गुजरात के कच्छ जिले के समुद्री तट पर ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ से पहले एक संदिग्ध पाकिस्तानी नाव परित्यक्त अवस्था में मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। सीमा सुरक्षा बल (BSF) के सूत्रों के मुताबिक, यह नाव भारत-पाकिस्तान समुद्री सीमा के पास एक क्रीक क्षेत्र में मिली है। प्रारंभिक जांच के दौरान नाव में मछली पकड़ने के उपकरण मिले हैं, हालांकि कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। अधिकारियों का कहना है कि नाव को किसने और कब छोड़ा, इसका पता लगाने के लिए जांच जारी है। सूत्रों के अनुसार, BSF के जवान नियमित गश्त के दौरान इस नाव तक पहुंचे। इसके बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। दरअसल, अरब सागर के क्रीक क्षेत्र में भारतीय मछुआरों के प्रवेश पर प्रतिबंध है, लेकिन कई बार पाकिस्तानी मछुआरे अवैध रूप से भारतीय सीमा में मछली पकड़ने के लिए घुस आते हैं। ऐसे मामलों में, जब वे BSF की गश्ती टीम को देखते हैं, तो अक्सर अपनी नाव छोड़कर वापस पाकिस्तान की ओर भाग जाते हैं। फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियां इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच कर रही हैं, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें