पश्चिम एशिया संकट: ईरान में 57 दिनों से इंटरनेट ठप, टूटा बरसों का रिकॉर्ड; अब तक अरबों का नुकसान

अमेरिका-इस्राइल की ओर से किए गए हमले के बाद 28 फरवरी को इंटरनेट सेवाएं अचानक बंद कर दी गई थी। क्षेत्रीय अस्थिरता और युद्ध के खतरों के बीच ईरानी शासन ने सूचनाओं के प्रवाह को पूरी तरह नियंत्रित करने के लिए इसका सहारा लिया। नेटब्लॉक्स के आंकड़ों के मुताबिक, यह व्यवधान अब 1,344 घंटों की अवधि को पार कर चुका है। इससे पहले जनवरी 2026 में भी सरकार ने विरोध प्रदर्शनों के दौरान इसी तरह की पाबंदी लगाई थी, जिससे आंतरिक अशांति की खबरें बाहर न जा सकें।इंटरनेट की इस लंबी अनुपस्थिति ने ईरान के आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बैंकिंग सेवाएं, ऑनलाइन व्यापार और परिवहन नेटवर्क पूरी तरह ठप पड़े हैं।विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस शटडाउन से ईरानी अर्थव्यवस्था को अब तक 2.5 बिलियन डॉलर से अधिक का नुकसान हो चुका है। प्रतिदिन लगभग 40 मिलियन डॉलर का राजस्व प्रभावित हो रहा है।लोग अपने परिजनों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। विदेशी मीडिया और स्वतंत्र सूचना स्रोतों तक पहुंच पूरी तरह बंद है, जिससे देश के भीतर डर और अनिश्चितता का माहौल है।ईरानी अधिकारियों ने स्टारलिंक जैसे सैटेलाइट इंटरनेट को रोकने के लिए सैन्य-ग्रेड के जैमर्स का उपयोग शुरू कर दिया है, जिससे संचार के वैकल्पिक रास्ते भी बंद हो गए हैं।एक ओर जहां ईरान डिजिटल रूप से दुनिया से कटा हुआ है, वहीं दूसरी ओर उसका अमेरिका और इस्राइल के साथ राजनयिक गतिरोध भी गहराता जा रहा है। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची हाल ही में पाकिस्तान दौरे पर पहुंचे हैं, जहां वे क्षेत्रीय सुरक्षा पर चर्चा कर रहे हैं। फिलहाल ईरान में इंटरनेट की बहाली को लेकर कोई समयसीमा तय नहीं की गई है, जिससे यह ‘डिजिटल अंधकार’ और लंबा खिंचने के आसार हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 25, 2026 · 2 min · National Desk

RR vs SRH Live Score: राजस्थान का स्कोर एक विकेट पर 70 के पार, वैभव सूर्यवंशी का 15 गेंदों में अर्धशतक

07:59 PM, 25-Apr-2026 RR vs SRH Live Score: वैभव सूर्यवंशी का 15 गेंदों में अर्धशतक युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने महज 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। फिलहाल ध्रुव जुरेल क्रीज पर मौजूद हैं। राजस्थान ने हैदराबाद के खिलाफ छह ओवर में एक विकेट पर 76 रन बना लिए हैं। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने महज 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। फिलहाल ध्रुव जुरेल क्रीज पर मौजूद हैं। राजस्थान ने हैदराबाद के खिलाफ छह ओवर में एक विकेट पर 76 रन बना लिए हैं। 07:42 PM, 25-Apr-2026 RR vs SRH Live Score: राजस्थान को पहला झटका राजस्थान को पहला झटका ईशान मलिंगा ने दिया। उन्होंने क्लासेन के हाथों यशस्वी को कैच कराया। वह आठ गेंदों में 10 रन बना पाए। अब वैभव का साथ देने ध्रुव जुरेल आए हैं। राजस्थान को पहला झटका ईशान मलिंगा ने दिया। उन्होंने क्लासेन के हाथों यशस्वी को कैच कराया। वह आठ गेंदों में 10 रन बना पाए। अब वैभव का साथ देने ध्रुव जुरेल आए हैं। 07:33 PM, 25-Apr-2026 RR vs SRH Live Score: राजस्थान की पारी शुरू राजस्थान की पारी शुरू हो चुकी है। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर मौजूद हैं। राजस्थान की पारी शुरू हो चुकी है। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर मौजूद हैं। 07:05 PM, 25-Apr-2026 RR vs SRH Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11 राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा। इम्पैक्ट खिलाड़ी: लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि बिश्नोई, रवि सिंह, संदी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 25, 2026 · 2 min · National Desk

मणिपुर में भारी बवाल: शांति की मांग लेकर CM आवास घेरेने निकले हजारों लोग, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

मणिपुर की अखंडता के लिए काम करने वाली सीओसीओएमआई के आह्वान पर हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतरे। ये प्रदर्शनकारी शहर के विभिन्न हिस्सों से चार अलग-अलग रैलियों के रूप में मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ रहे थे। हालांकि, पुलिस और अतिरिक्त सुरक्षा बलों ने पहले ही बाबूपाड़ा स्थित मुख्यमंत्री आवास के चारों ओर सुरक्षा का कड़ा पहरा लगा रखा था।केसामपत जंक्शन, कांगला गेट, कोनुंग ममांग और मोइरांगखोंग जैसे प्रमुख स्थानों पर भारी बैरिकेडिंग की गई थी। अधिकारियों के अनुसार, जब भीड़ ने इंफाल पूर्वी जिले के खुरई लामलोंग इलाके में बैरिकेड्स तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की, तो पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। यह इलाका मुख्यमंत्री आवास से महज दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।प्रदर्शन में शामिल लोग हाथों में तख्तियां और बैनर लिए हुए थे। उनकी प्रमुख मांगों में बिष्णुपुर जिले में हाल ही में हुए बम विस्फोट में मारे गए दो मासूम बच्चों के लिए न्याय की मांग शामिल थी। इसके अलावा, आंदोलनकारी मांग कर रहे हैं कि जातीय संघर्ष के कारण विस्थापित हुए हजारों लोगों का तत्काल पुनर्वास किया जाए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर आरोप लगाया कि 3 मई, 2023 से शुरू हुए संकट के बावजूद अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है।काफी हंगामे और झड़पों के बाद आंदोलनकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री वाई खेमचंद सिंह से मिलने की अनुमति दी गई। मुलाकात के बाद सीओसीओएमआई के संयोजक वाई के धीरेन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंप दिया है। धीरेन ने आरोप लगाया कि राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी और अलग-अलग नैरेटिव के कारण शांति प्रयासों में बाधा आ रही है। उन्होंने च …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 25, 2026 · 2 min · National Desk

ईरान के विदेश मंत्री ने मुनीर से की मुलाकात: अमेरिका से बातचीत पर संशय; अराघची बोले- नहीं होगी परमाणु वार्ता

इस मुलाकात को लेकर ईरान ने अपनी स्थिति बिल्कुल साफ कर दी है। ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के प्रमुख इब्राहिम अज़ीज़ी ने स्पष्ट किया है कि अराघची के पाकिस्तान दौरे का परमाणु वार्ता से कोई लेना-देना नहीं है। खुद अराघची ने भी बताया है कि उनकी इस यात्रा का मुख्य मकसद द्विपक्षीय मामलों पर अपने सहयोगियों के साथ तालमेल बिठाना और क्षेत्रीय विकास पर चर्चा करना है। पाकिस्तान के बाद वह ओमान और रूस की यात्रा पर भी जाएंगे। ईरानी अधिकारियों का कहना है कि अमेरिका के वार्ताकारों के साथ सीधे तौर पर कोई भी बैठक तय नहीं है।ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अपने परमाणु कार्यक्रम पर कोई समझौता नहीं करेगा। अज़ीज़ी ने जोर देकर कहा कि यह दौरा सिर्फ द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा के लिए है। उन्होंने आगे कहा कि परमाणु गतिविधियों के बारे में कोई भी बातचीत ईरान के लिए एक ‘रेड लाइन’ यानी सख्त मनाही है। दूसरी ओर, अमेरिका लगातार यह मांग कर रहा है कि युद्ध को समाप्त करने के लिए किसी भी शांति समझौते के तहत ईरान को अपना परमाणु कार्यक्रम हर हाल में रोकना होगा।भले ही ईरान ने अमेरिका से किसी भी तरह की बातचीत से साफ इनकार किया है, लेकिन व्हाइट हाउस ने एक बड़ा खुलासा किया है। व्हाइट हाउस ने पुष्टि की है कि अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर भी ईरान वार्ता के लिए शनिवार को पाकिस्तान जा रहे हैं। इतना ही नहीं, अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, जिन्होंने बातचीत के पहले दौर का नेतृत्व किया था, वह भी इस अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने के लिए स्टैंडबाय (तैयार) पर हैं।इस पूरे कूटनीतिक घटनाक्रम के बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 25, 2026 · 2 min · National Desk

DC vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स को लगा पहला झटका, प्रियांश आर्या आउट; अक्षर को मिली सफलता

06:30 PM, 25-Apr-2026 DC vs PBKS Live Score: पावरप्ले का दूसरा सर्वोच्च स्कोर पंजाब किंग्स ने आईपीएल में पावरप्ले का दूसरा सर्वोच्च स्कोर बना डाला है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 265 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या ने पंजाब को धुआंधार शुरुआत दिलाई है। पंजाब ने पहले छह ओवर में ही बिना किसी नुकसान के 116 रन बनाए हैं। ये आईपीएल में पावरप्ले में बना दूसरा सर्वोच्च स्कोर है। पंजाब किंग्स ने आईपीएल में पावरप्ले का दूसरा सर्वोच्च स्कोर बना डाला है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 265 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या ने पंजाब को धुआंधार शुरुआत दिलाई है। पंजाब ने पहले छह ओवर में ही बिना किसी नुकसान के 116 रन बनाए हैं। ये आईपीएल में पावरप्ले में बना दूसरा सर्वोच्च स्कोर है। 06:27 PM, 25-Apr-2026 DC vs PBKS Live Score: प्रभसिमरन का पचासा प्रभसिमरन सिंह ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अर्धशतक लगा दिया है। पंजाब किंग्स ने पावरप्ले खत्म होने से पहले ही 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। प्रभसिमरन सिंह ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अर्धशतक लगा दिया है। पंजाब किंग्स ने पावरप्ले खत्म होने से पहले ही 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। 06:09 PM, 25-Apr-2026 DC vs PBKS Live Score: मैच दोबारा शुरू एनगिडी के चोटिल होने के कारण मैच कुछ देर तक रुका रहा, लेकिन अब मैच दोबारा शुरू हो चुका है। एनगिडी फील्डिंग करते वक्त गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे जिन्हें एंबुलेंस के जरिये अस्पताल ले जाया गया है। एनगिडी की जगह दुष्मंता चमीरा मैदान पर उतरे हैं। लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब ने शानदार शुरुआत की है और चार ओवर में 50 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। एनगिडी के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 25, 2026 · 2 min · National Desk

‘कांतारा’ मिमिक्री विवाद में रणवीर सिंह ने कोर्ट से बिना शर्त मांगी माफी, चार सप्ताह में मंदिर जाएंगे एक्टर

‘कांतारा: चैप्टर 1’ मिमिक्री विवाद से जुड़े मामले में अभिनेता रणवीर सिंह ने आज कोर्ट में माफी मांगी। रणवीर ने कर्नाटक हाईकोर्ट में संशोधित हलफनामा दाखिल कर बिना शर्त माफी मांगी। अदालत ने इस हलफनामे को रिकॉर्ड पर लेते हुए संकेत दिया कि मामले का निपटारा किया जाएगा। जस्टिस एम. नागप्रसन्ना की बेंच ने की सुनवाई जस्टिस एम. नागप्रसन्ना की अदालत ने रणवीर सिंह की उस याचिका पर सुनवाई की, जिसमें उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द करने की मांग की गई। यह एफआईआर पिछले साल आयोजित कार्यक्रम में रणवीर द्वारा फिल्म के एक पात्र की मिमिक्री करने और एक मंदिर की देवी के संबंध में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद दर्ज हुई थी। रणवीर सिंह की ओर से एडवोकेट सज्जन पूवैय्या ने अदालत को बताया कि अभिनेता ने बिना शर्त माफी वाला नया हलफनामा दाखिल किया। उन्होंने यह भी कहा कि अभिनेता ने मंदिर जाकर श्रद्धा प्रकट करने का भी आश्वासन दिया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 25, 2026 · 1 min · National Desk

DC vs PBKS Live Score: केएल राहुल और नीतीश राणा की दमदार साझेदारी, पंजाब किंग्स को विकेट की तलाश

