हाईवे पर हादसों में जिंदगी बचाने की जंग: अब 10 मिनट में पहुंचेगी एंबुलेंस, NHAI कर रहा है बड़ी योजना पर काम

देश में सड़क हादसों की भयावह तस्वीर के बीच भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) अब गंभीर घायलों को वक्त पर इलाज (गोल्डन ऑवर में) मुहैया कराने की दिशा में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। एनएचएआई ने अपने अधीन आने वाले 80 हजार किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क में करीब 16 हजार किलोमीटर ऐसे हिस्सों की पहचान की है जहां दुर्घटनाओं की आशंका सबसे अधिक है। इनमें 278 ऐसे स्थान भी शामिल हैं जहां हादसे के बाद एंबुलेंस पहुंचने में 20 से 30 मिनट तक लग रहे हैं। अब इन जगहों पर एंबुलेंस रिस्पॉन्स टाइम घटाकर 10 मिनट करने की योजना पर काम शुरू किया गया है। एनएचएआई दुर्घटना की आशंका वाले क्षेत्रों में एंबुलेंस की रणनीतिक तैनाती भी करेगा। इसके अलावा कोहरे, ओवरस्पीडिंग और गलत लेन में ड्राइविंग जैसे जोखिम वाले कारणों की रियल टाइम मॉनिटरिंग पर भी काम हो रहा है। हाईवे पर डिजिटल निगरानी और डेटा आधारित सुरक्षा प्रबंधन को नए रोड सेफ्टी मॉडल का हिस्सा बनाया जा रहा है। एनएचएआई के चेयरमैन संतोष कुमार यादव का कहना है कि कि हाईवे सुरक्षा को केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं रखा जा सकता। दुर्घटना के बाद त्वरित मेडिकल सहायता सुनिश्चित करना अब प्राथमिकता बन गया है। इसके लिए हाईवे पर एंबुलेंस नेटवर्क, लाइव ट्रैकिंग और रियल टाइम मॉनिटरिंग की नई व्यवस्था लागू की जाएगी। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की रोड एक्सीडेंट्स इन इंडिया-2023 रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2023 में राष्ट्रीय राजमार्गों पर 1.50 लाख से अधिक सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 63 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई।देश के कुल सड़क नेटवर्क में राष्ट्रीय राजमार्गों की हिस्सेदारी कम होने के बावजूद सड़क हादसों में मौतों का ब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 13, 2026 · 2 min · National Desk

आरोपों पर भड़के FBI चीफ: काश पटेल बोले- शराब पीने की बात सफेद झूठ, सीनेट में सांसद से हुई तीखी नोकझोंक

सीनेट समिति की इस सुनवाई में मैरीलैंड के डेमोक्रेटिक सांसद क्रिस वान होलेन ने काश पटेल को द अटलांटिक पत्रिका में छपे एक लेख का हवाला देते हुए घेरा। इस लेख में पटेल के नेतृत्व और उनकी कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए गए थे। इस पर पलटवार करते हुए पटेल ने कहा, ‘मैं ऐसे आधारहीन आरोपों से अपनी छवि खराब नहीं होने दूंगा।’ उन्होंने स्पष्ट किया कि वे इस कहानी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं। दूसरी ओर, पत्रिका अपनी रिपोर्ट पर कायम है और इसे कानूनी रूप से सही ठहराने का दावा कर रही है।सुनवाई के दौरान माहौल और तनावपूर्ण हो गया। काश पटेल ने वान होलेन पर चिल्लाते हुए निजी हमला किया। पटेल ने सांसद पर अल साल्वाडोर में मार्गरीटा परोसने का आरोप लगाया। यह टिप्पणी वान होलेन की पिछले साल की उस यात्रा के संदर्भ में थी, जब वे जेल में बंद किलमार एब्रेगो गार्सिया से मिलने गए थे। गार्सिया को मैरीलैंड में गिरफ्तारी के बाद अल साल्वाडोर में कैद किया गया था। यह पूरी घटना कानून प्रवर्तन संस्थाओं के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में हुई। बजट पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई इस वार्षिक सुनवाई में पटेल काफी आक्रामक नजर आए। उन्होंने बार-बार दोहराया कि उनकी छवि को धूमिल करने के प्रयास किए जा रहे हैं, जबकि सांसद एजेंसी के नेतृत्व की स्थिरता पर सवाल उठा रहे थे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 13, 2026 · 2 min · National Desk

ये कैसा चमत्कार: शिव मंदिर में नंदी महाराज पर घंटों लिपटा रहा सांप, इलाके में आग की तरह फैली खबर; देखें VIDEO

राजू ने उन्हें बताया कि कुछ देर पहले सांप महादेव के शिवलिंग पर लिपटा हुआ था। थोड़ी ही देर में यह जानकारी क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। सांप के दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। मोहन श्याम शर्मा ने बताया कि दो साल पहले सावन माह में भी इसी तरह महादेव के शिवलिंग पर सांप लिपटा हुआ मिला था। उन्होंने बताया कि मंदिर में सांप मिलने की जानकारी देने के लिए उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को फोन किया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। काफी देर तक वन विभाग की टीम का इंतजार करने के बाद उन्होंने स्वयं सांप को पकड़ा और जंगल में छोड़ दिया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 13, 2026 · 1 min · National Desk

GT vs SRH: आईपीएल में रनों के लिहाज से गुजरात टाइटंस की सबसे बड़ी जीत, अपने न्यूनतम स्कोर पर ढेर हुई सनराइजर्स

GT vs SRH: आईपीएल में रनों के लिहाज से गुजरात टाइटंस की सबसे बड़ी जीत, अपने न्यूनतम स्कोर पर ढेर हुई सनराइजर्स और पढ़ें कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रनों के बड़े अंतर से हराया। गुजरात की आईपीएल में रनों के लिहाज से यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले टीम ने इसी सीजन में राजस्थान रॉयल्स को 77 रनों से हराया था। इस जीत के साथ ही गुजरात की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है और उसने प्लेऑफ के लिए अपना दावा बेहद मजबूत कर लिया है। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 168 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद की टीम 14.5 ओवर में 86 रन पर ही ऑलआउट हो गई। हैदराबाद का आईपीएल में यह न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले, 2019 में टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ 96 रन पर ढेर हुई थी। सिर्फ चार बल्लेबाज दहाई अंक तक पहुंचे हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान पैट कमिंस ने बनाए जो 19 रन बनाकर आउट हुए। हैदराबाद के सिर्फ चार बल्लेबाज ही दहाई अंक तक पहुंच सके। गुजरात के लिए रबाडा और होल्डर ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को दो और मोहम्मद सिराज तथा राशिद खान को एक-एक विकेट मिला। दिलचस्प बात यह है कि गुजरात के लिए इस मैच में सभी गेंदबाजों को सफलता मिली। प्लेऑफ क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 13, 2026 · 2 min · National Desk

केरल का अगला मुख्यमंत्री कौन?: राहुल गांधी ने टटोली नेताओं की नब्ज, अब खरगे के फैसले पर टिकी निगाहें

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के मुरलीधरन ने बैठक के बाद संकेत दिए हैं कि मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा बुधवार तक हो सकती है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बंगलूरू से रात को दिल्ली लौट रहे हैं। खरगे के आने के बाद सोनिया गांधी से अंतिम चर्चा होगी। इसके बाद ही आधिकारिक मुहर लगेगी।सीएम की रेस में तीन बड़े नाम सबसे आगे चल रहे हैं। इनमें रमेश चेन्निथला, वीडी सतीशन और एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल शामिल हैं। राहुल गांधी ने इन नामों पर राय जानने के लिए वीएम सुधीरण, एमएम हसन और के सुधाकरण जैसे आठ पूर्व अध्यक्षों से वन-टू-वन बात की है। मुल्लापल्ली रामचंद्रन से फोन पर चर्चा की गई।मुरलीधरन ने कहा कि मुख्यमंत्री का चयन केवल विधायकों की राय पर नहीं होगा। पार्टी यूडीएफ के सहयोगी दलों और आम जनता की भावनाओं का भी सम्मान करना चाहती है। पर्यवेक्षक अजय माकन और मुकुल वासनिक पहले ही विधायकों की राय ले चुके हैं। अब अंतिम निर्णय हाईकमान को लेना है।बता दें कि 140 सीटों वाली केरल विधानसभा में यूडीएफ ने 102 सीटें जीतकर दो-तिहाई बहुमत हासिल किया है। इसमें कांग्रेस के पास 63, मुस्लिम लीग के पास 22, केरल कांग्रेस के पास आठ और आरएसपी के पास तीन सीटें हैं। चार मई को आए नतीजों के बाद से ही मुख्यमंत्री के नाम पर मंथन जारी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 13, 2026 · 2 min · National Desk

Srinagar: लश्कर के गिरफ्तार मददगारों से मिले आतंकी संगठन के धमकी भरे पोस्टर, 25 दिन में 16 'देशद्रोही' दबोचे

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ओवर ग्राउंड वर्करों (ओजीडब्ल्यू) को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा से जुड़े थे। इनके पास से हथियार, गोला-बारूद और लश्कर के धमकी भरे पोस्टर बरामद किए गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस श्रीनगर के बाबा डेम इलाके में नाका लगाकर वाहनों की रूटीन जांच कर रही थी। इस दौरान मोटरसाइकिल पर आ रहे दो लोगों को रोका। उनकी संदिग्ध गतिविधियों को देखकर तलाशी ली गई। पुलिस ने उनके पास से एक पिस्तौल, तीन मैगजीन, 21 कारतूस, दो मोबाइल फोन और लश्कर के 10 धमकी भरे पोस्टर बरामद किए। दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।अधिकारी ने बताया कि आरोपी फैसल अहमद भट निवासी मलपोरा हब्बाकदल और फैसल अहमद गुरू निवासी राजोरी कदल हैं। इनके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि दोनों क्षेत्र में लश्कर के आतंकियों के लिए काम कर रहे थे। मामले में गहन जांच की जा रही है। अधिकारी ने कहा कि आतंकियों के तंत्र पर लगाकार प्रहार किया जा रहा है। आतंकवाद के खिलाफ पुलिस जीरो-टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है और मिशन पर अडिग है। आतंकियों और उनके मददगारों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।सुरक्षाबलों ने कश्मीर में 25 दिन में करीब 14 आतंकी मददगारों को गिरफ्तार किया है। 18 अप्रैल को हवल इलाके में चार मददगारों को गोला-बारूद व लश्कर के धमकी भरे पोस्टर के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद 23 अप्रैल की रात श्रीनगर में एक महिला समेत चार, 26 अप्रैल को पांच और दो मई को एक आतंकी मददगार पकड़ा गया। अब मंगलवार को द …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 13, 2026 · 2 min · National Desk

दिल्ली-NCR में बदला मौसम: झमाझम बारिश से गर्मी के तेवर पड़े नरम, आज के लिए जारी किया गया था यलो अलर्ट

दिनभर 39 डिग्री का टॉर्चर, रात में राहत की बारिश दिल्ली के लोगों को कई दिन से गर्मी का टॉर्चर झेलना पड़ रहा था। मौसम शुष्क बने रहने के चलते लगातार तापमान चढ़ रहा था। साथ ही, सूरज अपने कड़े तेवर दिखा रहा था। ऐसे में मंगलवार को दिनभर तेज धूप के चलते लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। इस दौरान लोग पसीने से तरबतर दिखाई दिए। सुबह से ही निकल रही तेज धूप ने लोगों को खासा परेशान किया हुआ था। साथ ही, गर्म हवाओं ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी। इस दौरान अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 68 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 41 प्रतिशत रही। शाम होते-होते मौसम ने करवट ली। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 12, 2026 · 1 min · National Desk

'विपक्ष का नेता रबर स्टैम्प नहीं': राहुल ने CBI प्रमुख की चयन प्रक्रिया पर उठाए सवाल, PM पर भी साधा निशाना

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में देश के अगले केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) निदेशक के चयन से जुड़ी अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने चयन प्रक्रिया पर कड़ा विरोध दर्ज कराया और औपचारिक रूप से असहमति नोट भी सौंपा। #WATCH | Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi arrives at 7, Lok Kalyan Marg, the official residence of the Prime Minister Narendra Modi, to attend a meeting to select the next Director of the CBI. pic.twitter.com/hnOg3JzyOg — ANI (@ANI) May 12, 2026 राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा कि विपक्ष का नेता कोई रबर स्टैम्प नहीं है। उन्होंने कहा कि वे अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी से समझौता नहीं कर सकते और किसी भी पक्षपातपूर्ण प्रक्रिया में भाग लेकर उसे वैधता नहीं दे सकते।राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार लगातार सीबीआई का राजनीतिक उपयोग कर रही है, जिससे यह संस्था विपक्षी नेताओं, पत्रकारों और आलोचकों को निशाना बनाने का माध्यम बनती जा रही है। उन्होंने कहा कि इसी कारण चयन समिति में विपक्ष के नेता की भूमिका सुनिश्चित की गई थी, लेकिन उन्हें प्रभावी भागीदारी से वंचित किया जा रहा है।राहुल गांधी के अनुसार, उन्हें पात्र उम्मीदवारों की आवश्यक जानकारी जैसे सेल्फ-अप्रेजल रिपोर्ट और 360-डिग्री असेसमेंट उपलब्ध नहीं कराई गई। उन्होंने कहा कि 69 उम्मीदवारों की फाइलें पहली बार बैठक के दौरान देखने को दी गईं, जिससे उनका सही मूल्यांकन संभव नहीं था। उन्होंने इसे चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता के खिलाफ बताते हुए कहा कि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 12, 2026 · 2 min · National Desk

