नहीं रहे शिव रतन अग्रवाल: बिकाजी फूड्स के संस्थापक का निधन, 74 वर्ष की आयु में चेन्नई में ली अंतिम सांस

जानकारी के अनुसार, शिव रतन अग्रवाल पिछले कुछ समय से चेन्नई में थे। उनकी पत्नी का हाल ही में बायपास सर्जरी हुआ था और वह उनकी देखभाल के लिए वहां रुके हुए थे। डॉक्टरों ने उन्हें भी आराम करने की सलाह दी थी। गुरुवार को अचानक उन्हें बेचैनी महसूस हुई, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में चेन्नई के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।शिव रतन अग्रवाल का जन्म उस प्रतिष्ठित अग्रवाल परिवार में हुआ था जिसने हल्दीराम की नींव रखी थी। वह गंगाबिशन हल्दीराम भुजियावाला के पोते थे। उनके भाइयों ने परिवार के पुश्तैनी कारोबार को आगे बढ़ाया, लेकिन शिव रतन ने अपनी एक अलग पहचान बनाने का निर्णय लिया। वर्ष 1986 में उन्होंने शिवदीप प्रोडक्ट्स के साथ अपनी स्वतंत्र यात्रा शुरू की। इसके बाद वर्ष 1993 में उन्होंने बिकाजी ब्रांड लॉन्च किया। इसका नाम बीकानेर के संस्थापक राव बीका के नाम पर रखा गया था।उनका मुख्य उद्देश्य बीकानेर के पारंपरिक स्वाद, विशेषकर वहां की भुजिया को दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाना था। आज बिकाजी न केवल भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी एक जाना-माना नाम है। बिकाजी भुजिया, नमकीन, मिठाइयों और रेडी-टू-ईट उत्पादों के लिए मशहूर है।बिकाजी फूड्स ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि शिव रतन अग्रवाल हमेशा से कंपनी के मार्गदर्शक रहे। उन्होंने पारंपरिक स्वाद को आधुनिक व्यावसायिक पद्धतियों के साथ जोड़कर बिकाजी की नींव रखी। उनकी रणनीतिक सूझबूझ और चुनौतियों को हल करने की क्षमता ने कंपनी को आज इस मुकाम तक पहुंचाया है।राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘शिव रतन अग्रवाल जी ने बिकाजी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 23, 2026 · 2 min · National Desk

Assembly Election Live: दोपहर तीन बजे तक बंगाल में 78.77%; तमिलनाडु में 70% मतदान हुआ

03:53 PM, 23-Apr-2026 बहरामपुर में दिख रहा एसाईआर का असर- कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान बहरामपुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और क्षेत्र के माहौल पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में सत्ता विरोधी लहर (एंटी-इंकंबेंसी) के साथ-साथ एसाईआर (स्पेशल ऑब्जर्वर रिपोर्ट/सिस्टम) का स्पष्ट प्रभाव दिखाई दे रहा है। चौधरी ने कहा कि हालांकि कांग्रेस ने शुरुआत से ही इस व्यवस्था का विरोध किया था, लेकिन इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव आयोग की सख्ती के कारण क्षेत्र में गुंडागर्दी में काफी कमी आई है। उनके अनुसार, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की दिशा में यह एक राहत भरी खबर है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान बहरामपुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और क्षेत्र के माहौल पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में सत्ता विरोधी लहर (एंटी-इंकंबेंसी) के साथ-साथ एसाईआर (स्पेशल ऑब्जर्वर रिपोर्ट/सिस्टम) का स्पष्ट प्रभाव दिखाई दे रहा है। चौधरी ने कहा कि हालांकि कांग्रेस ने शुरुआत से ही इस व्यवस्था का विरोध किया था, लेकिन इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव आयोग की सख्ती के कारण क्षेत्र में गुंडागर्दी में काफी कमी आई है। उनके अनुसार, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की दिशा में यह एक राहत भरी खबर है। 03:36 PM, 23-Apr-2026 दोपहर 3 बजे तक बंगाल और तमिलनाडु में बंपर वोटिंग देश के दो प्रमुख राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। दोपहर 3 बजे तक के आंकड़ों क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 23, 2026 · 2 min · National Desk

