1 of 15 Vikrant and Rakhi Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स दूसरे आरोपी कपिल चौहान का भी घटनास्थल से करीब दो किमी दूर पठानपुरा गांव के पास फार्म हाउस है, लेकिन हत्याकांड को खुद के फार्म पर अंजाम देने की बजाय देहरादून निवासी एक व्यक्ति के फार्म हाउस को चुना गया। पुलिस ने वहां के चौकीदार को भी हिरासत में लिया है। बागपत निवासी राखी कश्यप हत्याकांड को सहारनपुर के नौगांवा के पास जिस फार्म हाउस में अंजाम दिया गया उसकी दीवारों पर आज भी खून के छींटे लगे हैं। जांच में जिस तरीके से अब पर्दा उठ रहा है वह बेहद हैरान कर देने वाला है। 2 of 15 राखी कश्यप की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी 27 अप्रैल को नौगांवा के पास रजबहे में राखी कश्यप का शव मिला था। जांच में सामने आया था कि भाजपा नेता सुधारस चौहान और उसका साथी कपिल चौहान 25 अप्रैल को राखी कश्यप को लेकर यहां पहुंचे थे। सबसे पहले वह पठानपुरा स्थित कपिल चौहान के फार्म हाउस पर गए। 3 of 15 राखी कश्यप की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी कुछ समय रुकने के बाद तीनों नौगांवा के पास उस फार्म हाउस पर आए, जहां राखी को मौत के घाट उतारा गया। वह फार्म हाउस देहरादून के एक व्यक्ति का है, जिस पर जसमौर निवासी चौकीदार को देखभाल के लिए रखा हुआ है। 4 of 15 बागपत के चौहान एंक्लेव में घर पर जाता भाजपा नेता सुधारस चौहान (लाल घेरे में ) - फोटो : विडियोग्रैब फार्म हाउस पर चौकीदार तीनों के लिए लेकर आया था खाना चौकीदार पहले से ही कपिल चौहान का परिचित है। फार्म हाउस पर चौकीदार तीनों के लिए खाना लेकर आया। इसके बाद उसे वहां से भेज दिया गया। तीनों ने पार्टी की और फिर योजनाबद्ध तरीके से राखी की हत्या की गई …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
UP: पहले गला रेता, फिर सीने में घोंपा था चाकू, फार्म हाउस की दीवारों पर खून के छींटे; राखी हत्याकांड की कहानी
1 of 15 Vikrant and Rakhi Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स दूसरे आरोपी कपिल चौहान का भी घटनास्थल से करीब दो किमी दूर पठानपुरा गांव के पास फार्म हाउस है, लेकिन हत्याकांड को खुद के फार्म पर अंजाम देने की बजाय देहरादून निवासी एक व्यक्ति के फार्म हाउस को चुना गया। पुलिस ने वहां के चौकीदार को भी हिरासत में लिया है। बागपत निवासी राखी कश्यप हत्याकांड को सहारनपुर के नौगांवा के पास जिस फार्म हाउस में अंजाम दिया गया उसकी दीवारों पर आज भी खून के छींटे लगे हैं। जांच में जिस तरीके से अब पर्दा उठ रहा है वह