खेला या परिवर्तन: बंगाल में वोटिंग के कीर्तिमान ने बढ़ा दीं धड़कनें, जानें पहले चरण का सुपर ओवर क्यों खास

यह सिर्फ संख्या नहीं, बल्कि बंगाल की सत्ता के भविष्य का वह सुपर ओवर है, जहां हर गेंद पर नतीजा बदल रहा है। यह बंगाल के चुनावी इतिहास में एक ऐसा मोड़ है, जहां वोट की चोट का शोर पूरे देश में सबसे ज्यादा सुनाई दे रहा है।सबसे बड़ी बात तो मतदान का रक्तचरित्र बदलना है। बंगाल में चुनाव और हिंसा अक्सर एक-दूसरे के पर्याय रहे हैं। 2021 के विधानसभा चुनावों में करीब 60 लोगों की जान गई थी। चुनाव आयोग पर तमाम हमले हुए, लेकिन इस बार पहले चरण में मतदान का स्वरूप तुलनात्मक रूप से बेहद शांतिपूर्ण रहना उसके फैसलों को सही ठहराता नजर आ रहा है।इक्का-दुक्का झड़पों को छोड़ दें, तो शांतिपूर्ण वोटिंग भाजपा के लिए सियासी रूप से मनोवैज्ञानिक बढ़त मानी जा रही है, क्योंकि भगवा खेमा लगातार भयमुक्त मतदान की मांग करता रहा है। ममता के बंगाली अस्मिता कार्ड के सामने भाजपा का नारा भय या भरोसा रहा है। अपेक्षाकृत नाममात्र की हिंसा से भाजपा को दूसरे चरण के लिए अपने काडर को सड़कों पर उतारने की ऊर्जा जरूर मिल गई है, जहां मुकाबला इस चरण से ज्यादा कड़ा है। बंगाल ने देश की राजनीति को नए मोड़ पर ला खड़ा किया है। 92% के आंकड़े ने पूरी सियासत को नर्वस कर दिया है। इतना कि चार मई तक कालीघाट से लेकर मुरलीधर लेन तक, हर रात बेचैनी भरी रहने वाली है।बढ़े मतदान को भले ही भाजपा सत्ता विरोधी लहर बता रही हो, लेकिन तृणमूल के पास लाभार्थी मतदाताओं की ऐसी फौज है, जो आंकड़ों का रुख मोड़ सकती है। ममता ने लक्ष्मी भंडार योजना की राशि बढ़ाकर सामान्य वर्ग के लिए 1500 और एससी-एसटी के लिए 1700 रुपये कर दिए हैं। राज्य की करीब 2.2 करोड़ महिलाएं इसकी लाभार्थी हैं। ग्राउंड रिपोर्ट बताती है कि महिलाएं इसे सरकारी मदद नहीं, बल्कि अप …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 24, 2026 · 2 min · National Desk

Indore:पांच घंटे में बच्चों को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाया, पुलिस ने युवती सहित तीन आरोपी गिरफ्तार किए

इंदौर के लालाराम नगर गार्डन से गुरुवार रात दो बच्चे लापता हुए। दोनों बच्चों को पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ा लिया है। एक युवती और दो युवक इस अपहरण कांड में शामिल हैं। तीनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। गार्डन में क्रिकेट खेल रहे नैतिक और सम्राट के पास एक युवती आई थी। वह युवती दो-तीन दिन से गार्डन में आ रही थी और दोनों बच्चे भी रोज गार्डन जाते थे। गुरुवार को युवती राधिका ने अपने मोबाइल फोन पर पालतू जानवरों के फोटो दिखाए और कहा कि वे पालतू जानवर उन्हें दे देगी। इसके बाद बच्चे युवती के साथ पैदल चले गए। गीता भवन क्षेत्र की एक दुकान से युवती ने बच्चों को कुछ खाने-पीने की वस्तुएं भी दिलाईं। सूत्रों के अनुसार, फिर युवती उन्हें एक फ्लैट पर ले गई। वहां उसके दो साथी भी मौजूद थे। फिर युवती ने नैतिक की मां के फोन पर कॉल किया और कहा कि दोनों बच्चे उसके कब्जे में हैं और बच्चे वापस चाहिए तो पंद्रह लाख रुपये देने होंगे। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई, लेकिन कुछ देर बाद युवती ने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी सुरागों की मदद से आरोपियों की पहचान कर ली और उन्हें देर रात हिरासत में ले लिया। आशंका है कि जिस बस्ती में दोनों बच्चे रहते हैं, वहां से भी कोई आरोपियों के साथ मिला हुआ था और घटनाक्रम के बाद की पल-पल की जानकारी आरोपियों को दे रहा था। पुलिस ने आरोपियों को राजेंद्र नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। युवती राधिका एक कंपनी में काम करती है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 24, 2026 · 2 min · National Desk

US Mass Shooting: लुइसियाना के मॉल में गोलीबारी, एक की मौत; पांच लोग घायल, कई गिरफ्तार

लुइसियाना के गवर्नर ने गुरुवार को कहा कि बैटन रूज में मॉल ऑफ लुइसियाना में एक गोलीबारी की घटना हुई है। गवर्नर जेफ लैंड्री ने सोशल मीडिया पर कहा कि मैं कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ संपर्क में हूं और जैसे ही हमें अधिक जानकारी मिलेगी, हम आपको अपडेट करेंगे। कृपया उस क्षेत्र से दूर रहें। ये भी पढ़ें: पश्चिम एशिया संकट: ईरान पर हमले के लिए नेतन्याहू ने तीन अमेरिकी राष्ट्रपतियों को उकसाया, जॉन केरी का खुलासा पुलिस ने गोलीबारी को लेकर जारी की सीमित जानकारी लैंड्री ने कहा कि वे और उनकी पत्नी पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए आभारी हैं। अन्य कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई। मॉल की प्रवक्ता लिंडसे कान ने गोलीबारी की घटना की पुष्टि की, लेकिन अन्य सवालों के लिए पुलिस से संपर्क करने को कहा है। वहीं, अब पुलिस ने बताया है कि गोलीबारी के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पिछले हफ्ते गोलीबारी में आठ बच्चों की हुई थी मौत अन्य वीडियो बीते हफ्ते में रविवार को लुइसियाना में गोलीबारी की दर्दनाक घटना में एक से 14 साल के आठ बच्चों की मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि घरेलू कलह के चलते ये घटना हुई। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है।घटना रविवार तड़के श्रेवपोर्ट इलाके में हुई थी। श्रेवपोर्ट पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि घटना में कुल 10 लोगों को गोली लगी, जिनमें कुछ बच्चे संदिग्ध हमलावर के रिश्तेदार भी थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की बाद में पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान मौत हो गई।गोलीबारी के बाद आरोपी ने मौके से भागते समय एक कार चोरी कर ली थी, जिसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया। पुलिस ने अभी तक आरोपी की पहचान उजागर नहीं की है, लेकिन उसे एक वयस्क पुरुष बताया गय …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 24, 2026 · 2 min · National Desk

Mass Shooting: अमेरिका के लुइसियाना में गोलीबारी, मॉल में भिड़े दो समूह; जमकर दागीं गोलियां, 10 घायल

लुइसियाना के गवर्नर ने गुरुवार को कहा कि बैटन रूज में मॉल ऑफ लुइसियाना में एक गोलीबारी की घटना हुई है। गवर्नर जेफ लैंड्री ने सोशल मीडिया पर कहा कि मैं कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ संपर्क में हूं और जैसे ही हमें अधिक जानकारी मिलेगी, हम आपको अपडेट करेंगे। कृपया उस क्षेत्र से दूर रहें। ये भी पढ़ें: पश्चिम एशिया संकट: ईरान पर हमले के लिए नेतन्याहू ने तीन अमेरिकी राष्ट्रपतियों को उकसाया, जॉन केरी का खुलासा पुलिस ने गोलीबारी को लेकर जारी की सीमित जानकारी लैंड्री ने कहा कि वे और उनकी पत्नी पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए आभारी हैं। अन्य कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई। मॉल की प्रवक्ता लिंडसे कान ने गोलीबारी की घटना की पुष्टि की, लेकिन अन्य सवालों के लिए पुलिस से संपर्क करने को कहा है। पिछले हफ्ते गोलीबारी में आठ बच्चों की हुई थी मौत अन्य वीडियो बीते हफ्ते में रविवार को लुइसियाना में गोलीबारी की दर्दनाक घटना में एक से 14 साल के आठ बच्चों की मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि घरेलू कलह के चलते ये घटना हुई। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है।घटना रविवार तड़के श्रेवपोर्ट इलाके में हुई थी। श्रेवपोर्ट पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि घटना में कुल 10 लोगों को गोली लगी, जिनमें कुछ बच्चे संदिग्ध हमलावर के रिश्तेदार भी थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की बाद में पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान मौत हो गई।गोलीबारी के बाद आरोपी ने मौके से भागते समय एक कार चोरी कर ली थी, जिसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया। पुलिस ने अभी तक आरोपी की पहचान उजागर नहीं की है, लेकिन उसे एक वयस्क पुरुष बताया गया है। प्रारंभिक जांच में इस घटना को घरेलू विवाद का परिणाम बताया गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 24, 2026 · 2 min · National Desk

