West Bengal Violence: शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक की गोली मारकर हत्या, भाजपा ने टीएमसी पर लगाया आरोप

भाजपा ने चंद्रनाथ रथ की हत्या का आरोप तृणमूल कांग्रेस पर लगाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रथ को निशाना बनाकर कई गोलियां चलाई गईं। हमलावर मोटरसाइकिल पर आए। जब चंद्रनाथ अपनी कार में बैठे थे, तब उन पर गोलियां चलाई गईं।पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद भड़की हिंसा में और दो लोगों की हत्या कर दी गई। पुलिस ने हिंसा, आगजनी, तोड़फोड़ और मारपीट से जुड़े मामलों में करीब 200 केस दर्ज किए हैं, जबकि 433 लोगों को गिरफ्तार किया है। 1,100 से अधिक लोगों को एहतियातन हिरासत में लिया गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने हिंसा भड़काने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।हिंसा करने वालों की हो तुरंत गिरफ्तारी : सीईसी ज्ञानेश कुमार ने हिंसा एवं तोड़फोड़ करने वालों को तुरंत गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं। सीईसी ने राज्य के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, कोलकाता पुलिस आयुक्त और केंद्रीय सुरक्षा बलों के डीजी, सभी जिलाधिकारियों व पुलिस अधीक्षकों को निरंतर गश्त पर रहने के आदेश दिए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 6, 2026 · 1 min · National Desk

SRH vs PBKS Live Score: 63 पर पंजाब को चौथा झटका, स्टोइनिस 28 रन बनाकर आउट; शिवांग को मिली सफलता

10:01 PM, 06-May-2026 SRH vs PBKS Live Score: 63 पर पंजाब को चौथा झटका पंजाब को चौथा झटका शिवांग कुमार ने दिया। उन्होंने मार्कस स्टोइनिस को ईशान किशन के हाथों कैच कराया। वह 14 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए। अब कूपर कोनोली का साथ देने सूर्यांश शेडगे आए हैं। सात ओवर के बाद स्कोर चार विकेट पर 64 रन है। पंजाब को चौथा झटका शिवांग कुमार ने दिया। उन्होंने मार्कस स्टोइनिस को ईशान किशन के हाथों कैच कराया। वह 14 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए। अब कूपर कोनोली का साथ देने सूर्यांश शेडगे आए हैं। सात ओवर के बाद स्कोर चार विकेट पर 64 रन है। 09:42 PM, 06-May-2026 SRH vs PBKS Live Score: 23 पर पंजाब ने तीसरा विकेट गंवाया पंजाब को तीसरा झटका ईशान मलिंगा ने दिया। उन्होंने कमिंस के हाथों श्रेयस अय्यर को कैच कराया। वह पांच गेंदों में सिर्फ पांच रन बना पाए। अब कूपर कोनोली का साथ देने मार्कस स्टोइनिस आए हैं। पंजाब को तीसरा झटका ईशान मलिंगा ने दिया। उन्होंने कमिंस के हाथों श्रेयस अय्यर को कैच कराया। वह पांच गेंदों में सिर्फ पांच रन बना पाए। अब कूपर कोनोली का साथ देने मार्कस स्टोइनिस आए हैं। 09:30 PM, 06-May-2026 SRH vs PBKS Live Score: पंजाब को शुरुआती झटके पंजाब को शुरुआती झटके कमिंस और नीतीश रेड्डी ने दिए। दोनों ने क्रमश: प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह को पवेलियन भेजा। अब कूपर कोनोली और श्रेयस अय्यर क्रीज पर मौजूद हैं। पंजाब को शुरुआती झटके कमिंस और नीतीश रेड्डी ने दिए। दोनों ने क्रमश: प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह को पवेलियन भेजा। अब कूपर कोनोली और श्रेयस अय्यर क्रीज पर मौजूद हैं। 09:26 PM, 06-May-2026 SRH vs PBKS Live Score: पंजाब की पारी शुरू पंजाब की पारी शुरू हो चुकी है। प्रभसिमरन सि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 6, 2026 · 2 min · National Desk

