US-Iran Talks: ईरान के विदेश मंत्री पहुंचे इस्लामाबाद, अमेरिकी दूतों के साथ करेंगे दूसरे दौर की शांति वार्ता

विदेश मंत्री अराघची के साथ एक छोटा प्रतिनिधिमंडल भी आया है, जिसमें विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई भी शामिल हैं। एक पाकिस्तानी अधिकारी के अनुसार, अराघची प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल जनरल आसिम मुनीर से मुलाकात करेंगे। यह भी संभावना है कि वे अमेरिकी अधिकारियों से मिलेंगे।अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर शनिवार को ईरानी प्रतिनिधिमंडल के साथ सीधी वार्ता के लिए पाकिस्तान की यात्रा करेंगे। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने इस बात की पुष्टि की है।पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने बताया कि ईरानी नेता का स्वागत उप प्रधानमंत्री इशाक डार, फील्ड मार्शल मुनीर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने किया। पाकिस्तान की भूमिका ईरान और अमेरिका के बीच मध्यस्थता की है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में शांति और स्थिरता को बढ़ावा देना है।ईरानी दूतावास ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि विदेश मंत्री द्विपक्षीय मामलों और क्षेत्रीय विकास पर चर्चा करने के लिए इस्लामाबाद पहुंचे हैं। पाकिस्तानी अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी मध्यस्थता टीम के साथ प्रमुख चर्चाओं के बाद, अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता इस्लामाबाद में होने की उम्मीद है।अमेरिका का प्रतिनिधिमंडल 11 अप्रैल की वार्ता से आगे बढ़ेगा, जिसका नेतृत्व उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने किया था। हालांकि, उस वार्ता में ईरान के परमाणु संवर्धन कार्यक्रम पर कोई स्पष्ट प्रतिबद्धता नहीं मिल पाई थी।तेहरान से प्रस्थान करने से पहले, अराघची ने कहा था कि वे द्विपक्षीय मामलों पर घनिष्ठ समन्वय और क्षेत्रीय विकास पर परामर्श के लिए पाकिस्तान, ओमान और रूस की यात्रा कर रहे हैं। उन्हो …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 25, 2026 · 2 min · National Desk

UBSE Result 2026: कल सुबह 10 बजे अमर उजाला पर मिलेगा उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, अभी कर लें पंजीकरण

UBSE Uttarakhand Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने कक्षा 10 और कक्षा 12 के नतीजे घोषित करने की तारीख और समय एलान कर दिया है। बोर्ड 25 अप्रैल, 2026 को सुबह 10 बजे नतीजे घोषित करेगा। राज्यभर के लाखों छात्र अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जोकि अब बहुत जल्द समाप्त हो जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट अमर उजाला पर ऑनलाइन देख सकेंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 25, 2026 · 1 min · National Desk

RCB vs GT: चिन्नास्वामी में आरसीबी की इस सीजन की चौथी जीत, पांचवीं बार 200+ का स्कोर चेज करने में सफल रही टीम

RCB vs GT: चिन्नास्वामी में आरसीबी की इस सीजन की चौथी जीत, पांचवीं बार 200+ का स्कोर चेज करने में सफल रही टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हरा दिया। शुक्रवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात ने साई सुदर्शन की शतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में तीन विकेट पर 205 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 18.5 ओवर में पांच विकेट पर 206 रन बनाए। उनके लिए विराट कोहली ने 81 और देवदत्त पडिक्कल 55 रनों की पारियां खेलीं। वहीं, गुजरात के लिए राशिद खान ने दो विकेट लिए जबकि मोहम्मद सिराज, जेसन होल्डर और मानव सुथार ने एक-एक सफलता हासिल की। बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी की 50वीं जीत इस मैदान पर मौजूदा सत्र की यह आरसीबी की चौथी जीत है। इससे पहले टीम को दिल्ली कैपिटल्स ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में हराया था। इसके अलावा आईपीएल इतिहास की यह आरसीबी की इस मैदान पर 50वीं जीत है। वहीं, आरसीबी ने आईपीएल में पांचवीं बार 200+ रनों का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया। इस मामले में टीम ने राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की बराबरी कर ली। दोनों ही टीमें पांच-पांच बार आईपीएल में 200+ का लक्ष्य सफलतापूर्क चेज कर चुकी हैं। कोहली और पडिक्कल ने लिखी जीत की इबारत 206 रनों के लक्ष …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 25, 2026 · 2 min · National Desk

Iran-US: ईरान से बातचीत के लिए पाकिस्तान जाएंगे कुशनर-विटकॉफ, उपराष्ट्रपति वेंस के जाने पर भी अपडेट आया सामने

ट्रंप ने अपने वरिष्ठ दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर को इस्लामाबाद भेजने का फैसला किया है। ये दोनों नेता इस हफ्ते के अंत में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के साथ पाकिस्तान में बातचीत करेंगे। हालांकि, ईरान ने अभी तक आधिकारिक तौर पर यह पक्का नहीं किया है कि वह अमेरिकी टीम से मिलेगा या नहीं।सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, इस अहम बैठक की शुरुआत में अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पाकिस्तान नहीं जा रहे हैं। उनका अभी इस्लामाबाद जाने का कोई पक्का कार्यक्रम नहीं है। लेकिन, अधिकारियों का कहना है कि वेंस पूरी तरह से स्टैंडबाय (तैयार) रहेंगे। इसका सीधा सा मतलब यह है कि अगर विटकॉफ और कुशनर की ईरान के विदेश मंत्री के साथ बातचीत सही दिशा में आगे बढ़ती है और कोई सकारात्मक नतीजा निकलता है, तो उपराष्ट्रपति जेडी वेंस तुरंत पाकिस्तान के लिए उड़ान भर सकते हैं।ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने शुक्रवार को ही यह जानकारी दी है कि वह तीन देशों के दौरे पर जा रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में अराघची ने बताया कि वह पाकिस्तान (इस्लामाबाद), ओमान (मस्कट) और रूस (मॉस्को) की यात्रा करेंगे। इस दौरे का मुख्य मकसद अपने पड़ोसी और साझेदार देशों के साथ क्षेत्र के हालात पर चर्चा करना है। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी के मुताबिक, इस दौरे में अमेरिका और इस्राइल द्वारा ईरान के खिलाफ छेड़े गए युद्ध की ताजा स्थिति पर भी खास बातचीत होगी।अमेरिका और ईरान के बीच सुरक्षा के हालात लगातार बदल रहे हैं। इसी बीच, ट्रंप ने गुरुवार को ईरान युद्ध को सुलझाने के लिए कोई भी समयसीमा बताने से साफ इनकार कर दिया। सीएनएन के मुताबिक, ट्रंप ने पत्रकारों से कहा कि उन्हें जल्दबाजी करने के लिए मजबूर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 25, 2026 · 2 min · National Desk

दावा: ईरान से बातचीत के लिए पाकिस्तान जाएंगे कुशनर और विटकॉफ, उपराष्ट्रपति वेंस के जाने पर भी अपडेट आया सामने

April 24, 2026 · 2 min · National Desk

RCB vs GT Highlights: आरसीबी ने गुजरात को पांच विकेट से हराया, विराट और पडिक्कल के शानदार अर्धशतक

11:00 PM, 24-Apr-2026 RCB vs GT Highlights: आरसीबी की गुजरात पर शानदार जीत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हरा दिया। शुक्रवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात ने साई सुदर्शन की शतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में तीन विकेट पर 205 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 18.5 ओवर में पांच विकेट पर 206 रन बनाए। उनके लिए विराट कोहली ने 81 और देवदत्त पडिक्कल 55 रनों की पारियां खेलीं। वहीं, गुजरात के लिए राशिद खान ने दो विकेट लिए जबकि मोहम्मद सिराज, जेसन होल्डर और मानव सुथार ने एक-एक सफलता हासिल की। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हरा दिया। शुक्रवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात ने साई सुदर्शन की शतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में तीन विकेट पर 205 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 18.5 ओवर में पांच विकेट पर 206 रन बनाए। उनके लिए विराट कोहली ने 81 और देवदत्त पडिक्कल 55 रनों की पारियां खेलीं। वहीं, गुजरात के लिए राशिद खान ने दो विकेट लिए जबकि मोहम्मद सिराज, जेसन होल्डर और मानव सुथार ने एक-एक सफलता हासिल की। 10:44 PM, 24-Apr-2026 RCB vs GT Live Score: आरसीबी को पांचवां झटका आरसीबी को पांचवां झटका मानव सुथार ने दिया। उन्होंने रजत पाटीदार को पवेलियन की राह दिखाई। वह सिर्फ आठ रन बना पाए। अब टिम डेविड का साथ देने क्रुणाल पांड्या आए हैं। 16 ओवर के बाद स्कोर पांच विकेट पर 175 रन है। आरसीबी को पांचवां झटका मानव सुथार ने दिया। उन्होंने रजत पाटीदार को पवेलियन की राह दिखाई। वह सिर्फ आठ रन बना पाए। अब टिम डेविड का साथ देने क्रुणाल पा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 24, 2026 · 2 min · National Desk

UBSE Result 2026: कल सुबह 10 बजे अमर उजाला पर मिलेगा उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, अभी कर लें पंजीकरण

UBSE Uttarakhand Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने कक्षा 10 और कक्षा 12 के नतीजे घोषित करने की तारीख और समय एलान कर दिया है। बोर्ड 25 अप्रैल, 2026 को सुबह 10 बजे नतीजे घोषित करेगा। राज्यभर के लाखों छात्र अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जोकि अब बहुत जल्द समाप्त हो जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट अमर उजाला पर ऑनलाइन देख सकेंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 24, 2026 · 1 min · National Desk

UP में रह रहा था कराची का बासिद: भारतीय आधार-DL बरामद, पाकिस्तानी पासपोर्ट भी मिला; शातिर ने मां को बनाया ढाल

पुलिस लेगी रिमांड, जासूसी के कोण पर होगी जांच पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा है। पुलिस जल्द ही आरोपी को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल करेगी। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि बासिद के पास से फर्जी दस्तावेजों का मिलना किसी बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता है। रिमांड के दौरान खुफिया एजेंसियां भी उससे पूछताछ करेंगी। मुख्य रूप से इस बात की जांच की जाएगी कि क्या वह सीमा पार किसी जासूसी नेटवर्क का हिस्सा है? उसके मोबाइल फोन रिकॉर्ड्स और संपर्क में रहने वाले स्थानीय लोगों की भी कुंडली खंगाली जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाएगी कि बुलंदशहर में उसे फर्जी दस्तावेज बनवाने में किन लोगों ने मदद की थी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 24, 2026 · 1 min · National Desk

RCB vs GT Live Score: देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली के अर्धशतक, आरसीबी का स्कोर एक विकेट पर 110 के पार

10:18 PM, 24-Apr-2026 RCB vs GT Live Score: देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली के अर्धशतक देवदत्त पडिक्कल ने 28 और विराट कोहली ने 30 गेंदों में अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए। दोनों शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और 90 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। देवदत्त पडिक्कल ने 28 और विराट कोहली ने 30 गेंदों में अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए। दोनों शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और 90 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। 09:45 PM, 24-Apr-2026 RCB vs GT Live Score: आरसीबी को पहला झटका आरसीबी को पहला झटका मोहम्मद सिराज ने दिया। उन्होंने जैकब बेथेल को शाहरुख खान के हाथों कैच कराया। वह 14 रन बना पाए। अब विराट का साथ देने देवदत्त पडिक्कल आए हैं। आरसीबी को पहला झटका मोहम्मद सिराज ने दिया। उन्होंने जैकब बेथेल को शाहरुख खान के हाथों कैच कराया। वह 14 रन बना पाए। अब विराट का साथ देने देवदत्त पडिक्कल आए हैं। 09:33 PM, 24-Apr-2026 RCB vs GT Live Score: आरसीबी की पारी शुरू आरसीबी की पारी शुरू हो चुकी है। जैकब बेथेल और विराट कोहली क्रीज पर मौजूद हैं। आरसीबी की पारी शुरू हो चुकी है। जैकब बेथेल और विराट कोहली क्रीज पर मौजूद हैं। 09:17 PM, 24-Apr-2026 RCB vs GT Live Score: गुजरात ने आरसीबी को दिया 206 रनों का लक्ष्य गुजरात ने आरसीबी के सामने 206 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात ने साई सुदर्शन की शानदार शतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में तीन विकेट पर 205 रन बनाए। आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार, हेजलवुड और सुयश ने एक-एक विकेट झटके। गुजरात ने आरसीबी के सामने 206 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात ने साई सुदर्शन की शानदार शतकीय पारी की मदद स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 24, 2026 · 2 min · National Desk

खनन क्षेत्र में सुधार की तैयारी: जल्द नीलामी करने वाले राज्यों को तोहफा, केंद्र सरकार देगी इनाम, जानिए नई नीति

शुक्रवार को खनन मंत्रालय ने इस बड़े फैसले की जानकारी दी। सरकार ने कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष की सफलताओं को देखते हुए, वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ‘पूंजीगत निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता योजना’ (एसएएससीआई) के तहत 5,000 करोड़ रुपये के इस भारी इनाम को शामिल किया गया है। मंत्रालय ने इसके लिए काम करने के दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं। इस योजना का मुख्य मकसद खदानों का काम तेजी से शुरू करना, राज्यों की कमाई को बढ़ाना और खनन क्षेत्र के पूरे कामकाज और तकनीक को सुधारना है।इस योजना को सरकार ने तीन अलग-अलग हिस्सों में बांटा है। पहले हिस्से के तहत उन राज्यों को इनाम का पैसा दिया जाएगा जो खनन से जुड़े बड़े और जरूरी सुधारों को पूरा करेंगे। इसमें राज्यों को अपने डेटा को ‘राष्ट्रीय खनन पोर्टल’ के साथ पूरी तरह से जोड़ना होगा। इसके अलावा, राज्यों को हर साल खदानों की नीलामी का एक पूरा सालाना कैलेंडर भी प्रकाशित करना होगा ताकि सभी काम समय पर और सही तरीके से हो सकें।योजना के दूसरे हिस्से में सरकार ने नीलामी की प्रक्रिया को आसान और तेज बनाने पर जोर दिया है। इसके तहत उन राज्यों को वित्तीय इनाम दिया जाएगा जो बड़े खनिज ब्लॉकों की सफलतापूर्वक नीलामी करेंगे। लेकिन इसमें एक बड़ी शर्त यह है कि इन खदानों के लिए जंगल, पर्यावरण और जमीन से जुड़ी सभी जरूरी मंजूरियां (क्लियरेंस) पहले से ही पूरी होनी चाहिए। इससे नीलामी के बाद तुरंत काम शुरू करने में कोई भी रुकावट या देरी नहीं होगी।5,000 करोड़ रुपये की इस भारी-भरकम योजना के तीसरे और आखिरी हिस्से में राज्यों के काम और प्रदर्शन को एक पैमाने के जरिए मापा जाएगा। खनन मंत्रालय ने बताया है कि तीसरे हिस्से के तहत इनाम की रकम सीधे तौर पर ‘स्टेट …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 24, 2026 · 2 min · National Desk