आईआरएस की बेटी का कत्ल: बुझ गया चमकता सितारा, IIT की मेधा का अंत, आईएएस का सपना भी अधूरा; बर्बरता से मार डाला

1 of 13 delhi murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स Link Copied आईआरएस अधिकारी पिता का सपना था कि वह आईएएस बने। परिवार में शिक्षा और पेशेवर उपलब्धियों का माहौल रहा है, जहां मां एक बड़े अस्पताल में डॉक्टर हैं, वहीं बड़ा भाई मुंबई की एक मल्टीनेशनल कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत है। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कैलाश हिल में 22 वर्षीय छात्रा की हत्या ने एक ऐसे उजले भविष्य को अचानक थाम दिया, जिसमें पढ़ाई की असाधारण मेधा, शास्त्रीय नृत्य की संवेदना और आईएएस बनने का सपना एक साथ आकार ले रहे थे। छात्रा पढ़ाई में बेहद होनहार थी। उसने आरकेपुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल से 12वीं की पढ़ाई की और इसके बाद आईआईटी दिल्ली से इंजीनियरिंग पूरी की। फिलहाल में वह यूपीएससी की तैयारी कर रही थी और परिवार के मुताबिक वह अपने पहले ही प्रयास में सफलता को लेकर आश्वस्त थी। 2 of 13 आईआरएस अधिकारी की बेटी का हैवानियत के बाद कत्ल, सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी - फोटो : अमर उजाला पढ़ाई के साथ-साथ छात्रा की रुचि शास्त्रीय नृत्य में भी थी। उसने इस क्षेत्र में कई पुरस्कार हासिल किए थे। पड़ोसियों के अनुसार, वह बेहद अनुशासित, शांत स्वभाव की थी। उसका ज्यादातर समय पढ़ाई में ही बीतता था और अनावश्यक गतिविधियों और सोशल मीडिया से वह दूर रहती थी। 3 of 13 आईआरएस अधिकारी की बेटी का हैवानियत के बाद कत्ल, जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला स्थानीय लोगों का कहना है कि छात्रा को आदर्श के रूप में देखा जाता था। कई अभिभावक अपने बच्चों को उसका उदाहरण देकर प्रेरित करते थे। घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है और किसी से बात करने की स्थिति में नहीं है। क्षेत्र में भी शोक का माहौल है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 23, 2026 · 2 min · National Desk

नहीं रहे शिव रतन अग्रवाल: बिकाजी फूड्स के संस्थापक का निधन, 75 वर्ष की आयु में चेन्नई में ली अंतिम सांस

भारतीय पैकेज्ड फूड इंडस्ट्री के एक स्वर्ण युग का अंत हो गया है। बिकाजी फूड्स इंटरनेशनल के संस्थापक और विख्यात उद्यमी शिव रतन अग्रवाल का गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 को चेन्नई में निधन हो गया। 75 वर्षीय अग्रवाल ने एक क्षेत्रीय नमकीन व्यवसाय को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में जो भूमिका निभाई, वह व्यापार जगत के लिए एक मिसाल है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

April 23, 2026 · 1 min · National Desk

प्रवेश वाही का मेयर बनना तय: पार्टी और सीएम दोनों की हैं पसंद, सरकार के साथ सहज भाव बनेगा काम की ताकत

क्लीन दिल्ली का लक्ष्य चुनौती दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने हाल ही में एमसीडी की जिम्मेदारियों को लेकर साफ संदेश दिया है कि राजधानी को साफ-सुथरा और बेहतर बनाने में निगम की भूमिका सबसे अहम है। उन्होंने यह भी कहा कि अब बजट की कमी नहीं होगी और जरूरत के मुताबिक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे, लेकिन क्लीन दिल्ली का लक्ष्य हर हाल में हासिल करना होगा। ऐसे में, अगर प्रवेश वाही मेयर बनते हैं तो उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती दिल्ली को साफ और व्यवस्थित बनाना होगी। साथ ही, सरकार और निगम के बीच बेहतर तालमेल बनाकर काम करना भी उनकी प्राथमिकता रहेगा। फिलहाल सियासी हालात पूरी तरह उनके पक्ष में नजर आ रहे हैं। अब देखना होगा कि मेयर बनने के बाद प्रवेश वाही राजधानी की उम्मीदों पर कितना खरा उतरते हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 23, 2026 · 1 min · National Desk

MCD: भाजपा ने महापौर, उप-महापौर के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की, प्रवेश वाही पर जताया भरोसा, देखें पूरी सूची

भाजपा के वरिष्ठ पार्षद प्रवेश वाही दिल्ली के नए महापौर होंगे। भाजपा ने गुरुवार को नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन उनके नाम का एलान किया। एमसीडी में दलीय स्थिति को देखते हुए उनका दिल्ली का अगला महापौर बनना लगभग तय है। क्योंकि सदन में भाजपा को पूर्ण बहुमत प्राप्त है इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने महापौर और उपमहापौर का चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लिया है। 29 अप्रैल को निगम सदन की बैठक में महापौर, उपमहापौर और स्थाई समिति के तीन सदस्यों का चुनाव होगा। आम आदमी पार्टी ने अपने कोटे के स्थाई समिति के एक सदस्य के अन्य पदों के लिए अपने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं। ऐसे में चुनाव औपचारिकता बनकर रह जाएगा और प्रवेश वाही के नाम पर मुहर लगना तय है।तीन बार पार्षद रह चुके प्रवेश वाही को संगठन में अनुभवी और प्रभावशाली चेहरा माना जाता है। वे पूर्ववर्ती उत्तरी दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष भी रह चुके हैं और वर्तमान में नेता सदन की भूमिका निभा रहे थे। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ उनकी नजदीकी और संगठनात्मक पकड़ ने उनकी दावेदारी को मजबूत बनाया।हालांकि, अंतिम निर्णय से पहले अंदरखाने कुछ असहमति की खबरें भी सामने आई थीं। मुख्यमंत्री आवास पर हुई चर्चा में कुछ पार्षदों ने उनके नाम पर आपत्ति जताई, लेकिन भाजपा नेतृत्व ने अनुभव और संतुलन को प्राथमिकता देते हुए वाही पर भरोसा जताया।भाजपा ने नेतृत्व ने आनंद विहार से पार्षद मोनिका पंत को उप महापौर पद का उम्मीदवार बनाया है, जबकि बेगमपुर से पार्षद जय भगवान यादव को नेता सदन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जय भगवान यादव को स्थायी समिति का सदस्य बनाने का भी फैसला किया गया है। इसके अलावा पहाड़गंज से पार्षद मनीष चढ्ढा को स्थायी समिति सदस्य के ल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 23, 2026 · 2 min · National Desk

Fuel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की बात को सरकार ने बताया गलत, कहा- बाजार में फैलाई जा रही अफवाह

पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की खबरों को भ्रामक बताया है। मंत्रालय ने कहा कि कुछ समाचार रिपोर्टों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का दावा किया जा रहा है। सरकार के सामने फिलहाल पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। लोगों के मन में डर पैदा करने के लिए फैलाई जा रही ऐसी खबरें- मंत्रालय दरअसल, कोटक संस्थागत इक्विटी की रिपोर्ट में दावा किया जा रहा था कि पेट्रोल-डीजल के दाम 25 से 28 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ सकते हैं। देश में जारी राज्य चुनावों के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। सरकार के अनुसार, ऐसी खबरें लोगों में डर और घबराहट फैलाने के उद्देश्य से चलाई जा रही हैं। मंत्रालय ने यह भी कहा कि भारत दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है, जहां पिछले चार वर्षों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। जनता को रहात देने का प्रयास जारी- सरकार मंत्रालय के मुताबिक, भारत सरकार और सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी के बावजूद आम जनता को राहत देने के लिए लगातार कदम उठाए हैं, ताकि लोगों पर अतिरिक्त बोझ न पड़े। किन कारणों से बढ़ते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम? भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई अहम कारकों से तय होती हैं। इनमें सबसे बड़ा असर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों का होता है, क्योंकि पेट्रोल और डीजल इसी से तैयार किए जाते हैं। वैश्विक स्तर पर क्रूड ऑयल महंगा होने पर घरेलू बाजार में ईंधन की कीमतों पर दबाव बढ़ जाता है। इसके अलावा डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की स्थ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 23, 2026 · 2 min · National Desk

पंजाब के स्कूलों में बम का खौफ: लुधियाना और बठिंडा में धमकी भरे मेल आए, रेलवे ट्रैक और स्टेशन पर भी हाई अलर्ट

महानगर के पुलिस प्रशासन में वीरवार को उस समय हड़कंप मच गई जब उन्हें एक साथ सूचना मिली कि लुधियाना के तीन से चार स्कूलों में बम रखा गया है और स्कूलों के साथ साथ रेलवे ट्रैक भी उड़ाया जाएगा। धमकी देने वाले ने यह कहा कि आने वाले चौबीस घंटे में यह धमाके किए जाएंगे। आनन फानन में पुलिस प्रशासन की टीमें जिन स्कूलों को धमकी मिली थी वहां पहुंची। हालांकि उक्त मेल स्कूल प्रशासन की आधिकारिक मेल पर आई थी। जिसके बाद स्कूल प्रशासन की तरफ से तुरंत स्कूल में छुट्टी कर दी। कमिश्नरेट पुलिस ने तीनों चारों स्कूलों में पुलिस पार्टियां भेजी ताकि चेकिंग करवाई जा सके। इसके अलावा जीआरपी को भी सूचना दे दी गई है कि वह अपने अधीन आने वाले रेलवे ट्रैक पूरी तरह से चेक करे। ताकि कोई अनहोनी न हो।जानकारी के अनुसार वीरवार की सुबह सबसे पहली मेल शेरपुर स्थित सिप्रंग डेल पब्लिक स्कूल में आई। स्कूल की आधिकारिक मेल पर मेल आई कि 23 से चौबीस तारीख के बीच में स्कूल के अंदर ब्लास्ट होगा। इसके अलावा उसने मेल में बाकी के तीन स्कूलों के नाम भी दिए है और रेलवे ट्रैक के बारे में भी जानकारी दी है कि जहां धमाका करने की धमकी दी है।स्कूल प्रशासन ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस के उच्चाधिकारियों को दी। जिसके बाद स्कूल में आनन फानन में छुट्टी कर दी गई और बच्चों के परिवार वालों को सूचना भेज दी कि वह जल्द से जल्द बच्चों को ले जाए। स्कूल में भगदड़ मच गई कि आखिर ऐसा क्या हुआ है कि स्कूल की तरफ से एक दम से छुट्टी कर दी गई। इसी दौरान पुलिस की टीम भी वहां आ गई तो लोगों को पता चला कि स्कूल में बम रखे जाने की धमकी है। बम स्कवायड की टीमों के साथ साथ पुलिस टीम पहुंची।स्कूल का कोना कोना छान मारा गया, लेकिन कुछ नहीं मिला। इसके …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 23, 2026 · 2 min · National Desk

Delhi-Dun Expressway: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर ऑनलाइन मैप दे सकता है धोखा; यहां सावधानी से करें सफर

