संदीप पाठक पर गरमाई सियासत: FIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल, मजीठिया बोले-हीरो से जीरो कैसे बन गए पाठक

अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने ट्वीट किया-हीरो से जीरो तक… उन लोगों को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है, जिनके आम आदमी पार्टी से रिश्ते खराब हो गए हैं। संदीप पाठक कभी भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल के भरोसेमंद साथी और सत्ता के एक अहम केंद्र थे। अगर उस समय वह गलत थे, तो वह अपने आकाओं के ही निर्देशों का पालन कर रहे थे। तो फिर उस समय उनके साथ कौन मिला हुआ था, और अब उन पर केस क्यों नहीं दर्ज किया जा रहा है? पाला बदलने के बाद, जमानत न मिलने वाली धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज होना, बदले की राजनीति की ओर इशारा करता है।रसूखदार होने से लेकर जांच के घेरे में आने तक का यह बदलाव, कई गंभीर सवाल खड़े करता है। पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि कुछ दिन पहले जिन्हें आप के नेता अपनी आंखों का तारा बता रहे थे, आज पार्टी बदलते ही उनमें कमियां दिखने लगीं। क्या यह आप के दोहरे चरित्र का सबूत नहीं है? एक तरफ भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसदों के घर पर पॉल्यूशन बोर्ड की टीमें भेजी जा रही हैं, संदीप पाठक पर केस दर्ज किया गया है। दूसरी तरफ अपने ही दागी एमएलए रमन अरोड़ा को पुलिस सिक्योरिटी देकर ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए भ्रष्टाचार में शामिल अपने विधायकों के सामने घुटने टेककर उन्हें लूटने की खुली छूट दे दी है। मुख्यमंत्री जी, पंजाब सब देख और समझ रहा है, और वह बस 2027 का इंतजार कर रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 2, 2026 · 2 min · National Desk

बरेली में बड़ा हादसा: हाईटेंशन लाइन टूटने से गांव में फैला करंट, छात्र समेत दो की मौत, महिला की हालत नाजुक

बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र के सूदनपुर गांव में शुक्रवार सुबह बिजली के करंट की चपेट में आने से छात्र समेत दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जिसका बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। जानकारी के मुताबिक सुबह करीब सात बजे गांव से लगभग सौ मीटर दूर ट्रांसफार्मर में खराबी आई। इससे हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन पर गिर गया। इसके चलते गांव सूदनपुर के एक मोहल्ले में 11 हजार वोल्टेज का करंट फैल गया। कक्षा दस का छात्र सुभाष (16) अपने घर का लोहे का मुख्य दरवाजा खोलते ही करंट की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसे बचाने दौड़ी मां सुनीता भी गंभीर रूप से झुलस गईं। उनकी हालत चिंताजनक है।पड़ोस के कुंवरपाल (24) भी जमीन पर पैर रखते ही करंट की चपेट में आ गए। उन्हें अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया। एक ई-रिक्शा में भी आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही आंवला के क्षेत्राधिकारी (सीओ) नितिन कुमार और थाना प्रभारी जगत सिंह ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे। बिजली निगम के मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश सहित अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 2, 2026 · 2 min · National Desk

UP: बुर्ज खलीफा से भी ऊंचा चंद्रोदय मंदिर तैयार, अखिलेश ने किया था शिलान्यास; PM मोदी कर सकते हैं लोकार्पण

UP: बुर्ज खलीफा से भी ऊंचा चंद्रोदय मंदिर तैयार, अखिलेश ने किया था शिलान्यास; PM मोदी कर सकते हैं लोकार्पण और पढ़ें वृंदावन में देश का सबसे विशाल, भव्य और ऊंचा चंद्रोदय मंदिर लगभग बनकर तैयार हो गया है। इस माह के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका लोकार्पण कर सकते हैं। मंदिर प्रबंधन ने प्रधानमंत्री को इसका आमंत्रण पत्र भेजा है। फिलहाल उद्घाटन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। यह मंदिर दिल्ली की कुतुब मीनार से भी तीन गुना ऊंचा होगा। वृंदावन-छटीकरा मार्ग स्थित अक्षय पात्र परिसर में आठ मार्च 2014 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंदिर का शिलान्यास किया था। तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने 16 नवंबर 2014 को आधारशिला रखी थी। इस्कॉन बंगलुरू द्वारा करीब 700 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण कराया जा रहा है। करीब 12 साल में 70 मंजिला मंदिर बनकर लगभग तैयार हो चुका है। इधर, पीएम मोदी के आने की संभावना को लेकर मंदिर में व्यापक तैयारियां तेज हो गई हैं। पीएम मोदी मंदिर के गर्भ गृह में पूजन-अर्चन भी कर सकते हैं। साथ ही मंदिर परिसर में एक मंच भी सजाया जा रहा है, जिससे प्रधानमंत्री लोगों को संबोधित कर सकेंगे। हालांकि अबी पीएमओ से उनके कार्यक्रम को हरी झंडी नहीं मिली है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे कि वह मई में 25 से 30 तारीख के बीच में कभी भी मथुरा आ सकत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 2, 2026 · 2 min · National Desk

सांसद संदीप पाठक घिरे: पंजाब में गैर जमानती धाराओं में दो केस दर्ज, पुलिस घर पहुंची तो गाड़ी में बैठकर निकले

सांसद संदीप पाठक घिरे: पंजाब में गैर जमानती धाराओं में दो केस दर्ज, पुलिस घर पहुंची तो गाड़ी में बैठकर निकले और पढ़ें पंजाब पुलिस पाठक को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पहुंच गई है। हालांकि सूत्रों के अनुसार, पाठक घर से निकल चुके हैं। आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक की दिक्कतें बढ़ गई हैं। पाठक पर पंजाब के अलग-अलग जिलों में दो केस दर्ज हुए हैं। उन पर गैर जमानती धाराएं लगाई गई हैं। 25 अप्रैल को भाजपा में हुए थे शामिल 25 अप्रैल को पंजाब के सांसद संदीप पाठक ने अन्य सांसदों राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, विक्रमजीत साहनी, राजेंद्र गुप्ता और दिल्ली की सांसद स्वाति मालीवाल के साथ भाजपा का दामन थाम लिया था। केजरीवाल के चाणक्य माने जाते थे पाठक संदीप पाठक केजरीवाल के बेहद करीबी माने जाते थे। जब केजरीवाल जेल में थे तो उनसे मिलने की अनुमति तीन लोगों को थी, जिनमें एक संदीप पाठक थे। उन्होंने पंजाब चुनाव में अपनी रणनीति से पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी। पंजाब चुनाव के बाद वे एक तरह से पार्टी के चाणक्य बनकर उभरे थे। इसके बाद पार्टी ने उन्हें राज्यसभा की सीट दी। हालांकि, इसके बाद उन्हें पंजाब के पार्टी प्रभारी पद से हटाकर छत्तीसगढ़ का प्रभारी बना दिया गया। उनके स्थान पर मनीष सिसोदिया को पंजाब का चुनाव प्रभारी लगाया गया। सूत्रों के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 2, 2026 · 2 min · National Desk

US: ट्रंप की ईरान को धमकी- हम पागलों को परमाणु हथियार नहीं रखने दे सकते; यूरोप को भी चेतावनी दी

#WATCH | On Iran, US President Donald Trump says, “We have the highest stock market we have ever had… Oil prices were very low… I said…, we have to take a little journey down to a beautiful country known as Iran, and we have to make sure that they don’t have a nuclear… pic.twitter.com/Rajtwwpvd7 — ANI (@ANI) May 1, 2026 ट्रंप ने यह भी कहा, हम (ईरान के साथ) युद्ध में इसलिए हैं क्योंकि हम पागलों को परमाणु हथियार नहीं रखने दे सकते। मुझे लगता है कि आप भी सहमत होंगे।अमेरिका ने दावा किया कि ईरान की सैन्य क्षमता अब लगभग खत्म हो चुकी है। उन्होंने कहा कि ईरान के पास अब न तो नौसेना बची है और न ही वायुसेना। उनके पास रडार और विमान भेदी उपकरण भी नहीं हैं। ट्रंप के अनुसार, ईरान का नेतृत्व पूरी तरह कमजोर हो चुका है और उनके पास कोई नेता नहीं है।ईरान के साथ चल रही बातचीत पर ट्रंप ने असंतोष जताया। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ वैसा समझौता नहीं हो पा रहा है, जैसा अमेरिका चाहता है। ईरान ने हाल ही में एक नया प्रस्ताव दिया था, लेकिन ट्रंप उससे संतुष्ट नहीं हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान के नेतृत्व के भीतर मौजूद आंतरिक मतभेदों की ओर भी इशारा किया, और कहा कि यह आपसी फूट बातचीत की प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है। ट्रंप ने साफ किया कि अमेरिका इस संघर्ष से जल्दी पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने कहा कि हम जल्दी नहीं जाएंगे ताकि तीन साल बाद फिर से ऐसी समस्या खड़ी न हो।फ्लोरिडा रवाना होने से पहले व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने ईंधन की कीमतों पर भी चर्चा की। उन्होंने माना कि इस समय पेट्रोल के दाम ऊंचे हैं, लेकिन दूसरी चीजों की कीमतें कम हुई हैं। ट्रंप ने भरोसा दिलाया …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 2, 2026 · 2 min · National Desk

UP: प्रेमिका ने मारी थी प्रेमी को पहली गोली, BJP नेता ने कूंचा सिर; 10 दिन बाद इसलिए सुधारस ने राखी को भी मारा

1 of 13 saharanpur double murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बड़ौत रोड स्थित उसके कार्यालय से राखी की हत्या में प्रयुक्त खून से सना दाव बरामद कर सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर जब्त कर ली है। इस दोहरे हत्याकांड में शामिल सुधारस का साथी कपिल चौहान पहले ही पकड़ा जा चुका है। बागपत के डूडा के शहर मिशन प्रबंधक विक्रांत और उसकी प्रेमिका राखी कश्यप की हत्या में वांछित भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व नगर अध्यक्ष सुधारस चौहान को बागपत पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। वह चौहान इन्क्लेव स्थित अपने घर में छिपा था। 2 of 13 भाजपा नेता सुधारस चौहान की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी शुक्रवार को पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक, प्रयागराज के गोविंदपुर निवासी विक्रांत और अर्जुनपुरम की राखी कश्यप में प्रेम प्रसंग था। दोनों शादी करने वाले थे। शादी की खुशी में 15 अप्रैल की रात को राखी के घर पर हुई पार्टी में विक्रांत के साथ भाजपा नेता सुधारस चौहान और कपिल चौहान भी शामिल थे। 3 of 13 विक्रांत की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी वहां किसी बात को लेकर विवाद होने पर राखी ने विक्रांत की जांघ में अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। वहां से वह विक्रांत को सहारनपुर के बड़गांव ले गए और मुंह पर पत्थर से वार कर शव को नहर में फेंक दिया। 4 of 13 राखी कश्यप की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी पुलिस का कहना है कि विक्रांत की गुमशुदगी दर्ज करने के बाद राखी से पूछताछ की जाने लगी तो सुधारस को फंसने का डर सताने लगा। सुधारस 25 अप्रैल की रात में अपने साथी कपिल चौहान के साथ मिलकर राखी को सहारनपुर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 2, 2026 · 2 min · National Desk

Digital Census: दिल्ली में डिजिटल जनगणना शुरू, 20 मिनट में पूरे होते हैं 33 सवाल, LG-CM ने भी भरी सारी जानकारी

सेंसस पोर्टल पर लॉग-इन करें राज्य में दिल्ली चुनें और कैप्चा भरें परिवार के मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करें ओटीपी से वेरिफाई कर भाषा चुनें लोकेशन और पता भरें मैप पर घर की सही जगह मार्क करें 33 सवालों का फॉर्म भरें डिटेल्स रिव्यू कर फाइनल सबमिट करें 11 अंकों की एसई आईडी सेव कर लें स्व-गणना में घर और परिवार से जुड़ी जानकारी शामिल मकान की स्थिति, दीवार, फर्श, छत में लगी सामग्री मकान अपना है या किराये का परिवार के सदस्यों की संख्या पानी का स्रोत और शौचालय की सुविधा बिजली, इंटरनेट और मोबाइल की उपलब्धता खाना पकाने का ईंधन वाहन और अन्य संसाधनों की जानकारी दिल्ली में जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई। इसे देश की पहली डिजिटल जनगणना माना जा रहा है, जिसमें लोग घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर के जरिये अपनी जानकारी खुद दर्ज कर सकते हैं। उपराज्यपाल ने कहा कि डिजिटल पहल से हर व्यक्ति की सही गिनती सुनिश्चित होगी।सही डाटा ही बेहतर नीतियों और विकास की नींव है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसे देश की विकास यात्रा का अहम पड़ाव बताते हुए कहा कि सटीक आंकड़ों के आधार पर ही स्कूल, अस्पताल और इंफ्रास्ट्रक्चर की बेहतर योजना बनती है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे इस प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और सही जानकारी दें। ये प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित और आसान है। कैबिनेट मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने भी स्व-गणना पूरी करते हुए कहा कि डिजिटल माध्यम से जानकारी देना न केवल सरल है, बल्कि इससे सरकारी कर्मचारियों का काम भी आसान होगा।अधिकारियों के मुताबिक, एमसीडी के 250 वार्ड में 1 मई से 15 मई तक स्व-गणना होगी। सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक लो …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 2, 2026 · 2 min · National Desk

