होर्मुज में अमेरिकी कार्रवाई पर भड़का ईरान: ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- कोई सबक नहीं सीखा, अब नहीं होगी बातचीत

पश्चिम एशिया में हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं। अमेरिका-ईरान के बीच टकराव खुलकर सामने आ गया है। होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान ने कड़ा रुख अपनाते हुए साफ कर दिया है कि वह फिलहाल शांति वार्ता में शामिल नहीं होगा। ईरान ने सीधे तौर पर अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप पर निशाना साधते हुए कहा है कि वॉशिंगटन ने अपने पिछले अनुभवों से कोई सबक नहीं सीखा है और अब इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अभी तक अमेरिका के साथ अगले दौर की बातचीत को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है। उन्होंने अमेरिका पर दोहरे रवैये का आरोप लगाया और कहा कि एक तरफ वह कूटनीति की बात करता है, वहीं दूसरी तरफ सैन्य कार्रवाई करता है। बघाई ने कहा कि ऐसे विरोधाभासी कदमों से भरोसा टूटता है और इससे हालात और खराब होंगे।दरअसल, अमेरिका ने होर्मुज के पास ओमान की खाड़ी में एक ईरानी कार्गो जहाज टौस्का को रोककर अपने कब्जे में ले लिया। राष्ट्रपति ट्रंप के मुताबिक, जहाज को कई बार चेतावनी दी गई, लेकिन उसने आदेश नहीं माना। इसके बाद अमेरिकी नौसेना ने जहाज के इंजन रूम को निशाना बनाकर उसे रोक दिया और मरीन कमांडो ने जहाज को कब्जे में ले लिया। इस कार्रवाई को ईरान ने सीधा हमला बताया है।ईरान के सैन्य अधिकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई हाल ही में हुए युद्धविराम का उल्लंघन है। उनका कहना है कि यह जहाज चीन से ईरान जा रहा था और यह एक व्यापारिक जहाज था। ईरान ने इसे समुद्री लूट बताते हुए चेतावनी दी है कि इसका जवाब जल्द दिया जाएगा। ईरान ने यह भी कहा कि अमेरिका ने कूटनीति को दो बार धोखा दिया है।ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड ने ऐलान किया है कि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 20, 2026 · 2 min · National Desk

पारा 45°C के पार: दिल्ली में झुलसाने वाली गर्मी, यूपी से राजस्थान तक लू का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल

देश में गर्मी का असर इस साल और तेज होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने अप्रैल से जून तक कई राज्यों में हीटवेव की चेतावनी जारी की है। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि मार्च के अंत में जारी किए गए पूर्वानुमान में साफ संकेत दिए गए थे कि इस गर्मी में कई क्षेत्रों में तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार इस गर्मी का सबसे ज्यादा असर देश के कई बड़े हिस्सों में देखने को मिल सकता है। पूर्वी और दक्षिण भारत में दक्षिण बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना जैसे राज्यों में हीटवेव की स्थिति बनने की संभावना है। वहीं उत्तर भारत में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हरियाणा और इंडो-गंगा के मैदानी क्षेत्रों में भी तापमान तेजी से बढ़ सकता है, जिससे भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।इसके अलावा पश्चिम और मध्य भारत में राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी गर्म हवाओं और तेज धूप के कारण हालात चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। कुल मिलाकर इन क्षेत्रों में सामान्य से अधिक तापमान और लंबे समय तक चलने वाली गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है।यूपी में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। गर्मी का आलम यह है कि दिन के साथ रात में भी हवाओं में तपिश महसूस की जा रही है। उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी से फिलहाल एक हफ्ते तक राहत की उम्मीद नहीं है। माैसम विभाग ने सोमवार के लिए प्रदेश के बुंदेलखंड और दक्षिणी इलाकों के 11 जिलों में हीटवेव यानी लू चलने की चेतावनी जारी किया है। वहीं पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर जैसे छह जिलों में उष्ण रात्रि यानी बेहद गर्म रात होने की भी बात कही है।भीषण गर्मी और तपिश किसानों, मेहनतकश और आमजन पर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 20, 2026 · 2 min · National Desk

Pachpadra Refinery Fire: पचपदरा रिफाइनरी में भीषण आग से बालोतरा में हड़कंप, पीएम मोदी कल करने वाले है उद्घाटन

