UP: 'मार दिया तेरा शेर', LLB के छात्र की गोली मारकर हत्या, सामने आया कत्ल का 3 मिनट 5 सेकंड का लाइव Video

1 of 11 LLB Student murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें परिजनों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। ग्रेटर नोएडा के साकीपुर गांव में मंगलवार रात करीब 12:30 बजे एलएलबी के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप पड़ोस में रहने वाले परिवार पर है। चार दिन पहले नाली के पास कूड़ा जलाने पर विवाद हुआ था। परिजनों का कहना है कि घटना से पहले भी आरोपियों ने मृतक पर टिप्पणी की थी जिसके विरोध पर उन्होंने मारपीट की और एक ने तमंचे से तीन गोली मार दी। 2 of 11 एलएलबी के छात्र की गोली मारकर हत्या, घटना सीसीटीवी में कैद - फोटो : वीडियो ग्रैब सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के साकीपुर में परिवार के साथ रहने वाले साजन भाटी (25) का चार दिन पहले पड़ोसी मंगेश उर्फ टिल्लू और उसके परिवार के साथ नाली से निकले कूड़ा जलाने पर विवाद हुआ था। तब आसपास के लोगों ने समझाकर दोनों पक्षों को शांत कराया दिया था। 3 of 11 एलएलबी के छात्र की गोली मारकर हत्या, घटना सीसीटीवी में कैद - फोटो : वीडियो ग्रैब मंगलवार रात करीब 12:30 बजे साजन शादी में शामिल होने के बाद घर पहुंचा। आरोप है कि पड़ोसी मंगेश अपने परिजनों के साथ पहले से तैयार बैठा था। जैसे ही साजन पहुंचा तो उसने टिप्पणी की। विरोध पर आरोपियों ने साजन के साथ मारपीट कर दी। 4 of 11 साजन भाटी की फाइल फोटो - फोटो : सं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 7, 2026 · 2 min · National Desk

West Bengal: कई दिनों से रची जा रही थी हत्या की साजिश, जानिए चंद्रनाथ मर्डर केस में अब तक क्या-क्या खुलासे हुए

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या को लेकर जांच में चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। शुरुआती जांच में पुलिस को शक है कि हत्या की साजिश पिछले तीन-चार दिनों से रची जा रही थी और हमलावर लगातार रथ की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। इस सनसनीखेज वारदात ने राज्य की राजनीति और कानून-व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। कैसे हुआ हमला? पुलिस और भाजपा नेताओं के मुताबिक, चंद्रनाथ रथ अपनी सफेद स्कॉर्पियो एसयूवी से कहीं जा रहे थे। तभी बाइक सवार बदमाशों ने उनकी गाड़ी का पीछा करना शुरू किया। मध्यमग्राम के दोहारिया इलाके में पहुंचते ही हमलावरों ने एसयूवी को घेर लिया और बेहद करीब से ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। पेशेवर शूटरों की तरह किया गया हमला हमले में रथ को सीने और पेट में कई गोलियां लगीं। गाड़ी चला रहा ड्राइवर भी घायल हो गया। दोनों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने चंद्रनाथ रथ को मृत घोषित कर दिया। बाद में डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि गोलियां उनके दिल को चीरते हुए निकल गई थीं, जिसके कारण उनकी मौत हुई। जांच से जुड़े एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमलावरों का निशाना सिर्फ चंद्रनाथ रथ थे। जिस सटीक तरीके से फायरिंग की गई, उससे साफ है कि हत्या को पेशेवर अपराधियों ने अंजाम दिया। प्रत्यक्षदर्शी ने क्या बताया? पुलिस अधिकारी के मुताबिक, रथ ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठे थे और हमलावरों ने सीधे उन्हीं पर निशाना साधा। गोलियां इतनी सटीक थीं कि एसयूवी के फ्रंट ग्लास या बॉडी पर एक भी गोली नहीं लगी। ड्राइवर को सिर्फ इसलिए चोट लगी क्योंकि वह रथ के बेहद करीब था।पुलिस को शक है कि हमलावरों ने कई दिनों तक रथ की गतिविधियों की रेक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 7, 2026 · 2 min · National Desk

'हम उन्हें खत्म कर देंगे: शांतिवार्ता के बीच ट्रंप की ईरान को चेतावनी, कहा- नहीं बनने देंगे परमाणु हथियार

ट्रंप के अनुसार, फिलहाल स्थिति पूरी तरह उनके नियंत्रण में है। उन्होंने अमेरिकी नौसेना के काम की जमकर तारीफ की और उसे स्टील की दीवार जैसा बताया। ट्रंप ने कहा कि नौसेना ने ऐसी जबरदस्त घेराबंदी की है कि वहां से कोई भी पार नहीं जा पा रहा है। इस वजह से ईरान का सारा कामकाज ठप हो गया है और उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।ट्रंप ने आगे कहा कि ईरान के लोग अब समझौता करने के लिए बहुत ज्यादा बेचैन हैं। अब यह देखना होगा कि क्या वे ऐसा समझौता कर पाते हैं जो अमेरिका को मंजूर हो। ट्रंप ने भरोसा जताया कि अगर वे अभी राजी नहीं होते हैं, तो उन्हें बहुत जल्द हमारी बात माननी ही पड़ेगी।ट्रंप ने दावा किया कि ईरान की सैन्य ताकत अब खत्म हो चुकी है। उनके पास न तो विमान बचे हैं और न ही रडार या एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम। उनकी मिसाइलें भी पूरी तरह तबाह हो गई हैं। ट्रंप ने यहां तक कह दिया कि ईरान के सभी नेता मर चुके हैं, इसलिए अमेरिका यह जंग जीत चुका है। उन्होंने जानकारी दी कि पिछले 44 घंटों में बहुत अच्छी बातचीत हुई है और इस बात की पूरी संभावना है कि जल्द ही कोई बड़ा समझौता हो जाए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 7, 2026 · 2 min · National Desk

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति: सफल छात्रों से बोले राज्यसभा के उपसभापति- जो बदलाव के लिए तैयार नहीं वे अनपढ़!

अनपढ़ वे नहीं होंगे जिन्हें पढ़ना-लिखना नहीं आता, बल्कि वे होंगे जो बदलते समय में नई चीजों को नहीं सीखेंगे। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने यह बात अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति-25 के सफल विद्यार्थियों से कहीं। उन्होंने यह कहा कि जीवन में कोई शॉर्टकट नहीं होता है। इसलिए सफलता पाने के लिए मेहनत पर ही ध्यान दें। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति 2025 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरिवंश ने अपने सरकारी आवास पर 41 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों की हर जिज्ञासा को शांत किया।उपसभापति ने संबोधन की शुरुआत में बच्चों को सहज करते हुए कहा कि यह आवास मेरा नहीं सरकार का आवास है जिसका एक हिस्सा देश का नागरिक होते हुए आपका भी है। उन्होंने अमर उजाला के संस्थापक अतुल माहेश्वरी की दूरदर्शिता की सराहना करते हुए कहा कि अखबार के व्यवसाय में बहुत कम लोग दूरदर्शी होते हैं और उन चुनिंदा लोगों में अतुल माहेश्वरी शामिल थे।अमर उजाला अखबार सिर्फ खबरें ही नहीं देता, बल्कि समाज के लिए कई महत्वपूर्ण सामाजिक कार्य भी करता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प उनकी पीढ़ी को लेना होगा। बदलते समय के साथ खुद को भी बदलना जरूरी है, तभी नई दुनिया को समझा और देखा जा सकता है। इससे पहले छात्र-छात्राओं ने दिल्ली के प्रसिद्ध स्थलों का भ्रमण भी किया, जिसमें इंडिया गेट और प्रधानमंत्री संग्रहालय शामिल रहे।हरिवंश ने अपने गांव की कहानी साझा की, मैं एक ऐसे गांव से निकला जो गंगा और घाघरा के बीच बसा था, जहां रास्ते नहीं थे। उन्होंने महिलाओं की प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं। उन्हो …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 7, 2026 · 2 min · National Desk

'15 साल के महा-जंगल राज का नतीजा': PA की हत्या पर भड़के शुभेंदु अधिकारी, बोले- भाजपा शुरू करेगी गुंडों का सफाया

#WATCH | North 24 Parganas | On his PA, Chandra shot dead in Madhyamgram, BJP leader Suvendu Adhikari says, “This is a pre-planned murder, and this is what DGP said. A recce was done for 2-3 days and a murdered was fully planned. The police initiated investigation… We are… pic.twitter.com/XqcQR8Vz8D May 6, 2026 शुभेंदु अधिकारी ने इस घटना पर गहरा दुख जताया और कहा कि उनके पास निंदा करने के लिए शब्द नहीं हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली में पार्टी के बड़े नेताओं को इस बारे में जानकारी ली है। केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने मृतक के परिवार और पुलिस से बात की है। कई विधायक और नेता भी मौके पर पहुंच चुके हैं। शुभेंदु ने राज्य की स्थिति पर हमला बोलते हुए इसे 15 साल के ‘महा-जंगलराज’ का नतीजा बताया। उन्होंने चेतावनी दी कि भाजपा अब यहां के गुंडों का सफाया करने का काम शुरू करेगी।बता दें कि बुधवार रात मध्यग्राम के दोहारिया इलाके में चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावर 4-5 मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए थे और उन्होंने चंद्रनाथ के सिर में गोलियां मारी थीं। चंद्रनाथ लंबे समय से शुभेंदु अधिकारी की टीम के अहम सदस्य थे।पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद भड़की हिंसा में मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए) चंद्रनाथ रथ समेत तीन और लोगों की हत्या कर दी गई। पुलिस ने हिंसा, आगजनी, तोड़फोड़ व मारपीट से जुड़े मामलों में करीब 200 केस दर्ज किए हैं, जबकि 433 लोगों को गिरफ्तार किया है। 1,100 से अधिक लोग एहतियातन हिरासत में हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 7, 2026 · 2 min · National Desk

Indian Railways: देश के 76 रेलवे स्टेशनों का होगा कायाकल्प, पुख्ता इंतजाम और AI तकनीक से नियंत्रित होगी भीड़

भारतीय रेलवे त्योहरों और भारी भीड़ के दौरान स्टेशनों पर होने वाली अफरा-तफरी और हादसों से बचने के लिए करेगा पुख्ता सुरक्षा प्रबंध। रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) ने देश भर के 76 प्रमुख रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प के लिए नेक्स्ट जनरेशन सुरक्षा मॉडल अपनाने जा रहा है। इसके लिए होल्डिंग एरिया बनाए जाएंगे और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट के लिए विशेष एक्सपर्ट एजेंसियों की नियुक्ति की जा रही है। ये एजेंसियां एआई तकनीक और आधुनिक कंट्रोल रूम के जरिये भीड़ को नियंत्रित करेंगी। आरएलडीए ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना को पूरे देश में प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए चार भौगोलिक पैकेजों में विभाजित किया है। सबसे अधिक बजट उत्तरी जाेन के लिए आवंटित किया गया है, जहां उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली जैसे राज्यों के स्टेशनों पर भारी दबाव रहता है। उत्तरी जोन पर 10.31 करोड़, पूर्वी क्षेत्र 8.12 करोड़, पश्चिमी क्षेत्र 8.91 करोड़ और दक्षिणी क्षेत्र के लिए 6.93 करोड़ खर्च होंगे। इस परियोजना की सबसे बड़ी खासियत प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी (पीएमसी) मॉडल है। रेलवे केवल सीमेंट और कंक्रीट के ढांचे नहीं बना रहा, बल्कि विशेषज्ञ एजेंसियां नियुक्त कर रहा है जो आधुनिक तकनीक का समन्वय करेंगी।76 स्टेशनों पर एआई-आधारित सीसीटीवी कैमरों का जाल बिछाया जाएगा, जो प्रति वर्ग मीटर यात्रियों की संख्या गिनकर सीधे कंट्रोल रूम को अलर्ट भेजेंगे। यदि किसी प्लेटफॉर्म पर क्षमता से अधिक भीड़ होती है तो यात्रियों को स्टेशन के बाहर बने होल्डिंग एरिया में रोक लिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, पीएमसी एजेंसियां ऐसे सेंसर और वीडियो एनालिटिक्स सिस्टम का प्रस्ताव देंगी जो भीड़ के दबाव का रियल-टाइम डेटा देंगे। जैसे ही भीड़ का ग …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 7, 2026 · 2 min · National Desk

