हालांकि, साइबराबाद पुलिस आयुक्त रमेश ने आत्मसमर्पण की बात को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने भगीरथ को गिरफ्तार किया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक उन्होंने कहा, “पेटबशीरबाद पॉक्सो मामले के आरोपी बंदी भगीरथ को हैदराबाद शहर के बाहरी इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए उसे पुलिस स्टेशन ले जाया जा रहा है। यह आत्मसमर्पण नहीं था।“तेलंगाना हाईकोर्ट द्वारा पॉक्सो मामले के आरोपी बंदी भगीरथ को अंतरिम राहत देने से इनकार करने के एक दिन बाद उनके पिता बंदी संजय कुमार ने शनिवार को कहा था कि उन्होंने अपने बेटे को पुलिस के सामने पेश होने और जांच में सहयोग करने के लिए कहा है। आत्मसमर्पण के बाद बंदी संजय ने भगीरथ के इस कदम को कानून के प्रति सम्मान और न्याय प्रणाली में अपने विश्वास का प्रतीक बताया है।केंद्रीय मंत्री ने एक्स पर पोस्ट में कहा, ‘‘अपने बेटे के खिलाफ लगे आरोपों के संबंध में और कानून का सम्मान करते हुए वकीलों के माध्यम से भगीरथ को पुलिस को सौंप दिया है। कानून के समक्ष सभी समान हैं, चाहे वह उनका बेटा हो या कोई आम नागरिक, और सभी को कानून का पालन करना चाहिए।’’ इससे पहले तेलंगाना के भाजपा नेता ने दावा किया था कि उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है और बदनाम किया जा रहा है।उन्होंने कहा, ‘‘कानूनी विशेषज्ञों से परामर्श करने और हमारे पास उपलब्ध साक्ष्यों को उनके समक्ष रखने के बाद हमें सलाह दी गई कि मामले का उचित निपटारा कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। अदालती कार्यवाही चल रही है और अगले सप्ताह आदेश आने की उम्मीद है। हमारी कानूनी टीम की सलाह के बावजूद मुझे लगा कि जांच में सहयोग करने में हमें कोई संकोच नहीं करना चाहिए। मुझ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें