1 of 13 delhi murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स Link Copied आईआरएस अधिकारी पिता का सपना था कि वह आईएएस बने। परिवार में शिक्षा और पेशेवर उपलब्धियों का माहौल रहा है, जहां मां एक बड़े अस्पताल में डॉक्टर हैं, वहीं बड़ा भाई मुंबई की एक मल्टीनेशनल कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत है। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कैलाश हिल में 22 वर्षीय छात्रा की हत्या ने एक ऐसे उजले भविष्य को अचानक थाम दिया, जिसमें पढ़ाई की असाधारण मेधा, शास्त्रीय नृत्य की संवेदना और आईएएस बनने का सपना एक साथ आकार ले रहे थे। छात्रा पढ़ाई में बेहद होनहार थी। उसने आरकेपुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल से 12वीं की पढ़ाई की और इसके बाद आईआईटी दिल्ली से इंजीनियरिंग पूरी की। फिलहाल में वह यूपीएससी की तैयारी कर रही थी और परिवार के मुताबिक वह अपने पहले ही प्रयास में सफलता को लेकर आश्वस्त थी। 2 of 13 आईआरएस अधिकारी की बेटी का हैवानियत के बाद कत्ल, सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी - फोटो : अमर उजाला पढ़ाई के साथ-साथ छात्रा की रुचि शास्त्रीय नृत्य में भी थी। उसने इस क्षेत्र में कई पुरस्कार हासिल किए थे। पड़ोसियों के अनुसार, वह बेहद अनुशासित, शांत स्वभाव की थी। उसका ज्यादातर समय पढ़ाई में ही बीतता था और अनावश्यक गतिविधियों और सोशल मीडिया से वह दूर रहती थी। 3 of 13 आईआरएस अधिकारी की बेटी का हैवानियत के बाद कत्ल, जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला स्थानीय लोगों का कहना है कि छात्रा को आदर्श के रूप में देखा जाता था। कई अभिभावक अपने बच्चों को उसका उदाहरण देकर प्रेरित करते थे। घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है और किसी से बात करने की स्थिति में नहीं है। क्षेत्र में भी शोक का माहौल है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
आईआरएस की बेटी का कत्ल: बुझ गया चमकता सितारा, IIT की मेधा का अंत, आईएएस का सपना भी अधूरा; बर्बरता से मार डाला
1 of 13 delhi murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स Link Copied आईआरएस अधिकारी पिता का सपना था कि वह आईएएस बने। परिवार में शिक्षा और पेशेवर उपलब्धियों का माहौल रहा है, जहां मां एक बड़े अस्पताल में डॉक्टर हैं, वहीं बड़ा भाई मुंबई की एक मल्टीनेशनल कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत है। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कैलाश हिल में 22 वर्षीय छात्रा की हत्या ने एक ऐसे उजले भविष्य को अचानक थाम दिया, जिसमें पढ़ाई की असाधारण मेधा, शास्त्रीय नृत्य की संवेदना और आईएएस बनने का सपना एक साथ आकार ले रहे थे। छात्रा पढ़ाई में