अमेरिका-ईरान के बीच फिर होगी बातचीत?: नाकाम वार्ता के बाद ट्रंप का बड़ा दावा- समझौते के लिए बेचैन है तेहरान

अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता के असफल होने के बाद तनाव और बढ़ गया है। ऐसे में अब एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा और नया दावा सामने आया है, जिसे पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष में नए मोड़ के तौर पर देखा जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वार्ता असफल होने के बाद अब ईरान ने फिर से अमेरिका से संपर्क किया है और वह समझौता करना चाहता है। ट्रंप ने अपने पोस्ट में इस बात पर जोर दिया कि ईरान अमेरिका से बातचीत करने के लिए बेचैन है। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा तनाव मुख्य रूप से ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर है। ट्रंप ने साफ कहा कि अमेरिका कभी भी ईरान को परमाणु हथियार बनाने की अनुमति नहीं देगा। उन्होंने यह भी कहा कि कई मुद्दों पर सहमति बनी है, लेकिन अभी तक परमाणु कार्यक्रम को लेकर कोई अंतिम समझौता नहीं हो पाया है।दूसरी ओर एक अन्य पोस्ट में ट्रंप ने यह भी दावा किया कि होर्मुज जलसंधि से एक दिन में 34 गुजरे, जो हाल के समय में सबसे ज्यादा संख्या है। उन्होंने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जब से यह बेकार बंदी (क्लोजर) शुरू हुई है, तब से यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। ट्रंप के मुताबिक, इससे साफ होता है कि हालात बदल रहे हैं और समुद्री आवाजाही फिर से बढ़ रही है। इसके साथ ही उन्होंने ईरान के खिलाफ लगाए गए नौसैनिक नाकाबंदी (नेवल ब्लॉकेड) का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि इस कदम का मकसद ईरान को दुनिया को ब्लैकमेल करने या दबाव बनाने से रोकना है। हमारे पास सऊदी और रूस से ज्यादा तेल- ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका को होर्मुज पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है। उनका दावा है कि अमेरिका के पास सऊदी अरब और रूस से भी ज्यादा तेल और ग …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 14, 2026 · 2 min · National Desk

कौन हैं प्रफुल्ल हिंगे?: SRH के तेज गेंदबाज ने मचाया धमाल, पहली बार आईपीएल के शुरुआती ओवर में गिरे तीन विकेट

कौन हैं प्रफुल्ल हिंगे?: SRH के तेज गेंदबाज ने मचाया धमाल, पहली बार आईपीएल के शुरुआती ओवर में गिरे तीन विकेट यह वीडियो/ हटाएं सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मैच में धमाल मचा दिया। सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 217 रनों का लक्ष्य दिया। अपने आईपीएल करियर का पहला ओवर डालने आए प्रफुल्ल ने शुरुआती ओवर में ही तीन विकेट झटक कर राजस्थान की पारी लड़खड़ा दी। प्रफुल्ल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच से आईपीएल में डेब्यू किया था, लेकिन उन्हें उस मैच में गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला था क्योंकि वह इम्पैक्ट प्लेयर की लिस्ट में थे और मैदान पर नहीं उतरे थे। इस लिहाज से प्रफुल्ल का राजस्थान के खिलाफ मैच आईपीएल करियर का डेब्यू मुकाबला है। राजस्थान को दिए झटके पर झटके हैदराबाद ने राजस्थान के सामने 217 रन का लक्ष्य रखा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स ने ईशान किशन की तूफानी 91 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 216 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने पहले ही ओवर में तीन विकेट गंवा दिए। प्रफुल्ल ने अपने पहले ही ओवर में वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और लहुआन ड्री प्रियोटिरयस को पवेलियन भेजा। दिलचस्प बात यह है कि ये तीनों ही बल्ल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 13, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी: योगी कैबिनेट के मंत्री बोले- साजिश के तहत नोएडा में भड़का विवाद, पाकिस्तान कनेक्शन की भी हो रही जांच

