Crime Capital: दिल्ली के पॉश इलाके में दिन ढले बुजुर्ग सीए के घर में घुसकर लूट, मारपीट कर अगवा; मांगे 50 लाख

दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके सैनिक फार्म में 72 वर्षीय चार्टर्ड अकाउंटेंट के घर में घुसकर लूटपाट और मारपीट करने के बाद उन्हें अगवा कर लिया गया। आरोपियों ने रास्ते में 50 लाख रुपये रंगदारी मांगी। जब आरोपी पीड़ित से 50 लाख रुपये की उगाही करने में विफल रहे तो उन्होंने पीड़ित और उनकी कार को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर छोड़ दिया। दक्षिण जिला पुलिस ने इस मामलेे को 36 घंटे में सुलझाने का दावा करते हुए एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि यह वारदात दो मई को शाम करीब 7.45 बजे घटी। पीडि़त बुजुर्ग घर में अकेले थे, तभी तीन लोग जबरन उनके घर में घुस गए। आरोपियों ने उन्हें काबू में कर लिया, उनके साथ मारपीट कर टेप से उन्हें बांध दिया। आरोपियों ने अलमारी में रखे पांच लाख रुपये, दराज से 8,000-10,000 रुपये, बटुआ, तीन अंगूठियां और मोबाइल फोन सहित दस्तावेज लूट लिए। इसके बाद आरोपी पीड़ित को जबरन अपनी गाड़ी में बिठाकर मेरठ की ओर ले गए।रास्ते में अपहरणकर्ताओं ने पीड़ित से 50 लाख रुपये की मांग की। उन्होंने पीड़ित को दुर्घटना का बहाना बनाकर किसी परिचित से 15 लाख रुपये का इंतजाम करने के लिए मजबूर किया। जब पीड़ित पैसे का इंतजाम करने में नाकाम रहे तो आरोपियों ने उन्हें उनकी गाड़ी सहित हरियाणा के फिरोजपुर झिरका इलाके में दिल्ली-मुंबई राजमार्ग पर छोड़ दिया। पीड़ित ने पुलिस से संपर्क किया। मेडिकल जांच में बुजुर्ग के शरीर पर काफी चोटें मिले हैं।पुलिस उपायुक्त मित्तल ने बताया कि इस वारदात के संबंध में तीन मई को नेब सराय थाना पुलिस को सूचना मिली। इसके बाद जांच अधिकारी एसआई प्रिंस टीम के साथ मौके पर पहुंचे जिसके बाद अपहरण, लूटपा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 14, 2026 · 2 min · National Desk

800 करोड़ की दौलत, ट्रंप के करीबी: कौन हैं केविन वार्श, जो बने हैं फेडरल रिजर्व के नए अध्यक्ष?

और पढ़ें कौन हैं केविन वार्श? 56 वर्षीय वार्श कोई नया चेहरा नहीं हैं। वे पहले भी फेडरल रिजर्व के शीर्ष अधिकारी रह चुके हैं। उनकी पहचान एक ऐसे अनुभवी अर्थशास्त्री की है जो बड़ी अर्थव्यवस्था के साथ-साथ आम आदमी की जरूरतों को समझने का दावा करते हैं। सीनेट में उनके पक्ष में दलील देते हुए जॉन थ्यून ने कहा कि वार्श उन मेहनतकश अमेरिकियों के दर्द को समझते हैं जिनकी नौकरियां और आजीविका ब्याज दरों पर टिकी होती है। 56 वर्षीय वार्श कोई नया चेहरा नहीं हैं। वे पहले भी फेडरल रिजर्व के शीर्ष अधिकारी रह चुके हैं। उनकी पहचान एक ऐसे अनुभवी अर्थशास्त्री की है जो बड़ी अर्थव्यवस्था के साथ-साथ आम आदमी की जरूरतों को समझने का दावा करते हैं। सीनेट में उनके पक्ष में दलील देते हुए जॉन थ्यून ने कहा कि वार्श उन मेहनतकश अमेरिकियों के दर्द को समझते हैं जिनकी नौकरियां और आजीविका ब्याज दरों पर टिकी होती है। अमेरिकी सीनेट ने केविन वार्श के नाम पर मुहर लगा दी है। वे अब दुनिया के सबसे शक्तिशाली केंद्रीय बैंक, फेडरल रिजर्व के नए अध्यक्ष होंगे। एक ऐसे समय में जब वैश्विक अर्थव्यवस्था महंगाई और युद्ध के साये में है, वार्श की नियुक्ति ने आर्थिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 14, 2026 · 2 min · National Desk

