POCSO Case: बंदी संजय कुमार का दावा- बेटे भगीरथ ने किया आत्मसमर्पण, पुलिस बोली- सरेंडर नहीं, गिरफ्तार किया है

हालांकि, साइबराबाद पुलिस आयुक्त रमेश ने आत्मसमर्पण की बात को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने भगीरथ को गिरफ्तार किया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक उन्होंने कहा, “पेटबशीरबाद पॉक्सो मामले के आरोपी बंदी भगीरथ को हैदराबाद शहर के बाहरी इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए उसे पुलिस स्टेशन ले जाया जा रहा है। यह आत्मसमर्पण नहीं था।“तेलंगाना हाईकोर्ट द्वारा पॉक्सो मामले के आरोपी बंदी भगीरथ को अंतरिम राहत देने से इनकार करने के एक दिन बाद उनके पिता बंदी संजय कुमार ने शनिवार को कहा था कि उन्होंने अपने बेटे को पुलिस के सामने पेश होने और जांच में सहयोग करने के लिए कहा है। आत्मसमर्पण के बाद बंदी संजय ने भगीरथ के इस कदम को कानून के प्रति सम्मान और न्याय प्रणाली में अपने विश्वास का प्रतीक बताया है।केंद्रीय मंत्री ने एक्स पर पोस्ट में कहा, ‘‘अपने बेटे के खिलाफ लगे आरोपों के संबंध में और कानून का सम्मान करते हुए वकीलों के माध्यम से भगीरथ को पुलिस को सौंप दिया है। कानून के समक्ष सभी समान हैं, चाहे वह उनका बेटा हो या कोई आम नागरिक, और सभी को कानून का पालन करना चाहिए।’’ इससे पहले तेलंगाना के भाजपा नेता ने दावा किया था कि उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है और बदनाम किया जा रहा है।उन्होंने कहा, ‘‘कानूनी विशेषज्ञों से परामर्श करने और हमारे पास उपलब्ध साक्ष्यों को उनके समक्ष रखने के बाद हमें सलाह दी गई कि मामले का उचित निपटारा कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। अदालती कार्यवाही चल रही है और अगले सप्ताह आदेश आने की उम्मीद है। हमारी कानूनी टीम की सलाह के बावजूद मुझे लगा कि जांच में सहयोग करने में हमें कोई संकोच नहीं करना चाहिए। मुझ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 17, 2026 · 2 min · National Desk

KKR vs GT: कोलकाता ने प्लेऑफ के लिए बढ़ाए मजबूत कदम, टूटा गुजरात की जीत का सिलसिला; अंक तालिका में हुआ बदलाव

KKR vs GT: कोलकाता ने प्लेऑफ के लिए बढ़ाए मजबूत कदम, टूटा गुजरात की जीत का सिलसिला; अंक तालिका में हुआ बदलाव और पढ़ें कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से हरा दिया। शनिवार को ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर ने फिन एलन, अंगकृष रघुवंसी और कैमरन ग्रीन की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में दो विकेट पर 247 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम चार विकेट पर 218 रन ही बना सकी। इस दौरान शुभमन गिल, जोस बटलर और साई सुदर्शन ने अर्धशतक जड़े। वहीं, केकेआर के लिए सुनील नरेन ने दो विकेट लिए जबकि सौरभ और ग्रीन को एक-एक मिला। कोलकाता सातवें स्थान पर पहुंची इसी के साथ गुजरात की लगातार पांच मैचों में जीत का सिलसिला भी टूट गया। फिलहाल टीम तालिका में 16 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं, केकेआर एक स्थान की छलांग लगाकर सातवें पायदान पर पहुंच गई है। इस जीत के साथ केकेआर ने प्लेऑफ की तरफ मजबूती से कदम बढ़ाए हैं। अब टीम की नजर अपने अगले दोनों मुकाबले जीतने पर होगी। आईपीएल 2026: अंक तालिका का हाल टीम मैच जीते हारे बेनतीजा अंक नेट रन रेट रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 12 8 4 0 16 +1.053 गुजरात टाइटंस 13 8 5 0 16 +0.400 सनराइजर्स हैदराबाद 12 7 5 0 14 +0.331 पंजाब किंग्स 12 6 5 1 13 +0.355 राजस्थान र …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 17, 2026 · 2 min · National Desk

KKR vs GT Live Score: गुजरात को दूसरा झटका, गिल 85 रन बनाकर आउट; नरेन को मिली सफलता

11:24 PM, 16-May-2026 KKR vs GT Live Score: गुजरात को तीसरा झटका गुजरात को तीसरा झटका सौरभ दुबे ने दिया। उन्होंने बटलर को अपना शिकार बनाया। वह 57 रन बनाकर आउट हुए। अब राहुल तेवतिया बल्लेबाजी के लिए आए हैं। गुजरात को तीसरा झटका सौरभ दुबे ने दिया। उन्होंने बटलर को अपना शिकार बनाया। वह 57 रन बनाकर आउट हुए। अब राहुल तेवतिया बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 11:06 PM, 16-May-2026 KKR vs GT Live Score: गुजरात को दूसरा झटका गुजरात को दूसरा झटका सुनील नरेन ने दिया। उन्होंने अनुकूल रॉय के हाथों शुभमन गिल को कैच कराया। वह 49 गेंदों में 85 रन बनाकर आउट हुए। अब जोस बटलर का साथ देने साई सुदर्शन आए हैं। गुजरात को दूसरा झटका सुनील नरेन ने दिया। उन्होंने अनुकूल रॉय के हाथों शुभमन गिल को कैच कराया। वह 49 गेंदों में 85 रन बनाकर आउट हुए। अब जोस बटलर का साथ देने साई सुदर्शन आए हैं। 11:01 PM, 16-May-2026 KKR vs GT Live Score: बटलर का अर्धशतक बटलर ने 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। वह गिल के साथ 71 गेंदों में 128 रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। 16 ओवर के बाद स्कोर एक विकेट पर 177 रन है। बटलर ने 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। वह गिल के साथ 71 गेंदों में 128 रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। 16 ओवर के बाद स्कोर एक विकेट पर 177 रन है। 10:56 PM, 16-May-2026 KKR vs GT Live Score: 15 ओवर का खेल पूरा 15 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। गुजरात ने एक विकेट पर 163 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 84 और जोस बटलर 37 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। दोनों के बीच 110 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। 15 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। गुजरात ने एक विकेट पर 163 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 84 और जोस बटलर 37 रन बनाकर क्री …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 16, 2026 · 2 min · National Desk

'नीदरलैंड भारत का बड़ा निवेशक': पीएम मोदी बोले- व्यापार में भी आगे; अब साथ मिलकर करेंगे नई शुरुआत

और पढ़ें बड़े आर्थिक सुधार और मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्यापारिक जगत के दिग्गजों को भारत में हुए हालिया बदलावों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने टैक्स प्रणाली, लेबर कोड और गवर्नेंस जैसे क्षेत्रों में नेक्स्ट-जेनरेशन सुधार लागू किए हैं। इन कदमों से भारत में मैन्युफैक्चरिंग करना अब बेहद किफायती और लागत प्रभावी हो गया है। पीएम मोदी ने एक बड़ा उदाहरण देते हुए कहा कि जो इलेक्ट्रॉनिक्स सामान कभी भारत के आयात की सूची में सबसे ऊपर रहता था, वह आज भारत का सबसे बड़ा निर्यात आइटम बन चुका है। मैन्युफैक्चरिंग को और अधिक मजबूती देने के लिए सरकार कई प्रमुख क्षेत्रों में शानदार इंसेंटिव यानी प्रोत्साहन दे रही है। वैश्विक कंपनियां इन योजनाओं का लाभ उठाकर भारत में पूरी दुनिया के लिए सामान बना सकती हैं। यह भी पढ़ें: चोल राजवंश की धरोहर की भारत वापसी: नीदरलैंड ने सौंपा ऐतिहासिक ताम्रपत्र, PM की मौजूदगी में बढ़ी देश की शान ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स और इनोवेशन का नया हब सेवा क्षेत्र की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने भारतीय टैलेंट की तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत अपनी कुशल प्रतिभाओं के दम पर आज दक्षता और इनोवेशन का वैश्विक इंजन बन चुका है। दुनिया की बड़ी-बड़ी दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनियों ने भारत में अपने ‘ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स’ खोले हैं। उन्होंने वैश्विक सीईओ को भारत में आकर डिजाइन और नए आविष्कार करने का न्योता दिया। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि भारत के साथ जुड़ने और निवेश करने के लिए आज से बेहतर समय कोई और नहीं हो सकता। हम मिलकर नई शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्यापारिक जगत के दिग् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 16, 2026 · 2 min · National Desk

POCSO Case: बंदी संजय कुमार का दावा- बेटे भगीरथ ने किया आत्मसमर्पण, पुलिस बोली- सरेंडर नहीं, गिरफ्तार किया है

