मेरे खिलाफ रची जा रही थी साजिश : गोदियाल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा, मेरे खिलाफ कुछ लोग डेढ़-दो माह से साजिश रच रहे थे। इसकी सूचना कार्यकर्ता भी मुझे दे रहे थे। मैं पार्टी का कार्यकर्ता हूं और सीधा चलने वाला आदमी हूं। मैं अपने काम से मतलब रखता हूं। लेकिन यह जरूर है कि मैं इस बात पर विश्वास रखता हूं कि पार्टी को सत्ता में लाने के लिए जो बेहतर से बेहतर होगा, उसे आगे आकर जिम्मेदारी संभालनी चाहिए। मैं अपने काम में विश्वास रखता हूं। कांग्रेस भवन में मीडिया से बातचीत में भावुक होते हुए गोदियाल ने कहा, मैं इतने दिनों से सो नहीं पाया, इसलिए नहीं कि मैं डर रहा था, बल्कि इसलिए कि मैंने कभी ऐसे किसी कृत्य के बारे में सोचा तक नहीं, जिन आरोपों को मुझ पर सोची-समझी साजिश के तहत लगाया गया। मेरे घर में मेरे परिवार के लोग भी नहीं सो पाए। हमने जिंदगी में इस तरह की स्थिति का कभी सामना नहीं किया इसके पीछे निश्चित रूप से साजिश है। सत्य की कभी हार नहीं होती है। यही वजह है कि साजिश रचने का पर्दाफाश हो गया। ठगी के शिकार हुए लोगों की मंशा व नीयत क्या थी, यह सार्वजनिक होगी चाहिए। इसके लिए कांग्रेस पूरे मामले की जड़ तक जाएगी। कांग्रेस में कभी अग्रिम पंक्ति के नेताओं को भाजपा में तीसरी पांत में जगह नहीं : हरदा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा, पार्टी के कई नेता विचलित होकर भाजपा में गए, लेकिन आज उनकी स्थिति क्या है। कभी कांग्रेस में अग्रिम पंक्ति के नेताओं को भाजपा में तीसरी पांत में स्थान नहीं मिल रहा है। रावत ने कार्यकर्ताओं को लिखे पत्र को सोशल मीडिया पोस्ट किया। उन्होंने कहा, भाजपा में पहले से गए लोगों की आज क्या स्थिति समझने का प्रयास नहीं किया। भाजपा मे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
उत्तराखंड: ठगी प्रकरण, साजिश का पर्दाफाश करने अंतिम छोर तक जाएगी कांग्रेस, गोदियाल ने कहा मेरे खिलाफ षड्यंत्र
मेरे खिलाफ रची जा रही थी साजिश : गोदियाल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा, मेरे खिलाफ कुछ लोग डेढ़-दो माह से साजिश रच रहे थे। इसकी सूचना कार्यकर्ता भी मुझे दे रहे थे। मैं पार्टी का कार्यकर्ता हूं और सीधा चलने वाला आदमी हूं। मैं अपने काम से मतलब रखता हूं। लेकिन यह जरूर है कि मैं इस बात पर विश्वास रखता हूं कि पार्टी को सत्ता में लाने के लिए जो बेहतर से बेहतर होगा, उसे आगे आकर जिम्मेदारी संभालनी चाहिए। मैं अपने काम में विश्वास रखता हूं। कांग्रेस भवन में मीडिया से बातचीत में भावुक होते हु