दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके सैनिक फार्म में 72 वर्षीय चार्टर्ड अकाउंटेंट के घर में घुसकर लूटपाट और मारपीट करने के बाद उन्हें अगवा कर लिया गया। आरोपियों ने रास्ते में 50 लाख रुपये रंगदारी मांगी। जब आरोपी पीड़ित से 50 लाख रुपये की उगाही करने में विफल रहे तो उन्होंने पीड़ित और उनकी कार को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर छोड़ दिया। दक्षिण जिला पुलिस ने इस मामलेे को 36 घंटे में सुलझाने का दावा करते हुए एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि यह वारदात दो मई को शाम करीब 7.45 बजे घटी। पीडि़त बुजुर्ग घर में अकेले थे, तभी तीन लोग जबरन उनके घर में घुस गए। आरोपियों ने उन्हें काबू में कर लिया, उनके साथ मारपीट कर टेप से उन्हें बांध दिया। आरोपियों ने अलमारी में रखे पांच लाख रुपये, दराज से 8,000-10,000 रुपये, बटुआ, तीन अंगूठियां और मोबाइल फोन सहित दस्तावेज लूट लिए। इसके बाद आरोपी पीड़ित को जबरन अपनी गाड़ी में बिठाकर मेरठ की ओर ले गए।रास्ते में अपहरणकर्ताओं ने पीड़ित से 50 लाख रुपये की मांग की। उन्होंने पीड़ित को दुर्घटना का बहाना बनाकर किसी परिचित से 15 लाख रुपये का इंतजाम करने के लिए मजबूर किया। जब पीड़ित पैसे का इंतजाम करने में नाकाम रहे तो आरोपियों ने उन्हें उनकी गाड़ी सहित हरियाणा के फिरोजपुर झिरका इलाके में दिल्ली-मुंबई राजमार्ग पर छोड़ दिया। पीड़ित ने पुलिस से संपर्क किया। मेडिकल जांच में बुजुर्ग के शरीर पर काफी चोटें मिले हैं।पुलिस उपायुक्त मित्तल ने बताया कि इस वारदात के संबंध में तीन मई को नेब सराय थाना पुलिस को सूचना मिली। इसके बाद जांच अधिकारी एसआई प्रिंस टीम के साथ मौके पर पहुंचे जिसके बाद अपहरण, लूटपा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Crime Capital: दिल्ली के पॉश इलाके में दिन ढले बुजुर्ग सीए के घर में घुसकर लूट, मारपीट कर अगवा; मांगे 50 लाख
दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके सैनिक फार्म में 72 वर्षीय चार्टर्ड अकाउंटेंट के घर में घुसकर लूटपाट और मारपीट करने के बाद उन्हें अगवा कर लिया गया। आरोपियों ने रास्ते में 50 लाख रुपये रंगदारी मांगी। जब आरोपी पीड़ित से 50 लाख रुपये की उगाही करने में विफल रहे तो उन्होंने पीड़ित और उनकी कार को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर छोड़ दिया। दक्षिण जिला पुलिस ने इस मामलेे को 36 घंटे में सुलझाने का दावा करते हुए एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि यह