बैठक के बाद CM योगी का फैसला: नेता और अधिकारियों के काफिले होंगे आधे; वर्क फ्रॉम होम पर जोर देने का निर्देश

संग्रहालयों, स्मारकों आदि को कुछ समय निःशुल्क किए जाने का निर्देश सीएम ने नागरिकों, वेडिंग प्लानर्स आदि से देश में ही आयोजन करने की अपील की। कहा कि यूपी में भी हैरिटेज, ईको साइट्स, किले समेत अनेक अच्छे स्थल हैं, वहां भी डेस्टिनेशन वेडिंग को बढ़ावा दें। विजिट माई स्टेट अभियान शुरू किया जाए, जिसमें वेलनेस, ईको, ग्रामीण, वन्यजीव तथा खानपान पर आधारित पर्यटन को बढ़ावा मिले। यूपी पहला राज्य है, जिसने ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन कुजीन’ को लागू किया। सीएम ने संग्रहालयों, स्मारकों आदि को कुछ समय निःशुल्क किए जाने का निर्देश दिया। पर्यटन विभाग होटल, एयरलाइंस, टूर ऑपरेटर, ट्रेवल एजेंट आदि के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दे। उन्होंने कहा कि दुनिया में जहां भी उत्तर प्रदेश के प्रवासी नागरिक हैं, उन्हें प्रदेश में घूमने के लिए प्रेरित करें। इसके लिए शॉपिंग फेस्टिवल, हेरिटेज टूर, गोशाला, टेंपल आदि का दर्शन कराएं। स्थानीय कारीगरों, स्वयं सहायता समूहों, स्थानीय उद्यमियों द्वारा निर्मित उत्पादों के प्रयोग को बढ़ावा दें। त्योहारों, शादियों समेत विभिन्न आयोजनों में भारत में बने उपहारों, उत्पादों, हस्तशिल्प सामग्रियों को बढ़ावा दें। राज्य सरकार की ओऱ से ओडीओपी तथा जीआई टैग प्राप्त उत्पादों को उपहार के रूप में दिया जाए। स्वदेशी को बढ़ावा दिया जाए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 12, 2026 · 1 min · National Desk

सीएम बनते ही एक्शन में आए विजय: कई अफसरों का हुआ तबादला, तेज तर्रार अधिकारियों को मिले अहम विभाग

मुख्य सचिव एम. साई कुमार ने इस बड़े फेरबदल से जुड़े आधिकारिक आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इस आदेश के तहत राज्य के कई महत्वपूर्ण विभागों जैसे राजस्व, वित्त, पर्यटन और आबकारी विभाग के बड़े अधिकारियों को बदल दिया गया है। नई सरकार अपने हिसाब से अधिकारियों की टीम तैयार कर रही है ताकि जनता से जुड़े काम बिना किसी रुकावट के हो सकें। इन तबादलों के जरिए कई अनुभवी अधिकारियों को सीधे तौर पर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एन. मुरुगानंदम अपनी लंबी छुट्टी के बाद वापस काम पर लौट आए हैं। उनके वापस आते ही सरकार ने उन्हें राजस्व प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव और आयुक्त बना दिया है। बता दें कि इससे पहले इस बड़े और अहम पद का अतिरिक्त कार्यभार पी. अमुधा संभाल रही थीं। अब यह विभाग पूरी तरह से एन. मुरुगानंदम के हाथों में होगा।चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एम. ए. सिद्दीक को सरकार ने वित्त विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया है, उन्होंने टी. उदयचंद्रन की जगह ली है। इसके साथ ही, राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान की राज्य परियोजना निदेशक एस. स्वर्णा को भी बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक बंदोबस्त विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। उन्होंने के. मणिवसन की जगह ली है, जिनके पास अब तक इसका अतिरिक्त प्रभार था।सरकार ने राज्य में सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार के पद पर तैनात के. नंदकुमार का भी तबादला कर दिया है। अब उन्हें तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन यानी टास्माक का नया प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। उन्होंने इस अहम पद पर टी. क्रिस्तुराज की जगह ली है। टास्माक सरकार के लिए काम और कमाई का एक बहुत बड़ा ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 12, 2026 · 2 min · National Desk