West Bengal Repolling LIVE: बंगाल के 15 बूथों पर पुनर्मतदान शुरू, कतार में खड़े मतदाता; सुरक्षा चौक-चौबंद

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र में पुनर्मतदान के दौरान एक भावुक तस्वीर सामने आई। बगदा जूनियर हाई स्कूल स्थित बूथ नंबर 117 पर एक सीआरपीएफ जवान ने लाठी के सहारे चल रहे एक मतदाता की मदद की और उसे सुरक्षित तरीके से मतदान केंद्र तक पहुंचाया। #WATCH | West Bengal Elections Re-polling | A CRPF personnel helps a voter, walking with the help of a stick, at booth number 117, Bagda Junior High School, in Diamond Harbour Assembly Constituency in South 24 Parganas district. pic.twitter.com/tc1zim7Xi5 पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र में पुनर्मतदान के दौरान मतदाताओं का उत्साह साफ दिखाई दे रहा है। हरिदेवपुर प्राइमरी स्कूल स्थित बूथ नंबर 194 पर सुबह से ही लंबी कतारें लगी हुई हैं। लोग धैर्य के साथ अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं और मतदान प्रक्रिया में हिस्सा ले रहे हैं। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में पुनर्मतदान से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। डायमंड हार्बर के बगदा जूनियर हाई स्कूल स्थित बूथ नंबर 117 पर मॉक पोल की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। प्रशासन ने हर बूथ पर सुरक्षा बल तैनात किए हैं ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो और मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सके। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की दो विधानसभा सीटों पर 15 बूथों में आज दोबारा मतदान हो रहा है। मगरहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 11 बूथ और डायमंड हार्बर के 4 बूथ इस पुनर्मतदान में शामिल हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के तहत दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर और मगरहाट पश्चिम क्षेत्रों में आज 15 मतदान केंद्रों पर दोब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 2, 2026 · 2 min · National Desk

Top News: ट्रंप बोले- सैन्य कार्रवाई या समझौता, बस दो विकल्प; पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर आज पुनर्मतदान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच कहा कि अमेरिका के सामने स्पष्ट विकल्प हैं - या तो बातचीत के माध्यम से समाधान निकाला जाए या फिर सैन्य रास्ते पर आगे बढ़ा जाए। वहीं, पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की दो विधानसभा सीटों पर चुनावी धांधली की शिकायतों के बाद 15 मतदान केंद्रों पर आज पुनर्मतदान होगा। इधर, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद देश के उत्तर से लेकर दक्षिण तक के कई राज्यों में आंधी-बारिश की संभावना जताई गई है। उधर, अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड्स 2026–27 एक नए, उन्नत रूप में शुरू हो चुका है, जहां हर चरण, हर मूल्यांकन और हर परिणाम एआई से संचालित है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो चुकी है। वहीं, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के मतगणना से पहले तृणमूल कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में केंद्रीय पर्यवेक्षकों की तैनाती को चुनौती दी है। इस मामले की सुप्रीम कोर्ट ने आज सुनवाई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 2, 2026 · 1 min · National Desk

Weather: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, देश के इन राज्यों में सात मई तक गरज-चमक के साथ आंधी-पानी के आसार

मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और तेलंगाना में कई जगह ओलावृष्टि हुई। बिहार, मध्य महाराष्ट्र, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल गंगा किनारे वाले मैदान, मिजोरम, छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर 50-75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई।कोंकण, मराठवाड़ा, अरुणाचल प्रदेश, विदर्भ, असम, पूर्वी उत्तर प्रदेश, गुजरात और बिहार में छिटपुट स्थानों पर 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। वहीं, केरल और माहे में छिटपुट स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा (7-20 सेमी) दर्ज की गई है, जबकि असम, ओडिशा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में छिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा (7-11 सेमी) दर्ज की गई है।जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में दो से छह मई के बीच मौसम सक्रिय रहेगा। यहां हल्की से मध्यम बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। गरज-चमक के साथ 40–50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश मौसम का मिजाज बदला रहेगा। राजस्थान में दो से छह मई के बीच आंधी और बारिश की संभावना है, जबकि उत्तर प्रदेश में चार से छह मई के बीच बारिश हो सकती है। तेज हवाएं और धूल भरी आंधी भी चल सकती है। हिमाचल में चंबा के कार्थनाला में सड़क बहाली के दौरान पहाड़ी से ग्लेशियर टूट गया। कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई। पंजाब में हल्की बारिश और तेज हवाओं के बाद पारा सामान्य से 2.8 डिग्री नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग ने शनिवार से अगले पांच दिनों के लिए यलो अलर्ट …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 2, 2026 · 2 min · National Desk