Delhi Weather: आज और कल लू का अलर्ट, तापमान 42-44 डिग्री के बीच रहने की संभावना; 26 अप्रैल से बदलेगा मौसम

राजधानी में गर्मी के तेवर तल्ख होते जा रहे हैं। दिल्ली में मौसम विभाग ने 24 व 25 अप्रैल के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। कल तेज सतही हवाएं तापमान को तेजी से बढ़ने से रोक रही थीं, लेकिन शुक्रवार को हवा कुछ धीमी हो सकती है, जिससे तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके बाद 26 अप्रैल से मौसम में बदलाव की संभावना है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इस दौरान बिजली चमकेगी, धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चल सकती हैं। इससे तापमान में मामूली सी गिरावट देखने को मिल सकती है। तापमान 40-42 डिग्री के बीच ही बना रहेगा। नए पश्चिमी विक्षोभ का कुछ खास असर दिल्ली में देखने को नहीं मिलेगा।बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 41.7 डिग्री पहुंच गया। यह इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। इससे पहले 17 अप्रैल को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। बीते साल 26 अप्रैल को अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री रहा था, जो कि सीजन का सबसे गर्म दिन था। न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री के पार पहुंच गया है।बृहस्पतिवार रिज इलाके में तापमान 43 डिग्री तक दर्ज हुआ। पालम में 41.6 डिग्री, लोधी रोड में 41.4 डिग्री तक तापमान रहा। गर्मी के तेवर भले ही कड़े रहे हों लेकिन लू अभी नहीं चली। हालांकि, गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को जरूर परेशान कर दिया। बुधवार को सफदरजंग मानक केंद्र में अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, जो सामान्य से लगभग 3 डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 24, 2026 · 2 min · National Desk

ट्रंप का बयान विवाद: 'टिप्पणी तथ्यों-वास्तविकता से परे, ऐसी बातें अस्वीकार्य', विदेश मंत्रालय की दो-टूक

विदेश मंत्रालय की ओर से डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणी और अमेरिकी दूतावास के बयानों को तथ्यों और वास्तविकता से परे बताया गया। इसी के साथ विदेश मंत्रालय ने कहा कि ऐसी बातें अस्वीकार्य हैं।प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस बात पर जोर दिया कि ये टिप्पणियां भारत-अमेरिका संबंधों की वास्तविकता को बिल्कुल भी प्रतिबिंबित नहीं करती हैं, जो “लंबे समय से आपसी सम्मान और साझा हितों पर आधारित” रहे हैं।वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति की टिप्पणी पर देश में सियासी भूचाल आ गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि जिस डोनाल्ड ट्रंप के लिए पीएम मोदी ने नमस्ते ट्रंप जैसे भव्य कार्यक्रम किए, वही आज भारत को गाली दे रहे हैं। खरगे ने तंज कसते हुए पूछा, ‘पीएम मोदी, आपके प्रिय मित्र ने भारत के लिए बेहद आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है, लेकिन आप पूरी तरह मौन हैं। आखिर आप किस बात से डरे हुए हैं?‘खरगे ने दावा किया कि अमेरिका की तरक्की में भारतीयों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। ऐसे में भारत सरकार की ओर से इस अपमानजनक टिप्पणी का जवाब नहीं देना समझ से परे है। गौरतलब है कि पहले विदेश मंत्रालय ने इस मामले पर एक संक्षिप्त टिप्पणी की थी।सरकार के इस जवाब पर नाराजगी जाहिर करते हुए खरगे ने कहा कि भारत के 140 करोड़ लोगों के स्वाभिमान को चोट पहुंचाई गई है, लेकिन विदेश मंत्रालय इसे टालने की कोशिश कर रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 24, 2026 · 2 min · National Desk

आज का शब्द: अंतस्तल और जगदीश चतुर्वेदी की कविता- गुम्बदों पर अन्धेरा ठहर गया है

आज का शब्द: अंतस्तल और जगदीश चतुर्वेदी की कविता- गुम्बदों पर अन्धेरा ठहर गया है ‘हिंदी हैं हम’ शब्द शृंखला में आज का शब्द है- अंतस्तल, जिसका अर्थ है- हृदय या मन ( का भीतरी भाग )। प्रस्तुत है जगदीश चतुर्वेदी की कविता- गुम्बदों पर अन्धेरा ठहर गया है गुम्बदों पर अन्धेरा ठहर गया है एक काली नदी बहती है अंतस्तल से निबिड़ अन्धकार में। कगारों पर पड़े हैं कटे हुए परिन्दों के अनगिनत पंख और उन पगचिन्हों के निशान जो शान्ति की खोज में निर्वासित घूमते रहे। इतना वक़्त नहीं रहा है अब कि इतिहास को मुट्ठी में क़ैद किया जाए चिनार के दरख़्तों से घायल संगीत की लहरें उठती हैं और तलहटी में फैल जाती हैं कुछ अश्वारोही जो निकले थे दिग्विजय करने अपने अश्वों के नथुनों से लगातार निकलते फेन को देखकर मर्माहत हो गए हैं। एक समय जो विश्वजेता होता है वो दूसरे क्षण कितना निरीह हो जाता है जैसे घायल नेपोलियन जंग से टूटा हुआ लौटा हो और फ़ौजी डॉक्टर के हाथों में मासूम बच्चा बन गया हो। कितने ही युद्ध शरीर पर छो़ड़ देते हैं निशान और घाव भरने के साथ ईर्ष्या और शत्रुता के कई गहरे घाव अपने आप कुंद हो जाते हैं। कितने ही तवारीख़ के पन्ने केवल ईर्ष्या से भरे हैं सच लगता है केवल गौतम बुध जो ईर्ष्या और रोग और आभिजात्य के नक़ली मुखौटों से मुक्ति पा सका था। सुख भी उतना ही तकलीफ़देह है जितना दुख सुख भी बहुत अकेला कर जाता है मानो दुख के समय किसी आत्मीय की सान्त्वना के अभाव में सिसकता हुआ एक रोगी कक्ष। शान्ति के वृक्षों को तलाशते हुए कई संत शरीर और नदियों के पाट दीमक और काई के शिकार हो गए पर शान्ति न मिली किसी प्रकृति वनखण्ड या वातावरण से परांगमुख होकर शान्ति खड़ी उसका इन्तज़ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 24, 2026 · 2 min · National Desk

MI vs CSK: चेन्नई की मुंबई के खिलाफ सबसे बड़ी जीत, 104 रनों पर सिमटी मेजबान टीम; अंक तालिका में हुआ बदलाव

MI vs CSK: चेन्नई की मुंबई के खिलाफ सबसे बड़ी जीत, 104 रनों पर सिमटी मेजबान टीम; अंक तालिका में हुआ बदलाव संजू सैमसन की तूफानी शतकीय पारी के बाद अकील होसेन की अगुवाई में गेंदबाजों के घातक प्रदर्शन के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से हरा दिया। गुरुवार को वानखेड़े में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई ने 20 ओवर में छह विकेट पर 207 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम 19 ओवर में 104 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। चेन्नई की सबसे बड़ी जीत चेन्नई की टीम आईपीएल में मुंबई के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाली टीम बन गई। दोनों टीमों के बीच खेले गए 40 मैचों में चेन्नई की यह 19वीं जीत है। इस मामले में दूसरे स्थान पर पंजाब किंग्स है, जिसने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 18 बार जीत दर्ज की है। तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर क्रमश: दिल्ली कैपिटल्स (17), आरसीबी (16) और राजस्थान रॉयल्स (15) मौजूद हैं। इसके अलावा यह चेन्नई की रनों के अंतर से आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ और ओवरऑल सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले टीम ने 2015 में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) को 97 रनों से चेपॉक में हराया था। वहीं, रनों के अंतर से यह मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी हार है। इससे पहले टीम ने 2013 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 87 रनों से गंवाया था। वानखेड …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 24, 2026 · 2 min · National Desk

ट्रंप का यू-टर्न: अमेरिकी राष्ट्रपति ने पहले भारत को बताया था नरक, अब कहा- यह महान देश, शीर्ष पर मेरे दोस्त

