दिनभर 39 डिग्री का टॉर्चर, रात में राहत की बारिश दिल्ली के लोगों को कई दिन से गर्मी का टॉर्चर झेलना पड़ रहा था। मौसम शुष्क बने रहने के चलते लगातार तापमान चढ़ रहा था। साथ ही, सूरज अपने कड़े तेवर दिखा रहा था। ऐसे में मंगलवार को दिनभर तेज धूप के चलते लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। इस दौरान लोग पसीने से तरबतर दिखाई दिए। सुबह से ही निकल रही तेज धूप ने लोगों को खासा परेशान किया हुआ था। साथ ही, गर्म हवाओं ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी। इस दौरान अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 68 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 41 प्रतिशत रही। शाम होते-होते मौसम ने करवट ली। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें