#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Visuals from the spot following a fatal accident on the Coastal Road near Lotus Jetty. According to the BMC, an overspeeding BMW heading towards Haji Ali from Marine Drive crashed, leaving three dead and one critically injured. pic.twitter.com/Oj8MSiKH9n — ANI (@ANI) September 20, 2026 Mumbai, Maharashtra: Three people were killed, and one was critically injured after an overspeeding BMW crashed on the Coastal Road near Lotus Jetty while traveling from Marine Drive toward Haji Ali. As per the Chief Medical Officer at Nair Hospital, two deceased victims have… — ANI (@ANI) September 20, 2026 हादसे के बाद कार में सवार सभी चार लोगों को नायर अस्पताल ले जाया गया। इनमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस के अनुसार, हादसा सुबह करीब 5:20 बजे लोटस जेट्टी के पास, लाला कॉलेज के सामने हुआ।बृहन्मुंबई नगर निगम की ओर से जारी बयान के मुताबिक, नायर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा है कि मृतकों की पहचान शनाय गजल (21) और धीरिया सेठ (17) के रूप में हुई है, जबकि एक अज्ञात 25 वर्षीय युवक को भी मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, एक 20 वर्षीय अज्ञात युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया है।इससे पहले 3 सितंबर को मुंबई पुलिस ने एक वायरल वीडियो का संज्ञान लिया था। वीडियो में मरीन ड्राइव से दक्षिण दिशा में जाने वाले कोस्टल रोड की सुरंग के भीतर लग्जरी और तेज रफ्तार कारों को खतरनाक तरीके से दौड़ाते और रेस करते हुए दिखाया गया था। इस मामले में कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।इ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें