अमेरिका के साथ भारी तनाव के बीच ईरान ने पाकिस्तान के इस्लामाबाद में मंगलवार को होने वाली दूसरे दौर की सीधी बातचीत में शामिल होने से इनकार कर दिया है। ईरान ने कहा, उसका प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान नहीं जाएगा। इस वार्ता की घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की थी। उन्होंने कहा, अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल सोमवार को पाकिस्तान पहुंचेगा। ट्रंप ने ईरान को सख्त धमकी भी दी, यदि युद्ध रोकने पर समझौता नहीं हुआ, तो ईरान को पूरी तरह तबाह कर दिया जाएगा।ईरानी समाचार एजेंसी इरना के मुताबिक, अमेरिका की बहुत ज्यादा मांगों, अवास्तविक अपेक्षाओं, रुख में लगातार बदलाव, विरोधाभासी बयानों व होर्मुज की नौसैनिक नाकाबंदी के कारण ईरान ने वार्ता में शामिल नहीं होने का फैसला किया है। ईरान के सख्त रुख के बाद वार्ता रद्द होती दिख रही है। हालांकि, मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान व अन्य देशों की कोशिशें जारी हैं।भारतीय जहाजों पर गोलीबारी की घटना को लेकर ट्रंप ने कहा, ‘ऐसा कर ईरान ने युद्धविराम का गंभीर उल्लंघन किया है, फिर भी मुझे लगता है कि मैं शांति समझौता करा सकता हूं। यह होकर रहेगा।’ ट्रंप ने कहा, ‘हम ईरान के सामने बहुत ही निष्पक्ष और उचित समझौता पेश कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि वे इसे स्वीकार करेंगे। अब नरमी नहीं बरती जाएगी। ईरान ने शर्तें नहीं मानीं, तो उसके पुल व बिजली संयंत्र नष्ट कर देंगे।’ इससे पहले, व्हाइट हाउस ने बताया, अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व फिर उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस करेंगे और इसमें विशेष दूत स्टीव विटकॉफ, ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर टीम में शामिल रहेंगे।ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद गालिबाफ ने कहा, होर्मुज पूरी तरह हमारे नियंत्रण में है। बारूदी सुरंग हटाने (माइनस्वीपर) क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Iran Israel War: ईरान का दूसरे दौर की वार्ता में शामिल होने से इनकार, ट्रंप ने दी तबाही की धमकी
अमेरिका के साथ भारी तनाव के बीच ईरान ने पाकिस्तान के इस्लामाबाद में मंगलवार को होने वाली दूसरे दौर की सीधी बातचीत में शामिल होने से इनकार कर दिया है। ईरान ने कहा, उसका प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान नहीं जाएगा। इस वार्ता की घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की थी। उन्होंने कहा, अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल सोमवार को पाकिस्तान पहुंचेगा। ट्रंप ने ईरान को सख्त धमकी भी दी, यदि युद्ध रोकने पर समझौता नहीं हुआ, तो ईरान को पूरी तरह तबाह कर दिया जाएगा।ईरानी समाचार एजेंसी इरना के मुताबिक, अमेरिका की बहुत ज्यादा