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक रेडियो होस्ट माइकल सैवेज के पॉडकास्ट का अंश साझा किया। इस पोस्ट में जन्मसिद्ध नागरिकता के कानून की आलोचना की गई थी। इस दौरान भारत और चीन जैसे देशों के लिए अत्यंत आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया। ये भी कहा गया था कि भारत और चीन के लोग अमेरिका में सिर्फ इसलिए आते हैं ताकि उनके बच्चे वहां पैदा हों और उन्हें तुरंत अमेरिकी नागरिकता मिल जाए।हैरान करने वाली बात यह थी कि इस पोस्ट में भारत को ‘हेल-होल’ यानी नरक की संज्ञा दी गई थी। ट्रंप के पत्र में दावा किया गया कि कैलिफोर्निया के तकनीकी क्षेत्र में भारतीयों का वर्चस्व है और वे अमेरिकी संसाधनों का दुरुपयोग कर रहे हैं। इस पोस्ट के बाद न केवल अमेरिका में रह रहे भारतीय समुदाय में रोष फैला, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी इसकी आलोचना हुई।चौतरफा दबाव और शायद कूटनीतिक परिणामों को भांपते हुए ट्रंप ने अगले 24 घंटों में अपनी भाषा पूरी तरह बदल ली। नई दिल्ली में अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता क्रिस्टोफर एल्म्स ने स्पष्ट किया कि रिपब्लिकन नेता ने अब भारत के बारे में बहुत गर्मजोशी से बात की है। ट्रंप ने अपने नए बयान में कहा, ‘भारत एक महान राष्ट्र है और इस देश के शीर्ष पर बैठा व्यक्ति मेरा बहुत अच्छा दोस्त है।‘इस बीच कांग्रेस ने वीडियो जारी कर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने ट्रंप की इस टिप्पणी को बेहद आपत्तिजनक करार दिया है। पार्टी ने आरोप लगाया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुप्पी साधे हुए हैं और ट्रंप ने भारत को नरक का द्वार बता दिया। यह 140 करोड़ भारतीय का अपमान है। सरकार को इस अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ अमेरिका के सामने सख्त विरोध दर्ज …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 24, 2026 · 2 min · National Desk

MI vs CSK Live Score: अकील ने तोड़ी तिलक-सूर्यकुमार की 70+ रन की साझेदारी, पिछले मैच के शतकवीर 37 रन बनाकर आउट

10:45 PM, 23-Apr-2026 MI vs CSK Live Score: हार्दिक और रदरफोर्ड आउट हुए हार्दिक पांड्या और शेरफेन रदरफोर्ड 13वें ओवर की क्रमश: पहली और दूसरी गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। दोनों का शिकार नूर अहमद ने किया। अब सूर्यकुमार का साथ देने शार्दुल ठाकुर आए हैं। हार्दिक पांड्या और शेरफेन रदरफोर्ड 13वें ओवर की क्रमश: पहली और दूसरी गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। दोनों का शिकार नूर अहमद ने किया। अब सूर्यकुमार का साथ देने शार्दुल ठाकुर आए हैं। 10:44 PM, 23-Apr-2026 MI vs CSK Live Score: तिलक वर्मा आउट हुए अकील होसेन ने 12वें ओवर में तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव के बीच चौथे विकेट के लिए हुई 70 से ज्यादा रनों की साझेदारी तोड़ दी। उन्होंने तिलक को बोल्ड किया। वह 29 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हुए। अब हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी के लिए आए हैं। अकील होसेन ने 12वें ओवर में तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव के बीच चौथे विकेट के लिए हुई 70 से ज्यादा रनों की साझेदारी तोड़ दी। उन्होंने तिलक को बोल्ड किया। वह 29 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हुए। अब हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 10:26 PM, 23-Apr-2026 MI vs CSK Live Score: मुंबई के 50 रन पूरे मुंबई के 50 रन पूरे हो गए। सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा के बीच चौथे विकेट के लिए साझेदारी पनप रही है। नौ ओवर के बाद स्कोर तीन विकेट पर 56 रन है। मुंबई के 50 रन पूरे हो गए। सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा के बीच चौथे विकेट के लिए साझेदारी पनप रही है। नौ ओवर के बाद स्कोर तीन विकेट पर 56 रन है। 09:48 PM, 23-Apr-2026 MI vs CSK Live Score: 11 पर मुंबई ने तीसरा विकेट गंवाया मुंबई को तीसरा झटका अकील होसेन ने दिया। उन्होंने नमन धीर को बोल्ड किया। वह ख …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 23, 2026 · 2 min · National Desk