डॉ.भीमराव आंबेडकर को समर्पित हो सकता है एक्सप्रेसवे एक्सप्रेसवे के लोकार्पण का कार्यक्रम इसलिए खास माना जा रहा है कि मंगलवार को डॉ.भीमराव आंबेडकर जयंती भी है। राजनीतिक जानकारों की मानें तो प्रधानमंत्री इस एक्सप्रेसवे को डॉ.आंबेडकर के नाम समर्पित कर सकते हैं। चप्पे-चप्पे पर पुख्ता सुरक्षा, रूट रहेंगे डायवर्ट प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। शहर में व्यापक स्तर पर रूट डायवर्ट किया गया है। रैली में शामिल होने के लिए आने वाली बसों को भी रैली स्थल से काफी दूर ही पार्क करने की व्यवस्था है। पुलिस और वनकर्मियों ने जंगल में गहन कॉम्बिंग की है। पुलिस ने शहर के सभी होटल, गेस्ट हाउस में रुके हुए लोगों का ब्योरा जांचा। सोमवार को सुरक्षा व्यवस्थाओं का पूर्वाभ्यास किया। एक्सप्रेसवे से बंदर हटाने को गुलेल टीम तैनात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के लिए वन विभाग भी पूरी तरह से अलर्ट है। एलिवेटेड रोड से मां डाट काली मंदिर तक बड़ी संख्या में बंदर सड़क पर रहते हैं। इस लिहाज से बड़ी संख्या में वनकर्मियों को तैनात किया गया है। वनकर्मी गुलेल से बंदरों को हटाने का काम करेंगे। मां डाट काली मंदिर में करीब 10 वनकर्मियों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही एलिवेटेड रोड के नीचे मोहंड क्षेत्र में 30 वनकर्मी तैनात किए गए हैं। राज्य के लिए महत्वपूर्ण अवसर : धामी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड आगमन राज्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण अवसर है। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार को प्रधानमंत्री उत्तराखंड को दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे की बड़ी सौगात देंगे। यह एक्सप्रे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें