नवंबर 2022: जब पीएम मोदी को खरगे ने बुलाया रावण चौंकाने वाली बात यह है कि खरगे ने इस मामले में भले ही सफाई दे दी हो, लेकिन अब तक के इतिहास में वे कई बार पीएम मोदी को लेकर विवादित टिप्पणियों के चलते वे घिर चुके हैं। अगर कुछ पुराने बयानों को उठा लिया जाए तो खरगे ने कभी पीएम की तुलना जहरीले सांप से की है तो कभी उन्हें झूठों का सरदार तक कह दिया।गुजरात चुनाव में प्रचार अभियान के दौरान खरगे ने पीएम मोदी को लेकर विवादास्पद टिप्पणी की थी। उन्होंने अहमदाबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि पीएम मोदी हर चुनावों में लोगों को अपना चेहरा दिखाकर वोट मांगते हैं। आपके कितने चेहरे हैं, क्या आप रावण की तरह 100 सिर वाले हैं?खरगे के इस बयान के बाद भाजपा हमलावर हो गई और इसे प्रधानमंत्री मोदी और गुजरातियों का अपमान बताया। हालांकि, तब भी खरगे ने खुद ही इस बयान पर सफाई जारी की थी और कहा था कि मेरे पास 51 साल का संसदीय राजनीतिक अनुभव है। इसलिए मैं किसी व्यक्ति विशेष पर व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करता। मैंने विकास, महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी के मुद्दों पर भाजपा सरकार की आलोचना की है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें