यूपी: पुलिस में बड़ा फेरबदल, एक साथ किए गए 428 सिपाहियों के तबादले, सिफारिशों पर मिल रही फटकार

यूपी: पुलिस में बड़ा फेरबदल, एक साथ किए गए 428 सिपाहियों के तबादले, सिफारिशों पर मिल रही फटकार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 25 Apr 2026 07:54 AM IST पुलिस कमिश्नरेट में काफी संख्या में हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल एक ही थाने में तैनाती करवाए हुए थे। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार के निर्देश पर अपर पुलिस आयुक्त राम बदन सिंह ने तीनों जोन में 428 पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। कमिश्नरेट में हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के लंबे समय से एक ही थाने में तैनाती की चर्चाएं थीं। समय पूरा होने के बाद भी सिपाही रिलीव नहीं होते थे। क्षेत्र में पकड़ बनाने के बाद कई बार अनैतिक कार्यों में संलिप्तता की शिकायत मिलती थी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 25, 2026 · 1 min · National Desk

Top News: उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं-12वीं के नतीजे आज, ईरान का US से सीधी बातचीत से इनकार; कहर ढाएगा अल नीनो

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद आज सुबह 10 बजे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी करेगा, जिससे करीब 2.15 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होगा। इस साल 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं फरवरी से मार्च के बीच हुई थीं और कॉपियों का मूल्यांकन अप्रैल में पूरा किया गया। उधर, ईरान ने स्पष्ट किया है कि उनके विदेश मंत्री अब्बास अराघची की पाकिस्तान यात्रा के दौरान अमेरिका के साथ कोई वार्ता नहीं होगी। वहीं, उत्तरी और मध्य भारत में भीषण गर्मी और लू का असर जारी है, जिससे कई शहरों में जनजीवन प्रभावित हो रहा है। प्रदूषण और तापमान बढ़ने से दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में सुबह से ही हालात मुश्किल बने हुए हैं। होर्मुज संकट के कारण पनामा नहर से गुजरने की लागत बढ़कर लाखों डॉलर तक पहुंच गई है और वैश्विक व्यापार प्रभावित हुआ है। कंपनियां स्लॉट पाने के लिए अतिरिक्त शुल्क देकर नीलामी में भाग ले रही हैं, जिससे नहर की अहमियत और बढ़ गई है। वहीं, नोएडा में श्रमिक प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर हिंसा करने वाले 150 नकाबपोशों की पहचान की गई है, जिनमें कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। सीसीटीवी और सोशल मीडिया वीडियो की मदद से आरोपियों की पहचान की गई और जांच जारी है। अरावली क्षेत्र में लगी आग पर ग्रामीणों और दमकल विभाग ने मिलकर काबू पाया। प्रयागराज में संविधान को छंदों में गाकर प्रस्तुत किया गया है, जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 25, 2026 · 2 min · National Desk

UP: प्रदेश में भीषण गर्मी, शुक्रवार को इस जिले में पारे ने बनाया रिकॉर्ड; इन इलाकों में गर्म दिन-रात का अलर्ट

राजधानी में शुक्रवार को भीषण गर्मी के बीच पारा 42.5 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है। यह वर्तमान सीजन में लखनऊ में दर्ज हुआ सबसे ज्यादा तापमान है। अधिकतम तापमान अभी सामान्य से 3.4 डिग्री ज्यादा है। दूसरी तरफ न्यूनतम तापमान में 2.7 डिग्री की कमी भी आई है। शुक्रवार को यह 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार की सुबह से ही तेज धूप ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया। दोपहर तक झुलसा देने वाली धूप व गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों का राह चलना मुहाल कर दिया। गर्मी के असर से दोपहर में सड़कों पर सूनापन साफ नजर आया है। जरूरी काम से निकलने वाले लोग सिर को ढके और पानी की बोतल साथ लिए नजर आए। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार 26 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके चलते लखनऊ में 27 अप्रैल से बादलों की आवाजाही बढ़ेगी और 28 व 29 अप्रैल को हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। इस बदलाव से तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट के संकेत हैं। इससे तपिश और लू जैसे हालात से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार तापमान में बढ़ोतरी जारी है। शनिवार व रविवार को लू का असर और तेज हो सकता है। ऐसे में दिन के समय बाहर निकलने वालों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 25, 2026 · 2 min · National Desk

Ground Report: नैरेटिव में BJP आगे, बूथ पर TMC भारी; 142 सीटों वाले दूसरे चरण के महासंग्राम में क्या रणनीति?

हालांकि पहले चरण में बड़ा बदलाव यह दिखा कि पिछले चुनावों की तरह इस बार भाजपा के बूथ टेबल खाली नहीं रहे। अब मुकाबला सिर्फ वोटों का नहीं, बल्कि नैरेटिव और जमीनी पकड़ का हो गया है। दोनों ही दलों ने पहले चरण के बाद रणनीति की दिशा बदल दी है। नैरेटिव में बढ़त बनाने वाली भाजपा की कोशिश अगले चरण की 142 सीटों पर बूथ प्रबंधन की खामियों को दूर कर अभेद्य बनाने की है।हुगली में नाव चलाकर पीएम नरेंद्र मोदी का मुतमईन दिखना, इसी हवा को चक्रवात में बदलने का टोटका है। दूसरी ओर, बूथों पर मजबूत पकड़ रखने वाली तृणमूल बचाव की मुद्रा से बाहर आकर भाजपा के नैरेटिव को काउंटर करने में पूरी ऊर्जा लगा रही है। खुद ममता ने कमान संभालते हुए शाह और भाजपा पर प्रहार तेज कर जमीन पर अपना नैरेटिव भेजने की कोशिश में जुट गई है।पहले चरण में करीब 93% मतदान दर्ज किया गया। 2011 में जब ममता ने वामपंथी किला ढहाया था, तब 84.7% मतदान हुआ था। 2021 में यह आंकड़ा करीब 82% था। इतनी ऊंची वोटिंग को लेकर विश्लेषण दो ध्रुवों में बंटा है। भाजपा सत्ता विरोधी लहर का ज्वार बता रही तो तृणमूल महिला और ग्रामीण वोटरों का सत्ता के पक्ष में समर्थन मान रही है।पहले चरण के मतदान के तुरंत बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 152 में से 110 सीटें जीतने का बड़ा दावा किया। वहीं, भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने इस आंकड़े को 125 सीटों तक पहुंचा दिया। राजनीतिक विशेषज्ञ इन दावों को हकीकत से ज्यादा काडर का मनोबल ऊंचा रखने का मनोवैज्ञानिक अतिरेक मान रहे हैं। इसके जवाब में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी आक्रामक हैं। उन्होंने इस भारी मतदान को बाहरी हस्तक्षेप के खिलाफ बंगाल की अस्मिता का जवाब और अपनी कल्याणकारी योजनाओं की जीत करार दिया है।दावों …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 25, 2026 · 2 min · National Desk

UK Board Result 2026: दो लाख परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म, आज घोषित होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, यहां करें चेक

उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के दो लाख परीक्षार्थियों का इंतजार आज खत्म होगा। शनिवार सुबह 10 बजे शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत परिणाम की घोषणा करेंगे। इसके बाद परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि इस साल 215262 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। हाईस्कूल में 112276 और इंटर में 102986 परीक्षार्थी शामिल रहे। परीक्षा 21 फरवरी से 20 मार्च तक संपन्न हुई। 27 मार्च से 10 अप्रैल तक उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य किया गया।बोर्ड की ओर डाटा पंचिंग के बाद 25 अप्रैल को परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह 10 बजे शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती इसकी घोषणा करेंगे। इसके साथ ही वर्ष 2025 की सुधार परीक्षा द्वितीय के नतीजे भी जारी किए जाएंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 25, 2026 · 1 min · National Desk

RSS: आरएसएस महासचिव होसबाले का बंगाल सरकार पर निशाना, पूछा- चुनाव बाद हुई हिंसा के लिए जिम्मेदार कौन?

इन दिनों अमेरिका की यात्रा पर गए होसबाले ने समाचार एजेंसी ‘एएनआई’ को साक्षात्कार दिया। इस दौरान उन्होंने कहा, राजनीतिक दलों और उनके कार्यकर्ताओं को चुनाव जैसे लोकतांत्रिक आयोजन में संयम के साथ भाग लेना चाहिए और लोकतंत्र का संदेश देना चाहिए, न कि हिंसा में शामिल होना चाहिए। होसबाले ने कहा, चुनाव के समय सभी दलों और उनके कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि शांति बनाए रखें और लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव में हिस्सा लें। लेकिन इसके बजाय हिंसा की घटनाएं सामने आती हैं। उन्होंने कहा, मुझे यह बांगाल के पिछले चुनाव के बाद हुई हिंसा की याद दिलाता है। देश-दुनिया जानती है कि इसके पीछे कौन लोग हैं।होसबाले ने आगे कहा, जो लोग लोकतंत्र के सबक नहीं सीखेंगे, हिंसा उन्हें कहीं नहीं ले जाएगी और लोग उन्हें अपने तरीके से जवाब देंगे। उनसे बंगाल चुनाव में हिंसा को लेकर सवाल पूछा गया था। आरएसएस ने पश्चिम बंगाल के 2021 के चुनाव के बाद हुई हिंसा की निंदा की थी और इसे ‘सुनियोजित साजिश’ बताया था। संगठन ने यह भी आरोप लगाया था कि उस समय राज्य का तंत्र ‘मूक दर्शक’ बना रहाबंगाल में पहले चरण का मतदान गुरुवार को हुआ था और दूसरा चरण 29 अप्रैल को होगा। उसी दिन तमिलनाडु में भी एक ही चरण में मतदान हुआ। तमिलनाडु में 84.69 फीसदी और पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 91.78 फीसदी मतदान हुआ, जो आजादी के बाद सबसे अधिक है।पश्चिम बंगाल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) आनंद कुमार ने बताया कि पहले चरण की घटनाओं से जुड़े विशेष मामलों में 41 गिरफ्तारियां की गई हैं। टीएमसी और हुमायूं कबीर की पार्टी एयूजेपी के समर्थकों के बीच लाठी और पत्थरों से हिंसक झड़प हुई, जिसमें वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया गया। सुरक्ष …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 25, 2026 · 2 min · National Desk

आज का शब्द: भ्रंश और सुमित्रानंदन पंत की कविता- तुम वीतराग, जड़ पुराचीन!

आज का शब्द: भ्रंश और सुमित्रानंदन पंत की कविता- तुम वीतराग, जड़ पुराचीन! ‘हिंदी हैं हम’ शब्द शृंखला में आज का शब्द है- भ्रंश, जिसका अर्थ है- नीचे गिरना, पतन, नाश, ध्वंस। प्रस्तुत है सुमित्रानंदन पंत की कविता- तुम वीतराग, जड़ पुराचीन! द्रुत झरो जगत के जीर्ण पत्र, हे स्रस्त ध्वस्त, हे शुष्क शीर्ण! हिम-ताप-पीत, मधुवात-भीत, तुम वीतराग, जड़ पुराचीन!! निष्प्राण विगत युग! मृत विहंग! जग नीड़ शब्द औ’ श्वास हीन, च्युत, अस्तव्यस्त पंखों—से तुम झर-झर अनंत में हो विलीन! कंकाल-जाल जग में फैले फिर नवल रुधिर,—पल्लव लाली! प्राणों की मर्मर से मुखरिन जीवन की मांसल हरियाली! मंजरित विश्व में यौवन के जग कर जग का पिक, मतवाली निज अमर प्रणव-स्वर मदिरा से भरदे फिर नव युग की प्याली! गा कोकिल… गा, कोकिल, बरसा पावक कण! नष्ट भ्रष्ट हो जीर्ण पुरातन, ध्वंस भ्रंश जंग के जड़ बंधन! पावक-पग धर आवे नूतन, हो पल्लवित नवल मानवपन! गा, कोकिल, भर स्वर में कंपन! झरें जाति-कुल-वर्ण-पर्ण घन, अंध नीड़-से रूढ़ि रीति छन, व्यक्ति-राष्ट्र-गत राग-द्वेष रण, झरें, मरें विस्मृति में तत्क्षण! गा, कोकिल, गा, -कर मत चिंतन! नवल रुधिर से भर पल्लव-तन, नवल स्नेह-सौरभ से यौवन, कर मंजरित नव्य जग जीवन, गूँज उठें पी-पी मधु सब जन! गा, कोकिल, नव गान कर सृजन! रच मानव के हित नूतन मन, वाणी, वेश, भाव नव शोभन, स्नेह, सुहृदता हो मानस-धन, करें मनुज नव जीवन यापन! गा, कोकिल, संदेश सनातन! मानव दिव्य स्फुलिंग चिरंतन, वह न देह का नश्वर रज कण! देश काल हैं उसे न बंधन, मानव का परिचय मानवपन! कोकिल, गा, मुकुलित हों दिशि-क्षण! हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें। 4 घंटे पहले …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 25, 2026 · 2 min · National Desk

US-Iran Talks: ईरान के विदेश मंत्री पहुंचे इस्लामाबाद, अमेरिकी दूतों के साथ करेंगे दूसरे दौर की शांति वार्ता

विदेश मंत्री अराघची के साथ एक छोटा प्रतिनिधिमंडल भी आया है, जिसमें विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई भी शामिल हैं। एक पाकिस्तानी अधिकारी के अनुसार, अराघची प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल जनरल आसिम मुनीर से मुलाकात करेंगे। यह भी संभावना है कि वे अमेरिकी अधिकारियों से मिलेंगे।अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर शनिवार को ईरानी प्रतिनिधिमंडल के साथ सीधी वार्ता के लिए पाकिस्तान की यात्रा करेंगे। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने इस बात की पुष्टि की है।पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने बताया कि ईरानी नेता का स्वागत उप प्रधानमंत्री इशाक डार, फील्ड मार्शल मुनीर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने किया। पाकिस्तान की भूमिका ईरान और अमेरिका के बीच मध्यस्थता की है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में शांति और स्थिरता को बढ़ावा देना है।ईरानी दूतावास ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि विदेश मंत्री द्विपक्षीय मामलों और क्षेत्रीय विकास पर चर्चा करने के लिए इस्लामाबाद पहुंचे हैं। पाकिस्तानी अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी मध्यस्थता टीम के साथ प्रमुख चर्चाओं के बाद, अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता इस्लामाबाद में होने की उम्मीद है।अमेरिका का प्रतिनिधिमंडल 11 अप्रैल की वार्ता से आगे बढ़ेगा, जिसका नेतृत्व उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने किया था। हालांकि, उस वार्ता में ईरान के परमाणु संवर्धन कार्यक्रम पर कोई स्पष्ट प्रतिबद्धता नहीं मिल पाई थी।तेहरान से प्रस्थान करने से पहले, अराघची ने कहा था कि वे द्विपक्षीय मामलों पर घनिष्ठ समन्वय और क्षेत्रीय विकास पर परामर्श के लिए पाकिस्तान, ओमान और रूस की यात्रा कर रहे हैं। उन्हो …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 25, 2026 · 2 min · National Desk

UBSE Result 2026: कल सुबह 10 बजे अमर उजाला पर मिलेगा उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, अभी कर लें पंजीकरण

UBSE Uttarakhand Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने कक्षा 10 और कक्षा 12 के नतीजे घोषित करने की तारीख और समय एलान कर दिया है। बोर्ड 25 अप्रैल, 2026 को सुबह 10 बजे नतीजे घोषित करेगा। राज्यभर के लाखों छात्र अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जोकि अब बहुत जल्द समाप्त हो जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट अमर उजाला पर ऑनलाइन देख सकेंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 25, 2026 · 1 min · National Desk

RCB vs GT: चिन्नास्वामी में आरसीबी की इस सीजन की चौथी जीत, पांचवीं बार 200+ का स्कोर चेज करने में सफल रही टीम

RCB vs GT: चिन्नास्वामी में आरसीबी की इस सीजन की चौथी जीत, पांचवीं बार 200+ का स्कोर चेज करने में सफल रही टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हरा दिया। शुक्रवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात ने साई सुदर्शन की शतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में तीन विकेट पर 205 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 18.5 ओवर में पांच विकेट पर 206 रन बनाए। उनके लिए विराट कोहली ने 81 और देवदत्त पडिक्कल 55 रनों की पारियां खेलीं। वहीं, गुजरात के लिए राशिद खान ने दो विकेट लिए जबकि मोहम्मद सिराज, जेसन होल्डर और मानव सुथार ने एक-एक सफलता हासिल की। बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी की 50वीं जीत इस मैदान पर मौजूदा सत्र की यह आरसीबी की चौथी जीत है। इससे पहले टीम को दिल्ली कैपिटल्स ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में हराया था। इसके अलावा आईपीएल इतिहास की यह आरसीबी की इस मैदान पर 50वीं जीत है। वहीं, आरसीबी ने आईपीएल में पांचवीं बार 200+ रनों का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया। इस मामले में टीम ने राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की बराबरी कर ली। दोनों ही टीमें पांच-पांच बार आईपीएल में 200+ का लक्ष्य सफलतापूर्क चेज कर चुकी हैं। कोहली और पडिक्कल ने लिखी जीत की इबारत 206 रनों के लक्ष …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 25, 2026 · 2 min · National Desk