Twisha Sharma Case: क्या सड़ रही है ट्विशा की बॉडी? पुलिस ने पत्र लिखकर किया आगाह, नौ दिन से AIIMS में है शव

ट्विशा शर्मा मौत की पूरी टाइमलाइन 11 मई की रात करीब 10 बजे ट्विशा शर्मा का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। रात करीब 10:30 बजे ट्विशा को एम्स भोपाल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एम्स रिकॉर्ड के अनुसार 11-12 मई की दरमियानी रात करीब 12 बजे ट्विशा को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। 12 मई की सुबह एम्स भोपाल में पोस्टमॉर्टम किया गया। 13 मई को परिजनों ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया। 13 मई को पुलिस ने गिरीबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया। 13 मई को गिरीबाला सिंह ने अग्रिम जमानत के लिए आवेदन दायर किया। 14 मई की शाम कोर्ट ने 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत मंजूर कर ली। 15 मई को परिजनों ने एम्स की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मानने से इनकार कर दिया। 15-16 मई को परिजनों ने जांच दिल्ली पुलिस को सौंपने की मांग उठाई। 17 मई को परिजनों ने सीएम हाउस के बाहर धरना दिया और बाद में पुलिस आयुक्त से मुलाकात की। 18 मई को परिजनों ने दिल्ली एम्स में दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने के लिए याचिका दायर की। 18 मई को भोपाल पुलिस ने आवेदन देकर कहा कि परिजन शव ले जाएं, अन्यथा पुलिस अंतिम संस्कार करेगी। 20 मई को कटारा हिल्स पुलिस ने परिजनों को पत्र भेजकर कहा कि एम्स में लंबे समय तक शव सुरक्षित रखने के लिए डीप फ्रीजर की व्यवस्था नहीं है, इसलिए शव डिकम्पोज हो सकता है। 20 मई को जिला अदालत में दोबारा पोस्टमॉर्टम को लेकर सुनवाई हुई। 20 मई को राष्ट्रीय महिला आयोग ने मध्यप्रदेश के डीजीपी से रिपोर्ट मांगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 20, 2026 · 2 min · National Desk

मेलोनी-मोदी की डील: दोनों देशों के बीच मजबूत हुई रणनीतिक साझेदारी, इटली के डिजाइन को दुनिया में दिलाएंगे पहचान

द्विपक्षीय वार्ता के बाद साझा प्रेस वक्तव्य में प्रधानमंत्री मेलोनी ने आर्थिक सहयोग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प जताया। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य वर्तमान 14 बिलियन यूरो (करीब 1,569.3 अरब रुपये) के द्विपक्षीय व्यापार को साल 2029 तक बढ़ाकर 20 बिलियन यूरो यानी करीब 2,241.85 अरब रुपये तक पहुंचाना है। यह एक बेहद महत्वाकांक्षी लक्ष्य है, जिसे भारत और यूरोपीय संघ के बीच हस्ताक्षरित मुक्त व्यापार समझौते की मदद से हासिल किया जाएगा। मेलोनी ने आगे कहा कि दोनों देशों के आर्थिक और उत्पादक तंत्र एक-दूसरे के पूरक हैं। वर्तमान में भारत के विकास में 400 से अधिक इतालवी कंपनियां सक्रिय रूप से योगदान दे रही हैं। इसके साथ ही, नई दिल्ली में ‘इनोवेट इंडिया इनिशिएटिव’ के तहत एक विशेष केंद्र स्थापित किया जा रहा है, जो दोनों देशों के स्टार्टअप्स, विश्वविद्यालयों, उद्यमों और अनुसंधान संस्थानों के बीच आपसी सहयोग और प्रतिभाओं को बढ़ावा देगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साझेदारी को वैश्विक कल्याण से जोड़ते हुए एक नया और प्रभावशाली विजन पेश किया। पीएम मोदी ने कहा, ‘इटली दुनिया भर में अपने बेजोड़ डिजाइन और सटीकता के लिए प्रसिद्ध है। दूसरी तरफ, भारत की पहचान बड़े पैमाने, असीमित प्रतिभा और किफायती नवाचार के पावरहाउस के रूप में है। इसलिए, अब हम डिजाइन एंड डेवलप इन इंडिया एंड इटली, एंड डिलीवर फॉर द वर्ल्ड’ के साझा सिद्धांत पर आगे बढ़ेंगे।’ पीएम मोदी ने घोषणा की कि ‘भारत-इटली संयुक्त रणनीतिक कार्ययोजना 2025-2029’ इस साझेदारी को एक व्यावहारिक, समयबद्ध और भविष्योन्मुखी ढांचा प्रदान करेगी।दोनों वैश्विक नेताओं ने पिछले साढ़े तीन वर्षों में हुई अपनी सात मुलाकातों के बारे में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 20, 2026 · 2 min · National Desk

UP: 10 हजार Videos, 40 हजार Photos, खाते में 1.20 करोड़, अश्लील सामग्री बेचने वाले इंजीनियर की क्राइम कुंडली

और पढ़ें हरदोई के रहने वाले एक छात्र ने अप्रैल में पोर्टल के जरिए शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि उसका एआई से बना एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया के टेलीग्राम पर अपलोड है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। हरदोई के रहने वाले एक छात्र ने अप्रैल में पोर्टल के जरिए शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि उसका एआई से बना एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया के टेलीग्राम पर अपलोड है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। कड़ी से कड़ी जोड़ने पर पता चला कि प्रयागराज के धूमलगंज थाना क्षेत्र के बम्हरौली के मकान नंबर 23 एफ/9 एफ निवासी विकास सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो और फोटो बेचने का कारोबार कर रहा था। पुलिस ने एक मुखबिर के जरिए उससे संपर्क साधा। मुखबिर ने अश्लील वीडियो मांगे तो उसने चैनल सब्सक्राइब करने को कहा। इसके लिए 350 रुपये का शुल्क जमा करने को कहा गया। इसके बाद विकास ने अपना बैंक खाता संख्या और आईएफएससी कोड मुखबिर को उपलब्ध करा दिया। यह सब मिलते ही पुलिस की टीम सक्रिय हो गई और शहर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक रोशन सिंह के नेतृत्व में विकास को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि विकास ने वर्ष 2019 में प्रयागराज के यूनाइटेड कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई पूरी की थी। वह 21 चैनल और ग्रुप बनाकर अश्लील सामग्री ऑनलाइन बेचने का कारोबार कर रहा था। छह साल में सात हजार सब्सक्राइबर से कमाए कई करोड़ रुपये सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि अब तक की जांच में पता चला है कि वर्ष 2020 में विकास ने सोशल मीडिया पर ग्रुप और चैनल बनाना शुरू किए थे। छह साल में सात हजार लोग उसके साथ जुड़ गए थे। यह सभी उससे अश्लील फोटो और वीडियो लेते थे। उसने सब्सक् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 20, 2026 · 2 min · National Desk

Twisha Sharma: राष्ट्रीय महिला आयोग ने डीजीपी से मांगा जवाब; न्याय की मांग के लिए सड़कों पर उतरे पूर्व सैनिक

भोपाल में नोएडा निवासी ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत से जुड़े मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए कहा कि विवाह के महज पांच माह के भीतर ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। पीड़िता के परिजनों ने पति समार्थ सिंह और सास गिरीबाला सिंह पर दहेज उत्पीड़न, मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, न्याय और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर बड़ी संख्या में पूर्व सेना अधिकारी और पूर्व सैनिक सड़कों पर उतर आए। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर मामले में तत्काल, निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने सात दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने घटना की कड़ी निंदा की आयोग ने एफआईआर में लगाए गए प्रावधानों, आरोपियों की गिरफ्तारी, पूछताछ की स्थिति, फरार आरोपी समार्थ सिंह की गिरफ्तारी के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी मांगी है। वहीं, पासपोर्ट जब्ती (इम्पाउंडमेंट) की स्थिति, सीसीटीवी फुटेज, कॉल रिकॉर्ड, इलेक्ट्रॉनिक एवं फॉरेंसिक साक्ष्य, पोस्टमार्टम रिपोर्ट व पूर्व में की गई शिकायतों पर हुई कार्रवाई संबंधी जानकारी भेजने को कहा है। आयोग ने निर्देश दिया है कि पीड़िता के परिवार को किसी भी प्रकार की धमकी, दबाव या चरित्र हनन से संरक्षण प्रदान किया जाए, ताकि निष्पक्ष वातावरण में न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ सके। राष्ट्रीय महिला आयोग ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि महिलाओं के खिलाफ दहेज उत्पीड़न एवं घरेलू हिंसा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 20, 2026 · 2 min · National Desk

Rahul Gandhi: 'आर्थिक तूफान सिर पर है, PM इटली में टॉफी बांट रहे', पीएम मोदी के चॉकलेट गिफ्ट पर राहुल का तंज

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर इटली की पीएम मेलोनी के दिए कैंडी उपहार को लेकर हमला बोला है। उन्होंने इस कृत्य को नेतृत्व नहीं, बल्कि एक नौटंकी करार दिया है। राहुल गांधी का यह बयान इतालवी प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी द्वारा मोदी को मेलोडी टॉफी का पैकेट देते हुए एक वीडियो पोस्ट करने के बाद आया है। राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि ‘आर्थिक तूफान सिर पर है, और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे हैं! किसान, युवा, महिलाएं, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं - पीएम हंसकर रील बना रहे हैं, और भाजपा वाले ताली बजा रहे हैं। यह नेतृत्व नहीं, नौटंकी है।’ वीडियो हुआ वायरल इससे पहले इतालवी पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर 12 सेकंड की वीडियो क्लिप साझा की थी। जिसमें वो भारत के प्रधानमंत्री मोदी के साथ दिख रही हैं। इस क्लिप में वो कह रही हैं, “प्रधानमंत्री मोदी हमारे लिए बहुत अच्छा गिफ्ट लेकर आए हैं। ये टॉफियां हैं जो बहुत स्वादिष्ट हैं।” इसके बाद उनकी दाईं तरफ खड़े पीएम मोदी टॉफी का पैकेट उठाते हैं जिस पर लिखा है ‘मेलोडी’।‘गिफ्ट’ को कैमरे की तरफ दिखाने के बाद दोनों खिल खिलाकर हंस देते हैं।इससे पहले पीएम मोदी इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी की ओर से आयोजित डिनर में भी शामिल हुए। उन्होंने इस डिनर की तस्वीरें भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा कीं। पीएम मोदी ने कहा कि वह मेलोनी के साथ बातचीत का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें दोनों देश भारत-इटली संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर कहा, रा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 20, 2026 · 2 min · National Desk

पंजाबी सिंगर के अफेयर और कत्ल की स्टोरी: कनाडा से आया 'आशिक' बना कातिल, इंदर जान गई थी प्रेमी का ये बड़ा राज

1 of 7 Punjabi Singer Affair and Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Link Copied मृतका के भाई जोतइंदर सिंह के अनुसार 13 मई की रात इंदर कौर घरेलू सामान लेने बाजार गई थीं लेकिन वापस नहीं लौटीं। जांच में सामने आया कि मोगा के भलूर गांव निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा उन पर शादी का दबाव बना रहा था। एकतरफा प्यार में एनआरआई युवक ने पंजाबी गायिका यशइंदर कौर उर्फ इंदर कौर की हत्या कर दी। छह दिन से लापता गायिका का शव नीलो नहर से बरामद हुआ। पुलिस ने मामले में हत्या और अपहरण की धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। 2 of 7 इंदर काैर - फोटो : Instagram इंदर कौर को जब पता चला कि आरोपी शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं तो उन्होंने विवाह से इनकार कर दिया। इससे बौखलाए आरोपी ने कनाडा से आकर अपने साथियों के साथ मिलकर रास्ते में उनकी कार रोक ली और गन पॉइंट पर अगवा कर लिया। बाद में हत्या कर शव नहर में फेंक दिया। 3 of 7 इंदर काैर - फोटो : Instagram परिजनों का कहना है कि आरोपी खास तौर पर कनाडा से बदला लेने पंजाब आया था और वारदात के बाद फिर विदेश भाग गया। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है और मुख्य आरोपी को वापस लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 4 of 7 इंदर काैर - फोटो : Instagram दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी विदेश फरार पंजाबी सिंगर यशइंद्र कौर उर्फ इंद्र कौर हत्याकांड में थाना जमालपुर पुलिस ने दो आरोपियों कर्मजीत सिंह औ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 20, 2026 · 2 min · National Desk

Kedarnath Yatra: सोनप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग पर भूस्खलन, रातभर चला रेस्क्यू अभियान, फंसे हजारों श्रद्धालु निकाले

केदारनाथ यात्रा के दौरान बीती रात्रि हुई तेज बारिश के कारण सोनप्रयाग–गौरीकुंड मार्ग पर तीन स्थानों पर भूस्खलन होने से यात्रा मार्ग अवरुद्ध हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस एवं अन्य राहत टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से घटनास्थल का जायजा लिया। लगातार स्थिति पर नजर बनाते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियों से पल-पल की जानकारी लेते रहे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग को जल्द से जल्द सुचारु किया जाए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।प्रशासन की टीमों ने कठिन परिस्थितियों के बीच 30 मिनट में मार्ग को पैदल यात्रियों के लिए खोल दिया और यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने का कार्य किया। रातभर चले अभियान के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार निगरानी और राहत कार्य संचालित किए गए। केदारनाथ धाम यात्रा में 19 मई तक छह लाख 94 हजार से अधिक श्रद्धालु श्री केदारनाथ दर्शन कर चुके हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 20, 2026 · 1 min · National Desk

Ahmedabad Crash: कैप्टन सभरवाल ने आखिरी वक्त तक थामे रखा था विमान का कंट्रोल, पीड़ित के रिश्तेदार का बड़ा दावा

खेड़ा जिले के रहने वाले रोमिन वोहरा पेशे से लैब टेक्नीशियन हैं। उन्होंने बताया कि मेडिकल क्षेत्र से जुड़े होने के कारण उन्हें 13 जून को अहमदाबाद के सिविल अस्पताल के मुर्दाघर में जाने की अनुमति मिली थी। वहां उन्होंने देखा कि कैप्टन सभरवाल का शव एक मेज पर अलग रखा था। रोमिन के अनुसार, शव काफी सख्त हो गया था और ऐसा लग रहा था जैसे वह अपनी सीट पर बैठे हों। उनके पैर मुड़े हुए थे और हाथ आगे की तरफ फैले थे, जैसे वे स्टीयरिंग थामे हुए हों।रोमिन ने यह भी बताया कि कैप्टन ने अपनी वर्दी पहनी हुई थी, जिससे उनकी पहचान करना आसान हो गया। उन्होंने कहा कि कैप्टन का शरीर पीछे की तरफ से ज्यादा जला था, जबकि सामने का हिस्सा और चेहरा कम झुलसा था। बाद में उन्होंने तस्वीरों से भी कैप्टन की पहचान की पुष्टि की। रोमिन ने इस हादसे में अपने भाई, भतीजी और चाची को खो दिया था।यह हादसा 12 जून को हुआ था जब लंदन जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के तुरंत बाद मेघानीनगर के एक हॉस्टल परिसर में गिर गई थी। इस भीषण दुर्घटना में विमान में सवार 241 लोगों और जमीन पर मौजूद 19 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में सिर्फ एक यात्री ही बच पाया था। विमान को कैप्टन सुमीत सभरवाल और को-पायलट कैप्टन क्लाइव कुंडर उड़ा रहे थे।इस दावे के बाद अमेरिका की एक कानूनी फर्म ‘चियोनुमा लॉ’ ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। यह फर्म 100 से ज्यादा पीड़ित परिवारों का पक्ष रख रही है। फर्म के अधिकारियों का कहना है कि अगर पायलट आखिरी समय तक कंट्रोल थामे हुए था, तो यह कई गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि किसी एक व्यक्ति पर दोष मढ़ने के बजाय स्वतंत्र विशेषज्ञों से इसकी जांच करानी चाहिए …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 20, 2026 · 2 min · National Desk

Strike: ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ आज देशभर में केमिस्ट-ड्रगिस्ट करेंगे हड़ताल, मेडिकल स्टोर रहेंगे बंद

जीएसआर 817 अधिसूचना को रद्द करना: एआईओसीडी का मानना है कि यह अधिसूचना ऑनलाइन दवा बिक्री को वैध बनाने के लिए पर्याप्त नहीं है और इसे तत्काल रद्द किया जाना चाहिए। एआईओसीडी का मानना है कि यह अधिसूचना ऑनलाइन दवा बिक्री को वैध बनाने के लिए पर्याप्त नहीं है और इसे तत्काल रद्द किया जाना चाहिए। नई नियामक रूपरेखा का मसौदा तैयार करना: मौजूदा अधिसूचना को रद्द करने के बाद, संगठन एक नई और मजबूत नियामक रूपरेखा के निर्माण की मांग कर रहा है, जो ऑनलाइन दवा बिक्री को नियंत्रित कर सके। मौजूदा अधिसूचना को रद्द करने के बाद, संगठन एक नई और मजबूत नियामक रूपरेखा के निर्माण की मांग कर रहा है, जो ऑनलाइन दवा बिक्री को नियंत्रित कर सके। ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक: सबसे महत्वपूर्ण मांग यह है कि ऑनलाइन दवा बिक्री को तुरंत बंद किया जाए। #WATCH | Mumbai, Maharashtra: The All India Organisation of Chemists and Druggists (AIOCD) has called for a nationwide 24-hour medicine sales strike on 20 May 2026. JS Shinde, National President, All India Organisation of Chemists and Druggists (AIOCD), says, “… The online… pic.twitter.com/UEheir8YbN — ANI (@ANI) May 19, 2026 एआईओसीडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेएस शिंदे ने बताया कि हाल ही में शुरू हुई ऑनलाइन दवा बिक्री नियमों का उल्लंघन करती है। उन्होंने विशेष रूप से जीएसआर 817 अधिसूचना का जिक्र किया, जिसे उन्होंने और संगठन ने पहले ही अनुचित बताया था। शिंदे के अनुसार, ऑनलाइन दवा बिक्री से माफिया को बढ़ावा मिल सकता है और इसके लिए एक मजबूत आईटी बुनियादी ढांचे की आवश्यकता है, जिसका अभाव है।इसके अतिरिक्त, एआईओसीडी ने जीएसआर 220 अधिसूचना को भी रद …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 20, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी: बसपा से गठबंधन करना चाहते हैं राहुल गांधी, मायावती के घर भेजे अपने दूत; बसपा सुप्रीमो ने वापस लौटाए

कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी का संदेश लेकर मायावती के दरवाजे पर पहुंचे कांग्रेस नेताओं को बैरंग लौटना पड़ा। मायावती ने मिलने से इनकार कर दिया। कांग्रेस नेता गेट पर अपना नाम लिखवाकर लौट आए। हालांकि पार्टी नेताओं का कहना है कि वे सिर्फ औपचारिक मुलाकात के लिए गए थे। बसपा प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती इन दिनों लखनऊ में हैं। यह जानकारी मिलने पर कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम, विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद तनुज पुनिया व अन्य नेता मायावती के आवास पर पहुंचे। उन्होंने मिलने का संदेशा भेजवाया। चर्चा है कि वे कांग्रेस के महासचिव राहुल गांधी का संदेशा लेकर गए थे।वे आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बातचीत करना चाहते थे, लेकिन मायावती ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। कांग्रेस नेताओं से मिलने से मना कर दिया। ऐसे में उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। कांग्रेस नेताओं को बिना बुलाए मायावती के दरवाजे पर जाने को लेकर प्रदेश की सियासत में तरह- तरह की चर्चाएं हैं।इस संबंध में कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम का कहना है वह दलित समाज की पूर्व मुख्यमंत्री हैं। ऐसे में उनका हालचाल लेना हमारा दायित्व है। हमने अपना नाम गेट पर लिखवा दिया है। जब बुलाएंगी तो दोबारा मिलने जाएंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 20, 2026 · 2 min · National Desk