हार के बाद भी अडिग ममता: इस्तीफे से फिर किया इनकार, बोलीं- हटाना है तो हटा दें; बंगाल में बढ़ा सियासी पारा

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पद छोड़ने से साफ इनकार कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वह इस्तीफा नहीं देंगी, अगर किसी को हटाना है तो उन्हें बर्खास्त कर दिया जाए। उनके इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सूत्रों के अनुसार, ममता बनर्जी ने पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में यह बात कही। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव निष्पक्ष नहीं था और उनके कई उम्मीदवारों को जबरन हराया गया। साथ ही उन्होंने दावा किया कि 1500 से अधिक टीएमसी कार्यालयों पर कब्जा कर लिया गया। ममता बनर्जी ने चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे चुनाव नहीं, बल्कि अत्याचार बताया। उन्होंने राज्य पुलिस, केंद्रीय बलों और चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए। उनका कहना है कि इन संस्थाओं ने निष्पक्ष तरीके से काम नहीं किया। उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल चुनाव के बाद INDIA गठबंधन में एकजुटता और मजबूत हुई है। ममता ने अपने समर्थकों से अपील की कि वे संघर्ष जारी रखें और विधानसभा के पहले दिन काले कपड़े पहनकर विरोध दर्ज कराएं। विश्वासघात करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी ममता बनर्जी ने अपने भाषण में कहा कि वह इस हार को अंतिम नहीं मानतीं और आगे भी राजनीतिक लड़ाई जारी रखेंगी। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि पार्टी के भीतर जो लोग विश्वासघात करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ममता बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान उनके साथ दुर्व्यवहार हुआ और उन्हें धक्का दिया गया, जिससे उनकी तबीयत भी खराब हो गई। भाजपा की ऐतिहासिक जीत, 207 सीटों पर कब्जा वहीं दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पश्चिम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 6, 2026 · 2 min · National Desk

SRH vs PBKS Live Score: हैदराबाद की पारी शुरू, अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड क्रीज पर; पंजाब ने गेंदबाजी चुनी

07:32 PM, 06-May-2026 SRH vs PBKS Live Score: हैदराबाद की पारी शुरू हैदराबाद की पारी शुरू हो चुकी है। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड क्रीज पर मौजूद हैं। हैदराबाद की पारी शुरू हो चुकी है। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड क्रीज पर मौजूद हैं। 07:11 PM, 06-May-2026 SRH vs PBKS Live Score: दोनों टीमों के इम्पैक्ट सब सनराइजर्स हैदराबाद: अनिकेत वर्मा, प्रफुल्ल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे और हर्षल पटेल। पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, हरप्रीत बराड़, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, मुशीर खान। अनिकेत वर्मा, प्रफुल्ल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे और हर्षल पटेल।प्रियांश आर्य, हरप्रीत बराड़, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, मुशीर खान। 07:06 PM, 06-May-2026 SRH vs PBKS Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11 सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन। पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, लोकी फर्ग्यूसन, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल। अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन।प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, लोकी फर्ग्यूसन, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल। 07:03 PM, 06-May-2026 SRH vs PBKS Live Sc …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 6, 2026 · 2 min · National Desk

तमिलनाडु में सरकार गठन में फंसा पेच?: विजय ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, राज्यपाल बताए जा रहे असंतुष्ट

तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 118 सीटों की जरूरत होती है। इस चुनाव में विजय की पार्टी टीवीके ने 108 सीटों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस पार्टी ने टीवीके को अपना समर्थन देने का एलान किया है। कांग्रेस के पास विधानसभा में 5 सीटें हैं। कांग्रेस के समर्थन के बाद विजय की पार्टी टीवीके के गठबंधन की संख्या 234 सदस्यीय विधानसभा में 113 तक पहुंच गई है। क्योंकि विजय ने दो सीटों से चुनाव लड़ा था और दोनों पर ही जीत हासिल की थी। ऐसे में अब उनको एक सीट छोड़नी होगी। इसके बाद टीवीके का आंकड़ा 112 विधायकों का ही रह जाता है। अब 118 के बहुमत के आंकड़े को पार करने के लिए पार्टी को कम से कम छह और विधायकों की आवश्यकता होगी। इसे लेकर विजय ने वीसीके, सीपीआई और सीपीएम जैसे दलों के साथ बातचीत शुरू कर दी है।विधानसभा चुनाव में डीएमके को 59 और एआईएडीएमके को 47 सीटें मिली हैं। अन्य दलों में पीएमके को 4 और आईयूएमएल को 2 सीटें मिली हैं। सीपीआई, वीसीके और सीपीआईएम को भी 2-2 सीटों पर जीत मिली है। भाजपा, डीएमडीके और एएमएमके के खाते में 1-1 सीट आई है। टीवीके सबसे ज्यादा 108 सीटें मिली हैं।राज्यपाल से मुलाकात के बाद अब सरकार गठन की औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, विजय 7 मई को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं। विजय के राजनीति में आने और पहली बार में ही इतनी बड़ी जीत दर्ज करने से राज्य के सियासी समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं।कांग्रेस ने लंबे समय से सहयोगी रही डीएमके से नाता तोड़कर सरकार बनाने के लिए विजय की टीवीके को अपना समर्थन देने की घोषणा की। कांग्रेस ने कहा कि टीवीके प्रमुख विजय के समर्थन मांगने के बाद यह फैसला लिया गय …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 6, 2026 · 2 min · National Desk

'बात मानो, नहीं तो बरसेंगे बम': संघर्ष विराम के बीच ट्रंप की ईरान को धमकी, होर्मुज खोलने के लिए रखी नई शर्त

पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को खत्म करने की दिशा में एक बड़ा संकेत देते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि अगर ईरान तय शर्तों को मान लेता है, तो अमेरिका का सैन्य अभियान ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ खत्म किया जा सकता है और होर्मुज जलडमरूमध्य में लगा सैन्य प्रतिबंध भी हटाया जा सकता है। ट्रंप ने यह बयान अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर दिया। उन्होंने कहा कि यदि तेहरान पहले से तय शर्तों को स्वीकार करता है, तो संघर्ष समाप्त हो सकता है और होर्मुज जलडमरूमध्य सभी देशों के लिए खोल दिया जाएगा, जिसमें ईरान भी शामिल होगा।हालांकि ट्रंप ने साथ ही ईरान को कड़ी चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि अगर ईरान समझौते पर सहमत नहीं होता है, तो अमेरिका की ओर से सैन्य कार्रवाई और तेज और अधिक गंभीर स्तर पर की जाएगी। ट्रंप ने साफ कहा ‘अगर वे सहमत नहीं होते, तो बमबारी शुरू होगी और यह पहले से कहीं ज्यादा तीव्र और बड़े स्तर पर होगी।‘यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार व्हाइट हाउस ईरान के साथ एक संभावित समझौते के बेहद करीब है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह प्रस्ताव 14 बिंदुओं पर आधारित है और अगले 48 घंटे में ईरान की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रस्ताव में 30 दिन की वार्ता अवधि, ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर रोक और अमेरिका द्वारा प्रतिबंधों में राहत जैसे मुद्दे शामिल हैं। साथ ही होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने पर भी सहमति बनाने की कोशिश चल रही है। प्रस्ताव में ईरान के यूरेनियम संवर्धन को लंबे समय तक रोकने की बात कही गई है, जबकि ईरान सीमित अवधि के लिए इसे रोकने पर सहमत बताया जा रहा है। इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र निरीक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 6, 2026 · 2 min · National Desk

उत्तराखंड: ठगी प्रकरण, साजिश का पर्दाफाश करने अंतिम छोर तक जाएगी कांग्रेस, गोदियाल ने कहा मेरे खिलाफ षड्यंत्र

