Box Office: 50 करोड़ क्लब में शामिल 'भूत बंगला', वीकएंड पर 'धुरंधर 2' ने की बेहतर कमाई; जानें 'डकैत' का हाल

1 of 5 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला Link Copied बॉक्स ऑफिस पर अब ‘धुरंधर 2’ की रफ्तार घटने लगी है। वहीं नई रिलीज हुई फिल्म ‘भूत बंगला’ की कमाई में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली। ‘डकैत’ और ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ की भी धीमी रफ्तार से कमाई जारी है। आइए जानते हैं रविवार को इन फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है? 2 of 5 ‘भूत बंगला’ मूवी रिव्यू - फोटो : अमर उजाला 50 करोड़ क्लब में शामिल हुई ‘भूत बंगला’ अक्षय कुमार और वामिका गब्बी की अदाकारी वाली फिल्म ‘भूत बंगला’ को तीसरे दिन वीकएंड का जबरदस्त फायदा मिला है। रविवार को फिल्म ने 23 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। शनिवार को इसने 19 करोड़ रुपये कमाए थे। पहले दिन फिल्म का कलेक्शन 12.25 करोड़ रुपये था। पेड प्रिव्यू में फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह से फिल्म ने अब तक कुल 58 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। तीन दिनों में ही यह फिल्म 50 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। Bhooth Bangla Review: न पूरी तरह मजेदार, न पूरी तरह खराब; फिर कहां अटकी अक्षय-प्रियदर्शन की ‘भूत बंगला’? अक्षय कुमार और वामिका गब्बी की अदाकारी वाली फिल्म ‘भूत बंगला’ को तीसरे दिन वीकएंड का जबरदस्त फायदा मिला है। रविवार को फिल्म ने 23 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। शनिवार को इसने 19 करोड़ रुपये कमाए थे। पहले दिन फिल्म का कलेक्शन 12.25 करोड़ रुपये था। पेड प्रिव्यू में फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह से फिल्म ने अब तक कुल 58 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। तीन दिनों में ही यह फिल्म 50 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। 3 of 5 धु …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 20, 2026 · 2 min · National Desk

National Herald Case: आज दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई, सोनिया-राहुल को ट्रायल कोर्ट से राहत के खिलाफ ED की अपील

नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका पर हाईकोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा। यह याचिका ट्रायल कोर्ट के उस आदेश के खिलाफ है, जिसमें ईडी की चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इन्कार कर दिया गया था। इस मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा की पीठ करेगी। यह मामला सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य आरोपियों से जुड़ा है। ईडी ने आरोप लगाया है कि नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कथित साजिश और वित्तीय अनियमितताएं हुई हैं। ईडी का कहना है कि आरोपियों ने एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) की करीब 2000 करोड़ रुपये की संपत्तियों पर नियंत्रण हासिल किया। एजेंसी के अनुसार, यह काम यंग इंडियन नाम की कंपनी के जरिए किया गया, जिसमें गांधी परिवार की बहुमत हिस्सेदारी बताई गई है।ट्रायल कोर्ट ने 16 दिसंबर 2025 के आदेश में कहा था कि ईडी की शिकायत पर संज्ञान लेना कानूनी रूप से सही नहीं है, क्योंकि मामला किसी एफआईआर पर आधारित नहीं था। इसी आदेश को ईडी ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है। ईडी का तर्क है कि मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामलों में सिर्फ एफआईआर होना जरूरी नहीं है और ट्रायल कोर्ट का फैसला गलत है।ईडी का यह भी कहना है कि इस तरह के फैसले गंभीर आर्थिक अपराधों की जांच को प्रभावित कर सकते हैं। इससे पहले 22 दिसंबर को हाईकोर्ट ने सभी पक्षों को नोटिस जारी किया था, जिसमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी के अलावा सुमन दुबे, सैम पित्रोदा, यंग इंडियन और अन्य को भी शामिल किया गया था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 20, 2026 · 2 min · National Desk

Hormuz Tension: कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, US-ईरान टकराव बढ़ने का दिखा असर; तेहरान टैंकर जब्त होने से भड़का

ओमान की खाड़ी में अमेरिकी सेना ने ईरानी-झंडे वाले टैंकर को जब्त कर लिया है। इस घटना के बाद ईरान की सेना ने त्वरित प्रतिक्रिया की चेतावनी दी है। ईरान के सरकारी चैनल पर जारी बयान में इस कार्रवाई को युद्धविराम समझौते का उल्लंघन और समुद्र में डकैती जैसा कृत्य बताया गया। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल की कीमतों में भी उछाल दर्ज की गई है। शिकागो मर्केंटाइल एक्सचेंज में कारोबार फिर से शुरू होने पर अमेरिकी कच्चे तेल की कीमत 6.4 फीसदी बढ़कर 87.88 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गई। अंतरष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड की कीमत 6.5 फीसदी बढ़कर 96.25 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई। दरअसल, ईरान और अमेरिका के बीच गतिरोध के कारण ईंधन लदे टैंकर होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते गुजर नहीं पा रहे। वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण इस जलमार्ग पर अमेरिका ने भी नाकाबंदी कर रखी है। इससे लगातार तनाव बढ़ रहा है। दो दिनों से अधिक समय से बरकरार उम्मीदों और निराशाओं के बाद सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखी गई।हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को ईरान ने वाणिज्यिक यातायात के लिए होर्मुज को पूरी तरह से खोलने की बात कही थी। इस सकारात्मक पहल के बाद कच्चे तेल की कीमतें 9 फीसदी से अधिक गिरी थीं। हालांकि, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी नौसेना ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी जारी रखेगी तो ईरान की सेना- IRGC ने होर्मुज को दोबारा बंद करने का एलान कर दिया। शनिवार को तेहरान के इस फैसले के बाद ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने कई जहाजों पर गोलीबारी भी की। इसमें भारत के भी दो जहाज शामिल रहे, जिस पर विदेश मंत्रालय ने चिंता …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 20, 2026 · 2 min · National Desk

Iran Israel War: ईरान का दूसरे दौर की वार्ता में शामिल होने से इनकार, ट्रंप ने दी तबाही की धमकी

अमेरिका के साथ भारी तनाव के बीच ईरान ने पाकिस्तान के इस्लामाबाद में मंगलवार को होने वाली दूसरे दौर की सीधी बातचीत में शामिल होने से इनकार कर दिया है। ईरान ने कहा, उसका प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान नहीं जाएगा। इस वार्ता की घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की थी। उन्होंने कहा, अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल सोमवार को पाकिस्तान पहुंचेगा। ट्रंप ने ईरान को सख्त धमकी भी दी, यदि युद्ध रोकने पर समझौता नहीं हुआ, तो ईरान को पूरी तरह तबाह कर दिया जाएगा।ईरानी समाचार एजेंसी इरना के मुताबिक, अमेरिका की बहुत ज्यादा मांगों, अवास्तविक अपेक्षाओं, रुख में लगातार बदलाव, विरोधाभासी बयानों व होर्मुज की नौसैनिक नाकाबंदी के कारण ईरान ने वार्ता में शामिल नहीं होने का फैसला किया है। ईरान के सख्त रुख के बाद वार्ता रद्द होती दिख रही है। हालांकि, मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान व अन्य देशों की कोशिशें जारी हैं।भारतीय जहाजों पर गोलीबारी की घटना को लेकर ट्रंप ने कहा, ‘ऐसा कर ईरान ने युद्धविराम का गंभीर उल्लंघन किया है, फिर भी मुझे लगता है कि मैं शांति समझौता करा सकता हूं। यह होकर रहेगा।’ ट्रंप ने कहा, ‘हम ईरान के सामने बहुत ही निष्पक्ष और उचित समझौता पेश कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि वे इसे स्वीकार करेंगे। अब नरमी नहीं बरती जाएगी। ईरान ने शर्तें नहीं मानीं, तो उसके पुल व बिजली संयंत्र नष्ट कर देंगे।’ इससे पहले, व्हाइट हाउस ने बताया, अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व फिर उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस करेंगे और इसमें विशेष दूत स्टीव विटकॉफ, ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर टीम में शामिल रहेंगे।ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद गालिबाफ ने कहा, होर्मुज पूरी तरह हमारे नियंत्रण में है। बारूदी सुरंग हटाने (माइनस्वीपर) क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 20, 2026 · 2 min · National Desk

आज का शब्द: अहरह और सुमित्रानंदन पंत की कविता 'दिवा स्वप्न'

आज का शब्द: अहरह और सुमित्रानंदन पंत की कविता ‘दिवा स्वप्न’ हिंदी हैं हम शब्द-शृंखला में आज का शब्द है - अहरह जिसका अर्थ है 1. बिना रुके 2. हर समय। कवि सुमित्रानंदन पंत ने अपनी कविता में इस शब्द का प्रयोग किया है। दिन की इस विस्तृत आभा में, खुली नाव पर, आर पार के दृश्य लग रहे साधारणतर। केवल नील फलक सा नभ, सैकत रजतोज्वल, और तरल विल्लौर वेश्मतल सा गंगा जल- चपल पवन के पदाचार से अहरह स्पंदित- शांत हास्य से अंतर को करते आह्लादित। मुक्त स्निग्ध उल्लास उमड़ जल हिलकोरों पर नृत्य कर रहा, टकरा पुलकित तट छोरों पर। यह सैकत तट पिघल पिघल यदि बन जाता जल बह सकती यदि धरा चूमती हुई दिगंचल, यदि न डुबाता जल, रह कर चिर मृदुल तरलतर, तो मैं नाव छोड़, गंगा के गलित स्फटिक पर आज लोटता, ज्योति जड़ित लहरों संग जी भर! किरणों से खेलता मिचौनी मैं लुक छिप कर, लहरों के अंचल में फेन पिरोता सुंदर, हँसता कल कल: मत्त नाचता, झूल पैंग भर! कैसा सुंदर होता, वदन न होता गीला, लिपटा रहता सलिल रेशमी पट सा ढीला! यह जल गीला नहीं, गलित नभ केवल चंचल, गीला लगता हमें, न भीगा हुआ स्वयं जल। हाँ, चित्रित-से लगते तृण-तरु भू पर बिम्बित, मेरे चल पद चूम धरणि हो उठती कंपित। एक सूर्य होता नभ में, सौ भू पर विजड़ित, सिहर सिहर क्षिति मारुत को करती आलिंगित। निशि में ताराओं से होती धरा जब खचित स्वप्न देखता स्वर्ग लोक में मैं ज्योत्स्ना स्मित! गुन के बल चल रही प्रतनु नौका चढ़ाव पर, बदल रहे तट दृश्य चित्रपट पर ज्यों सुंदर। वह, जल से सट कर उड़ते है चटुल पनेवा, इन पंखो की परियों को चाहिए न खेवा! दमक रही उजियारी छाती, करछौंहे पर, श्याम घनों से झलक रही बिजली क्षण क्षण पर! उधर कगारे पर अटका है पीपल तरुव …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 20, 2026 · 2 min · National Desk

ट्रंप का दावा: अमेरिका ने जब्त किया ईरानी मालवाहक जहाज, होर्मुज के पास घेराबंदी तोड़ने की कर रहा था कोशिश

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्या दावा किया? ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि इस जहाज को अमेरिकी नौसेना के गाइडेड मिसाइल डेस्ट्रॉयर ने ओमान की खाड़ी में रोका। इसे रुकने की चेतावनी दी गई लेकिन उसने आदेश नहीं माना और इसके बाद नौसेना ने ‘सीधा हमला कर इंजन कक्ष में छेद कर दिया’ और जहाज को रोक दिया। उन्होंने यह भी कहा कि जहाज पर अमेरिकी मरीन तैनात हैं और वे अंदर की जांच कर रहे हैं कि उसमें क्या सामग्री मौजूद है। इस जहाज का नाम ‘तोस्का’ बताया जा रहा है। वार्ता से पहले तनावपूर्ण स्थिति इस घटना पर ईरान की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इस कदम ने पहले से जारी तनावपूर्ण स्थिति को और गंभीर बना दिया है। यह घटना उस समय सामने आई, जब ट्रंप ने पहले घोषणा की थी कि अमेरिकी वार्ताकार सोमवार को पाकिस्तान जाकर ईरान के साथ दूसरे दौर की बातचीत करेंगे। इससे दो हफ्ते के अस्थायी युद्धविराम को आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई जा रही थी। ईरान ने वार्ता में शामिल होने की पुष्टि नहीं की ईरान ने अब तक इस बातचीत में शामिल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन ईरान के मुख्य वार्ताकार और संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकर गालिबाफ ने कहा कि कूटनीति से पीछे नहीं हटेंगे। हालांकि, दोनों पक्षों के बीच अभी भी बड़ी खाई बनी हुई है। इस्लामाबाद में बढ़ाई गई सुरक्षा पाकिस्तान ने भी दूसरे दौर की वार्ता की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन इस्लामाबाद में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सूत्रों के अनुसार, मध्यस्थ देशों की मदद से बातचीत की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है और अमेरिकी सुरक्षा टीमें पहले से ही पाकिस्तान में मौजूद हैं। जेडी वेंस करेंगे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 20, 2026 · 2 min · National Desk