हालांकि, साइबराबाद पुलिस आयुक्त रमेश ने आत्मसमर्पण की बात को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने भगीरथ को गिरफ्तार किया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक उन्होंने कहा, “पेटबशीरबाद पॉक्सो मामले के आरोपी बंदी भगीरथ को हैदराबाद शहर के बाहरी इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए उसे पुलिस स्टेशन ले जाया जा रहा है। यह आत्मसमर्पण नहीं था।“तेलंगाना हाईकोर्ट द्वारा पॉक्सो मामले के आरोपी बंदी भगीरथ को अंतरिम राहत देने से इनकार करने के एक दिन बाद उनके पिता बंदी संजय कुमार ने शनिवार को कहा था कि उन्होंने अपने बेटे को पुलिस के सामने पेश होने और जांच में सहयोग करने के लिए कहा है। आत्मसमर्पण के बाद बंदी संजय ने भगीरथ के इस कदम को कानून के प्रति सम्मान और न्याय प्रणाली में अपने विश्वास का प्रतीक बताया है।केंद्रीय मंत्री ने एक्स पर पोस्ट में कहा, ‘‘अपने बेटे के खिलाफ लगे आरोपों के संबंध में और कानून का सम्मान करते हुए वकीलों के माध्यम से भगीरथ को पुलिस को सौंप दिया है। कानून के समक्ष सभी समान हैं, चाहे वह उनका बेटा हो या कोई आम नागरिक, और सभी को कानून का पालन करना चाहिए।’’ इससे पहले तेलंगाना के भाजपा नेता ने दावा किया था कि उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है और बदनाम किया जा रहा है।उन्होंने कहा, ‘‘कानूनी विशेषज्ञों से परामर्श करने और हमारे पास उपलब्ध साक्ष्यों को उनके समक्ष रखने के बाद हमें सलाह दी गई कि मामले का उचित निपटारा कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। अदालती कार्यवाही चल रही है और अगले सप्ताह आदेश आने की उम्मीद है। हमारी कानूनी टीम की सलाह के बावजूद मुझे लगा कि जांच में सहयोग करने में हमें कोई संकोच नहीं करना चाहिए। मुझ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 16, 2026 · 2 min · National Desk

Silver Import Curb: सरकार ने चांदी के आयात से जुड़े नियम कड़े किए, कीमती धातुओं पर शुल्क बढ़ाने के बाद फैसला

सरकार ने चांदी के आयात से जुड़े नियम तत्काल प्रभाव से कड़े कर दिए हैं। यह कदम कीमती धातुओं पर सीमा शुल्क बढ़ाने के कुछ ही दिनों बाद उठाया गया है। इस फैसले से घरेलू बाजार और व्यापार संतुलन पर असर पड़ने की उम्मीद है। आयात नीति में बदलाव विदेश व्यापार महानिदेशालय ने एक अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी। चांदी की आयात नीति को ‘मुक्त’ से ‘प्रतिबंधित’ श्रेणी में संशोधित किया गया है। इसमें सोने और प्लैटिनम से चढ़ी चांदी भी शामिल है। प्रतिबंधित श्रेणी के तहत आने वाले सामानों के आयात के लिए अब सरकार से लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। यह नियम तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।सरकार ने 13 मई को कीमती धातुओं पर आयात शुल्क में बड़ी वृद्धि की थी। आयात शुल्क छह फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया गया था। यह लगातार दूसरा बड़ा कदम है जो कीमती धातुओं के आयात को प्रभावित करेगा। इन कदमों से देश में चांदी के व्यापार पर सीधा असर पड़ेगा। सरकार ने चांदी के आयात को लेकर अपनी नीति में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। पहले चांदी का आयात मुक्त श्रेणी में आता था, जिसका अर्थ था कि इसे आसानी से आयात किया जा सकता था। अब इसे प्रतिबंधित श्रेणी में डाल दिया गया है। इस बदलाव का मतलब है कि आयातकों को अब चांदी मंगाने के लिए सरकारी अनुमति लेनी होगी। यह प्रक्रिया आयात को और अधिक नियंत्रित और जटिल बना देगी। सीमा शुल्क में वृद्धि चांदी पर प्रतिबंध लगाने से पहले, सरकार ने कीमती धातुओं पर आयात शुल्क बढ़ाया था। 13 मई को यह शुल्क 6 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया गया था। यह वृद्धि सोने और अन्य कीमती धातुओं पर भी लागू हुई थी। इन दोनों कदमों से देश में कीमती धातुओं का आयात महंगा हो जाएगा। यह सरकार का एक और महत्वपू …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 16, 2026 · 2 min · National Desk