राजस्थान के बालोतरा जिले स्थित पचपदरा रिफाइनरी में सोमवार को अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब अगले ही दिन 21 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रिफाइनरी के उद्घाटन का कार्यक्रम निर्धारित है। आग लगने की सूचना मिलते ही प्रशासन, सुरक्षा एजेंसियों और रिफाइनरी प्रबंधन में हलचल तेज हो गई। बालोतरा के पचपदरा में रिफाइनरी में आग लगने की खबर सुनकर चिंता हुई। रिफाइनरी हम सभी राजस्थानियों के लिए गर्व करने वाली परियोजना है जिसका कल उद्घाटन होना है। ऐसे समय पर यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं इस घटना में सभी की सलामती की प्रार्थना करता हूं। — Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) April 20, 2026 प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग रिफाइनरी की एक प्रोसेसिंग यूनिट में लगी है। घटना के बाद परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। आग किस कारण से लगी, इसका अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। तकनीकी टीम और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचकर स्थिति का आकलन करने और कारणों की जांच में जुटी हुई हैं।भाजपा जिलाध्यक्ष भरत मोदी ने कहा कि रिफाइनरी परिसर के भीतर किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। बाहर से देखने पर फिलहाल स्थिति नियंत्रण में नजर आ रही है। अभी तक किसी जनहानि की सूचना सामने नहीं आई है। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कुछ ही देर में यहां पहुंचकर तैयारियों का जायजा लेंगे।पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया X पर लिखा कि बालोतरा के पचपदरा में रिफाइनरी में आग लगने की खबर सुनकर चिंता हुई। रिफाइनरी हम सभी राजस्थानियों के लिए गर्व करने वाली परियोजना है, जिसका कल उद्घाटन होना है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 20, 2026 · 2 min · National Desk

ईरान में अमेरिकी पायलटों के फंसने से बौखला गए थे ट्रंप: सहयोगियों पर चीखे, फिर टीम ने वॉर रूम से बाहर रखा

ईरान में अमेरिकी पायलटों के फंसने से बौखला गए थे ट्रंप: सहयोगियों पर चीखे, फिर टीम ने वॉर रूम से बाहर रखा इस पूरे घटनाक्रम से जुड़ा खुलासा किया है अमेरिकी अखबार- द वॉल स्ट्रीट जर्नल ने। अमेरिकी अधिकारियों और व्हाइट हाउस से जुड़े सूत्रों के हवाले से छपी इस रिपोर्ट में ट्रंप के लगातार बदलते रवैये का उदाहरण देने के लिए जिस घटनाक्रम की बात की गई है, वह था- ईरान में एक अमेरिकी एफ-15ई लड़ाकू विमान के क्रैश होने और इसके पायलट-एयरमैन के ईरानी धरती पर फंसने की। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि कैसे ट्रंप का अनियंत्रित-बेलगाम व्यवहार उनके प्रशासन, रिपब्लिकन पार्टी और उनके समर्थकों के लिए भी चिंता का विषय बनता चला गया। अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के युद्ध विराम की मियाद 21 अप्रैल को पूरी होने वाली है। इस बीच अमेरिका का एक प्रतिनिधिमंडल ईरान से बातचीत के लिए सोमवार देर रात तक पाकिस्तान पहुंच सकता है। बताया जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस युद्ध को खत्म करने और ईरान से अपनी मांगों को मनवाने की कोशिशों के तहत एक बार फिर बातचीत पर ही जोर देना चाहते हैं। ट्रंप के इस रवैये की यूरोप से लेकर खाड़ी देशों तक ने तारीफ की है। हालांकि, ईरान को लेकर ट्रंप का रुख लगातार ऐसा नहीं रहा है। अमेरिका-ईरान संघर्ष के दौरान एक मौका तो ऐसा आ गया था, जब ट्रंप अचानक हुए कुछ घ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 20, 2026 · 2 min · National Desk

JEE Main 2026 Final Answer Key: जेईई मेन की अंतिम उत्तर कुंजी जारी, तुरंत इस लिंक से करें डाउनलोड पीडीएफ

किसी भी समय घोषित हो सकता है रिजल्ट एनटीए ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि जेईई मेन 2026 सत्र 2 का परिणाम आज यानी 20 अप्रैल तक घोषित कर दिया जाएगा । हालांकि, परिणाम जारी होने का सटीक समय अभी तक तय नहीं हुआ है। चूंकि अब अंतिम उत्तर कुंजी प्रकाशित हो चुकी है, ऐसे में उम्मीद है कि परिणाम किसी भी समय प्रकाशित कर दिया जाएगा। JEE Main Final Answer Key 2026 PDF …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 20, 2026 · 1 min · National Desk

Supreme Court: अदालत डिजिटल अरेस्ट मामले पर चिंतित, CJI सूर्यकांत बोले- शिक्षित लोगों का भी शिकार चौंकाने वाला

सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट से जुड़ी बढ़ती ठगी की घटनाओं पर एक बार फिर गंभीर चिंता जताई है। सोमवार को सुनवाई के दौरान भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा कि यह बेहद चौंकाने वाली और चिंताजनक स्थिति है कि अच्छी शिक्षा प्राप्त लोग भी इस तरह के साइबर अपराध का शिकार हो रहे हैं। बुजुर्ग महिला की पूरी रिटायरमेंट राशि ठगी गई मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ, जिसमें न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची भी शामिल थे, डिजिटल अरेस्ट पीड़ितों से जुड़े स्वत: संज्ञान मामले पर सुनवाई कर रही थी। इस दौरान अटॉर्नी जनरल आर वेंकटारमानी ने अदालत को बताया कि इस मुद्दे पर लगातार बैठकें हो रही हैं और सरकार तेजी से आवश्यक कदम उठा रही है। उन्होंने मामले को 12 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने का अनुरोध किया। सुनवाई के दौरान सीजेआई ने एक बुजुर्ग महिला का मामला साझा किया, जिन्हें वह आधिकारिक तौर पर जानते हैं। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण रूप से महिला की पूरी रिटायरमेंट राशि साइबर ठगों ने हड़प ली। 54 हजार करोड़ की ठगी को कोर्ट ने बताया था डकैती इस पर अदालत ने गहरी नाराजगी जताई। एक अधिवक्ता ने कहा कि जब सर्वोच्च न्यायालय इस मुद्दे पर स्वत: संज्ञान लेकर सुनवाई कर रहा है, तब भी लगातार ऐसे मामलों का सामने आना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इस पर CJI ने कहा कि यह हैरान करने वाली बात है कि पढ़े-लिखे लोग भी इस तरह आसानी से ठगे जा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने 9 फरवरी को डिजिटल फ्रॉड के जरिए 54 हजार करोड़ रुपये से अधिक की ठगी को सीधी लूट और डकैती करार दिया था। अदालत ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया था कि भारतीय रिजर्व बैंक, बैंकों, दूरसंचार विभाग और अन्य संबंधित संस्थाओं के साथ मिलकर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 20, 2026 · 2 min · National Desk

जम्मू में 20 की मौत: ब्लाइंड मोड़ और बेकाबू बस, पहाड़ी से गिरते ही मलबे में तब्दील, लाशें ही लाशें; तस्वीरें

1 of 10 jammu bus accident - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स बस एक दूरदराज के गांव से उधमपुर जा रही थी। यह दुर्घटना तब हुई जब बस राम नगर इलाके में एक ब्लाइंड मोड़ से गुजर रही थी। बस चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बस पलट गई और पहाड़ी से नीचे गिर गई। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सोमवार को एक यात्री बस पहाड़ी से नीचे गिर गई। इस दुर्घटना में 20 यात्रियों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 10 बजे राम नगर इलाके के कागोर्ट गांव के पास हुई। 2 of 10 पहाड़ी से गिरी बस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी बस खाई में गिरते ही मलबे में तब्दील हो गई। बस में सवार लोगों की चीख-पुकार मच गई। हादसे के सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोग सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचे और तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। 3 of 10 पहाड़ी से गिरी बस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी उन्होंने क्षतिग्रस्त बस के अंदर फंसे घायलों को बाहर निकालने का प्रयास किया। पुलिस और अन्य भी जल्द ही बचाव अभियान में शामिल हो गए। उनका मुख्य उद्देश्य पीड़ितों को सुरक्षित निकालना और दुर्घटनास्थल को साफ करना था। देखते ही देखते बस से मलबे से लाशें निकलना शुरू हुई। 4 of 10 पहाड़ी से गिरी बस, मौके पर जमा भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी सड़क पर लाशों का ढेर लग गया। वाहन के मलबे से कुल 20 शव बरामद किए गए। वहीं, 20 घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। अधिकारियों ने बताया कि इनमें से कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। 5 of 10 पहाड़ी से गिरी बस, राहत एवं बचाव कार्य करती टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 20, 2026 · 2 min · National Desk