नोएडा में हिंसा को उत्तर प्रदेश के श्रम मंत्री अनिल राजभर ने सुनियोजित साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि यह घटना प्रदेश के विकास और शांति व्यवस्था को बाधित करने के उद्देश्य से कराई गई प्रतीत होती है। पिछले दिनों मेरठ और नोएडा से चार संदिग्ध आतंकवादियों की गिरफ्तारी हुई है, जिनके तार पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स से जुड़े थे। ऐसे में प्रदेश में अस्थिरता फैलाने की साजिश की आशंका को बल मिलता है। एजेंसियां पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सोमवार को मुजफ्फरनगर में आयोजित कार्यक्रम को विफल करने के इरादे से भी इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दिया गया हो सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर देश विरोधी ताकतें इस तरह के षड्यंत्र रच रही हैं।श्रम मंत्री ने श्रमिकों से विशेष अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी भ्रामक सूचना या बहकावे में न आएं और शांति बनाए रखें। उन्होंने कहा कि अराजकता और उग्र आंदोलन किसी समस्या का समाधान नहीं हैं। सरकार आपकी हर बात सुनने के लिए तैयार है।उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारियों को नोएडा भेजा गया है, जो श्रमिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास कर रहे हैं। पहले से भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर तैनात हैं और स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।अनिल राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास में श्रमिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और सरकार उनके हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। “श्रमेव जयते” के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए सरकार लगातार श्रमिक कल्याण के लिए काम कर रही है।उन्होंने दोहराया कि सरकार श्रमिको …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 13, 2026 · 2 min · National Desk

अमेरिका-ईरान के बीच फिर होगी बातचीत?: नाकाम वार्ता के बाद ट्रंप का बड़ा दावा- समझौता के लिए बेचैन है तेहरान

अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता के असफल होने के बाद तनाव और बढ़ गया है। ऐसे में अब एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा और नया दावा सामने आया है, जिसे पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष में नए मोड़ के तौर पर देखा जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वार्ता असफल होने के बाद अब ईरान ने फिर से अमेरिका से संपर्क किया है और वह समझौता करना चाहता है। ट्रंप ने अपने पोस्ट में इस बात पर जोर दिया कि ईरान अमेरिका से बातचीत करने के लिए बेचैन है। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा तनाव मुख्य रूप से ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर है। ट्रंप ने साफ कहा कि अमेरिका कभी भी ईरान को परमाणु हथियार बनाने की अनुमति नहीं देगा। उन्होंने यह भी कहा कि कई मुद्दों पर सहमति बनी है, लेकिन अभी तक परमाणु कार्यक्रम को लेकर कोई अंतिम समझौता नहीं हो पाया है।दूसरी ओर एक अन्य पोस्ट में ट्रंप ने यह भी दावा किया कि होर्मुज जलसंधि से एक दिन में 34 गुजरे, जो हाल के समय में सबसे ज्यादा संख्या है। उन्होंने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जब से यह बेकार बंदी (क्लोजर) शुरू हुई है, तब से यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। ट्रंप के मुताबिक, इससे साफ होता है कि हालात बदल रहे हैं और समुद्री आवाजाही फिर से बढ़ रही है। इसके साथ ही उन्होंने ईरान के खिलाफ लगाए गए नौसैनिक नाकाबंदी (नेवल ब्लॉकेड) का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि इस कदम का मकसद ईरान को दुनिया को ब्लैकमेल करने या दबाव बनाने से रोकना है। हमारे पास सऊदी और रूस से ज्यादा तेल- ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका को होर्मुज पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है। उनका दावा है कि अमेरिका के पास सऊदी अरब और रूस से भी ज्यादा तेल और ग …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 13, 2026 · 2 min · National Desk

SRH vs RR Live Score: राजस्थान की झटके से शुरुआत, सूर्यवंशी खाता भी नहीं खोल सके; यशस्वी क्रीज पर

09:39 PM, 13-Apr-2026 SRH vs RR Live Score: दो और झटके ध्रुव जुरेल खाता भी नहीं खोल पाए। उन्हें भी प्रफुल्ल ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद आए प्रेटोरियस भी पवेलियन लौट गए। वह भी प्रफुल्ल का शिकार बने। अब जायसवाल का साथ देने रियान पराग आए हैं। ध्रुव जुरेल खाता भी नहीं खोल पाए। उन्हें भी प्रफुल्ल ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद आए प्रेटोरियस भी पवेलियन लौट गए। वह भी प्रफुल्ल का शिकार बने। अब जायसवाल का साथ देने रियान पराग आए हैं। 09:36 PM, 13-Apr-2026 SRH vs RR Live Score: राजस्थान की झटके से शुरुआत राजस्थान की झटके से शुरुआत हुई है। वैभव सूर्यवंशी खाता भी नहीं खोल पाए। अब यशस्वी जायसवाल का साथ देने ध्रुव जुरेल आए हैं। राजस्थान की झटके से शुरुआत हुई है। वैभव सूर्यवंशी खाता भी नहीं खोल पाए। अब यशस्वी जायसवाल का साथ देने ध्रुव जुरेल आए हैं। 09:20 PM, 13-Apr-2026 SRH vs RR Live Score: हैदराबाद की पारी समाप्त हैदराबाद ने राजस्थान के सामने 217 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स ने ईशान किशन की तूफानी 91 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 216 रन बनाए। हैदराबाद ने राजस्थान के सामने 217 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स ने ईशान किशन की तूफानी 91 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 216 रन बनाए। 08:39 PM, 13-Apr-2026 SRH vs RR Live Score: शतक से चूके ईशान किशन हैदराबाद को तीसरा झटका संदीप शर्मा ने दिया। उन्होंने ईशान किशन को अपना शिकार बनाया। वह 44 गेंदों में 91 रन बनाकर आउट हुए। हेनरिक क्लासेन का साथ देने नीतीश कुमार रेड्डी आए हैं। हैदराबाद को तीसरा झटका संदीप शर्मा ने दिया। उन्होंने ईशान किशन को अपना शि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 13, 2026 · 2 min · National Desk

