Election Hot Seats: बंगाल में नेता विपक्ष तो तमिलनाडु में CM की सीट दांव पर, जानें किस हॉट सीट पर कितनी वोटिंग

Election Hot Seats: बंगाल में नेता विपक्ष तो तमिलनाडु में CM की सीट दांव पर, जानें किस हॉट सीट पर कितनी वोटिंग जिन खास सीटों के मुकाबले पर आम लोगों और विश्लेषकों की नजर बनी हुई है, उनमें पश्चिम बंगाल में भाजपा के नेता और विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा तमिलनाडु में मुख्यमंत्री और डीएमके के मुखिया एमके स्टालिन, उनके बेटे उदयनिधि स्टालिन और फिल्म जगत से राजनीति में आए दलपति विजय शामिल हैं। आइये जानते हैं पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु की राजनीति की हॉट सीट और इन पर जारी हॉट मुकाबलों में हुई वोटिंग के बारे में। ये भी पढ़ें: West Bengal-Tamil Nadu Polls: बंगाल-तमिलनाडु में मतदान का आधिकारिक समय समाप्त, दोनों राज्यों में बंपर वोटिंग जिन खास सीटों के मुकाबले पर आम लोगों और विश्लेषकों की नजर बनी हुई है, उनमें पश्चिम बंगाल में भाजपा के नेता और विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा तमिलनाडु में मुख्यमंत्री और डीएमके के मुखिया एमके स्टालिन, उनके बेटे उदयनिधि स्टालिन और फिल्म जगत से राजनीति में आए दलपति विजय शामिल हैं। आइये जानते हैं पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु की राजनीति की हॉट सीट और इन पर जारी हॉट मुकाबलों में हुई वोटिंग के बारे में। पश्चिम बंगाल के पहले चरण की 152 सीटों और तमिलनाडु की सभी सीटों पर आज म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 23, 2026 · 2 min · National Desk

दिल्ली का कल का मौसम: सूरज ने बरसाई आग, पारा पहुंचा 41°C के पार, गुरुवार रहा सीजन का सबसे गर्म दिन

26 से बदलेगा मौसम अभी तेज सतही हवाएं तापमान को तेजी से बढ़ने से रोक रही थी, लेकिन शुक्रवार को हवा कुछ धीमी हो सकती हैं, जिससे तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके बाद 26 अप्रैल से मौसम में बदलाव की संभावना है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इस दौरान बिजली चमकेगी, धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चल सकती हैं। इससे तापमान में मामूली सी गिरावट देखने को मिल सकती है। तापमान 40-42 डिग्री के बीच ही बना रहेगा। नए पश्चिमी विक्षोभ का कुछ खास असर दिल्ली में देखने को नहीं मिलेगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 23, 2026 · 1 min · National Desk

ट्रंप का यूटर्न: अमेरिकी राष्ट्रपति ने पहले भारत को बताया था नरक, अब कहा- यह महान देश, शीर्ष पर मेरे दोस्त

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक रेडियो होस्ट माइकल सैवेज के पॉडकास्ट का अंश साझा किया। इस पोस्ट में जन्मसिद्ध नागरिकता के कानून की आलोचना की गई थी। इस दौरान भारत और चीन जैसे देशों के लिए अत्यंत आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया। ये भी कहा गया था कि भारत और चीन के लोग अमेरिका में सिर्फ इसलिए आते हैं ताकि उनके बच्चे वहां पैदा हों और उन्हें तुरंत अमेरिकी नागरिकता मिल जाए।हैरान करने वाली बात यह थी कि इस पोस्ट में भारत को ‘हेल-होल’ यानी नरक की संज्ञा दी गई थी। ट्रंप के पत्र में दावा किया गया कि कैलिफोर्निया के तकनीकी क्षेत्र में भारतीयों का वर्चस्व है और वे अमेरिकी संसाधनों का दुरुपयोग कर रहे हैं। इस पोस्ट के बाद न केवल अमेरिका में रह रहे भारतीय समुदाय में रोष फैला, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी इसकी आलोचना हुई।चौतरफा दबाव और शायद कूटनीतिक परिणामों को भांपते हुए ट्रंप ने अगले 24 घंटों में अपनी भाषा पूरी तरह बदल ली। नई दिल्ली में अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता क्रिस्टोफर एल्म्स ने स्पष्ट किया कि रिपब्लिकन नेता ने अब भारत के बारे में बहुत गर्मजोशी से बात की है। ट्रंप ने अपने नए बयान में कहा, ‘भारत एक महान राष्ट्र है और इस देश के शीर्ष पर बैठा व्यक्ति मेरा बहुत अच्छा दोस्त है।‘इस बीच कांग्रेस ने वीडियो जारी कर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने ट्रंप की इस टिप्पणी को बेहद आपत्तिजनक करार दिया है। पार्टी ने आरोप लगाया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुप्पी साधे हुए हैं और ट्रंप ने भारत को नरक का द्वार बता दिया। यह 140 करोड़ भारतीय का अपमान है। सरकार को इस अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ अमेरिका के सामने सख्त विरोध दर्ज …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 23, 2026 · 2 min · National Desk

MI vs CSK Live Score: संजू सैमसन का शतक, चेन्नई ने मुंबई को दिया 208 रनों का लक्ष्य

09:19 PM, 23-Apr-2026 MI vs CSK Live Score: चेन्नई की पारी समाप्त संजू सैमसन की धमाकेदार शतकीय पारी की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने मुंबई इंडियंस को 208 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके ने 20 ओवर में छह विकेट पर 207 रन बनाए। इस दौरान सलामी बल्लेबाज सैमसन ने 54 गेंदों में 101 रनों की नाबाद पारी खेली। टी20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में सैमसन दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है। दोनों के नाम इस प्रारूप में आठ-आठ शतक दर्ज हैं। वहीं, विराट कोहली और अभिषेक शर्मा के नाम नौ-नौ टी20 शतक दर्ज हैं। मुंबई के लिए गजनफर और अश्विनी ने दो-दो विकेट लिए जबकि बुमराह और सैंटनर ने एक-एक सफलता हासिल की। संजू सैमसन की धमाकेदार शतकीय पारी की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने मुंबई इंडियंस को 208 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके ने 20 ओवर में छह विकेट पर 207 रन बनाए। इस दौरान सलामी बल्लेबाज सैमसन ने 54 गेंदों में 101 रनों की नाबाद पारी खेली। टी20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में सैमसन दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है। दोनों के नाम इस प्रारूप में आठ-आठ शतक दर्ज हैं। वहीं, विराट कोहली और अभिषेक शर्मा के नाम नौ-नौ टी20 शतक दर्ज हैं। मुंबई के लिए गजनफर और अश्विनी ने दो-दो विकेट लिए जबकि बुमराह और सैंटनर ने एक-एक सफलता हासिल की। 09:13 PM, 23-Apr-2026 MI vs CSK Live Score: 19 ओवर का खेल पूरा 19 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। सैमसन 85 और अकील होसेन दो रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। चेन्नई ने छह विकेट पर 191 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 23, 2026 · 2 min · National Desk

Tamil Nadu Polls: जारी रहेगा द्रविड़ पार्टियों का संग्राम या एक अभिनेता चुना जाएगा नेता? किस्मत EVM में कैद

Tamil Nadu Polls: जारी रहेगा द्रविड़ पार्टियों का संग्राम या एक अभिनेता चुना जाएगा नेता? किस्मत EVM में कैद ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर तमिलनाडु में इस बार मतदाताओं और मतदान केंद्रों से जुड़ी जानकारी क्या है? इस बार राज्य में कौन से खास चेहरे उतरे? तमिलनाडु में इस बार कड़ी टक्कर किस-किस सीट पर होने की संभावना है? राज्य में पिछले चुनाव के क्या नतीजे थे? इस बार तमिलनाडु के चुनावी मुद्दे क्या हैं? आइये जानते हैं… तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में गुरुवार (23 अप्रैल) को मतदान पूरा हो गया। राज्य की द्रविड़ पार्टियां- द्रविड़ मुनेत्र कझगम (द्रमुक) और अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कझगम (एआईएडीएमके) अभी भी मुख्य रूप से आमने-सामने हैं। राष्ट्रीय पार्टियां- भाजपा और कांग्रेस बैक सीट पर यानी इन दलों के साथ चुनाव लड़ रही हैं। हालांकि, इस पूरे मुकाबले में इस बार रंग जमाया है अभिनेता विजय ने, जिनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम तमिलनाडु की राजनीति में स्थापित पार्टियों को कड़ी चुनौती देने की कोशिश कर रही है। मतदाताओं और मतदान केंद्रों की क्या स्थिति? तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदाताओं और मतदान केंद्रों के संदर्भ में चुनाव आयोग की तरफ से विस्तृत आंकड़े और व्यवस्थाएं लागू की गई हैं। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदाताओं और मतदान केंद्रों के संदर्भ में चुनाव आयोग की …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 23, 2026 · 2 min · National Desk

MI vs CSK Live Score: मुंबई ने चेन्नई के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, रोहित और धोनी नहीं खेल रहे; प्लेइंग-11

