राजू ने उन्हें बताया कि कुछ देर पहले सांप महादेव के शिवलिंग पर लिपटा हुआ था। थोड़ी ही देर में यह जानकारी क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। सांप के दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। मोहन श्याम शर्मा ने बताया कि दो साल पहले सावन माह में भी इसी तरह महादेव के शिवलिंग पर सांप लिपटा हुआ मिला था। उन्होंने बताया कि मंदिर में सांप मिलने की जानकारी देने के लिए उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को फोन किया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। काफी देर तक वन विभाग की टीम का इंतजार करने के बाद उन्होंने स्वयं सांप को पकड़ा और जंगल में छोड़ दिया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें