ट्विशा शर्मा मौत की पूरी टाइमलाइन 11 मई की रात करीब 10 बजे ट्विशा शर्मा का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। रात करीब 10:30 बजे ट्विशा को एम्स भोपाल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एम्स रिकॉर्ड के अनुसार 11-12 मई की दरमियानी रात करीब 12 बजे ट्विशा को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। 12 मई की सुबह एम्स भोपाल में पोस्टमॉर्टम किया गया। 13 मई को परिजनों ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया। 13 मई को पुलिस ने गिरीबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया। 13 मई को गिरीबाला सिंह ने अग्रिम जमानत के लिए आवेदन दायर किया। 14 मई की शाम कोर्ट ने 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत मंजूर कर ली। 15 मई को परिजनों ने एम्स की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मानने से इनकार कर दिया। 15-16 मई को परिजनों ने जांच दिल्ली पुलिस को सौंपने की मांग उठाई। 17 मई को परिजनों ने सीएम हाउस के बाहर धरना दिया और बाद में पुलिस आयुक्त से मुलाकात की। 18 मई को परिजनों ने दिल्ली एम्स में दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने के लिए याचिका दायर की। 18 मई को भोपाल पुलिस ने आवेदन देकर कहा कि परिजन शव ले जाएं, अन्यथा पुलिस अंतिम संस्कार करेगी। 20 मई को कटारा हिल्स पुलिस ने परिजनों को पत्र भेजकर कहा कि एम्स में लंबे समय तक शव सुरक्षित रखने के लिए डीप फ्रीजर की व्यवस्था नहीं है, इसलिए शव डिकम्पोज हो सकता है। 20 मई को जिला अदालत में दोबारा पोस्टमॉर्टम को लेकर सुनवाई हुई। 20 मई को राष्ट्रीय महिला आयोग ने मध्यप्रदेश के डीजीपी से रिपोर्ट मांगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें