बिन पानी सब सून: अवैध अदालत के सहारे पाकिस्तान 10 साल से मांग रहा सिंधु जल; 2026 में भारत ने फिर दिखाया आईना

भारत ने सिंधु जल समझौते पर अपना सख्त रूख बरकरार रखा है। पाकिस्तान एक ऐसे रास्ते से इस नदी का पानी हासिल करने की ताक में है, जिसे भारत ने मान्यता ही नहीं दी है। दरअसल, जिस न्यायाधिकरण (कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन) में 19 अगस्त 2016 से सिंधु नदी के जल को लेकर जिरह हो रही है, यहां भारत ने अपने प्रतिनिधि ही नहीं भेजे हैं। भारत ने साफ कर दिया है कि ऐसी कवायद का कोई अर्थ नहीं क्योंकि ऐसी अदालतों का गठन ही गैरकानूनी है। 2016 में शुरू इस कार्यवाही को 10 साल होने वाले हैं। लेकिन, भारत ने साफ कर दिया है कि कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन (मध्यस्थता अदालत) जैसे रास्तों पर भले ही पाकिस्तान एड़ियां रगड़ता रहे, सिंधु जल हासिल करने की ऐसी जुगत का कोई फायदा नहीं होने वाला।बता दें कि पाकिस्तान ने पाकिस्तान ने 1960 की सिंधु जल संधि (अप्रैल, 2025 में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद निलंबित) के अनुच्छेद 2(ख) के तहत मध्यस्थता की कार्यवाही शुरू करने की गुहार लगाई थी। भारत के खिलाफ की गई इस अपील को पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार कोई तवज्जो नहीं देती। खास तौर पर विदेश मंत्रालय ने बीते एक साल में कई बार साफ किया है कि जल संधि निलंबित होने के कारण ऐसी मध्यस्थता का कोई कानूनी वजूद ही नहीं।मध्यस्थता की कार्यवाही के माध्यम से सिंधु नदी का पानी हासिल करने की जुगत में लगे पाकिस्तान को लेकर भारत ने एक बार फिर कड़े फैसले से पूरी दुनिया को अवगत करा दिया है। विदेश मंत्रालय ने 15 मई को पारित कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन (मध्यस्थता अदालत) के फैसले को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह मध्यस्थता अदालत पूरी तरह से गैरकानूनी है।भारत ने साफ कर दिया है कि सिंधु जल समझौते पर जो रोक उसने लगाई थी, वह आगे भी जारी रहेगी। यह फैसला …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 17, 2026 · 2 min · National Desk

World Hypertension Day: स्क्रीन टाइम, तनाव और जंक फूड से बिगड़ रही है युवाओं की मानसिक-शारीरिक सेहत; अध्ययन

ध्यान की कमी और हाइपर एक्टिविटी (संयुक्त प्रकार की एडीएचडी) से पीड़ित युवाओं में पेट के आसपास मोटापा बढ़ने का खतरा अधिक होता है, जो आगे चलकर हाई ब्लडप्रेशर का कारण बनता है। यह खुलासा डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल और एबीवीआईएमएस के एक अध्ययन में हुआ है। नियमित रूप से ब्लड प्रेशर की जांच करवाएं संतुलित भोजन करें रोज व्यायाम करें यदि ध्यान केंद्रित करने या हाइपर एक्टिविटी जैसी समस्या महसूस हो तो डॉक्टर से परामर्श जरूर लें इसमें युवाओं के स्वास्थ्य को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। अध्ययन में बताया कि संयुक्त प्रकार की एडीएचडी वाले युवाओं में कमर की चौड़ाई बढ़ने का खतरा 2.4 गुना और वेस्ट-हाइट रेशियो बढ़ने का खतरा 1.9 गुना अधिक है। शोध में सामने आया कि उम्र बढ़ने के साथ एडीएचडी और मोटापे का संबंध और मजबूत होता जाता है।हालांकि, अध्ययन में हाई ब्लड प्रेशर के साथ सीधा सांख्यिकीय संबंध नहीं मिला, लेकिन एडीएचडी वाले युवाओं में उम्र बढ़ने के साथ ब्लड प्रेशर बढ़ने का रुझान साफ दिखाई दिया। यह अध्ययन दिल्ली-एनसीआर के युवा वयस्कों, खासकर कॉलेज छात्रों, पर किया गया। यह अध्ययन अमेरिकन जर्नल ऑफ ह्यूमन बायोलॉजी में प्रकाशित हुआ है।इसके अंदर बताया गया है कि दिल्ली में युवाओं के बीच प्री-हाइपरटेंशन और सेंट्रल ओबेसिटी पहले से ही चिंता का विषय बने हुए हैं। ऐसे में यह शोध बताता है कि गैर-संक्रामक रोग (एनसीडी) की रोकथाम में मानसिक स्वास्थ्य को भी अहम स्थान दिया जाना चाहिए।अध्ययन के शोधकर्ता आरएमएल अस्पताल के मनोरोग विभाग के प्रोफेसर डॉ. लोकेश शेखावत ने बताया कि एडीएचडी के कारण बिना सोचे-समझे तुरंत प्रतिक्रिया देना और बिना सोचे-समझे व्यवहार करना बढ़ जाता है। इससे अस्वस्थ खान-पान …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 17, 2026 · 2 min · National Desk

Court of Arbitration: भारत ने ठुकराया कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन का फैसला, कहा- सिंधु जल समझौते पर रोक जारी रहेगी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि यह मध्यस्थता अदालत पूरी तरह से गैरकानूनी है। इस अवैध अदालत ने पानी जमा करने (पॉन्डेज) को लेकर एक फैसला सुनाया था, जिसे भारत ने सिरे से नकार दिया है। भारत का कहना है कि उसने कभी भी इस अदालत के गठन को मान्यता नहीं दी है। इसलिए, इस अदालत द्वारा की गई कोई भी कार्रवाई या सुनाया गया कोई भी फैसला भारत के लिए शून्य और अमान्य है। भारत ऐसे किसी भी आदेश को मानने के लिए बिल्कुल बाध्य नहीं है।भारत का शुरू से ही यह स्पष्ट रुख रहा है कि इस तथाकथित मध्यस्थता अदालत का बनाया जाना ही अपने आप में सिंधु जल समझौते का बहुत बड़ा उल्लंघन है। पिछले साल जून में भी भारत ने एक बयान जारी कर कहा था कि वह कानूनी रूप से इस अदालत के अस्तित्व को बिल्कुल नहीं मानता है। जब अदालत ही अवैध है, तो उसके सामने होने वाली किसी भी तरह की सुनवाई और उसका कोई भी फैसला पूरी तरह से गैरकानूनी माना जाएगा।भारत ने अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत एक संप्रभु राष्ट्र के रूप में अपने अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए इस समझौते पर रोक लगाई है। पहलगाम में हुए भयानक आतंकी हमले के बाद भारत ने यह कड़ा कदम उठाया था। भारत ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जब तक पाकिस्तान सीमा पार से होने वाले आतंकवाद को पूरी तरह और हमेशा के लिए बंद नहीं कर देता, तब तक यह समझौता ऐसे ही निलंबित (रोक पर) रहेगा। भारत अब आतंकवाद के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं करेगा।विदेश मंत्रालय ने साफ कहा है कि जब तक यह समझौता निलंबित है, तब तक भारत इस समझौते के तहत अपनी किसी भी जिम्मेदारी को निभाने के लिए मजबूर नहीं है। दुनिया की कोई भी अदालत, खासकर यह गैरकानूनी मध्यस्थता अदालत, भारत के इस फैसले की कानूनी जांच नहीं कर सकत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 17, 2026 · 2 min · National Desk

Delhi Weather: आज दिन में सूरज की तपिश करेगी बेहाल, दोपहर बाद गिर सकती हैं राहत की बूंदें; फिर बढ़ेगा पारा

मौसम विभाग के अनुसार, 17 से 22 मई तक दिल्ली में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। ऐसे में रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और दोपहर या शाम के समय गरज के साथ बारिश होने की संभावना है, जबकि इस दौरान तेज हवाएं 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी और कभी-कभी यह 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। हालांकि आने वाले दिनों में गर्मी और अधिक बढ़ने वाली है। सप्ताह की शुरुआत में पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 17, 2026 · 1 min · National Desk

UP: कल से लखनऊ में शुरू होगा अमर उजाला संवाद, राजनीति-सिनेमा और खेल जगत के दिग्गजों का रहेगा जमावड़ा

लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई), खादी, ग्रामोद्योग, रेशम उत्पादन और वस्त्र मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान की एक जिला एक उत्पाद और यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो जैसे बड़े आयोजनों को सफल बनाने में मुख्य भूमिका रही है। संवाद में वह संकल्प से सिद्धि की बात करेंगे।पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह सपा के मजबूत गढ़ मैनपुरी में कमल खिलाकर चर्चा में आए। बरेली व बदायूं में करोड़ों रुपये की पर्यटन परियोजनाओं को शुरू करने और निर्माणाधीन प्रोजेक्ट्स को नवंबर 2026 तक पूरा करने के कड़े निर्देश के कारण भी चर्चा में रहे। संवाद में संकल्प से सिद्धि की बात करेंगे।स्टांप एवं पंजीयन विभाग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल पार्टी के कद्दावर नेताओं में गिने जाते हैं। 2012, 2017 और 2022 में वाराणसी उत्तरी निर्वाचन क्षेत्र से जीत की हैट्रिक लगाने वाले रवींद्र जायसवाल के कार्यकाल में रजिस्ट्री राजस्व 11 हजार करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। अमर उजाला संवाद में वह संकल्प से सिद्धि की बात करेंगे।स्टूडेंट ऑफ द ईयर, बदलापुर और बॉर्डर-2 जैसी दो दर्जन से अधिक फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी और शानदार स्क्रीन प्रेजेंस से करोड़ों फैंस के दिलों पर राज करने वाले बॉलीवुड अभिनेता वरुण भवन अमर उजाला के इस संवाद का हिस्सा होंगे। धवन ने 2012 से 2018 के बीच लगातार 11 हिट फिल्में दी हैं। संवाद में वह सिनेमा पर बात करेंगे।परमार्थ निकेतन आश्रम के अध्यक्ष एवं आध्यात्मिक प्रमुख स्वामी चिदानंद का प्रारंभिक जीवन वैराग्य, ध्यान और चिंतन में व्यतीत हुआ। ऋषिकेश में गंगा आरती के प्रणेता, पर्यावरण और गंगा संरक्षण के कट्टर समर्थक स्वामी चिदानंद डिवाइन शक्ति फाउंडेशन की प्रेसि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 17, 2026 · 2 min · National Desk

India-Netherland Ties: प्रधानमंत्री मोदी ने डच पीएम से की खास बातचीत, इनोवेशन-सस्टेनेबिलिटी पर रहा खास फोकस

भारत और नीदरलैंड के रिश्तों में एक नया और ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन के साथ एक बेहद खास और महत्वपूर्ण बातचीत की है। इस मुलाकात के दौरान दोनों देशों के बीच इनोवेशन (नवाचार) और सस्टेनेबिलिटी (स्थिरता) जैसे अहम मुद्दों पर सबसे ज्यादा फोकस रहा। पीएम मोदी और नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन के बीच हुई व्यापक और अहम बातचीत के बाद दोनों देशों ने अपने संबंधों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर पर ले जाने का बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री मोदी अपने चार यूरोपीय देशों के दौरे के तहत शुक्रवार को नीदरलैंड के शहर द हेग पहुंचे थे। इस दो दिवसीय यात्रा का मुख्य उद्देश्य कई प्रमुख क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक मजबूत करना है।इस अहम मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट किया कि पिछले एक दशक में भारत और नीदरलैंड के संबंधों में बहुत शानदार और उल्लेखनीय प्रगति हुई है। इस बातचीत के दौरान दोनों देशों ने व्यापार, निवेश और कूटनीति के कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। पीएम मोदी ने नीदरलैंड को भारत के सबसे महत्वपूर्ण भागीदारों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि भारत और नीदरलैंड दोनों ही लोकतांत्रिक मूल्यों, मजबूत बाजार अर्थव्यवस्था और एक जिम्मेदार व्यवहार को साझा करते हैं। जल, स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा के क्षेत्र में आपसी सहयोग से दोनों देशों के लोगों का जीवन बेहतर हो रहा है। इसके साथ ही दोनों नेताओं ने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को जल्द लागू करने पर भी जोर दिया है।इस द्विपक्षीय वार्ता में प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट रूप से कहा कि पिछले एक दशक (दस वर्षों) में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 17, 2026 · 2 min · National Desk

PM Modi In Netherlands LIVE: नीदरलैंड में समकक्ष रॉब से मिले PM मोदी, प्रवासियों से बोले- अब भारत इनोवेशन पावर