Noida Labour Protest: नोएडा हिंसा के बाद सख्त हुई योगी सरकार, मजदूर-उद्योग विवाद सुलझाने को बनी हाई लेवल कमेटी

नोएडा में कर्मचारियों की क्या हैं मांगे नोएडा-ग्रेटर नोएडा की गारमेंट फैक्ट्रियों में कार्यरत कर्मचारी हरियाणा के नवीनतम मजदूरी दरों (15,220 रुपए-18,500+ रुपए) के अनुसार वेतन की मांग कर रहे हैं, ताकि बढ़ती महंगाई के बीच वे अपना गुजारा कर सकें। वेतन में अनियमितता इसके आंदोलन का मुख्य कारण है, एक ही कार्य के लिए किसी कर्मचारी को 15 हजार तो किसी को 16 हजार और किसी को कुछ और वेतन दिया जाता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 13, 2026 · 1 min · National Desk

होर्मुज पर बढ़ी तनातनी: 'नाकाबंदी के पास भी आए तो ईरानी जहाजों को कर देंगे तबाह', ईरान को ट्रंप की खुली धमकी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर ईरान को सख्त चेतावनी दी है। इस बार ट्रंप ने ईरान को होर्मुज में अमेरिकी नाकाबंदी से जुड़े मामले में चेताया है। इतना ही नहीं उन्होंने ईरान के जहाज को इस नाकाबंदी के आसपास से भी ना गुजरने तक के लिए चेताया है। पूरी बात ऐसे समझिए कि ट्रंप ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर पोस्ट कर कहा कि ईरान की सेना अब पूरी तरह से समुद्र के तल में पड़ी है और उसके कुल 158 जहाज समुद्र के नीचे पूरी तरह से तबाह हो चुके हैं। ट्रंप के अनुसार समुद्र में अब ईरान के कुछ ही जहाज बचे हुए है, जिसे फास्ट अटैक शिप्स के नाम से जाना जाता है। हालांकि ट्रंप ने इस खतरा नहीं बताया, लेकिन यह जरूर कहा कि अगर ईरान के ये छोटे युद्धपोत अमेरिका की घोषित नाकाबंदी (ब्लॉकेड) के करीब आते हैं, तो उन्हें तुरंत नष्ट कर दिया जाएगा। अपने पोस्ट में ट्रंप ने सख्त और कड़ी चेतावनी देते हुए यहां तक कह दिया कि अगर ईरान के ये जहाज नाकाबंदी के आसपास भी आते हैं, तो अमेरिका वही तरीका इस्तेमाल करेगा, जो समुद्र में इससे पहले ट्रंप प्रशासन ने ड्रग तस्करों के खिलाफ अपनाया जाता है। बता दें कि यहां ट्रंप का इशारा वेनेजुएला पर की गई कार्रवाई की तरफ था।ट्रंप ने यह भी दावा किया कि समुद्र के रास्ते अमेरिका में आने वाली ड्रग्स में से 98.2% को रोका जा चुका है। उन्होंने इसे अपनी नीति की बड़ी सफलता बताया। उनके बयान में ईरान को सीधी चेतावनी दी गई है कि अमेरिका की नाकाबंदी के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उसका जवाब तुरंत और कड़े तरीके से दिया जाएगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 13, 2026 · 2 min · National Desk

SRH vs RR Live Score: ईशान किशन का शानदार अर्धशतक, हैदराबाद का स्कोर दो विकेट पर 80 के पार