Mass Shooting: अमेरिका के लुइसियाना में घरेलू कलह के चलते हुई गोलीबारी, आठ बच्चों की दर्दनाक मौत

घटना रविवार तड़के श्रेवपोर्ट इलाके में हुई। श्रेवपोर्ट पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि घटना में कुल 10 लोगों को गोली लगी, जिनमें कुछ बच्चे संदिग्ध हमलावर के रिश्तेदार भी थे। गोलीबारी में आठ बच्चों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों की उम्र एक वर्ष से लेकर लगभग 14 वर्ष तक बताई गई है।पुलिस के मुताबिक, आरोपी की बाद में पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान मौत हो गई। गोलीबारी के बाद आरोपी ने मौके से भागते समय एक कार चोरी कर ली थी, जिसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया। पुलिस ने अभी तक आरोपी की पहचान उजागर नहीं की है, लेकिन उसे एक वयस्क पुरुष बताया गया है। प्रारंभिक जांच में इस घटना को घरेलू विवाद का परिणाम बताया गया है।फिलहाल श्रेवपोर्ट पुलिस घटना की विस्तृत जांच कर रही है और गोलीबारी की वजह जानने का प्रयास कर रही है। घटना की भयावहता को बताते हुए पुलिस ने कहा कि ऐसा दृश्य उन्होंने पहले कभी नहीं देखा था। एसोसिएटेड प्रेस और यूएसए टुडे द्वारा नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर बनाए गए डाटाबेस के अनुसार, जनवरी 2024 में शिकागो के उपनगर में हुई घटना के बाद यह अमेरिका की सबसे घातक सामूहिक गोलीबारी है, जिसमें आठ लोगों की जान गई थी।घटना स्थल के बाहर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जांच अधिकारी भी स्तब्ध नजर आए और उन्होंने समुदाय से धैर्य बनाए रखने तथा प्रार्थना करने की अपील की। श्रेवपोर्ट पुलिस प्रमुख वेन स्मिथ ने कहा, ‘मेरे पास शब्द नहीं हैं, दिल दहल गया है। मैं कल्पना भी नहीं कर सकता कि ऐसी घटना कैसे हो सकती है।‘श्रेवपोर्ट लुइसियाना के उत्तर-पश्चिमी में स्थित शहर है, जिसकी आबादी करीब 1.8 लाख है। इस शहर के मेयर टॉम आर्सेनो ने इसे बेहद दुखद और शायद अब तक की सबसे त्रासद घटना बताया। उन्ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 20, 2026 · 2 min · National Desk

Mass Shooting: अमेरिका के लुइसियाना में घरेलू कलह में गोलीबारी, आठ बच्चों की दर्दनाक मौत

अमेरिका के लुइसियाना में गोलीबारी की दर्दनाक घटना हुई है। इस घटना में एक से 14 साल के आठ बच्चों की मौत हो गई है। पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस ने बताया कि घरेलू कलह के चलते ये घटना हुई। फिलहाल घटना की और जानकारी की प्रतिक्षा की जा रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

April 20, 2026 · 1 min · National Desk

PBKS vs LSG: पंजाब की लगातार पांचवीं जीत, अंक तालिका में दबदबा बरकरार; तीन मैच गंवा चुकी है लखनऊ की टीम

PBKS vs LSG: पंजाब की लगातार पांचवीं जीत, अंक तालिका में दबदबा बरकरार; तीन मैच गंवा चुकी है लखनऊ की टीम ये भी पढ़ें: पुराना बयान पड़ा भारी!: जिस पंजाब से थी ‘टेंशन’, उसी ने ठोके 254 रन; क्यों प्रशंसकों के निशाने पर आए ऋषभ पंत? प्रियांश आर्या (93) और कूपर कोनोली (87) की रिकॉर्ड 182 रनों की साझेदारी के बाद मार्को यानसेन की घातक गेंदबाजी के दम पर पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 54 रनों से हरा दिया। रविवार को न्यू चंडीगढ़ के महाराज यदविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने 20 ओवर में सात विकेट पर 254 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम निर्धारित ओवरों में पांच विकेट पर सिर्फ 200 रन ही बना सकी। पंजाब का दबदबा पंजाब ने की इस सीजन की लगातार पांचवीं जीत है। 11 अंक और +1.420 के नेट रन रेट के साथ टीम अंक तालिका में शीर्ष पर बरकरार है। वहीं, लखनऊ की टीम लगातार तीसरी हार के साथ आठवें स्थान पर है। आईपीएल 2026: अंक तालिका का हाल टीम मैच जीते हारे टाई बेनतीजा अंक नेट रन रेट पंजाब किंग्स 6 5 0 0 1 11 1.420 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6 4 2 0 0 8 1.171 राजस्थान रॉयल्स 6 4 2 0 0 8 0.599 सनराइजर्स हैदराबाद 6 3 3 0 0 6 0.566 दिल्ली कैपिटल्स 5 3 2 0 0 6 0.310 गुजरात टाइटन्स 5 3 2 0 0 6 0.018 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 20, 2026 · 2 min · National Desk

ट्रंप की 'न' के बाद व्हाइट हाउस की 'हां': फिर शांति वार्ता की कमान संभालेंगे वेंस, ईरान के जवाब का इंतजार

रविवार को राष्ट्रपति ट्रंप ने वेंस के जाने से इनकार किया था। उन्होंने सुरक्षा कारणों का हवाला दिया था। दरअसल, चर्चा है कि अगर कोई ठोस डील होती है, तो ट्रंप खुद पाकिस्तान जा सकते हैं। अमेरिकी प्रोटोकॉल के मुताबिक, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति एक साथ एक ही असुरक्षित स्थान पर नहीं रह सकते। अब व्हाइट हाउस ने हालात बदलने की बात कहकर वेंस की रवानगी पर मुहर लगा दी है।पहले दौर की शांति वार्ता बेनतीजा रही थी। उस दौरान जेडी वेंस ने ईरान की परमाणु मांगों की तुलना अपनी पत्नी उषा वेंस के ‘स्काईडायविंग के अधिकार’ से कर दी थी। उन्होंने कहा था कि अधिकार होने का मतलब यह नहीं कि उसे इस्तेमाल ही किया जाए। सोशल मीडिया पर उनकी इस बात की काफी आलोचना हुई।वेंस के साथ शांति वार्ता में स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर भी शामिल होंगे। ये दोनों ही ट्रंप के बेहद भरोसेमंद माने जाते हैं। उधर, ईरान ने साफ-साफ कह दिया है कि जब तक डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की ओर से ईरान के बंदरगाहों पर लगाई गई नौसैनिक नाकाबंदी प्रभावी रहेगी, तब तक बातचीत की कोई मेज नहीं सजेगी। समाचार एजेंसी तसनीम की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने पाकिस्तान में होने वाली आगामी राजनयिक वार्ता में अपना प्रतिनिधिमंडल भेजने से साफ इनकार कर दिया है।कूटनीति के बीच तनाव चरम पर है। होर्मुज जलडमरूमध्य में गोलीबारी की खबरें हैं। अमेरिका ने ईरान की आर्थिक घेराबंदी सख्त कर दी है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर सीधे शब्दों में चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर यह डील नहीं हुई, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट और पुलों को निशाना बनाने में देर नहीं करेगा। पाकिस्तान के सैन्य प्रमुख जनरल आसिम मुनीर और पीएम शहबाज शरीफ इस सुलह को अंजाम तक पहुं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 20, 2026 · 2 min · National Desk