दिल्ली में चार दिन बारिश: मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट, सक्रिय होने जा रहा नया पश्चिमी विक्षोभ

कल गरज और चमक के साथ बारिश के आसार मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को भी बादल छाए रहेंगे। ऐसे में सुबह से दोपहर के बीच गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, 28 मार्च को मौसम थोड़ा शांत रहेगा। 29 मार्च को एक बार फिर बदरा बरसने की संभावना है। इसके अलावा, 30 मार्च को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने इस दिन गरज चमक के साथ हल्की बारिश की भी संभावना जताई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 26, 2026 · 1 min · National Desk

छिंदवाड़ा में दर्दनाक हादसा: पिकअप से टकराकर बस पलटी, 10 लोगों की दर्दनाक मौत; कई की हालत गंभीर

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में गुरुवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां पिकअप से टक्कर के बाद एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में दस लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे में कुछ यात्रियों के हाथ कटने और कई के सिर फूटने जैसी गंभीर चोटें सामने आई हैं।कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने मौतों की पुष्टि की है। हादसे पर सीएम मोहन यादव ने भी दुख जताया है। उन्होंने सहायता राशि की घोषणा भी की है। पुलिस के अनुसार, घटना शाम करीब साढ़े 6 बजे उमरानाला क्षेत्र में हुई। बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे और यह छिंदवाड़ा से उमरानाला की ओर जा रही थी। जानकारी मिली है कि बस में सवार अधिकांश लोग चौरई तहसील में आयोजित हितग्राही सम्मेलन से लौट रहे थे, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए थे। फिलहाल हादसे के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। घटना के तुरंत बाद पुलिस और डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। आज शाम को छिंदवाड़ा-नागपुर रोड पर हुई सड़क दुर्घटना हृदय विदारक है। प्रभावित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। परमपिता परमात्मा से प्रार्थना है कि सभी दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए कामना करता हूँ। मैंने संबंधित अधिकारियों को… — Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) March 26, 2026 कलेक्टर ने कहा कि बस में 47 यात्री सवार थे। ये बस छिंदवाड़ा की तरफ से आ रही थी। सिमरिया के पास बस एक वाहन को ओवरटेक कर रही थी, तभी लहसुन से लदी एक पिकअप वाहन की आमने-सामने से भीषण भिंड़त हो गई। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 26, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Conflict: ट्रंप का दावा- ईरान ने 10 तेल टैंकर हमें उपहार के रूप में भेजे, उन पर पाकिस्तानी झंडा लगा

ट्रंप ने बताया कि ईरान ने पहले आठ बड़े तेल टैंकरों को और बाद में दो अन्य जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने दिया। उन्होंने इसे एक गिफ्ट बताया, जो बातचीत की दिशा में सकारात्मक संकेत है। ट्रंप ने यह भी कहा उन जहाजों में पाकिस्तान के झंडे लगे थे। होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में से एक है, जहां से बड़ी मात्रा में तेल की सप्लाई होती है। ऐसे में ईरान का यह कदम केवल आर्थिक नहीं, बल्कि कूटनीतिक संदेश भी माना जा रहा है कि वह तनाव कम करने की दिशा में कदम बढ़ा सकता है।ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ने इस सैन्य अभियान को चार से छह हफ्तों में पूरा करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन अब यह तय समय से काफी आगे बढ़ चुका है। उन्होंने कहा कि ईरान की सैन्य ताकत को भारी नुकसान हुआ है और उसकी नौसेना लगभग खत्म हो गई है। ट्रंप के अनुसार अमेरिका को ईरान के कई शहरों और सैन्य ठिकानों पर बढ़त हासिल है और वह लगातार उसके परमाणु हथियार, मिसाइल और ड्रोन क्षमताओं को निशाना बना रहा है। उन्होंने इसे निर्णायक बढ़त बताया।ट्रंप ने कहा कि ईरान अब अंदर ही अंदर अपनी हार मान चुका है और समझौते के लिए मजबूर है, भले ही वह सार्वजनिक रूप से इससे इनकार कर रहा हो। उन्होंने यह भी कहा कि अगर सही समझौता होता है तो होर्मुज जलडमरूमध्य पूरी तरह खुल सकता है और वैश्विक सप्लाई सामान्य हो सकती है। वहीं, अमेरिका के मध्य पूर्व विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने कहा कि समझौते की संभावना मजबूत है और शक्ति के साथ शांति की नीति सबसे असरदार है। उन्होंने बताया कि अमेरिका ने ईरान को 15 सूत्रीय प्रस्ताव दिया है। फिलहाल हालात तनावपूर्ण हैं, लेकिन कूटनीतिक रास्ता खुला हुआ दिख रहा है।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 26, 2026 · 2 min · National Desk