RCB vs KKR Live Score: विराट कोहली का अर्धशतक, पडिक्कल के साथ 60+ रन की साझेदारी; स्कोर 100 के पार

11:24 PM, 13-May-2026 RCB vs KKR Live Score: विराट कोहली का अर्धशतक लगातार दो पारियों में शून्य पर आउट होने के बाद विराट कोहली की फॉर्म में वापसी हो गई है। उन्होंने केकेआर के खिलाफ 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह पडिक्कल के साथ 60 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं और आरसीबी का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है। लगातार दो पारियों में शून्य पर आउट होने के बाद विराट कोहली की फॉर्म में वापसी हो गई है। उन्होंने केकेआर के खिलाफ 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह पडिक्कल के साथ 60 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं और आरसीबी का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है। 11:20 PM, 13-May-2026 RCB vs KKR Live Score: विराट और पडिक्कल की साझेदारी विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल के बीच 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। दोनों शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। केकेआर को फिलहाल दूसरे विकेट की तलाश है। विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल के बीच 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। दोनों शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। केकेआर को फिलहाल दूसरे विकेट की तलाश है। 10:49 PM, 13-May-2026 RCB vs KKR Live Score: आरसीबी को पहला झटका आरसीबी को पहला झटका कार्तिक त्यागी ने दिया। उन्होंने जैकब बेथेल का शिकार किया। वह 12 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए। अब विराट कोहली का साथ देने देवदत्त पडिक्कल आए हैं। आरसीबी को पहला झटका कार्तिक त्यागी ने दिया। उन्होंने जैकब बेथेल का शिकार किया। वह 12 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए। अब विराट कोहली का साथ देने देवदत्त पडिक्कल आए हैं। 10:36 PM, 13-May-2026 RCB vs KKR Live Score: आरसीबी की पारी शुरू आरसीबी की पारी शुरू हो चुकी है। विराट कोहली और जैकब बेथेल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 13, 2026 · 2 min · National Desk

संकट के बीच राहत: होर्मुज पार कर भारत की ओर बढ़ा 15वां LPG टैंकर एमवी सनशाइन, भारतीय नौसेना बनी सुरक्षा कवच

फारस की खाड़ी से भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। एलपीजी टैंकर एमवी सनशाइन सुरक्षित रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर चुका है और अब भारत की ओर बढ़ रहा है। सूत्रों के मुताबिक, जहाज की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए भारतीय नौसेना सहित कई एजेंसियां लगातार सहयोग कर रही हैं। जानकारी के अनुसार, यह भारत के लिए रवाना होने वाला 15वां LPG जहाज है जिसे फारस की खाड़ी क्षेत्र से सुरक्षित निकाला गया है। मौजूदा क्षेत्रीय तनाव के बीच इस अभियान को काफी अहम माना जा रहा है। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 13, 2026 · 1 min · National Desk

तेल संकट: सीएम योगी के निर्देश, छह महीने तक विदेश यात्रा से परहेज करें मंत्री-अधिकारी; कार पूलिंग पर जोर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद आयोजित पहली बैठक में मंत्रियों और अधिकारियों को आगामी छह माह तक अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़कर विदेश यात्राओं से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में ईंधन संरक्षण केवल आर्थिक आवश्यकता नहीं, बल्कि राष्ट्रीय दायित्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पेट्रोलियम पदार्थों की खपत कम करने के आह्वान का उल्लेख करते हुए योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार को स्वयं उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से सप्ताह में कम से कम एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने अपने वाहनों की संख्या आधी करने की बात कही। जनप्रतिनिधियों को मेट्रो, बस, ई-रिक्शा, साझा वाहन व्यवस्था और साइकिल जैसे विकल्प अपनाने की सलाह दी गई। उन्होंने कहा कि शासन और प्रशासन में डिजिटल तथा आभासी माध्यमों का अधिकतम उपयोग किया जाए ताकि अनावश्यक यात्रा और ईंधन की खपत कम हो सके। अंतरजनपदीय बैठकों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और विधानसभा तथा विधान परिषद की समितियों की बैठकों को मिश्रित व्यवस्था में आयोजित करने पर भी जोर दिया गया।योगी ने सचिवालय और निदेशालय स्तर पर बिजली बचत के लिए वातानुकूलन यंत्र और लिफ्ट के सीमित उपयोग का निर्देश दिया। उन्होंने तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रखने तथा प्राकृतिक प्रकाश का अधिक उपयोग करने की बात कही। सार्वजनिक परिवहन और रेल यात्रा को बढ़ावा देने के साथ 50 से अधिक कर्मचारियों वाले संस्थानों में सप्ताह में कम से कम दो दिन घर से कार्य व्यवस्था लागू करने का सुझाव दिया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 13, 2026 · 2 min · National Desk

दिल्ली-NCR में बदला मौसम: राजधानी के कुछ हिस्सों में गिरे ओले, आंधी के साथ बारिश, गर्मी से मिली निजात

दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में बुधवार देर को मौसम ने अचानक करवट ली। गुरुग्राम में दोपहर बाद तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। इससे दिनभर की भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को काफी राहत मिली। दिल्ली में भी देर शाम कुछ इलाकों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में थोड़ी गिरावट आई। लोगों ने उमस भरी गर्मी से निजात पाई। यह बारिश चिलचिलाती धूप के बाद सुकून लेकर आई। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 13, 2026 · 1 min · National Desk

प्रतीक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: शरीर पर मिले छह चोट के निशान, जो 5-7 दिन पुराने

रविदास मेहरोत्रा बोले- शरीर के अंदर जहर मिला था समाजवादी पार्टी (सपा) नेता रविदास मेहरोत्रा ने युवक प्रतीक यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत पर गंभीर सवाल उठाए हैं। रविदास मेहरोत्रा ने कहा, “हम प्रतीक यादव की असामयिक और अचानक मृत्यु से बेहद दुखी और आहत हैं। प्रतीक यादव को अस्पताल लाए जाने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत प्राकृतिक नहीं थी। यह संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत है। उनके शरीर पर चोट के निशान थे और शरीर के अंदर जहर मिला था। इसलिए उनका पोस्टमार्टम कराया गया। प्राकृतिक मौत में पोस्टमार्टम नहीं किया जाता। पोस्टमार्टम के बाद शव को 5 घंटे तक मोर्चरी में रखा गया। हमने मौत के कारणों की जांच कराने की मांग की है। डॉक्टरों ने भी बताया कि शरीर पर चोट के निशान थे और शरीर नीला पड़ गया था, जो जहर दिए जाने का संकेत देता है। शव को अब उनके आवास पर रखा गया है, जो यह स्पष्ट करता है कि मौत सामान्य नहीं थी। हमने उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश से प्रतीक यादव की मौत की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 13, 2026 · 1 min · National Desk

कल होगा केरल के नए CM का एलान: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दी जानकारी; कई दौर की बैठक के बाद मंथन पूरा

केरल में नए मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी सभी चर्चाएं और आंतरिक बैठकें पूरी कर ली हैं। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने जानकारी दी कि इस मुद्दे पर अब अंतिम निर्णय कल घोषित किया जाएगा। जयराम रमेश ने कहा कि केरल कांग्रेस विधायक दल (CLP) के सदस्यों की मंजूरी के बाद पार्टी हाईकमान ने सभी जरूरी विचार-विमर्श पूरे कर लिए हैं। कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा कल सार्वजनिक रूप से की जाएगी। इसके साथ ही केरल की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू होने की संभावना है।कांग्रेस नेतृत्व के अनुसार, केरल में मुख्यमंत्री के चयन को लेकर पार्टी के भीतर व्यापक चर्चा हुई है। अब यह निर्णय पूरी तरह अंतिम चरण में पहुंच चुका है। पार्टी का कहना है कि सभी संबंधित नेताओं से विचार-विमर्श के बाद एक नाम पर अंतिम सहमति बनाई गई है, जिसकी आधिकारिक घोषणा कल की जाएगी।सीएम की रेस में तीन बड़े नाम सबसे आगे चल रहे हैं। इनमें रमेश चेन्निथला, वीडी सतीशन और एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल शामिल हैं। राहुल गांधी ने इन नामों पर राय जानने के लिए वीएम सुधीरण, एमएम हसन और के सुधाकरण जैसे आठ पूर्व अध्यक्षों से वन-टू-वन बात की है। मुल्लापल्ली रामचंद्रन से फोन पर चर्चा की गई। दिल्ली में लगातार बैठकों का दौर मुख्यमंत्री चयन को लेकर कांग्रेस नेतृत्व लगातार बैठकों में जुटा हुआ है। मंगलवार को राहुल गांधी ने दिल्ली में केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) के पूर्व अध्यक्षों से मुलाकात कर राज्य की राजनीतिक स्थिति और जनता के मूड पर चर्चा की। वरिष्ठ नेता वीएम सुधीरन ने कहा कि पार्टी को ऐसा फैसला लेना चाहिए जो जनता की भावना के अनुरूप हो। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी नेतृत्व …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 13, 2026 · 2 min · National Desk

