ओमान की खाड़ी में अमेरिकी सेना ने ईरानी-झंडे वाले टैंकर को जब्त कर लिया है। इस घटना के बाद ईरान की सेना ने त्वरित प्रतिक्रिया की चेतावनी दी है। ईरान के सरकारी चैनल पर जारी बयान में इस कार्रवाई को युद्धविराम समझौते का उल्लंघन और समुद्र में डकैती जैसा कृत्य बताया गया। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल की कीमतों में भी उछाल दर्ज की गई है। शिकागो मर्केंटाइल एक्सचेंज में कारोबार फिर से शुरू होने पर अमेरिकी कच्चे तेल की कीमत 6.4 फीसदी बढ़कर 87.88 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गई। अंतरष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड की कीमत 6.5 फीसदी बढ़कर 96.25 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई। दरअसल, ईरान और अमेरिका के बीच गतिरोध के कारण ईंधन लदे टैंकर होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते गुजर नहीं पा रहे। वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण इस जलमार्ग पर अमेरिका ने भी नाकाबंदी कर रखी है। इससे लगातार तनाव बढ़ रहा है। दो दिनों से अधिक समय से बरकरार उम्मीदों और निराशाओं के बाद सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखी गई।हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को ईरान ने वाणिज्यिक यातायात के लिए होर्मुज को पूरी तरह से खोलने की बात कही थी। इस सकारात्मक पहल के बाद कच्चे तेल की कीमतें 9 फीसदी से अधिक गिरी थीं। हालांकि, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी नौसेना ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी जारी रखेगी तो ईरान की सेना- IRGC ने होर्मुज को दोबारा बंद करने का एलान कर दिया। शनिवार को तेहरान के इस फैसले के बाद ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने कई जहाजों पर गोलीबारी भी की। इसमें भारत के भी दो जहाज शामिल रहे, जिस पर विदेश मंत्रालय ने चिंता …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Hormuz Tension: कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, US-ईरान टकराव बढ़ने का दिखा असर; तेहरान टैंकर जब्त होने से भड़का
ओमान की खाड़ी में अमेरिकी सेना ने ईरानी-झंडे वाले टैंकर को जब्त कर लिया है। इस घटना के बाद ईरान की सेना ने त्वरित प्रतिक्रिया की चेतावनी दी है। ईरान के सरकारी चैनल पर जारी बयान में इस कार्रवाई को युद्धविराम समझौते का उल्लंघन और समुद्र में डकैती जैसा कृत्य बताया गया। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल की कीमतों में भी उछाल दर्ज की गई है। शिकागो मर्केंटाइल एक्सचेंज में कारोबार फिर से शुरू होने पर अमेरिकी कच्चे तेल की कीमत 6.4 फीसदी बढ़कर 87.88 अमेरिकी डॉलर प्रत