मेरे खिलाफ रची जा रही थी साजिश : गोदियाल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा, मेरे खिलाफ कुछ लोग डेढ़-दो माह से साजिश रच रहे थे। इसकी सूचना कार्यकर्ता भी मुझे दे रहे थे। मैं पार्टी का कार्यकर्ता हूं और सीधा चलने वाला आदमी हूं। मैं अपने काम से मतलब रखता हूं। लेकिन यह जरूर है कि मैं इस बात पर विश्वास रखता हूं कि पार्टी को सत्ता में लाने के लिए जो बेहतर से बेहतर होगा, उसे आगे आकर जिम्मेदारी संभालनी चाहिए। मैं अपने काम में विश्वास रखता हूं। कांग्रेस भवन में मीडिया से बातचीत में भावुक होते हुए गोदियाल ने कहा, मैं इतने दिनों से सो नहीं पाया, इसलिए नहीं कि मैं डर रहा था, बल्कि इसलिए कि मैंने कभी ऐसे किसी कृत्य के बारे में सोचा तक नहीं, जिन आरोपों को मुझ पर सोची-समझी साजिश के तहत लगाया गया। मेरे घर में मेरे परिवार के लोग भी नहीं सो पाए। हमने जिंदगी में इस तरह की स्थिति का कभी सामना नहीं किया इसके पीछे निश्चित रूप से साजिश है। सत्य की कभी हार नहीं होती है। यही वजह है कि साजिश रचने का पर्दाफाश हो गया। ठगी के शिकार हुए लोगों की मंशा व नीयत क्या थी, यह सार्वजनिक होगी चाहिए। इसके लिए कांग्रेस पूरे मामले की जड़ तक जाएगी। कांग्रेस में कभी अग्रिम पंक्ति के नेताओं को भाजपा में तीसरी पांत में जगह नहीं : हरदा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा, पार्टी के कई नेता विचलित होकर भाजपा में गए, लेकिन आज उनकी स्थिति क्या है। कभी कांग्रेस में अग्रिम पंक्ति के नेताओं को भाजपा में तीसरी पांत में स्थान नहीं मिल रहा है। रावत ने कार्यकर्ताओं को लिखे पत्र को सोशल मीडिया पोस्ट किया। उन्होंने कहा, भाजपा में पहले से गए लोगों की आज क्या स्थिति समझने का प्रयास नहीं किया। भाजपा मे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 6, 2026 · 2 min · National Desk

ऑपरेशन सिंदूर के एक साल बाद: जख्मों के बीच उभरती शांति की नई सुबह, उम्मीदों के साथ पटरी पर लौटी जिंदगी

लोग बोले- डटे हैं और डटे रहेंगे… रोसा और हौसला यहां की मिट्टी में है। लोग बोले, डटे हैं, डटे रहेंगे। ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर सीमावर्ती गांव ज्योड़ियां की यही तस्वीर सामने आई है। मई के वो शुरुआती दिन की सुबह आज भी लोगों के जेहन में जिंदा है, जब तड़के तीन बजे से लेकर सुबह तक रिहायशी इलाकों पर भारी गोलाबारी हुई थी। पंजतूत, गुजरेंवाला, लोअर और अप्पर नरायाणा समेत कई गांवों में गोले गिरे। जानी नुकसान तो बच गया, लेकिन कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। गांव पंजतूत पलांवाला के हंस राज बताते हैं कि उनके घर की छत चीरकर गोला कमरे में गिरा था। वे कहते हैं, घर फिर बन जाएगा, लेकिन वे दिन कभी नहीं भूल सकते। एक साल बाद हालात सामान्य होने लगे हैं। खेतों में हरियाली लौट आई है और लोग फिर काम पर जुटे हैं, लेकिन हर आवाज पर चौंक जाना आज भी आदत में शामिल है। प्रशासन ने बंकर बनाए हैं, फिर भी ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाओं और अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम की मांग कर रहे हैं। डर अब भी है, लेकिन उससे बड़ा यहां के लोगों का हौसला है, जो हर हाल में डटे रहने का विश्वास देता है। नहीं छोड़ी अपनी जमीन रगवाल की भौगोलिक स्थिति चुनौतीपूर्ण है। दो ओर पाकिस्तान की सीमा और तीसरी ओर दरिया चिनाब होने के कारण सुरक्षित स्थानों तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। इसके बावजूद ग्रामीणों ने हिम्मत नहीं हारी। यह कहना है नई बस्ती निवासी वचन लाल का। उस पल को याद करते हुए कहते हैं, मैं अपने बच्चों को सुरक्षित स्थान पर भेजने की सोच ही रहा था कि फायरिंग शुरू हो गई। हम जैसे ही बंकर में पहुंचे, जोरदार धमाका हुआ। बाद में देखा तो गोला हमारे घर पर गिरा था। स्थानीय निवासियों का कहना है कि मुश्किल हालात के बावजूद उन्होंने अपनी जमीन नहीं छ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 6, 2026 · 2 min · National Desk

Gujarat: ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ से पहले कच्छ तट पर मिली संदिग्ध पाकिस्तानी नाव, BSF अलर्ट; बढ़ाई गई सुरक्षा

गुजरात के कच्छ जिले के समुद्री तट पर ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ से पहले एक संदिग्ध पाकिस्तानी नाव परित्यक्त अवस्था में मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। सीमा सुरक्षा बल (BSF) के सूत्रों के मुताबिक, यह नाव भारत-पाकिस्तान समुद्री सीमा के पास एक क्रीक क्षेत्र में मिली है। प्रारंभिक जांच के दौरान नाव में मछली पकड़ने के उपकरण मिले हैं, हालांकि कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। अधिकारियों का कहना है कि नाव को किसने और कब छोड़ा, इसका पता लगाने के लिए जांच जारी है। सूत्रों के अनुसार, BSF के जवान नियमित गश्त के दौरान इस नाव तक पहुंचे। इसके बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। दरअसल, अरब सागर के क्रीक क्षेत्र में भारतीय मछुआरों के प्रवेश पर प्रतिबंध है, लेकिन कई बार पाकिस्तानी मछुआरे अवैध रूप से भारतीय सीमा में मछली पकड़ने के लिए घुस आते हैं। ऐसे मामलों में, जब वे BSF की गश्ती टीम को देखते हैं, तो अक्सर अपनी नाव छोड़कर वापस पाकिस्तान की ओर भाग जाते हैं। फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियां इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच कर रही हैं, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 6, 2026 · 2 min · National Desk

UP: जिम में बने कमरे में था गुप्त कैमरा, यहीं करता था घिनौना काम; ट्रेनर अकरम ऐसे करता था महिलाओं को इम्प्रेस

UP: जिम में बने कमरे में था गुप्त कैमरा, यहीं करता था घिनौना काम; ट्रेनर अकरम ऐसे करता था महिलाओं को इम्प्रेस और पढ़ें पॉश इलाके के जिम में बड़े घरानों की महिलाएं वर्कआउट करने आती थीं। दो साल से जिम में आ रहीं महिला डॉक्टर जब अचेत अवस्था में पहली बार यौन शोषण का शिकार हो गई तो दोनों भाई उन्हें ब्लैकमेल करने लगे। बरेली के सिविल लाइंस स्थित अल्टीमेट फिटनेस जिम के मालिक और ट्रेनर अकरम को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी अकरम ने अपने भाई आलम के साथ मिलकर महिलाओं को फंसाने और ब्लैकमेलिंग का धंधा शुरू किया था। उम्र के ढलान पर खड़ा अकरम हकीकत में गंजा है, लेकिन जिम के अंदर वह विग लगाकर खुद को जवान और चुस्त-दुरुस्त दिखाने का ड्रामा करता था। दरअसल, अकरम महिला को जिस कमरे में ले जाता था, उसमें गुप्त सीसी कैमरा भी लगा था। इसमें कमरे की सारी गतिविधि रिकॉर्ड करने की जिम्मेदारी दूसरी जगह बैठे आलम की थी। पुलिस ने अकरम की विग भी बरामद की है। डॉक्टर पति जाते थे जिम तो नहीं करता था हरकत पूछताछ में आरोपी अकरम ने बताया कि महिला के डॉक्टर पति से भी उसने अच्छा व्यवहार बना लिया था। उनसे गिफ्ट के रूप में महंगे सप्लीमेंट व एनर्जी ड्रिंक लेता रहता था। कुछ महीने वह भी उसके जिम में आए, लेकिन उन दिनों वह दंपती को नॉर्मल एनर्जी ड्रिंक ही देता था। फोन में कई महिलाओं के वीडियो मि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 6, 2026 · 2 min · National Desk