07:09 PM, 23-Apr-2026 MI vs CSK Live Score: मुकेश चौधरी की मां को श्रद्धांजलि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस मुकाबले में काली पट्टी बांधकर उतरी है। टीम ने यह फैसला मुकेश चौधरी की मां को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से लिया है। दरअसल, चेन्नई के इस खिलाड़ी की मां का बुधवार को निधन हो गया था। तेज गेंदबाज इस मुकाबले में खेल रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस मुकाबले में काली पट्टी बांधकर उतरी है। टीम ने यह फैसला मुकेश चौधरी की मां को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से लिया है। दरअसल, चेन्नई के इस खिलाड़ी की मां का बुधवार को निधन हो गया था। तेज गेंदबाज इस मुकाबले में खेल रहे हैं। 07:07 PM, 23-Apr-2026 MI vs CSK Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11 मुंबई इंडियंस: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सेंटनर, जसप्रीत बुमराह, कृष भगत, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार। इम्पैक्ट खिलाड़ी: विल जैक्स, राज बावा, शार्दुल ठाकुर, दानिश मालेवार, मयंक रावत। चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, मुकेश चौधरी। इम्पैक्ट खिलाड़ी: प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी, अकील होसेन, उर्विल पटेल। क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सेंटनर, जसप्रीत बुमराह, कृष भगत, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार।विल जैक्स, राज बावा, शार्दुल ठाकुर, दानिश मालेवार, मयंक रावत।संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, डेवाल्ड ब् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 23, 2026 · 2 min · National Desk

West Bengal Election: पहले चरण में इन दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में कैद, कहां सबसे तगड़ा मुकाबला?

West Bengal Election: पहले चरण में इन दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में कैद, कहां सबसे तगड़ा मुकाबला? ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर बंगाल में इस बार मतदाताओं और मतदान केंद्रों की क्या संख्या है? इस बार राज्य में कौन से खास चेहरे उतरे हैं? बंगाल में इस बार कड़ी टक्कर किस-किस सीट पर होने के आसार हैं? राज्य में पिछले चुनाव के क्या नतीजे थे? आइये जानते हैं… ये भी पढ़ें: Tamil Nadu Election: जारी रहेगा द्रविड़ पार्टियों का संग्राम या एक अभिनेता को नेता चुनेगा तमिलनाडु? तय होगा आज ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर बंगाल में इस बार मतदाताओं और मतदान केंद्रों की क्या संख्या है? इस बार राज्य में कौन से खास चेहरे उतरे हैं? बंगाल में इस बार कड़ी टक्कर किस-किस सीट पर होने के आसार हैं? राज्य में पिछले चुनाव के क्या नतीजे थे? पश्चिम बंगाल में गुरुवार (23 अप्रैल) को विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान संपन्न हुआ। इस चरण में राज्य की 294 में से 152 सीटों पर वोटिंग हुई। राज्य में पिछली बार की तरह इस बार भी सीधा मुकाबला सत्तासीन तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच होने का अनुमान है। हालांकि, कभी बंगाल की सत्ता पर राज करने वाली कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) भी मुकाबले में हैं। इन दलों ने भी अलग-अलग चुनाव लड़ते हुए कई सीटों …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 23, 2026 · 2 min · National Desk

नहीं रहे शिव रतन अग्रवाल: बिकाजी फूड्स के संस्थापक का निधन, 74 वर्ष की आयु में चेन्नई में ली अंतिम सांस

जानकारी के अनुसार, शिव रतन अग्रवाल पिछले कुछ समय से चेन्नई में थे। उनकी पत्नी का हाल ही में बायपास सर्जरी हुआ था और वह उनकी देखभाल के लिए वहां रुके हुए थे। डॉक्टरों ने उन्हें भी आराम करने की सलाह दी थी। गुरुवार को अचानक उन्हें बेचैनी महसूस हुई, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में चेन्नई के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।शिव रतन अग्रवाल का जन्म उस प्रतिष्ठित अग्रवाल परिवार में हुआ था जिसने हल्दीराम की नींव रखी थी। वह गंगाबिशन हल्दीराम भुजियावाला के पोते थे। उनके भाइयों ने परिवार के पुश्तैनी कारोबार को आगे बढ़ाया, लेकिन शिव रतन ने अपनी एक अलग पहचान बनाने का निर्णय लिया। वर्ष 1986 में उन्होंने शिवदीप प्रोडक्ट्स के साथ अपनी स्वतंत्र यात्रा शुरू की। इसके बाद वर्ष 1993 में उन्होंने बिकाजी ब्रांड लॉन्च किया। इसका नाम बीकानेर के संस्थापक राव बीका के नाम पर रखा गया था।उनका मुख्य उद्देश्य बीकानेर के पारंपरिक स्वाद, विशेषकर वहां की भुजिया को दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाना था। आज बिकाजी न केवल भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी एक जाना-माना नाम है। बिकाजी भुजिया, नमकीन, मिठाइयों और रेडी-टू-ईट उत्पादों के लिए मशहूर है।बिकाजी फूड्स ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि शिव रतन अग्रवाल हमेशा से कंपनी के मार्गदर्शक रहे। उन्होंने पारंपरिक स्वाद को आधुनिक व्यावसायिक पद्धतियों के साथ जोड़कर बिकाजी की नींव रखी। उनकी रणनीतिक सूझबूझ और चुनौतियों को हल करने की क्षमता ने कंपनी को आज इस मुकाम तक पहुंचाया है।राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘शिव रतन अग्रवाल जी ने बिकाजी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 23, 2026 · 2 min · National Desk

Assembly Election Live: दोपहर तीन बजे तक बंगाल में 78.77%; तमिलनाडु में 70% मतदान हुआ

03:53 PM, 23-Apr-2026 बहरामपुर में दिख रहा एसाईआर का असर- कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान बहरामपुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और क्षेत्र के माहौल पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में सत्ता विरोधी लहर (एंटी-इंकंबेंसी) के साथ-साथ एसाईआर (स्पेशल ऑब्जर्वर रिपोर्ट/सिस्टम) का स्पष्ट प्रभाव दिखाई दे रहा है। चौधरी ने कहा कि हालांकि कांग्रेस ने शुरुआत से ही इस व्यवस्था का विरोध किया था, लेकिन इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव आयोग की सख्ती के कारण क्षेत्र में गुंडागर्दी में काफी कमी आई है। उनके अनुसार, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की दिशा में यह एक राहत भरी खबर है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान बहरामपुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और क्षेत्र के माहौल पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में सत्ता विरोधी लहर (एंटी-इंकंबेंसी) के साथ-साथ एसाईआर (स्पेशल ऑब्जर्वर रिपोर्ट/सिस्टम) का स्पष्ट प्रभाव दिखाई दे रहा है। चौधरी ने कहा कि हालांकि कांग्रेस ने शुरुआत से ही इस व्यवस्था का विरोध किया था, लेकिन इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव आयोग की सख्ती के कारण क्षेत्र में गुंडागर्दी में काफी कमी आई है। उनके अनुसार, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की दिशा में यह एक राहत भरी खबर है। 03:36 PM, 23-Apr-2026 दोपहर 3 बजे तक बंगाल और तमिलनाडु में बंपर वोटिंग देश के दो प्रमुख राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। दोपहर 3 बजे तक के आंकड़ों क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 23, 2026 · 2 min · National Desk

आईआरएस की बेटी का कत्ल: बुझ गया चमकता सितारा, IIT की मेधा का अंत, आईएएस का सपना भी अधूरा; बर्बरता से मार डाला

1 of 13 delhi murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स Link Copied आईआरएस अधिकारी पिता का सपना था कि वह आईएएस बने। परिवार में शिक्षा और पेशेवर उपलब्धियों का माहौल रहा है, जहां मां एक बड़े अस्पताल में डॉक्टर हैं, वहीं बड़ा भाई मुंबई की एक मल्टीनेशनल कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत है। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कैलाश हिल में 22 वर्षीय छात्रा की हत्या ने एक ऐसे उजले भविष्य को अचानक थाम दिया, जिसमें पढ़ाई की असाधारण मेधा, शास्त्रीय नृत्य की संवेदना और आईएएस बनने का सपना एक साथ आकार ले रहे थे। छात्रा पढ़ाई में बेहद होनहार थी। उसने आरकेपुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल से 12वीं की पढ़ाई की और इसके बाद आईआईटी दिल्ली से इंजीनियरिंग पूरी की। फिलहाल में वह यूपीएससी की तैयारी कर रही थी और परिवार के मुताबिक वह अपने पहले ही प्रयास में सफलता को लेकर आश्वस्त थी। 2 of 13 आईआरएस अधिकारी की बेटी का हैवानियत के बाद कत्ल, सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी - फोटो : अमर उजाला पढ़ाई के साथ-साथ छात्रा की रुचि शास्त्रीय नृत्य में भी थी। उसने इस क्षेत्र में कई पुरस्कार हासिल किए थे। पड़ोसियों के अनुसार, वह बेहद अनुशासित, शांत स्वभाव की थी। उसका ज्यादातर समय पढ़ाई में ही बीतता था और अनावश्यक गतिविधियों और सोशल मीडिया से वह दूर रहती थी। 3 of 13 आईआरएस अधिकारी की बेटी का हैवानियत के बाद कत्ल, जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला स्थानीय लोगों का कहना है कि छात्रा को आदर्श के रूप में देखा जाता था। कई अभिभावक अपने बच्चों को उसका उदाहरण देकर प्रेरित करते थे। घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है और किसी से बात करने की स्थिति में नहीं है। क्षेत्र में भी शोक का माहौल है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 23, 2026 · 2 min · National Desk