04:48 PM, 25-Apr-2026 DC vs PBKS Live Score: केएल राहुल का शतक केएल राहुल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 47 गेंदों पर शतक जड़ दिया है। राहुल और नीतीश राणा के बीच अब तक 160+ रनों की साझेदारी हो चुकी है जिससे दिल्ली बड़े स्कोर की ओर बढ़ गई है। केएल राहुल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 47 गेंदों पर शतक जड़ दिया है। राहुल और नीतीश राणा के बीच अब तक 160+ रनों की साझेदारी हो चुकी है जिससे दिल्ली बड़े स्कोर की ओर बढ़ गई है। 04:30 PM, 25-Apr-2026 DC vs PBKS Live Score: नीतीश का अर्धशतक नीतीश राणा ने 29 गेंदों पर अर्धशतक पूरा कर लिया है। राणा ने केएल राहुल के साथ दूसरे विकेट के लिए 100+ रनों की साझेदारी भी कर ली है। दोनों बल्लेबाज शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। नीतीश राणा ने 29 गेंदों पर अर्धशतक पूरा कर लिया है। राणा ने केएल राहुल के साथ दूसरे विकेट के लिए 100+ रनों की साझेदारी भी कर ली है। दोनों बल्लेबाज शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। 04:18 PM, 25-Apr-2026 DC vs PBKS Live Score: राहुल का पचासा केएल राहुल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 26 गेंदों पर अर्धशतक लगा दिया है। राहुल ने शुरुआती झटके के बाद नीतीश राणा के साथ मिलकर पारी को संभाला। राहुल और नीतीश के बीच 60+ रनों की साझेदारी हो चुकी है। केएल राहुल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 26 गेंदों पर अर्धशतक लगा दिया है। राहुल ने शुरुआती झटके के बाद नीतीश राणा के साथ मिलकर पारी को संभाला। राहुल और नीतीश के बीच 60+ रनों की साझेदारी हो चुकी है। 04:00 PM, 25-Apr-2026 DC vs PBKS Live Score: पावरप्ले समाप्त दिल्ली की पारी का पावरप्ले समाप्त हो गया है। दिल्ली ने पहला झटका लगने के बाद केएल राहुल और नीतीश राणा की मदद से पार …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 25, 2026 · 2 min · National Desk

‘हम जिंदा हैं, सिस्टम ने मार दिया’: जीवित ग्रामीण दस्तावेजों में मृत घोषित, पीड़ितों के पंचायत पर गंभीर आरोप

छतरपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां जिंदा लोगों को सरकारी रिकॉर्ड में मृत घोषित कर दिए जाने का आरोप लगा है। मामला गौरिहार विकासखंड की ग्राम पंचायत चंद्रपुरा का है। आरोप है कि चुनावी रंजिश के चलते सरपंच पुत्र और सचिव ने मिलकर कई ग्रामीणों के फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिए। इसके कारण पीड़ितों की पेंशन और राशन जैसी जरूरी योजनाएं अचानक बंद हो गईं। गांव की बुजुर्ग गिरजा विश्वकर्मा, जो लंबे समय से पेंशन और राशन का लाभ ले रही थीं, एक दिन अचानक सुविधाओं से वंचित हो गईं। जब उन्होंने इसकी वजह जानने की कोशिश की, तब पता चला कि सरकारी दस्तावेजों में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है। गिरजा विश्वकर्मा ने कहा कि साहब हम जिंदा हैं, लेकिन कागजों में हमें मार दिया गया।इसी तरह रामबाई रैकवार को भी रिकॉर्ड में मृत दर्शाए जाने का आरोप है। बताया गया कि उन्हें भी योजनाओं से बाहर कर दिया गया। इससे ग्रामीणों में नाराजगी और चिंता बढ़ गई है।पंचायत में कार्यरत कल्लू अहिरवार का मामला भी सामने आया है। आरोप है कि उन्हें मृत दिखाकर उनका वेतन रोक दिया गया। कल्लू अहिरवार ने जिला पंचायत सीईओ को शिकायत देते हुए कहा कि मैं जिंदा हूं, लेकिन कागजों में मर चुका हूं, अब मुझे न्याय चाहिए।ग्रामीणों का आरोप है कि यह पूरा मामला चुनावी दुश्मनी के चलते जानबूझकर किया गया, ताकि कुछ लोगों को सरकारी लाभ से वंचित किया जा सके। हालांकि इन आरोपों पर संबंधित पक्ष की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।मामला सामने आने के बाद जिला पंचायत सीईओ ने इसे गंभीरता से लेते हुए जनपद सीईओ को जांच के आदेश दिए हैं। प्रशासनिक जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि रिकॉर्ड में नाम दर्ज करने में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 25, 2026 · 2 min · National Desk

Chhattisgarh: प्रेमिका ने मचाया कत्लेआम, जवान के घर में घुसकर पत्नी और बेटे की हत्या, बेटी की हालत गंभीर

दुर्ग-भिलाई के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शनिवार, 25 अप्रैल 2026 की सुबह एक महिला ने घर में घुसकर धारदार हथियार से परिवार के तीन लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में मां और बेटे की मौत हो गई, जबकि एक बेटी गंभीर रूप से घायल है। घायल बेटी का इलाज एक निजी अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने हमला करने वाली महिला को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। एसटीएफ जवान ललितेश यादव के परिवार पर यह हमला हुआ। ललितेश यादव वर्तमान में बीजापुर में पदस्थ हैं और घटना के समय वह रेलवे स्टेशन गए हुए थे। हमला करने वाली महिला ललितेश की प्रेमिका सरोजनी भारद्वाज बताई जा रही है। सरोजनी दुर्ग में ही रहती थी। ललितेश के घर से बाहर जाते ही उसने उसकी पत्नी और बच्चों पर कई बार वार किए।एसटीएफ जवान ललितेश और आरोपी महिला की जान पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। दोनों ने शादी भी कर ली थी। आरक्षक ने ही महिला को दुर्ग में घर लेकर रखवाया था। शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026 को आरक्षक ने पूर्व प्रेमिका को समझाकर वापस घर भेजा था। लेकिन शनिवार 25 अप्रैल 2026 की सुबह वह फिर घर पहुंच गई। आरोपी महिला मूलतः जांजगीर की रहने वाली है और दुर्ग में किराए के मकान में रह रही थी।इस घटना में आरक्षक की पत्नी रीना यादव और 9 वर्ष के बेटे आदित्य यादव की मौत हो गई। उनकी बेटी नैना यादव गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज जारी है। एक और बेटी अपनी जान बचाकर बाथरूम में छिप गई थी। पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर आरोपी महिला को पकड़ा और उसके हाथ से चाकू छीन लिया। सीएसपी भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 25, 2026 · 2 min · National Desk

UK Board: बाइक स्पेयर पार्ट की दुकान पर काम करते हैं पिता, बेटे ने खामोशी से की मेहनत, नतीजों में दिखाया दम

उत्तराखंड इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के परिणामों में इस बार एक ऐसी प्रेरणादायक कहानी सामने आई है, जिसने साबित कर दिया कि मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन से कोई भी सपना दूर नहीं होता। आवास विकास सरस्वती विद्या मंदिर के होनहार छात्र आर्यन ने 97.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश की मेरिट सूची में दूसरा स्थान हासिल किया है। साधारण परिवार से आने वाले आर्यन की यह सफलता कई युवाओं के लिए मिसाल बन गई है। उनके पिता मनोज एक बाइक स्पेयर पार्ट की दुकान में काम करते हैं, जबकि माता विनीता ने हमेशा बेटे के सपनों को सहेजते हुए हर कदम पर उसका साथ दिया। छोटे भाई-बहनों के बीच जिम्मेदारियों के साथ पढ़ाई करना आसान नहीं था, लेकिन आर्यन ने कभी अपने लक्ष्य से नजर नहीं हटाई।अपनी इस उपलब्धि का श्रेय आर्यन अपने माता-पिता, शिक्षकों और अपनी लगातार मेहनत को देते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में शिक्षकों का मार्गदर्शन और नियमित अभ्यास उनकी सफलता की सबसे बड़ी कुंजी रहा। आर्यन के शब्दों में, “यह सिर्फ मेरी नहीं, मेरे परिवार और शिक्षकों की भी जीत है। ये भी पढे़ं…UK Board Result: नतीजे घोषित होते ही छाईं बेटियां,टॉपर्स की रेस में निकलीं आगे, ये हैं हाईस्कूल-इंटर के सितारे आर्यन का सपना अब इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर एक सफल सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने का है। उनका मानना है कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जो किसी भी व्यक्ति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती है। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने भी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि आर्यन की सफलता पूरे विद्यालय के लिए प्रेरणा है और यह साबित करती है कि समर्पण और अनुशासन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। आर्यन की यह कहानी उन सभी छात्रों के लिए सं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 25, 2026 · 2 min · National Desk