26 से बदलेगा मौसम अभी तेज सतही हवाएं तापमान को तेजी से बढ़ने से रोक रही थी, लेकिन शुक्रवार को हवा कुछ धीमी हो सकती हैं, जिससे तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके बाद 26 अप्रैल से मौसम में बदलाव की संभावना है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इस दौरान बिजली चमकेगी, धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चल सकती हैं। इससे तापमान में मामूली सी गिरावट देखने को मिल सकती है। तापमान 40-42 डिग्री के बीच ही बना रहेगा। नए पश्चिमी विक्षोभ का कुछ खास असर दिल्ली में देखने को नहीं मिलेगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें