UK Board Result: शाबाश बिटिया; टैक्सी चलाकर पिता करते रहे दिनरात मेहनत, बेटी ने प्रदेश में टॉप कर बढ़ाया मान

उत्तराखंड बोर्ड की इंटर की परीक्षाओं में हरिद्वार की वंशिका ने पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान पाकर अपने माता-पिता को गौरवान्वित करने वाला क्षण दिया। वंशिका के पिता टैक्सी ड्राइवर हैं। दिनरात टैक्सी चलाकर वह परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सीमित संसाधनों के लिए बीच वंशिका ने कड़ी मेहनत की और प्रदेश में टॉप कर माता-पिता और पूरे परिवार का मान बढ़ाया। शनिवार सुबह उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी होते ही वंशिका के घर में हर्षोउल्लास छा गया। बेटी की उपलब्धि से माता-पिता के चेहरे पर खुशी की चमक आ गई। मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर हरिद्वार की वंशिका ने बड़ी सफलता हासिल की है। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर हरिद्वार की छात्रा वंशिका ने 97 प्रतिशत अंक के साथ उत्तराखंड बोर्ड इंटर की मेरिट सूची में तीसरा स्थान प्राप्त कर अपने परिवार और स्कूल का नाम रोशन किया है।सीमित संसाधनों में पली-बढ़ी वंशिका ने यह साबित कर दिया कि सपनों की उड़ान हालात की मोहताज नहीं होती। जब पिता रोजी-रोटी के लिए सड़कों पर टैक्सी चला रहे थे, तब बेटी घर में बैठकर अपने सपनों को आकार दे रही थी। उसी मेहनत का नतीजा है कि हरिद्वार की वंशिका ने 97% अंक हासिल कर उत्तराखंड बोर्ड इंटरमीडिएट में तीसरा स्थान पाया। वंशिका की इस उपलब्धि पर शिक्षक, परिजन और सहपाठी छात्र-छात्राएं बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं। वंशिका आगे चलकर टीचिंग की फील्ड में करियर बनाना चाहती है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 25, 2026 · 2 min · National Desk

धर्मसंकट में फंसी 'आप': केजरीवाल के अति नजदीकियों को तोड़ भाजपा ने लगाया बड़ा दांव, अब पंजाब में खेला होगा

धर्मसंकट में फंसी ‘आप’: केजरीवाल के अति नजदीकियों को तोड़ भाजपा ने लगाया बड़ा दांव, अब पंजाब में खेला होगा यह घटनाक्रम पार्टी में नेतृत्व रणनीति और भरोसे पर सीधा असर माना जा रहा है। अब पार्टी के सामने पंजाब में सरकार की स्थिरता बनाए रखने के साथ संगठन को एकजुट रखना बड़ी चुनौती बन गया है। दस में से सात सांसदों ने छोड़ा साथ पार्टी के 10 में से 7 सांसदों के जाने से राज्यसभा में आप की स्थिति कमजोर हुई है। पंजाब से राघव चड्ढा संदीप पाठक और अशोक मित्तल जैसे चेहरे पार्टी की रणनीति और संगठन दोनों में अहम भूमिका निभाते रहे हैं। राघव चड्ढा जहां विधायकों और मंत्रियों के संपर्क में रहते थे वहीं संदीप पाठक को संगठन का रणनीतिक दिमाग माना जाता था। अशोक मित्तल का प्रभाव संगठन के साथ आर्थिक मोर्चे पर भी मजबूत रहा है और वे कई नेताओं को पार्टी में लाने में सक्रिय रहे हैं। यह घटनाक्रम पार्टी में नेतृत्व रणनीति और भरोसे पर सीधा असर माना जा रहा है। अब पार्टी के सामने पंजाब में सरकार की स्थिरता बनाए रखने के साथ संगठन को एकजुट रखना बड़ी चुनौती बन गया है।पार्टी के 10 में से 7 सांसदों के जाने से राज्यसभा में आप की स्थिति कमजोर हुई है। पंजाब से राघव चड्ढा संदीप पाठक और अशोक मित्तल जैसे चेहरे पार्टी की रणनीति और संगठन दोनों में अहम भूमिका निभाते रहे हैं। राघव चड्ढा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 25, 2026 · 2 min · National Desk

शीश महल 2.0: 'AAP का मतलब है आलीशान आदमी पार्टी', मंत्री प्रवेश वर्मा का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला

‘भगवंत मान के सरकारी घरों पर केजरीवाल का कब्जा’ वहां भगवंत मान के घर के पास चार सरकारी घरों में से एक पर केजरीवाल ने कब्जा कर लिया। अन्य घरों पर सत्येंद्र जैन, संजय सिंह और मनीष सिसोदिया ने कब्जा किया। वर्मा ने बताया कि पंजाब में भगवंत मान परेशान हैं, क्योंकि केजरीवाल ने वहां भी एक और ‘शीश महल’ बनवा लिया है। केजरीवाल 24 अप्रैल 2026 को 95 लोधी एस्टेट स्थित बंगले में शिफ्ट हुए हैं। वर्मा ने कहा कि सादगी का दावा करने वाले केजरीवाल अब बेहद आलीशान तरीके से रह रहे हैं। #WATCH | Delhi Minister Parvesh Verma says, “…Delhi’s Rahman Dakait, just as a sequel to the movie ‘Dhurandhar’ came out, similarly, we are going to reveal ‘Sheesh Mahal 2’ today… Kejriwal built the Sheesh Mahal in Delhi when Delhi was suffering from the COVID wave… The… pic.twitter.com/LhsbPMFHFb — ANI (@ANI) April 25, 2026 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 25, 2026 · 1 min · National Desk

शांति वार्ता के लिए तैयार US-ईरान?: शहबाज से मिला ईरानी प्रतिनिधिमंडल, तेहरान ने बातचीत के लिए रखी अहम शर्त

अमेरिका और ईरान के बीच सीधे संवाद की संभावना एक बार फिर उभर आई है, हालांकि वर्तमान में प्रत्यक्ष वार्ताएं रुकी हुई हैं। दोनों देश अप्रत्यक्ष माध्यमों से संपर्क साधने की कोशिश कर रहे हैं, जिसमें पाकिस्तान एक प्रमुख मध्यस्थ की भूमिका निभा सकता है। यह स्थिति एक ऐसे समय में आई है जब दोनों देशों के बीच तनाव और अविश्वास गहरा बना हुआ है। वहीं, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने हाल ही में इस्लामाबाद का दौरा किया, जहां उन्होंने पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की। इस बैठक में द्विपक्षीय संबंधों, क्षेत्रीय स्थिरता और कूटनीतिक प्रयासों पर चर्चा हुई। पाकिस्तान दोनों देशों के बीच मध्यस्थता की भूमिका निभाने के लिए सक्रिय रूप से प्रयास कर रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 25, 2026 · 1 min · National Desk

IRS की बेटी का कत्ल: मांसपेशियों में आंतरिक रक्तस्राव, गर्दन का हाल देख कांपे डॉक्टर; पार कीं क्रूरता की हदें

1 of 10 Delhi IRS Officer Daughter Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स Link Copied पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गंभीर चोटों का खुलासा पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों ने बताया कि युवती के दोनों हाथों और पैरों पर गंभीर चोटों के निशान थे। इसके अलावा, उसकी नाक की हड्डी टूटी हुई पाई गई, जो किसी भारी वस्तु से प्रहार का संकेत देती है। सबसे चिंताजनक खुलासा गर्दन की जांच के दौरान हुआ, जहां ‘स्टॉक्लेइडोमास्टॉइड’, ‘स्टर्नोथाइरॉइड’ और ‘स्टर्बोहायॉइड’ नामक मांसपेशियों में आंतरिक रक्तस्राव पाया गया। यह घटना की क्रूरता को दर्शाता है। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के एक पॉश इलाके में बुधवार को एक वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की निर्मम हत्या के बाद, बृहस्पतिवार को हुए पोस्टमार्टम में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। प्रारंभिक जांच में युवती के शरीर पर कई खरोंच और घावों के निशान पाए गए थे, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने मामले की गंभीरता को और बढ़ा दिया है। 2 of 10 आरोपी राहुल मीणा - फोटो : अमर उजाला गला घोंटने का स्पष्ट संकेत डॉक्टरों ने यह भी पुष्टि की कि थाइरॉइड उपास्थि (कॉटिलेज) के दोनों हिस्सों में फ्रैक्चर था, जबकि ‘हायॉइड’ हड्डी सुरक्षित थी। शरीर के सभी आंतरिक अंगों में रक्त का जमाव पाया गया, जो गला घोंटने के कारण हुई मृत्यु के अनुरूप है। यह निष्कर्ष इस बात की ओर इशारा करता है कि युवती की मौत दम घुटने से हुई। 3 of 10 आईआरएस अधिकारी की बेटी का हैवानियत के बाद कत्ल, जांच के लिए पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला फॉरेंसिक जांच के लिए नमूने सुरक्षित घटना की गहन जांच के लिए, फॉरेंसिक टीम ने कई महत्वपूर्ण नमूने सुरक्षित किए हैं। इनमें विसरा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 25, 2026 · 2 min · National Desk

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: निर्वाचन आयोग की बड़ी कार्रवाई, छह पुलिस अधिकारी निलंबित

भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दौरान गंभीर अनियमितता और पक्षपात करने के आरोप में छह पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है। निलंबित हुए अधिकारियों में आईपीएस समेत एसडीपीओ और प्रभारी निरीक्षक भी शामिल हैं। चुनाव आयोग ने संदीप सरकार प्रभारी अधिकारी, हिंगलगंज पुलिस स्टेशन को निलंबित करने के साथ ही तत्काल अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू करने का निर्देश जारी किया है। इसके अलावा संदीप गराई (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, डायमंड हार्बर), साजल मंडल (एसडीपीओ, डायमंड हार्बर), मौसम चक्रवर्ती (इंस्पेक्टर इंचार्ज, डायमंड हार्बर पुलिस स्टेशन), अजय बाग (इंस्पेक्टर इंचार्ज, फलता पुलिस स्टेशन) और शुभेच्छा बाग (ऑफिसर इंचार्ज, उस्थी पुलिस स्टेशन) को निलंबित करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही संदीप गराई को लेकर गृह मंत्रालय में उनके कैडर नियंत्रण प्राधिकारी को एक रिपोर्ट भेजने का भी आदेश जारी किया है। इसके अतिरिक्त, चुनाव जैसे संवेदनशील मामलों में अपने अधीनस्थ अधिकारियों द्वारा अनुशासन और निष्पक्षता सुनिश्चित करने में विफल रहने के लिए डायमंड हार्बर की पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशानी पाल को चेतावनी दी है। आयोग के निर्देशों को तत्काल प्रभाव से लागू करने और इस संबंध में अनुपालन रिपोर्ट सुबह 11:00 बजे तक भेजने का निर्देश मुख्य सचिव को दिया है।चुनाव आयोग ने कहा है कि तथ्यों और परिस्थितियों पर विचार करने के बाद पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दौरान निष्पक्षता बनाए रखने में गंभीर दुर्व्यवहार और विफलता के लिए अधिकारियों को तत्काल निलंबित करने और खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू करने का निर्देश दिया गया है। नि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 25, 2026 · 2 min · National Desk

AAP सांसदों के इस्तीफे पर सियासत तेज: अन्ना हजारे ने किया फैसले का बचाव, कहा- राजनीतिक पलायन व्यक्तिगत निर्णय

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा समेत छह अन्य सांसदों के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के फैसले ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। इस घटनाक्रम पर जहां सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने इसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता का मामला बताया है, वहीं भाजपा नेताओं ने इसे पार्टी के प्रति बढ़ते विश्वास का संकेत करार दिया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

April 25, 2026 · 1 min · National Desk

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: निर्वाचन आयोग की बड़ी कार्रवाई, पांच पुलिस अधिकारी निलंबित

भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दौरान गंभीर अनियमितता और पक्षपात करने के आरोप में पांच पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है। निलंबित हुए अधिकारियों में आईपीएस समेत एसडीपीओ और प्रभारी निरीक्षक भी शामिल हैं। निलंबित अधिकारियों में संदीप गराई (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, डायमंड हार्बर), साजल मंडल (एसडीपीओ, डायमंड हार्बर), मौसम चक्रवर्ती (इंस्पेक्टर इंचार्ज, डायमंड हार्बर पुलिस स्टेशन), अजय बाग (इंस्पेक्टर इंचार्ज, फलता पुलिस स्टेशन) और शुभेच्छा बाग (ऑफिसर इंचार्ज, उस्थी पुलिस स्टेशन) शामिल हैं। निर्वाचन आयोग ने इन अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए स्पष्ट किया है कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान निष्पक्षता और आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है।चुनाव आयोग ने यह भी कहा है कि आईपीएस अधिकारी संदीप गराई के मामले में उनकी कैडर नियंत्रक प्राधिकरण, यानी केंद्रीय गृह मंत्रालय को एक विस्तृत रिपोर्ट भेजी जाएगी। बता दें कि कदाचार और पक्षपात का आरोप हैं। इसके अलावा, डायमंड हार्बर की पुलिस अधीक्षक ईशानी पाल को चुनाव जैसे संवेदनशील मामलों में अपने अधीनस्थ अधिकारियों की ओर से अनुशासन और निष्पक्षता सुनिश्चित करने में विफल रहने के लिए चेतावनी जारी की गई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 25, 2026 · 1 min · National Desk

आईआरएस की बेटी का कत्ल: यौन एडिक्ट, कॉल गर्ल और सट्टा, फोन में देखता था ये फिल्में; राहुल ने खुद कबूला बड़ा सच

1 of 12 IRS officer daughter murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स इस बीच पुलिस ने युवती का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवती का फोन साथ ले गया था और उसे झाड़ियों में फेंक दिया था। आरोपी के खून से सने कपड़े भी बरामद हो गए हैं। आईआरएस अफसर की बेटी से दुष्कर्म और हत्या करने वाले आरोपी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी के खुलासों से पुलिस अधिकारी भी हैरान हैं। आरोपी राहुल मीणा ने खुलासा किया है कि वह यौन एडिक्ट है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने खुद जानकारी दी है कि वो ऑनलाइन गेम में जीती हुई रकम वह काल गर्ल्स पर खर्च करता था। इसके अलावा उसे मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखने की भी लत थी। 2 of 12 आईआरएस अधिकारी की बेटी का हैवानियत के बाद कत्ल, जांच के लिए पहुंची टीम - फोटो : अमर उजाला दक्षिणी रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त विजय कुमार ने बताया कि आरोपी राहुल मीणा ने मृतका का मोबाइल फोन फेंक दिया था। किसी व्यक्ति ने इस फोन को उठा लिया था और अपने साथ ले गया था। 3 of 12 आरोपी राहुल मीणा - फोटो : अमर उजाला पुलिस ने उस व्यक्ति से मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस आरोपी को उन जगहों पर ले जाकर पहचान करा रही है जहां वह गया था या रहा था। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त डा. हेमंत तिवारी ने बताया कि वह शुक्रवार को मृतका के माता-पिता से मिले। 4 of 12 आरोपी राहुल मीणा - फोटो : अमर उजाला राहुल का फोन भी खोलेगा कई राज मीणा ने अपना खुद का फोन जिसे बेचा है, उस शख्स से उस फोन की बरामदगी के लिए भी टीमें राजस्थान में काम कर रही हैं। राहुल मीणा का फोन उसकी सेक्सहोलिक लत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 25, 2026 · 2 min · National Desk

Russia: 'यूक्रेन की आड़ में पश्चिम ने रूस के खिलाफ छेड़ा युद्ध', विदेश मंत्री ने यूरोप पर भी साधा निशाना

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने पश्चिमी देशों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि यूक्रेन की आड़ में रूस के खिलाफ खुला युद्ध छेड़ा जा चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका और उसके सहयोगी देश यूक्रेन को मोर्चे पर आगे रखकर रूस को कमजोर करने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। कीव शासन को पश्चिमी देश भाले की नोक की तरह कर रहे इस्तेमाल लावरोव ने यह बयान रूसी गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में दिया। उन्होंने कहा कि कीव शासन को पश्चिमी देश भाले की नोक की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन वह पश्चिमी हथियारों, खुफिया सूचनाओं, सैटेलाइट सिस्टम, सैन्य प्रशिक्षण और आर्थिक मदद के बिना टिक नहीं सकता। उनके मुताबिक, रूस के खिलाफ यह संघर्ष अब केवल परोक्ष नहीं बल्कि खुला और संगठित अभियान बन चुका है। वैश्विक खतरा तीसरी बार यूरोप से पैदा हो रहा है उन्होंने दावा किया कि कुछ यूरोपीय सैन्य अधिकारियों ने सार्वजनिक रूप से रूस के खिलाफ युद्ध की तैयारी की बात कही है, जबकि यूक्रेन इस बीच पश्चिमी देशों के लिए समय जुटाने का माध्यम बना हुआ है। लावरोव ने कहा कि यूरोप की मौजूदा नीतियां वैश्विक अस्थिरता को बढ़ा रही हैं। रूसी विदेश मंत्री ने कहा कि आधुनिक इतिहास में तीसरी बार वैश्विक खतरा यूरोप से पैदा हो रहा है। उनका आरोप था कि पश्चिमी शक्तियां यूक्रेन को बड़े संघर्ष का केंद्र बनाने की कोशिश कर रही हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा पर गंभीर असर पड़ सकता है। धार्मिक मुद्दों पर भी की आलोचना धार्मिक मुद्दों पर भी लावरोव ने पश्चिम और यूक्रेन की आलोचना की। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में यूक्रेनी ऑर्थोडॉक्स चर्च के खिलाफ कई वर्षों से कार्रवाई जारी है। चर्चों पर कब्जे, तोड़फ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 25, 2026 · 2 min · National Desk