Prez Lee India Visit: राष्ट्रपति भवन में कोरियाई मेहमानों का स्वागत, राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे म्यूंग भारत दौरे पर हैं। सोमवार को राष्ट्रपति भवन प्रांगण में उनका औपचारिक स्वागत किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण कोरिया से आए राजकीय मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके अलावा, कोरियाई राष्ट्रपति ली ने राजघाट जाकर पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। #WATCH | Delhi: Lee Jae Myung, President of South Korea, receives a ceremonial welcome at the forecourt of Rashtrapati Bhavan. President Droupadi Murmu and Prime Minister Narendra Modi are also present. (Source: DD News) pic.twitter.com/vZG6P6jV4K— ANI (@ANI) April 20, 2026 #WATCH | Delhi: Lee Jae Myung, President of South Korea and his wife, Kim Hea Kyung, lay a wreath paying tribute to Mahatma Gandhi at Rajghat. pic.twitter.com/l3j4pjiExK — ANI (@ANI) April 20, 2026 राष्ट्रपति ली के साथ दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम ही क्यूंग भी आई हैं। विदेश मंत्रालय ने राष्ट्रपति ली की इस यात्रा को दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण पड़ाव बताया है।राष्ट्रपति ली आज प्रधानमंत्री मोदी के साथ भी द्विपक्षीय बैठक करेंगे। दोनों नेता विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। इनमें जहाज निर्माण, व्यापार, निवेश, एआई और सेमीकंडक्टर शामिल हैं। वे महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों, लोगों से लोगों के बीच संबंधों और सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर भी बात करेंगे।इससे पहले रविवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचे म्यूंग का स्वागत केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने किया। इसके बाद …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 20, 2026 · 2 min · National Desk

UP Board 10th 12th Result 2026 Live: यूपी बोर्ड रिजल्ट पर ताजा अपडेट, किसी भी समय घोषित हो सकती है तारीख

10:40 AM, 20-Apr-2026 फरवरी मार्च में हुई थीं यूपी बोर्ड की परीक्षाएं इस वर्ष यूपी बोर्ड की 10वीं (हाईस्कूल) की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक आयोजित की गईं, जबकि 12वीं (इंटर) की परीक्षाएं 18 फरवरी से 24 मार्च 2026 तक चलीं। इन परीक्षाओं में 52 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। अब सभी को नतीजों का इंतजार है, जोकि बहुत जल्द समाप्त हो जाएगा। 05:31 PM, 19-Apr-2026 UP Board 10th-12th Result 2026: रिजल्ट में कौन-कौन सी जानकारी होगी? यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट देखने के बाद छात्रों को अपने मार्कशीट में सभी जानकारियों को ध्यान से जांचना बहुत जरूरी होता है, ताकि किसी भी प्रकार की गलती न रह जाए। रिजल्ट में सबसे पहले छात्र का नाम, जन्मतिथि और माता-पिता का नाम सही है या नहीं, यह जरूर देखें। इसके साथ ही परीक्षा का नाम, बोर्ड का नाम, रोल नंबर और स्कूल का नाम भी अच्छी तरह मिलान करें ताकि कोई त्रुटि न हो। इसके अलावा छात्रों को अपने प्राप्त अंक, कुल अंक, पासिंग स्टेटस और पासिंग डिविजन को भी ध्यान से चेक करना चाहिए, क्योंकि यही आपके परिणाम की स्थिति बताता है कि आप पास हुए हैं या नहीं और किस डिविजन में आए हैं। अगर किसी भी जानकारी में गलती दिखाई दे तो तुरंत अपने स्कूल या बोर्ड से संपर्क करना जरूरी होता है। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट देखने के बाद छात्रों को अपने मार्कशीट में सभी जानकारियों को ध्यान से जांचना बहुत जरूरी होता है, ताकि किसी भी प्रकार की गलती न रह जाए। रिजल्ट में सबसे पहले छात्र का नाम, जन्मतिथि और माता-पिता का नाम सही है या नहीं, यह जरूर देखें। इसके साथ ही परीक्षा का नाम, बोर्ड का नाम, रोल नंबर और स्कूल का नाम भी अच्छी तरह मिलान करें ताकि कोई त्रु …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 20, 2026 · 2 min · National Desk

जम्मू-कश्मीर में बड़ा सड़क हादसा: उधमपुर में खाई में गिरी यात्री बस, 15 लोगों की मौत, कई घायल

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा सोमवार सुबह रामनगर क्षेत्र के कागोट गांव के पास हुआ था, जब एक यात्री बस पहाड़ी सड़क पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। बस एक दूरदराज के गांव से उधमपुर की ओर जा रही थी, तभी एक मोड़ पर चालक का नियंत्रण खो गया और वाहन खाई में जा गिरा। हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया। प्रशासन और पुलिस की टीमों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अधिकारियों के अनुसार, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। इलाके में शोक का माहौल है और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 20, 2026 · 1 min · National Desk