · 2 min · National Desk

Delhi Assembly Budget Session: दिल्ली विधानसभा में कैग रिपोर्ट पर चर्चा आज, बजट और विधेयकों पर होगी बहस

विधानसभा के बजट सत्र में शुक्रवार अहम दिन रहने वाला है। सदन में कैग की कई रिपोर्टों पर चर्चा के साथ बजट, विधेयकों और अनुदान मांगों पर भी विचार होगा। विधानसभा में कई अहम मुद्दों पर चर्चा और फैसले होने हैं। सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगी, जिसमें सबसे पहले विशेष उल्लेख के तहत सदस्य अपनी बात रखेंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा पेश भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की कई रिपोर्टों पर चर्चा होगी। इनमें दिल्ली जल बोर्ड की कार्यप्रणाली, बच्चों की देखभाल और सुरक्षा, राज्य वित्त और विश्वविद्यालयों से जुड़ी रिपोर्टें शामिल हैं।सदन में विभिन्न समितियों की रिपोर्टों को मंजूरी देने के प्रस्ताव भी पेश किए जाएंगे। इनमें कार्य मंत्रणा समिति, लोक लेखा समिति और विशेषाधिकार समिति की रिपोर्टें शामिल हैं। इसके अलावा सोसायटी पंजीकरण (दिल्ली संशोधन) विधेयक, 2026 पर भी चर्चा कर उसे पारित करने का प्रस्ताव रखा जाएगा।बजट सत्र के तहत 2026-27 के वार्षिक बजट पर चर्चा जारी रहेगी। साथ ही वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अनुदान मांगों पर विचार कर उन्हें पारित किया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता विनियोजन (संख्या-03) विधेयक, 2026 भी सदन में पेश करेंगी, जिस पर चर्चा के बाद पारित करने की प्रक्रिया होगी।विधानसभा सदन में विपक्षी दल आम आदमी पार्टी के रहने की उम्मीद कम है। सत्ता पक्ष पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को लेकर निरंतर हमलावर है, विपक्ष का निलंबित विधायकों के मुद्दे पर विरोध जारी है। विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्ष को सदन में आने की अपील भी की है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 27, 2026 · 2 min · National Desk