पश्चिम एशिया संकट: PM मोदी कल करेंगे मुख्यमंत्रियों के साथ ऑनलाइन बैठक, राज्यों की तैयारियों की होगी समीक्षा

यह वीडियो/ हटाएं बैठक में तैयारियों पर फोकस किया जाएगा, जिसमें आपूर्ति श्रृंखला, ऊर्जा सुरक्षा और विदेश में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा जैसे मुद्दे शामिल हैं। प्रधानमंत्री बैठक में ‘टीम इंडिया’ की भावना के तहत सामूहिक प्रतिक्रिया के महत्व पर प्रकाश डाल सकते हैं, ताकि केंद्र और राज्यों के बीच तालमेल बना रहे। बैठक में वैश्विक अनिश्चितता के बीच देश में स्थिरता बनाए रखने के उपायों पर भी चर्चा हो सकती है। जिन राज्यों में फिलहाल चुनाव चल रहे हैं, वे आचार संहिता के कारण इस बैठक में शामिल नहीं होंगे। उनकी जगह कैबिनेट सचिवालय के जरिये उनके मुख्य सचिवों के साथ अलग से बैठक की जाएगी, ताकि योजनाओं और प्रतिक्रिया की प्रक्रिया जारी रहे। यह बैठक इसलिए भी अहम मानी जा रही है, क्योंकि भारत इस समय एलपीजी की कमी का सामना कर रहा है। इससे घरों में इस्तेमाल होने वाले इस जरूरी ईंधन की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। ईरान की ओर से अधिकांश देशों के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य बंद किया गया है। हालांकि, भारत को इससे अलग रखा गया है। इसके बावजूद यह चिंता बनी हुई है कि आने वाले समय में हालात और कठिन हो सकते हैं। भारत के पास 60 दिन का ईंधन: सरकार इससे पहले सरकार ने आज नागरिकों को आश्वस्त किया कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बावजूद कोई तात्कालिक खतरा नहीं है। सरकार ने बताया कि देश के पास 60 दिनों का ईंधन उपलब्ध है। लोगों से ईंधन की कमी से जुड़ी अटकलों पर ध्यान न देने की अपील की गई। सरकार ने पुष्टि की कि देश की ऊर्जा आपूर्ति स्थिर और अच्छी तरह प्रबंधित है और मौजूदा मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त भंडार मौजूद है। ये भी पढ़ें: पेट्रोलियम और प् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 26, 2026 · 2 min · National Desk

IPL 2026: बीसीसीआई ने जारी किया आईपीएल के दूसरे चरण का कार्यक्रम, 24 मई तक होंगे लीग मैच; प्लेऑफ पर दी जानकारी

IPL 2026: बीसीसीआई ने जारी किया आईपीएल के दूसरे चरण का कार्यक्रम, 24 मई तक होंगे लीग मैच; प्लेऑफ पर दी जानकारी यह वीडियो/ हटाएं 🚨 News 🚨 BCCI announces schedule for second phase of #TATAIPL 2026 🗓️ The remainder of the league stage, comprising 50 matches, will be played from April 13 to May 24, 2026, across 12 venues in India 🏟️ More details 🔽https://t.co/iYGnB0Gd2J — IndianPremierLeague (@IPL) March 26, 2026 भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल 2026 के दूसरे चरण का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। हालांकि, बोर्ड ने फिलहाल प्लेऑफ और फाइनल मैच की तारीख और स्थल का एलान नहीं किया है। लेकिन समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, खिताबी मुकाबला 31 मई को बंगलूरू में खेला जाएगा। बीसीसीआई ने 70 लीग मैचों का कार्यक्रम घोषित किया है जो 24 मई तक चलेगा। आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होगी। बोर्ड ने पहले 20 मैचों का कार्यक्रम घोषित किया था और अब दूसरे चरण में बीसीसीआई ने लीग चरण के शेष 50 मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है। क्यों दो भाग में आया कार्यक्रम? आईपीएल 2026 का कार्यक्रम दो भागों में जारी किया गया है। पहले 20 मैचों का शेड्यूल जारी हुआ था और अब लीग चरण के शेष 50 मैचों का कार्यक्रम घोषित किया गया है। इसका कारण पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव है …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 26, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Conflict: 'कोरोना जैसे बन रहे हालात', पुतिन बोले- जंग लड़ रहे देशों को इसके असर का अंदाजा नहीं

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध को लेकर रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस संघर्ष के असर का अंदाजा लगाना अभी मुश्किल है, लेकिन इसके परिणाम कोरोना महामारी जैसे हो सकते हैं। पुतिन ने साफ कहा कि यह युद्ध केवल क्षेत्रीय नहीं बल्कि पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था और सप्लाई सिस्टम को प्रभावित कर रहा है। इससे वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ गई है। पुतिन ने मॉस्को में बिजनेस लीडर्स से बातचीत के दौरान कहा कि अभी तक इस संघर्ष के परिणामों का सही अनुमान लगाना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि जो देश इस युद्ध में शामिल हैं, वे खुद भी इसके भविष्य को लेकर स्पष्ट नहीं हैं। ऐसे में बाकी दुनिया के लिए स्थिति और ज्यादा अनिश्चित हो जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ आकलनों में इस संकट की तुलना कोरोना महामारी से की जा रही है।पुतिन ने कहा कि इस युद्ध का असर अंतरराष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स, उत्पादन और सप्लाई चेन पर साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने बताया कि हाइड्रोकार्बन, धातु और उर्वरक जैसे क्षेत्रों पर भारी दबाव पड़ रहा है। इससे वैश्विक बाजार में अस्थिरता बढ़ रही है और कई देशों की अर्थव्यवस्था प्रभावित हो सकती है। कंपनियों को भी बड़े नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।पुतिन ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हालात नहीं सुधरे तो यह संकट कोरोना महामारी जैसा बड़ा आर्थिक झटका दे सकता है। उन्होंने याद दिलाया कि कोरोना के दौरान पूरी दुनिया की रफ्तार धीमी पड़ गई थी और हर देश प्रभावित हुआ था। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया का यह युद्ध भी उसी तरह विकास को रोक सकता है और वैश्विक संकट पैदा कर सकता है।पुतिन के बयान से साफ है कि आने वाले समय में वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती खड़ी हो सक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 26, 2026 · 2 min · National Desk

Dhurandhar 2 Box Office: सात दिनों में हजार करोड़ी बनी 'धुरंधर 2'; 'बाहुबली' सहित इन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘धुरंधर 2’ ने की ‘पुष्पा 2’ की बराबरी आदित्य धर निर्देशित ‘धुरंधर 2’ ने सबसे तेज 1000 करोड़ रुपये जुटाने के मामले में अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ की बराबरी कर ली है। दोनों फिल्मों ने यह आंकड़ा 7 दिनों में पार किया। हालांकि, 7 दिनों की कुल कमाई के मामले में ‘पुष्पा 2’ आगे है। इसने सात दिनों में 1011.65 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, ‘धुरंधर 2’ ने सबसे तेज हजार करोड़ी बनने में ‘बाहुबली 2’, ‘आरआरआर’ और ‘दंगल’ जैसी फिल्मों को पीछे कर दिया है। ‘दंगल’ ने हजार क्लब में एंट्री 154 दिनों में ली थी। यहां यह स्पष्ट कर दें कि यह फिल्म भारत में जहां 2016 में रिलीज हुई, वहीं चीन में 2017 रिलीज हुई, जहां से इसने सबसे ज्यादा कमाई की। सबसे तेज 1000 करोड़ रुपये कमाने वाली भारतीय फिल्में इस तरह हैं- फिल्म कितने दिनों में हजार करोड़ी बनी? पुष्पा 2 सात दिन धुरंधर 2 सात दिन बाहुबली 2 10 दिन आरआरआर 16 दिन केजीएफ 2 17 दिन जवान 18 दिन धुरंधर 22 दिन कल्कि 2898एडी 25 दिन पठान 33 दिन दंगल 154 दिन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 26, 2026 · 1 min · National Desk

कौन थे अलीरेजा तंगसीरी?: होर्मुज पर ताला लगाने वाले ईरानी नौसेना प्रमुख की मौत, इस्राइली मीडिया का बड़ा दावा