11:10 PM, 16-May-2026 पीएम मोदी उम्र में दोगुने, लेकिन उत्साह युवाओं से कम नहीं नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन के साथ मुलाकात और द्विपक्षीय वार्ता के समय पीएम मोदी को अपनी ट्रेडमार्क परिधान कुर्ते और पायजामे और हाफ जैकेट के साथ शॉल लिए देखा गया। उनकी उम्र की तुलना में लगभग आधे, 38 साल के जेटेन कोर्ट-पैंट और टाई लगाए दिखे। दोनों की मुताकाल के कई वीडियो सामने आए हैं, इसमें देखा जा सकता है कि पीएम मोदी अपने डच समकक्ष की तुलना में भले ही उम्र में दोगुने बड़े हैं, लेकिन उनका उत्साह युवाओं से कम नहीं है। #WATCH | The Hague, Netherlands | Prime Minister Narendra Modi interacts with the Dutch Prime Minister Rob Jetten during the second leg of his five-nation visit. (Source: ANI/DD) pic.twitter.com/GXOqLavZmw — ANI (@ANI) May 16, 2026 नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन के साथ मुलाकात और द्विपक्षीय वार्ता के समय पीएम मोदी को अपनी ट्रेडमार्क परिधान कुर्ते और पायजामे और हाफ जैकेट के साथ शॉल लिए देखा गया। उनकी उम्र की तुलना में लगभग आधे, 38 साल के जेटेन कोर्ट-पैंट और टाई लगाए दिखे। दोनों की मुताकाल के कई वीडियो सामने आए हैं, इसमें देखा जा सकता है कि पीएम मोदी अपने डच समकक्ष की तुलना में भले ही उम्र में दोगुने बड़े हैं, लेकिन उनका उत्साह युवाओं से कम नहीं है। 10:59 PM, 16-May-2026 पीएम मोदी ने नीदरलैंड के 38 वर्षीय समकक्ष से की मुलाकात पीएम मोदी ने नीदरलैंड के शाही परिवार से मुलाकात के बाद 38 वर्षीय डच समकक्ष से भी मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी ने नीदरलैंड में अपने समकक्ष रॉब जेटेन के साथ द्विपक्षीय वार्ता के दौरान कई अहम मुद्दों पर बातचीत की। दोनों की मुलाकात का वीडियो भी सामने आ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 17, 2026 · 2 min · National Desk

POCSO Case: बंदी संजय कुमार का दावा- बेटे भगीरथ ने किया आत्मसमर्पण, पुलिस बोली- सरेंडर नहीं, गिरफ्तार किया है

हालांकि, साइबराबाद पुलिस आयुक्त रमेश ने आत्मसमर्पण की बात को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने भगीरथ को गिरफ्तार किया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक उन्होंने कहा, “पेटबशीरबाद पॉक्सो मामले के आरोपी बंदी भगीरथ को हैदराबाद शहर के बाहरी इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए उसे पुलिस स्टेशन ले जाया जा रहा है। यह आत्मसमर्पण नहीं था।“तेलंगाना हाईकोर्ट द्वारा पॉक्सो मामले के आरोपी बंदी भगीरथ को अंतरिम राहत देने से इनकार करने के एक दिन बाद उनके पिता बंदी संजय कुमार ने शनिवार को कहा था कि उन्होंने अपने बेटे को पुलिस के सामने पेश होने और जांच में सहयोग करने के लिए कहा है। आत्मसमर्पण के बाद बंदी संजय ने भगीरथ के इस कदम को कानून के प्रति सम्मान और न्याय प्रणाली में अपने विश्वास का प्रतीक बताया है।केंद्रीय मंत्री ने एक्स पर पोस्ट में कहा, ‘‘अपने बेटे के खिलाफ लगे आरोपों के संबंध में और कानून का सम्मान करते हुए वकीलों के माध्यम से भगीरथ को पुलिस को सौंप दिया है। कानून के समक्ष सभी समान हैं, चाहे वह उनका बेटा हो या कोई आम नागरिक, और सभी को कानून का पालन करना चाहिए।’’ इससे पहले तेलंगाना के भाजपा नेता ने दावा किया था कि उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है और बदनाम किया जा रहा है।उन्होंने कहा, ‘‘कानूनी विशेषज्ञों से परामर्श करने और हमारे पास उपलब्ध साक्ष्यों को उनके समक्ष रखने के बाद हमें सलाह दी गई कि मामले का उचित निपटारा कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। अदालती कार्यवाही चल रही है और अगले सप्ताह आदेश आने की उम्मीद है। हमारी कानूनी टीम की सलाह के बावजूद मुझे लगा कि जांच में सहयोग करने में हमें कोई संकोच नहीं करना चाहिए। मुझ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 17, 2026 · 2 min · National Desk

KKR vs GT: कोलकाता ने प्लेऑफ के लिए बढ़ाए मजबूत कदम, टूटा गुजरात की जीत का सिलसिला; अंक तालिका में हुआ बदलाव

KKR vs GT: कोलकाता ने प्लेऑफ के लिए बढ़ाए मजबूत कदम, टूटा गुजरात की जीत का सिलसिला; अंक तालिका में हुआ बदलाव और पढ़ें कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से हरा दिया। शनिवार को ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर ने फिन एलन, अंगकृष रघुवंसी और कैमरन ग्रीन की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में दो विकेट पर 247 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम चार विकेट पर 218 रन ही बना सकी। इस दौरान शुभमन गिल, जोस बटलर और साई सुदर्शन ने अर्धशतक जड़े। वहीं, केकेआर के लिए सुनील नरेन ने दो विकेट लिए जबकि सौरभ और ग्रीन को एक-एक मिला। कोलकाता सातवें स्थान पर पहुंची इसी के साथ गुजरात की लगातार पांच मैचों में जीत का सिलसिला भी टूट गया। फिलहाल टीम तालिका में 16 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं, केकेआर एक स्थान की छलांग लगाकर सातवें पायदान पर पहुंच गई है। इस जीत के साथ केकेआर ने प्लेऑफ की तरफ मजबूती से कदम बढ़ाए हैं। अब टीम की नजर अपने अगले दोनों मुकाबले जीतने पर होगी। आईपीएल 2026: अंक तालिका का हाल टीम मैच जीते हारे बेनतीजा अंक नेट रन रेट रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 12 8 4 0 16 +1.053 गुजरात टाइटंस 13 8 5 0 16 +0.400 सनराइजर्स हैदराबाद 12 7 5 0 14 +0.331 पंजाब किंग्स 12 6 5 1 13 +0.355 राजस्थान र …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 17, 2026 · 2 min · National Desk

KKR vs GT Live Score: गुजरात को दूसरा झटका, गिल 85 रन बनाकर आउट; नरेन को मिली सफलता

11:24 PM, 16-May-2026 KKR vs GT Live Score: गुजरात को तीसरा झटका गुजरात को तीसरा झटका सौरभ दुबे ने दिया। उन्होंने बटलर को अपना शिकार बनाया। वह 57 रन बनाकर आउट हुए। अब राहुल तेवतिया बल्लेबाजी के लिए आए हैं। गुजरात को तीसरा झटका सौरभ दुबे ने दिया। उन्होंने बटलर को अपना शिकार बनाया। वह 57 रन बनाकर आउट हुए। अब राहुल तेवतिया बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 11:06 PM, 16-May-2026 KKR vs GT Live Score: गुजरात को दूसरा झटका गुजरात को दूसरा झटका सुनील नरेन ने दिया। उन्होंने अनुकूल रॉय के हाथों शुभमन गिल को कैच कराया। वह 49 गेंदों में 85 रन बनाकर आउट हुए। अब जोस बटलर का साथ देने साई सुदर्शन आए हैं। गुजरात को दूसरा झटका सुनील नरेन ने दिया। उन्होंने अनुकूल रॉय के हाथों शुभमन गिल को कैच कराया। वह 49 गेंदों में 85 रन बनाकर आउट हुए। अब जोस बटलर का साथ देने साई सुदर्शन आए हैं। 11:01 PM, 16-May-2026 KKR vs GT Live Score: बटलर का अर्धशतक बटलर ने 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। वह गिल के साथ 71 गेंदों में 128 रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। 16 ओवर के बाद स्कोर एक विकेट पर 177 रन है। बटलर ने 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। वह गिल के साथ 71 गेंदों में 128 रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। 16 ओवर के बाद स्कोर एक विकेट पर 177 रन है। 10:56 PM, 16-May-2026 KKR vs GT Live Score: 15 ओवर का खेल पूरा 15 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। गुजरात ने एक विकेट पर 163 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 84 और जोस बटलर 37 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। दोनों के बीच 110 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। 15 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। गुजरात ने एक विकेट पर 163 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 84 और जोस बटलर 37 रन बनाकर क्री …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 16, 2026 · 2 min · National Desk