08:19 PM, 13-Apr-2026 SRH vs RR Live Score: ईशान किशन का शानदार अर्धशतक ईशान किशन ने शानदार अर्धशतक 30 गेंदों में पूरा किया। वह दमदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। 10 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर दो विकेट पर 89 रन है। ईशान किशन ने शानदार अर्धशतक 30 गेंदों में पूरा किया। वह दमदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। 10 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर दो विकेट पर 89 रन है। 08:02 PM, 13-Apr-2026 SRH vs RR Live Score: हेड आउट हुए रियान पराग ने ट्रेविस हेड को आउट कर सनराइजर्स हैदराबाद को दूसरा झटका दिया। हेड और ईशान किशन के बीच दूसरे विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी हुई। हेड 18 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 18 रन बनाकर आउट हुए। रियान पराग ने ट्रेविस हेड को आउट कर सनराइजर्स हैदराबाद को दूसरा झटका दिया। हेड और ईशान किशन के बीच दूसरे विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी हुई। हेड 18 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 18 रन बनाकर आउट हुए। 08:01 PM, 13-Apr-2026 SRH vs RR Live Score: पावरप्ले समाप्त पहला झटके लगने के बाद ट्रेविस हेड और ईशान किशन ने सनराइजर्स की पारी को संभाला। इन दोनों बल्लेबाजों ने पावरप्ले में राजस्थान को कोई अन्य सफलता हासिल नहीं करने दी। पहला झटके लगने के बाद ट्रेविस हेड और ईशान किशन ने सनराइजर्स की पारी को संभाला। इन दोनों बल्लेबाजों ने पावरप्ले में राजस्थान को कोई अन्य सफलता हासिल नहीं करने दी। 07:35 PM, 13-Apr-2026 SRH vs RR Live Score: हैदराबाद की झटके से शुरुआत हैदराबाद की झटके से शुरुआत हुई है। अभिषेक शर्मा खाता भी नहीं खोल सके। उन्हें आर्चर ने अपना शिकार बनाया। अब ट्रेविस हेड का साथ देने ईशान किशन आए हैं। हैदराबाद की झटके से शुरुआत हुई है। अभिषेक शर्मा खाता भी नहीं खोल सके। उन्हें आर्च …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 13, 2026 · 2 min · National Desk

Noida Labour Protest: नोएडा हिंसा के बाद सख्त हुई योगी सरकार, मजदूर-उद्योग विवाद सुलझाने को बनी हाई लेवल कमेट

नोएडा में कर्मचारियों की क्या हैं मांगे नोएडा-ग्रेटर नोएडा की गारमेंट फैक्ट्रियों में कार्यरत कर्मचारी हरियाणा के नवीनतम मजदूरी दरों (15,220 रुपए-18,500+ रुपए) के अनुसार वेतन की मांग कर रहे हैं, ताकि बढ़ती महंगाई के बीच वे अपना गुजारा कर सकें। वेतन में अनियमितता इसके आंदोलन का मुख्य कारण है, एक ही कार्य के लिए किसी कर्मचारी को 15 हजार तो किसी को 16 हजार और किसी को कुछ और वेतन दिया जाता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 13, 2026 · 1 min · National Desk

Strait of Hormuz: अमेरिकी नौसेना नाकाबंदी लगाने के लिए तैयार, ईरान के पलटवार के बाद भी पीछे नहीं हट रहे ट्रंप

ईरान की सेना और रिवोल्यूशनरी गार्ड ने इस नाकेबंदी को अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में गैरकानूनी बताया है। उन्होंने इसे “समुद्री डकैती” कहा और चेतावनी दी कि होर्मुज के पास आने वाले किसी भी युद्धपोत को संघर्षविराम का उल्लंघन माना जाएगा। इससे स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है।यूनाइटेड किंगडम मैरिटाइम ट्रेड ऑपरेशंस ने चेतावनी जारी की है कि ईरान के तटीय इलाकों और बंदरगाहों पर समुद्री प्रतिबंध लागू हो गए हैं। यह सभी देशों के जहाजों पर लागू होंगे। हालांकि गैर-ईरानी बंदरगाहों के बीच यात्रा जारी रह सकती है, लेकिन जहाजों को सैन्य निगरानी और जांच का सामना करना पड़ सकता है।अमेरिका के इस फैसले को उसके सहयोगियों का पूरा समर्थन नहीं मिला है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने साफ किया कि उनका देश नाकेबंदी का समर्थन नहीं करता। वहीं यूरोपीय आयोग ने समुद्री रास्तों की आजादी बनाए रखने पर जोर दिया है। इससे यह संकेत मिलता है कि इस मुद्दे पर पश्चिमी देशों में भी मतभेद हैं।विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका इस कदम के जरिए ईरान की अर्थव्यवस्था को कमजोर करना चाहता है, क्योंकि उसकी आय का बड़ा हिस्सा तेल निर्यात से आता है। होर्मुज जलडमरूमध्य से दुनिया का बड़ा हिस्सा तेल गुजरता है, ऐसे में इस नाकेबंदी का असर वैश्विक ऊर्जा बाजार पर भी पड़ सकता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 13, 2026 · 2 min · National Desk