बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ थाना क्षेत्र के कलिंजरा गांव में कथित रूप से धर्मांतरण की सूचना पर पहुंचे युवकों पर भीड़ ने हमला कर दिया। इस हमले में चार युवक घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत अधिक गंभीर होने पर गुजरात के दाहोद रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। वहीं, 15 नामजद और करीब 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कुशलगढ़ निवासी रवि भामोर ने जोसफ उर्फ जयसिंह पिता जोरहैंग रावत सहित अन्य के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव के पास स्थित डैम क्षेत्र में प्रतिबंधित मवेशी (गाय) को नुकसान पहुंचाने के साथ ही धर्मांतरण जैसी गतिविधियां करवाई जा रही हैं। इस सूचना पर वे अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद लोगों ने उन्हें घेर लिया और अचानक हमला बोल दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से वार किए।घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर हिन्दू संगठन के लोग पहुंचे। उनकी मदद से घायलों प्रशांत तंवर, लव टेलर, आदिश राणावत और एक को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे दाहोद रेफर किया गया। दो अन्य घायलों को बांसवाड़ा महात्मा गांधी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। एक अन्य घायल को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।मामले की सूचना मिलते ही कुशलगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। थानाधिकारी प्रवीण सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में मौके पर प्रतिबंधित मवेशी काटने या उससे जुड़ी किसी भी गतिविधि के ठोस प्रमाण नहीं मिले हैं। मा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
कथित धर्मांतरण के विरोध पर टूटा भीड़ का कहर: घेरकर लाठी और धारदार हथियारों से किए वार, चार युवक घायल; एक रेफर
बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ थाना क्षेत्र के कलिंजरा गांव में कथित रूप से धर्मांतरण की सूचना पर पहुंचे युवकों पर भीड़ ने हमला कर दिया। इस हमले में चार युवक घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत अधिक गंभीर होने पर गुजरात के दाहोद रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। वहीं, 15 नामजद और करीब 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कुशलगढ़ निवासी रवि भामोर ने जोसफ उर्फ जयसिंह पिता जोरहैंग रावत सहित अन्य के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उन