यह वीडियो/ हटाएं तंगसीरी को सौंपी गई थी होर्मुज बंद करने की जिम्मेदारी रिपोर्ट के मुताबिक, तंगसीसी आईआरजीसी की नौसेना के प्रमुख थे और उन्हें होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की जिम्मेदारी दी गई थी। वहीं, आईआरजीसी ने आज फिर से अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं। बताया जा रहा है कि ईरान के उत्तरी हिस्से में बनियादी ढांचे और नागरिक इलाकों पर हमलों के जवाब में यह कार्रवाई की गई। कौन थे अलीरेजा तंगसीरी? अमेरिका द्वारा वित्त पोषित रेडियो फरदा (फारसी भाषा) की रिपोर्ट के मुताबिक, तंगसीरी ने सितंबर 2007 में कहा था, अगर अमेरिका हमसे टकराएगा, तो हम उसका पीछा मैक्सिको की खाड़ी तक करेंगे। जनवरी 2016 में जब ईरान ने 10 अमेरिकी नाविकों को हिरासत में लिया था। ये अमेरिकी नाविक इंजन में खराबी के बाद ईरानी जलक्षेत्र में प्रवेश कर गए थे। तब तंगसीरी ने इसे अमेरिकी सेना का ईरान के सामने ‘आत्मसमर्पण’ बताया था। 23 अगस्त 2018 को ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई ने तंगसीरी को आईआरजीसी की नौसेना में कमांडर के पद पर पदोन्नत किया था। टाइम्स ऑफ इस्राइल की रिपोर्ट के मुताबिक, नवंबर 2021 में तंगसीरी ने कहा था, अमेरिका को समुद्र में इस्लामी गणराज्य की श्रेष्ठता का एहसास हो गया है। उन्होंने फरवरी 2025 में ईरान के पहले ड्रोन वाहक का अनावरण किया था। यह एक वाणिज्यिक पोत था, जिसे पुनर्निर्मित किया गया था। उन्होंने इसे ईरान के इतिहास में सबसे बड़ी नौसैनिक सैन्य परियोजना बताया था। उन्होंने मार्च 2025 में चेतावनी दी, अगर दुश्मन कोई गलती करते हैं, तो हम उन्हें नरक की गहराइयों में भेज देंगे। अमेरिका के वित्त मंत्रालय ने 24 जून 2019 को एक कार्यकारी आदेश के तहत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 26, 2026 · 2 min · National Desk

West Bengal Election: कोलकाता में तेज आंधी-बारिश में फंसा ममता का हेलिकॉप्टर, चुनाव प्रचार से लौट रहीं थीं CM

कोलकाता में गुरुवार को तेज आंधी और बारिश के कारण मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का हेलिकॉप्टर लंबे समय तक हवा में फंसा रहा और आखिरकार करीब डेढ़ घंटे बाद सुरक्षित लैंडिंग कर सका। खराब मौसम के चलते हेलिकॉप्टर ने कई बार उतरने की कोशिश की, लेकिन हर बार उसे वापस मुड़ना पड़ा। यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

March 26, 2026 · 1 min · National Desk

Bihar News: सीएम नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दौरान सुरक्षा में चूक, बच्ची के काफिले में आने से हड़कंप

घटना के समय मौके पर तैनात महिला कांस्टेबल ने तुरंत बच्ची को सुरक्षित स्थान पर हटा लिया। उनकी सजगता के कारण बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इससे पहले मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर नालंदा कॉलेज में लैंड हुआ। वहां से वे सीधे कार में बैठकर जिले के लिए 810 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने पहुंचे।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब मुख्यमंत्री का सुरक्षा काफिला भैंसासुर मंदिर के पास पहुंचा, तो अचानक बच्ची सड़क पर दौड़ती हुई आ गई। हालांकि, महिला पुलिसकर्मी की तत्परता ने स्थिति को संभाल लिया। इस घटना ने हाई-प्रोफाइल ‘समृद्धि यात्रा’ और सीएम की सुरक्षा व्यवस्था के दावों के बीच प्रशासनिक चूक पर सवाल खड़े कर दिए हैं।ये भी पढ़ें:थोड़ी देर के व्यवधान के बाद मुख्यमंत्री का काफिला आगे बढ़ा और उन्होंने नव-निर्मित फ्लाईओवर का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य और स्थानीय अधिकारी भी मौजूद रहे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 26, 2026 · 1 min · National Desk