KKR vs GT Live Score: गुजरात की पारी शुरू, शुभमन गिल और साई सुदर्शन क्रीज पर; कोलकाता ने 247 रन बनाए

09:30 PM, 16-May-2026 KKR vs GT Live Score: गुजरात की पारी शुरू गुजरात की पारी शुरू हो चुकी है। साई सुदर्शन और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं। गुजरात की पारी शुरू हो चुकी है। साई सुदर्शन और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं। 09:15 PM, 16-May-2026 KKR vs GT Live Score: कोलकाता ने गुजरात को दिया 248 रनों का लक्ष्य कोलकाता ने गुजरात को 248 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर ने फिन एलन की 93, अंगकृष रघुवंशी की 82 और कैमरन ग्रीन की 52 रनों की पारियों की मदद से 20 ओवर में दो विकेट पर 247 रन बनाए। कोलकाता ने गुजरात को 248 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर ने फिन एलन की 93, अंगकृष रघुवंशी की 82 और कैमरन ग्रीन की 52 रनों की पारियों की मदद से 20 ओवर में दो विकेट पर 247 रन बनाए। 08:53 PM, 16-May-2026 KKR vs GT Live Score: रघुवंशी का अर्धशतक रघुवंशी ने 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह ग्रीन के साथ तीसरे विकेट के लिए 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। रघुवंशी ने 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह ग्रीन के साथ तीसरे विकेट के लिए 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। 08:32 PM, 16-May-2026 KKR vs GT Live Score: कोलकाता को दूसरा झटका कोलकाता को दूसरा झटका साई किशोर ने दिया। उन्होंने राशिद खान के हाथों फिन एलन को कैच कराया। वह 35 गेंदों में चार चौके और 10 छक्के की मदद से 93 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, एलन शतक पूरा नहीं कर पाए। अब रघुवंशी और कैमरन ग्रीन क्रीज पर मौजूद हैं। 12 ओवर के बाद स्कोर दो विकेट पर 143 रन है। कोलकाता को दूसरा झटका साई किशोर ने दिया। उन्होंने राशिद खान के हाथों फिन एलन को कैच कराया। वह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 16, 2026 · 2 min · National Desk

POCSO Case: बंदी संजय कुमार के बेटे भगीरथ ने किया आत्मसमर्पण, पुलिस ने जारी किया था लुकआउट सर्कुलर

तेलंगाना हाईकोर्ट द्वारा पॉक्सो मामले के आरोपी बंदी भगीरथ को अंतरिम राहत देने से इनकार करने के एक दिन बाद उनके पिता बंदी संजय कुमार ने शनिवार को कहा था कि उन्होंने अपने बेटे को पुलिस के सामने पेश होने और जांच में सहयोग करने के लिए कहा है। आत्मसमर्पण के बाद बंदी संजय ने भगीरथ के इस कदम को कानून के प्रति सम्मान और न्याय प्रणाली में अपने विश्वास का प्रतीक बताया है।केंद्रीय मंत्री ने एक्स पर पोस्ट में कहा, ‘‘अपने बेटे के खिलाफ लगे आरोपों के संबंध में और कानून का सम्मान करते हुए वकीलों के माध्यम से भगीरथ को पुलिस को सौंप दिया है। कानून के समक्ष सभी समान हैं, चाहे वह उनका बेटा हो या कोई आम नागरिक, और सभी को कानून का पालन करना चाहिए।’’ इससे पहले तेलंगाना के भाजपा नेता ने दावा किया था कि उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है और बदनाम किया जा रहा है।उन्होंने कहा, ‘‘कानूनी विशेषज्ञों से परामर्श करने और हमारे पास उपलब्ध साक्ष्यों को उनके समक्ष रखने के बाद हमें सलाह दी गई कि मामले का उचित निपटारा कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। अदालती कार्यवाही चल रही है और अगले सप्ताह आदेश आने की उम्मीद है। हमारी कानूनी टीम की सलाह के बावजूद मुझे लगा कि जांच में सहयोग करने में हमें कोई संकोच नहीं करना चाहिए। मुझे न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। न्याय में देरी हो सकती है, लेकिन न्याय से इनकार नहीं किया जा सकता।‘‘इससे पहले एक बयान में बंदी संजय ने कहा था कि उन्होंने पिछले सप्ताह शिकायत दर्ज होने के तुरंत बाद अपने बेटे से पुलिस के साथ सहयोग करने के लिए कहा था। हालांकि, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भगीरथ, जो बार-बार यह कहते रहे हैं कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है, ने अपने वक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 16, 2026 · 2 min · National Desk