PM Reduces Convoy: प्रधानमंत्री मोदी के काफिले में वाहनों की संख्या हुई कम; दो गाड़ियों के साथ जाते दिखें पीएम

दुनियाभर में बढ़ते ऊर्जा संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने काफिले को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की कमी किए बिना प्रधानमंत्री के काफिले में शामिल वाहनों की संख्या घटा दी गई है। एक वीडियो में पीएम मोदी के काफिले में सिर्फ 2 गाड़ियां दिखी। सरकार के इस कदम को ईंधन बचत और खर्च नियंत्रण की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है। #WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi has reduced his convoy size significantly. Reduction in vehicles was done while maintaining essential security components as per SPG protocol. pic.twitter.com/kuC9OfyAxN — ANI (@ANI) May 13, 2026 सूत्रों के मुताबिक, यह फैसला सुरक्षा एजेंसियों और स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) के मानकों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। नई व्यवस्था के तहत अब केवल जरूरी सुरक्षा और संचालन से जुड़े वाहन ही प्रधानमंत्री के काफिले का हिस्सा होंगे।अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था पहले की तरह पूरी तरह मजबूत रहेगी। एसपीजी प्रोटोकॉल में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है और सभी आवश्यक सुरक्षा इंतजाम पहले की तरह लागू रहेंगे। हालांकि, अनावश्यक वाहनों को हटाकर काफिले को अधिक व्यवस्थित और ऊर्जा-कुशल बनाने पर जोर दिया गया है।सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी सुझाव दिया है कि जहां संभव हो, काफिले में इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल बढ़ाया जाए। हालांकि इसके लिए नए वाहन खरीदने के बजाय मौजूदा संसाधनों के बेहतर उपयोग पर जोर दिया गया है। सरकार के इस कदम को पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत के संदेश के रूप में भी देखा जा रहा है।प्रधानमंत्री मोदी की इस पहल का …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 13, 2026 · 2 min · National Desk

तमिलनाडु: विरोध के बाद झुकी विजय सरकार, मुख्यमंत्री के ज्योतिषी रिकी राधन पंडित की ओएसडी नियुक्ति हुई रद्द

सरकार के प्रधान सचिव ने 13 मई को एक आदेश जारी किया, जिसमें कहा गया कि रिकी राधन पंडित की ओएसडी के रूप में नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाता है। रिकी राधन पंडित न केवल एक ज्योतिषी हैं, बल्कि वे टीवीके पार्टी के प्रवक्ता भी हैं। चुनाव प्रचार के दौरान वे मुख्यमंत्री के बेहद करीबी सहयोगी रहे।इस नियुक्ति को लेकर विपक्षी दलों ने सरकार पर तीखे हमले किए थे। एआईएडीएमके (AIADMK) के राज्यसभा सांसद आईएस इनबदुरई ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए लिखा कि ज्योतिषी अपनी खुद की किस्मत का अंदाजा नहीं लगा पाए और विजय सरकार के बुरे दिन शुरू हो गए हैं। वहीं, डीएमके (DMK) के प्रवक्ता टीकेएस एलंगोवन ने कहा कि एक ज्योतिषी केवल भविष्यवाणी कर सकता है, लेकिन सरकार चलाने के लिए नियमों और शक्तियों की समझ रखने वाले सलाहकार की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अपनी पार्टी से ज्यादा ज्योतिषी पर भरोसा है।विधानसभा में भी इस मुद्दे पर काफी हंगामा हुआ। डीएमके के सहयोगी दल एमजेके (MJK) के अध्यक्ष थमीमुन अंसारी ने कहा कि सरकार में ज्योतिष के फार्मूले शामिल नहीं होने चाहिए। व्यक्तिगत विश्वास अलग बात है, लेकिन इसे सरकारी कामकाज में नहीं लाना चाहिए। डीएमडीके (DMDK) की महासचिव प्रेमलता विजयकांत ने भी इस नियुक्ति की कड़ी निंदा की।इन विवादों के बीच, टीवीके सरकार ने बुधवार को विधानसभा में अपना बहुमत साबित कर दिया। फ्लोर टेस्ट के दौरान सरकार को 144 विधायकों का समर्थन मिला। हालांकि पार्टी और उसके सहयोगियों के पास सदन में 120 विधायक थे, लेकिन एआईएडीएमके के बागी विधायकों के समर्थन से सरकार ने यह जीत हासिल की। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 13, 2026 · 2 min · National Desk