अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार आने वाली है और वे बंगाल की धरती पर बाबरी मस्जिद जैसी किसी भी परियोजना को सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने अयोध्या के राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि जहां कभी बाबरी मस्जिद थी, वहां अब भव्य राम मंदिर बन चुका है।शाह ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी के करीबी नेता राज्य में सांप्रदायिक एजेंडे को बढ़ावा देना चाहते हैं, लेकिन भाजपा इसे रोकने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने साफ कहा कि बंगाल की धरती पर आस्था और परंपराओं के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।गृह मंत्री ने देश की सुरक्षा का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा ने भारत को आतंकवाद और नक्सलवाद से मुक्त कराया है। अब भाजपा का अगला बड़ा लक्ष्य पूरे देश को घुसपैठियों से मुक्त करना है। शाह ने हुंकार भरते हुए कहा कि बंगाल की खाड़ी से लेकर हिंद महासागर और अरब सागर तक, घुसपैठियों के लिए कहीं भी कोई जगह नहीं छोड़ी जाएगी।उन्होंने इस चुनाव को केवल विधायक बनाने का चुनाव नहीं, बल्कि बंगाल को घुसपैठियों के चंगुल से आजाद कराने की लड़ाई बताया। शाह ने वादा किया कि भाजपा की सरकार आने पर सीमा पार से होने वाली अवैध घुसपैठ पर पूरी तरह लगाम लगाई जाएगी।महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर ममता सरकार को घेरते हुए अमित शाह ने कहा कि आज बंगाल में बहनें सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने वादा किया कि भाजपा सरकार आने पर कानून का राज होगा और रात के 1 बजे भी कोई छोटी बच्ची बेखौफ होकर बाहर निकल सकेगी।आर्थिक सहायता की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर बंगाल की बहनों के खातों में हर महीने 3 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा, राज्य के बेरोजगार युवाओं को भी संबल देने के लिए …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Amit Shah: 'हम बाबरी मस्जिद नहीं बनने देंगे', बंगाल में अमित शाह ने बताया कौन होगा राज्य का अगला मुख्यमंत्री
अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार आने वाली है और वे बंगाल की धरती पर बाबरी मस्जिद जैसी किसी भी परियोजना को सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने अयोध्या के राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि जहां कभी बाबरी मस्जिद थी, वहां अब भव्य राम मंदिर बन चुका है।शाह ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी के करीबी नेता राज्य में सांप्रदायिक एजेंडे को बढ़ावा देना चाहते हैं, लेकिन भाजपा इसे रोकने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने साफ कहा कि बंगाल की धरती पर आस्था और परंपराओं के साथ खिलवा