Mohsin Naqvi To Visit India: क्या भारत आएंगे पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी? अहमदाबाद में होनी है आईसीसी की बैठक

Mohsin Naqvi To Visit India: क्या भारत आएंगे पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी? अहमदाबाद में होनी है आईसीसी की बैठक और पढ़ें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी अब भारत दौरे पर नहीं आएंगे। वह अहमदाबाद में होने वाली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की अहम बैठक में वर्चुअल माध्यम से शामिल होंगे। इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि उन्हें भारत आने का न्योता भेजा गया है और उनके दौरे की संभावना जताई जा रही थी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होंगे नकवी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, आईसीसी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक 31 मई को अहमदाबाद में आयोजित होगी, लेकिन मोहसिन नकवी इसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हिस्सा लेंगे। बताया जा रहा है कि आईसीसी सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के लिए वर्चुअल शामिल होने की सुविधा पहले से मौजूद है। सूत्रों के अनुसार, नकवी के भारत आने की संभावना पहले से ही कम मानी जा रही थी। वह उन तीन सदस्यों में शामिल हैं जो बैठक में ऑनलाइन शामिल होंगे। नकवी को भेजा गया था आईपीएल फाइनल का निमंत्रण? आईसीसी की चीफ एग्जीक्यूटिव्स कमेटी (सीईसी) की बैठक 21 मई को वर्चुअल माध्यम से होगी। इसके बाद 30 और 31 मई को अहमदाबाद में आईसीसी बोर्ड की इन-पर्सन बैठक प्रस्तावित है। इन बैठकों में विश्व टेस्ट च …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 16, 2026 · 2 min · National Desk

NEET Paper Leak: प्रश्नपत्र बनाने वाली लेक्चरर गिरफ्तार, लाखों रुपये फीस लेकर स्पेशल क्लास में बांटे पेपर

बायोलॉजी लेक्चरर मनीषा मंधारे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की नीट-यूजी पेपर-सेटिंग कमेटी का हिस्सा थीं। जांच एजेंसी ने यह गिरफ्तारी इस पूरे रैकेट के मुख्य मास्टरमाइंड प्रोफेसर पी वी कुलकर्णी और अन्य आरोपियों से पूछताछ के आधार पर की है। अधिकारियों के मुताबिक, मनीषा मंधारे को एनटीए की ओर से एक विशेषज्ञ के रूप में नियुक्त किया गया था, जिसके कारण उनकी बॉटनी और जूलॉजी के प्रश्नपत्रों तक पूरी पहुंच थी।आरोप है कि मनीषा मंधारे ने परीक्षा से पहले अप्रैल 2026 में पुणे की मनीषा वाघमारे (जिसे 14 मई को गिरफ्तार किया गया था) के जरिए परीक्षार्थियों को इकट्ठा किया और अपने पुणे स्थित आवास पर उनके लिए सीक्रेट कोचिंग क्लासेस चलाईं। इस दौरान मंधारे ने चुनिंदा छात्रों को लीक हुए प्रश्न और उनके उत्तर लिखवाए, जिसके बदले उनसे लाखों रुपये वसूले गए। तीन मई को हुई परीक्षा में ये सवाल हूबहू मैच कर गए। इससे पहले सीबीआई ने शुक्रवार को लातूर से केमिस्ट्री के विशेषज्ञ प्रोफेसर पी वी कुलकर्णी को भी गिरफ्तार किया था, जो वर्षों से नीट का पेपर सेट करने वाले पैनल में शामिल थे। कुलकर्णी ने भी अपने विशेषाधिकार का फायदा उठाकर अप्रैल के आखिरी हफ्ते में छात्रों को अपने घर बुलाकर प्रश्न-उत्तर रटवाए थे।पिछले 24 घंटों के दौरान सीबीआई ने देशभर में छह स्थानों पर छापेमारी भी की है। इस कार्रवाई में कई संदिग्ध दस्तावेज, लैपटॉप, बैंक स्टेटमेंट और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। जब्त सामग्री का विस्तृत विश्लेषण जारी है। अब तक इस मामले में दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे और अहिल्यानगर से कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें से 5 आरोपियों को अदालत में पेश कर 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। वहीं, …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 16, 2026 · 2 min · National Desk