Delhi-Dun Expressway: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर ऑनलाइन मैप दे सकता है धोखा; यहां सावधानी से करें सफर मैप पर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की 344-जी के नाम से लोकेशन तो दिख रही, पर इंटरचेंज, पेट्रोल पंप और रेस्ट एरिया की सटीक जानकारी नहीं मिल पा रही है। ऑनलाइन मैप के सहारे रिपोर्टर ने बुधवार को जड़ौदा पांडा से गागलहेड़ी तक 40 किमी का सफर किया। इसमें सामने आया कि ख्यावड़ी, बड़गांव इंटरचेंज और बडूली रेस्ट एरिया की लोकेशन ऑनलाइन मैप पर नहीं मिली। केवल लाखनौर इंटरचेंज और उससे पहले टोल बूथ पर 105 रुपये टोल टैक्स जरूर दर्शाया जा रहा है। रेस्ट एरिया की लोकेशन मैप पर न मिलने को लेकर वाहन चालक पुराने रास्तों पर चाय नाश्ता करने को लेकर भटकते दिखाई दिए। मैप पर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की 344-जी के नाम से लोकेशन तो दिख रही, पर इंटरचेंज, पेट्रोल पंप और रेस्ट एरिया की सटीक जानकारी नहीं मिल पा रही है। ऑनलाइन मैप के सहारे रिपोर्टर ने बुधवार को जड़ौदा पांडा से गागलहेड़ी तक 40 किमी का सफर किया।इसमें सामने आया कि ख्यावड़ी, बड़गांव इंटरचेंज और बडूली रेस्ट एरिया की लोकेशन ऑनलाइन मैप पर नहीं मिली। केवल लाखनौर इंटरचेंज और उससे पहले टोल बूथ पर 105 रुपये टोल टैक्स जरूर दर्शाया जा रहा है। रेस्ट एरिया की लोकेशन मैप पर न मिलने को लेकर वाहन चालक पुराने रास्तों पर चाय नाश्ता करने को लेकर भटकते दिखाई दिए …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 23, 2026 · 2 min · National Desk

आईआरएस की बेटी का कत्ल: सट्टा, कर्ज और अपमान, इस लत ने राहुल को बनाया 'खूंखार'; इसलिए नृशंसता से की हत्या

1 of 13 delhi murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स जांच में सामने आया कि आरोपी राहुल लंबे समय से ऑनलाइन सट्टेबाजी खेलता था। इस लत के कारण वह कर्ज में डूब गया था। हालात ये हो गए कि उसने न सिर्फ आईआरएस अधिकारी के पड़ोसियों से, बल्कि आसपास के दुकानदारों से भी उनके नाम पर उधार लेना शुरू कर दिया था। ऑनलाइन सट्टेबाजी की लत, कर्ज और अपमान की टीस ने राहुल मीणा को बर्बरता की इस हद तक पहुंचा दिया। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में आईआरएस की बेटी की हत्या के पीछे यही बातें सामने आ रहीं। आरोपी राहुल पर जिस परिवार का कभी भरोसा था, उसे तोड़ते हुए आरोपी ने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। अब हिरासत में उससे पूछताछ जारी है। 2 of 13 आईआरएस अधिकारी की बेटी का हैवानियत के बाद कत्ल, जांच के लिए पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला एक पड़ोसी से उसने करीब डेढ़ लाख रुपये का कर्ज ले लिया था। जब पैसे लौटाने का दबाव बढ़ा तो विवाद होने लगा। पड़ोसियों ने इसकी शिकायत अधिकारी से भी की थी। आर्थिक तंगी के साथ आरोपी का व्यवहार भी बदलने लगा था। 3 of 13 आईआरएस अधिकारी की बेटी का हैवानियत के बाद कत्ल, जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला वह दुकानदारों से बहस करता, भुगतान टालता और लगातार दबाव में रहता था। आखिरकार करीब डेढ़ माह पहले उसे नौकरी से हटा दिया गया। सूत्रों के मुताबिक, इसी के बाद से वह अंदर ही अंदर रंजिश पाल रहा था और बदला लेने की सोचने लगा था। 4 of 13 आईआरएस अधिकारी की बेटी का हैवानियत के बाद कत्ल, सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी - फोटो : अमर उजाला दिनचर्या और सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जानकारी का उठाया फायदा आरोपी को घर की दिनचर्या और सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जानक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 23, 2026 · 2 min · National Desk