HPBOSE 12th Result 2026: हिमाचल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट सोमवार को, अभी कर लें पंजीकरण, आसानी से कर पाएंगे चेक

HPBOSE 12th Result 2026: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने कक्षा 12वीं (प्लस टू) परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित करने की तारीख का ऐलान कर दिया है। बोर्ड के अनुसार, साइंस (Science), कॉमर्स (Commerce) और आर्ट्स (Arts) सभी स्ट्रीम्स का रिजल्ट 4 मई 2026 को जारी किया जाएगा। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

May 2, 2026 · 1 min · National Desk

West Bengal Re-Poll Live: 15 बूथों पर दोबारा वोटिंग में भी बंपर मतदान; डायमंड हार्बर सीट मगराहट पश्चिम से आगे

06:12 PM, 02-May-2026 शाम पांच बजे तक 86.90% पुनर्मतदान पश्चिम बंगाल में पुनः मतदान के तहत शाम पांच बजे तक, मगराहट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में लगभग 86.11% और डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र में 87.60% मतदान दर्ज किया गया। पश्चिम बंगाल में पुनः मतदान के तहत शाम पांच बजे तक, मगराहट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में लगभग 86.11% और डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र में 87.60% मतदान दर्ज किया गया। 05:32 PM, 02-May-2026 ‘आपत्तिजनक’ स्टेटस लगाने पर कालीघाट पुलिस स्टेशन के प्रभारी निलंबित कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि कालीघाट पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी गौतम दास को एक विवादित व्हाट्सएप स्टेटस के चलते निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि गौतम दास की जगह चमेली मुखोपाध्याय को नियुक्त किया गया है। यह घटनाक्रम पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मतगणना से दो दिन पहले हुआ है। यह कार्रवाई टीएमसी द्वारा चुनाव आयोग में दर्ज कराई गई शिकायत के बाद की गई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि दास ने सेवा नियमों का उल्लंघन करते हुए सोशल मीडिया पर एक “आपत्तिजनक” तस्वीर पोस्ट की थी। सत्ताधारी पार्टी ने चुनाव आयोग से हस्तक्षेप की मांग की थी, जब उसके प्रदेश उपाध्यक्ष जॉयप्रकाश मजूमदार ने फेसबुक पर अधिकारी की वर्दी में हथियार पकड़े हुए एक तस्वीर साझा की थी। तस्वीर के साथ कथित तौर पर कैप्शन था, ‘नई जिम्मेदारी के लिए तैयार।’ इस पोस्ट को अनुचित बताते हुए मजूमदार ने कहा, ‘यह तस्वीर न केवल असहज करने वाली है, बल्कि कानून की दृष्टि से भी आपत्तिजनक है। इसमें साफ तौर पर दिख रहा है कि वह किसी पर आधुनिक हथियार ताने हुए हैं।’ मजूमदार ने आगे आरोप लगाया कि इस पोस्ट ने कोलकाता पुलिस के सोशल मीडि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 2, 2026 · 2 min · National Desk

UP: अंबेडकरनगर में सनसनीखेज वारदात, मां ने ईंट से कूचकर चार मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट

बताया जा रहा है कि महरुआ निवासी नियाज की पत्नी अपने पुत्र शफीक, सउद, उमर व पुत्री बयान के साथ मीरानपुर में रहती थी। नियाज सऊदी अरब में पिछले कई वर्षों से नौकरी करता है और उसने वहीं पर किसी पाकिस्तानी महिला से निकाह भी कर लिया।आशंका जताई जा रही है कि इसी बात को लेकर महिला तनावग्रस्त रहती थी और उसी ने ईंट से कूचकर पहले बच्चों की हत्या को अंजाम दिया। इसके बाद बालकनी से कूद कर भाग गई।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 2, 2026 · 1 min · National Desk

Women's T20 World Cup: टी20 विश्व कप के लिए भारतीय महिला टीम घोषित, हरमनप्रीत की अगुआई में उतरेगी टीम

और पढ़ें The wait is over! ⌛ 🚨 Presenting #TeamIndia’s squad for the ICC Women’s T20 World Cup 2026 🇮🇳 Let’s bring out the cheers for #WomenInBlue 🤩#T20WorldCup pic.twitter.com/vZTGtqeTZL— BCCI Women (@BCCIWomen) May 2, 2026 भारत-पाकिस्तान एक ही ग्रुप में टी20 विश्व कप के लिए 12 टीमों को छह-छह के दो ग्रुप में बांटा गया है। भारतीय टीम ग्रुप-1 में शामिल है। ग्रुप-1 को ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ माना जा रहा है, जहां मौजूदा दिग्गज टीमों के साथ भारत-पाकिस्तान की पारंपरिक प्रतिद्वंद्विता भी देखने को मिलेगी। ग्रुप 1: ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नीदरलैंड। ग्रुप 2: वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड, स्कॉटलैंड। 14 जून को भारत-पाकिस्तान महामुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप चरण का मुकाबला 14 जून को एजबेस्टन में खेला जाएगा। इस हाई-वोल्टेज मैच पर दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें रहेंगी। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसे मजबूत प्रतिद्वंद्वियों के साथ भारत के मुकाबले भी रोमांचक रहने वाले हैं। टी20 विश्व कप के लिए 12 टीमों को छह-छह के दो ग्रुप में बांटा गया है। भारतीय टीम ग्रुप-1 में शामिल है। ग्रुप-1 को ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ माना जा रहा है, जहां मौजूदा दिग्गज टीमों के साथ भारत-पाकिस्तान की पारंपरिक प्रतिद्वंद्विता भी देखने को मिलेगी।ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नीदरलैंड।वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड, स्कॉटलैंड।भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप चरण का मुकाबला 14 जून को एजबेस्टन में खेला जाएगा। इस हाई-वोल्टेज मैच पर दुनियाभर के क्रिकेट प् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 2, 2026 · 2 min · National Desk

West Bengal Re-Poll Live: पश्चिम बंगाल में 15 बूथों पर पुनर्मतदान जारी, दोपहर तीन बजे तक 72.43% हुआ मतदान

04:18 PM, 02-May-2026 दोपहर तीन बजे तक 72.43% पुनर्मतदान पश्चिम बंगाल में पुनः मतदान के तहत दोपहर तीन बजे तक, मगराहट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में लगभग 72.50% और डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र में 72.36% मतदान दर्ज किया गया। पश्चिम बंगाल में पुनः मतदान के तहत दोपहर तीन बजे तक, मगराहट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में लगभग 72.50% और डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र में 72.36% मतदान दर्ज किया गया। 03:53 PM, 02-May-2026 मतगणना से पहले चुनाव आयोग का बड़ा फैसला पश्चिम बंगाल में सोमवार से शुरू होने वाली मतगणना से पहले, चुनाव आयोग ने शनिवार को राज्य में अतिरिक्त 165 मतगणना पर्यवेक्षकों और 77 पुलिस पर्यवेक्षकों की तैनाती की। चुनाव आयोग ने बताया कि अतिरिक्त मतगणना पर्यवेक्षक प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में पहले से तैनात 294 पर्यवेक्षकों की सहायता करेंगे, जबकि अतिरिक्त पुलिस पर्यवेक्षक मतगणना केंद्रों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करेंगे और कानून-व्यवस्था की निगरानी करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि सामान्यतः मतगणना के दौरान पुलिस पर्यवेक्षकों की तैनाती नहीं की जाती है, लेकिन इस मामले में उन्हें मतगणना केंद्रों में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी और वे केवल बाहर ही कानून-व्यवस्था संभालेंगे। बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में मतदान 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को हुआ था। परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे। पश्चिम बंगाल में सोमवार से शुरू होने वाली मतगणना से पहले, चुनाव आयोग ने शनिवार को राज्य में अतिरिक्त 165 मतगणना पर्यवेक्षकों और 77 पुलिस पर्यवेक्षकों की तैनाती की। चुनाव आयोग ने बताया कि अतिरिक्त मतगणना पर्यवेक्षक प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में पहले से तैनात 294 पर्यवेक्षकों की सहायता …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 2, 2026 · 2 min · National Desk

कथित धर्मांतरण के विरोध पर टूटा भीड़ का कहर: घेरकर लाठी और धारदार हथियारों से किए वार, चार युवक घायल; एक रेफर

बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ थाना क्षेत्र के कलिंजरा गांव में कथित रूप से धर्मांतरण की सूचना पर पहुंचे युवकों पर भीड़ ने हमला कर दिया। इस हमले में चार युवक घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत अधिक गंभीर होने पर गुजरात के दाहोद रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। वहीं, 15 नामजद और करीब 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कुशलगढ़ निवासी रवि भामोर ने जोसफ उर्फ जयसिंह पिता जोरहैंग रावत सहित अन्य के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव के पास स्थित डैम क्षेत्र में प्रतिबंधित मवेशी (गाय) को नुकसान पहुंचाने के साथ ही धर्मांतरण जैसी गतिविधियां करवाई जा रही हैं। इस सूचना पर वे अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद लोगों ने उन्हें घेर लिया और अचानक हमला बोल दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से वार किए।घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर हिन्दू संगठन के लोग पहुंचे। उनकी मदद से घायलों प्रशांत तंवर, लव टेलर, आदिश राणावत और एक को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे दाहोद रेफर किया गया। दो अन्य घायलों को बांसवाड़ा महात्मा गांधी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। एक अन्य घायल को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।मामले की सूचना मिलते ही कुशलगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। थानाधिकारी प्रवीण सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में मौके पर प्रतिबंधित मवेशी काटने या उससे जुड़ी किसी भी गतिविधि के ठोस प्रमाण नहीं मिले हैं। मा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 2, 2026 · 2 min · National Desk

बैंक के नियम इंसानियत से बड़े हैं?: नवीन पटनायक ने वित्त मंत्री को लिखी चिट्ठी, जिम्मदारों पर कार्रवाई की मांग

27 अप्रैल को केओंझार के मलिपोसी शाखा में यह घटना हुई। जीतू मुंडा नाम के व्यक्ति ने अपनी मृत बहन की हड्डियां बैंक के बाहर रखीं। वह 20 हजार रुपये निकालना चाहता था, लेकिन बैंक ने “फिजिकल प्रेजेंस” मांगी। कई बार बैंक जाने के बावजूद उसे मदद नहीं मिली। मजबूरी में उसने यह कदम उठाया, जिससे मामला सुर्खियों में आ गया।पटनायक ने इस घटना को अमानवीय और शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि नियम लोगों को सशक्त बनाने के लिए होते हैं, अपमान करने के लिए नहीं। बैंक द्वारा आरबीआई नियमों का हवाला देने को उन्होंने गलत बताया।उन्होंने कहा कि यह नागरिकों के साथ विश्वासघात है।उन्होंने केंद्र से तुरंत कार्रवाई की मांग की।बैंक अधिकारियों पर संवेदनहीन व्यवहार का आरोप लगा।जरूरतमंद व्यक्ति को सही जानकारी और सहायता नहीं दी गई।नियमों के नाम पर इंसानियत को नजरअंदाज किया गया।यह घटना ग्रामीण बैंकिंग व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।खासकर आदिवासी और दूरदराज के इलाकों में सेवा पर चिंता बढ़ी है।दोषी अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग। ग्रामीण बैंकों में मानवीय व्यवहार सुनिश्चित करने की अपील। नियमों को सरल और नागरिक हित में बनाने पर जोर। भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए सख्त कदम उठाने की मांग। बैंकिंग सिस्टम में सुधार की जरूरत बताई गई।ओडिशा में इस घटना को लेकर लोगों में भारी गुस्सा है। मामला राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आ गया। बैंकिंग व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं। यह घटना सिस्टम में सुधार की जरूरत को दिखाती है। अब केंद्र सरकार के कदम पर सबकी नजर टिकी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 2, 2026 · 2 min · National Desk

प. बंगाल: मतगणना से पहले फालता में बवाल, लोगों ने TMC नेताओं पर लगाए धमकाने के आरोप; भारी सुरक्षा बल तैनात

#WATCH | West Bengal Elections 2026 | South 24 Parganas: Locals have a heated argument with security personnel in Falta area. They are alleging that TMC leaders are threatening them. pic.twitter.com/tZkariNAwo — ANI (@ANI) May 2, 2026 प्रदर्शनकारियों ने फालता में पुनर्मतदान की मांग की। उन्होंने कहा कि टीएमसी समर्थक उन्हें धमका रहे हैं। उन्होंने पूरे क्षेत्र में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की तैनाती की भी मांग की ताकि सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात किए हैं। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के जवान महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए सीआरपीएफ का एक बख्तरबंद वाहन भी लगाया गया है।विरोध कर रहे स्थानीय लोगों में कई महिलाएं भी शामिल हैं। उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और कथित रूप से धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एक महिला ने कहा कि टीएमसी के एक स्थानीय नेता ने उन्हें धमकी दी है कि अगर उनके समर्थक जीतते हैं तो उनके घर जला दिए जाएंगे और हिंसा की जाएगी।एक अन्य महिला ने आरोप लगाया कि उन्होंने पहले भी सत्तारूढ़ पार्टी को वोट दिया था। फिर भी उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। वहीं, एक अन्य प्रदर्शनकारी ने कहा कि एक स्थानीय टीएमसी नेता मोटरसाइकिल पर कई लोगों के साथ गांव में आया और धमकियां दीं। लोगों को डराया गया कि उन पर हमला भी हो सकता है और उनकी जान को खतरा है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया, हालात नियंत्रण में हैं। लोगों की कुछ खास मांगें हैं। एक मामला धमकी देने का भी है, जिसके संबंध में मामला दर्ज किया गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 2, 2026 · 2 min · National Desk

UP: पहले गला रेता, फिर सीने में घोंपा था चाकू, फार्म हाउस की दीवारों पर खून के छींटे; राखी हत्याकांड की कहानी

1 of 15 Vikrant and Rakhi Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स दूसरे आरोपी कपिल चौहान का भी घटनास्थल से करीब दो किमी दूर पठानपुरा गांव के पास फार्म हाउस है, लेकिन हत्याकांड को खुद के फार्म पर अंजाम देने की बजाय देहरादून निवासी एक व्यक्ति के फार्म हाउस को चुना गया। पुलिस ने वहां के चौकीदार को भी हिरासत में लिया है। बागपत निवासी राखी कश्यप हत्याकांड को सहारनपुर के नौगांवा के पास जिस फार्म हाउस में अंजाम दिया गया उसकी दीवारों पर आज भी खून के छींटे लगे हैं। जांच में जिस तरीके से अब पर्दा उठ रहा है वह बेहद हैरान कर देने वाला है। 2 of 15 राखी कश्यप की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी 27 अप्रैल को नौगांवा के पास रजबहे में राखी कश्यप का शव मिला था। जांच में सामने आया था कि भाजपा नेता सुधारस चौहान और उसका साथी कपिल चौहान 25 अप्रैल को राखी कश्यप को लेकर यहां पहुंचे थे। सबसे पहले वह पठानपुरा स्थित कपिल चौहान के फार्म हाउस पर गए। 3 of 15 राखी कश्यप की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी कुछ समय रुकने के बाद तीनों नौगांवा के पास उस फार्म हाउस पर आए, जहां राखी को मौत के घाट उतारा गया। वह फार्म हाउस देहरादून के एक व्यक्ति का है, जिस पर जसमौर निवासी चौकीदार को देखभाल के लिए रखा हुआ है। 4 of 15 बागपत के चौहान एंक्लेव में घर पर जाता भाजपा नेता सुधारस चौहान (लाल घेरे में ) - फोटो : विडियोग्रैब फार्म हाउस पर चौकीदार तीनों के लिए लेकर आया था खाना चौकीदार पहले से ही कपिल चौहान का परिचित है। फार्म हाउस पर चौकीदार तीनों के लिए खाना लेकर आया। इसके बाद उसे वहां से भेज दिया गया। तीनों ने पार्टी की और फिर योजनाबद्ध तरीके से राखी की हत्या की गई …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 2, 2026 · 2 min · National Desk

CBI को मिली बड़ी सफलता: यूएई से भारत लाया गया भगोड़ा कमलेश पारेख, सैंकड़ों करोड़ की वित्तीय धोखाधड़ी का आरोप

बैंकिंग और वित्तीय धोखाधड़ी के एक बड़े मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को अहम सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी कमलेश पारेख को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से भारत प्रत्यर्पित कर लिया गया है। 1 मई को पारेख को भारत लाया गया, जहां दिल्ली पहुंचते ही सीबीआई ने उन्हें हिरासत में ले लिया। कैसे-कैसे हुई कार्रवाई? यह कार्रवाई विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय के साथ समन्वय में अंजाम दी गई। पारेख के खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस जारी था, जिसके आधार पर उसे यूएई में ट्रैक कर हिरासत में लिया गया। भारत के औपचारिक अनुरोध और दोनों देशों के बीच कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे भारतीय एजेंसियों को सौंप दिया गया। देश के कई बैंकों के साथ धोखाधड़ी का आरोप जांच एजेंसियों के अनुसार, कमलेश पारेख पर बड़े पैमाने पर बैंकिंग और वित्तीय धोखाधड़ी का आरोप है। इस घोटाले में देश के कई बैंकों के समूह को भारी नुकसान हुआ, जिसकी अगुवाई स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) कर रहा था। अनुमान है कि इस मामले में सैकड़ों करोड़ रुपये की रकम का दुरुपयोग किया गया। सीबीआई की जांच में क्या आया सामने? सीबीआई की जांच में सामने आया है कि पारेख ने अन्य प्रमोटरों और निदेशकों के साथ मिलकर बैंक से लिए गए फंड को विदेशों में स्थित कंपनियों के जरिए डायवर्ट किया। इसके लिए फर्जी निर्यात गतिविधियों, संदिग्ध वित्तीय लेन-देन और बैंकिंग चैनलों के दुरुपयोग का सहारा लिया गया। यशपाल सिंह को भी लाया गया भारत सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने यूएई सहित कई देशों में फैले अपने कारोबारी नेटवर्क का इस्तेमाल कर इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया। जांच एजेंसियां अब उससे पूछताछ कर पूरे नेटवर्क और अन्य आरोपियों की भूमिका का …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 2, 2026 · 2 min · National Desk