वंदे मातरम के अपमान पर होगी जेल: मोदी कैबिनेट ने दी प्रस्ताव को मंजूरी, राष्ट्रगान के बराबर मिला दर्जा

मौजूदा कानून के तहत अभी तक केवल राष्ट्रगान, राष्ट्रीय ध्वज और संविधान के अपमान पर ही सजा का प्रावधान था। झंडे को जलाने, विकृत करने या राष्ट्रगान में जानबूझकर बाधा डालने पर तीन साल तक की जेल या जुर्माना लगाया जा सकता है। अब नए संशोधन के बाद, वंदे मातरम के साथ भी ऐसी ही हरकत करने पर समान सजा का सामना करना पड़ेगा। अधिकारियों के अनुसार, संसद की मुहर लगते ही यह नया कानून प्रभावी हो जाएगा।पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त करते हुए इसे करोड़ों भारतीयों के लिए गर्व का क्षण बताया। ठाकुर ने कहा कि वह लंबे समय से वंदे मातरम को कानूनी सुरक्षा देने की मांग कर रहे थे। उन्होंने बजट सत्र के दौरान लोकसभा में नियम 377 के तहत यह मुद्दा उठाया था। उनका मानना है कि इस कदम से हमारी सांस्कृतिक विरासत पर होने वाले जानबूझकर हमलों को रोका जा सकेगा।इसी साल जनवरी में गृह मंत्रालय ने वंदे मातरम के लिए एक विस्तृत प्रोटोकॉल भी जारी किया था। इसके अनुसार, आधिकारिक कार्यक्रमों में वंदे मातरम की छह पंक्तियां गाई जाएंगी, जिनकी अवधि तीन मिनट 10 सेकंड होगी। महत्वपूर्ण यह है कि किसी भी समारोह में जहां राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत दोनों होने हों, वहां वंदे मातरम पहले गाया जाएगा। राष्ट्रपति के आगमन और ध्वजारोहण जैसे मौकों पर वंदे मातरम के समय सभी को सावधान की मुद्रा में खड़ा होना अनिवार्य होगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 7, 2026 · 2 min · National Desk

Bengal Violence: शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक की गोली मारकर हत्या, भाजपा ने टीएमसी पर लगाया आरोप

VIDEO | BJP leader Suvendu Adhikari’s personal assistant Chandranath Rath was shot at from close range by unidentified assailants in West Bengal’s North 24 Parganas district on Wednesday night, sources said. (Source: Third Party) (Full video available on… pic.twitter.com/L1QAKFI60N — Press Trust of India (@PTI_News) May 6, 2026 गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की कई घटनाएं सामने आई हैं।भाजपा ने चंद्रनाथ रथ की हत्या का आरोप तृणमूल कांग्रेस पर लगाया है। बताया जा रहा है कि हमले में एक अन्य शख्स भी घायल हुआ है। उसका इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने चंद्रनाथ का काफी देर तक पीछा किया। जैसे ही उनकी गाड़ी धीमी हुई, हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं।वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कार में सामने और बगल का शीशा गोलियों से चकनाचूर हो गया है। वहीं, हत्याकांड के बाद पुलिस और केंद्रीय बलों ने इलाके को घेर लिया है। हत्या की खबर फैलने के बाद भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक चिकित्सा केंद्र के बाहर जमा हो गए और अपना गुस्सा जाहिर किया।बताया जा रहा है कि चंद्रनाथ रथ मूल रूप से पूर्व मेदिनीपुर के चंडीपुर के निवासी थे, लेकिन पिछले कुछ समय से मध्यग्राम में रह रहे थे। सूत्रों के मुताबिक वे लंबे समय से शुभेंदु अधिकारी के कई अहम कामकाज की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।भाजपा सूत्रों के मुताबिक, भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव के दौरान शुभेंदु …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 7, 2026 · 2 min · National Desk

गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: ट्रक और कार की टक्कर, ब्रेजा के उड़े परखच्चे, हादसे में पटवारी सहित तीन की मौत

गुरुग्राम के बिलासपुर थाना क्षेत्र में पचगांव-जमालपुर रोड पर बुधवार की देर शाम मोकलवास गांव के पास ट्रक ने ब्रेजा कार को टक्कर मार दी। दोनों वाहनों के बीच हुई इस टक्कर में कार सवार पटवारी सहित तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। हादसे की सूचना मिलते ही जमालपुर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। और पढ़ें पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाया है। वहीं, पुलिस ने घटनास्थल से ट्रक को जब्त कर लिया गया है। मृतकों की पहचान पुखरपुर गांव निवासी कुलदीप (40), नवल सिंह (68) व समय सिंह (70) के रूप में की गई। कुलदीप एचएसआइआइडीसी में पटवारी थे। नवल सिंह सेना से सेवानिवृत्त हवलदार थे, जबकि समय सिंह किसान थे। बताया जा रहा है कि तीनों किसी काम से बुधवार की दोपहर जमालपुर गए थे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 6, 2026 · 1 min · National Desk

वंदे मातरम के अपमान पर होगी जेल: मोदी कैबिनेट ने दी प्रस्ताव को मंजूरी, राष्ट्रगान के बराबर मिला दर्जा

मौजूदा कानून के तहत अभी तक केवल राष्ट्रगान, राष्ट्रीय ध्वज और संविधान के अपमान पर ही सजा का प्रावधान था। झंडे को जलाने, विकृत करने या राष्ट्रगान में जानबूझकर बाधा डालने पर तीन साल तक की जेल या जुर्माना लगाया जा सकता है। अब नए संशोधन के बाद, वंदे मातरम के साथ भी ऐसी ही हरकत करने पर समान सजा का सामना करना पड़ेगा। अधिकारियों के अनुसार, संसद की मुहर लगते ही यह नया कानून प्रभावी हो जाएगा।पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त करते हुए इसे करोड़ों भारतीयों के लिए गर्व का क्षण बताया। ठाकुर ने कहा कि वह लंबे समय से वंदे मातरम को कानूनी सुरक्षा देने की मांग कर रहे थे। उन्होंने बजट सत्र के दौरान लोकसभा में नियम 377 के तहत यह मुद्दा उठाया था। उनका मानना है कि इस कदम से हमारी सांस्कृतिक विरासत पर होने वाले जानबूझकर हमलों को रोका जा सकेगा।इसी साल जनवरी में गृह मंत्रालय ने वंदे मातरम के लिए एक विस्तृत प्रोटोकॉल भी जारी किया था। इसके अनुसार, आधिकारिक कार्यक्रमों में वंदे मातरम की छह पंक्तियां गाई जाएंगी, जिनकी अवधि तीन मिनट 10 सेकंड होगी। महत्वपूर्ण यह है कि किसी भी समारोह में जहां राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत दोनों होने हों, वहां वंदे मातरम पहले गाया जाएगा। राष्ट्रपति के आगमन और ध्वजारोहण जैसे मौकों पर वंदे मातरम के समय सभी को सावधान की मुद्रा में खड़ा होना अनिवार्य होगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 6, 2026 · 2 min · National Desk