UNGA: बहुपक्षवाद पर जयशंकर की दो-टूक, बोले- मानदंडों का पालन हो; ईसी प्रमुख ने वैश्विक टकराव पर जताई चिंता

81वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के इतर बहुपक्षवाद शिखर सम्मेलन में यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने वैश्विक चुनौतियों पर जोर दिया। भारत ने सह-प्रायोजक के रूप में बहुपक्षवाद को मजबूत करने और संयुक्त राष्ट्र में सुधार की वकालत की। सम्मेलन में वैश्विक चुनौतियों से निपटने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा ने इस पहल की सह-मेजबानी ऑस्ट्रेलिया, बारबाडोस, ब्राजील, कनाडा, भारत और केन्या के साथ की। उन्होंने सभी महाद्वीपों से अंतरराष्ट्रीय समुदाय के एक व्यापक और विविध प्रतिनिधित्व पर प्रसन्नता व्यक्त की। कोस्टा ने कहा कि हम सभी विभिन्न क्षेत्रों, संस्कृतियों और इतिहासों से आते हैं, फिर भी हम समान चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। विश्व इस समय एक महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़ा है, जहां संघर्ष लगातार फैल रहा है। अंतरराष्ट्रीय कानून का बार-बार उल्लंघन किया जा रहा है, जिसमें संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य भी शामिल हैं। बहुपक्षीय प्रणाली इस समय भारी तनाव में है। जलवायु परिवर्तन, महामारी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और आर्थिक असुरक्षा जैसी चुनौतियां इतनी व्यापक हैं कि कोई भी देश, चाहे वह बड़ा हो या छोटा, उनका अकेले सामना नहीं कर सकता।इसलिए हमें टकराव को सहयोग में बदलना चाहिए। उन्होंने बहुपक्षीय सहयोग, आपसी सम्मान और अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित एक वैश्विक नेटवर्क बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने इस पहल को शुरू करने के लिए राष्ट्रपति एंटोनियो कोस्टा को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, भारत सह-प्रायोजक के रूप में इस पहल म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 22, 2026 · 2 min · National Desk

एक्सप्लेनर: आईआईटी बॉम्बे में क्यों मचा बवाल; नकल, आत्महत्या से एफआईआर तक पहुंची बात, अब क्या चाहते हैं छात्र?

छात्र की मौत के बाद क्यों शुरू हुआ प्रदर्शन? छात्र की मौत के बाद आईआईटी बॉम्बे परिसर में छात्रों ने देर रात प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों ने प्रशासन से जवाबदेही, पारदर्शिता और घटना से जुड़े सवालों के जवाब देने की मांग की। स्थिति को संभालने के लिए परिसर में पुलिसकर्मी तैनात किए गए। इस दौरान छात्रों और संस्थान प्रशासन के बीच बातचीत भी शुरू हुई। पुलिस के उपायुक्त दत्तात्रय नलावड़े ने बताया कि छात्र की मौत के बाद कुछ छात्र प्रदर्शन के लिए इकट्ठा हुए थे। प्रशासन उनसे बातचीत कर रहा था और मामले को सुलझाने के लिए बातचीत जारी थी। उनके मुताबिक, छात्रों के कुछ आंतरिक प्रशासनिक मुद्दे हैं, जिन पर संस्थान पहले भी काम करता रहा है। प्रदर्शन में शामिल छात्र प्रणय ने कहा कि प्रदर्शन केवल इस घटना को लेकर नहीं है। उसके मुताबिक, परिसर में पहले भी ऐसी घटनाएं हुई हैं। उन्होंने दावा किया कि इस साल ऐसी चार घटनाएं हुई हैं और पिछले दो महीनों में ये दूसरी घटना है। उन्होंने कहा कि छात्र यह जानना चाहते हैं कि आखिर ऐसी घटनाओं के पीछे क्या कारण हैं और इन्हें रोकने के लिए प्रशासन क्या कदम उठा रहा है? हालांकि, एक अन्य छात्र अंश ने इस घटना को प्रशासन और छात्रों के बीच टकराव में बदलने से बचने की बात कही। उन्होंने कहा कि पूरा परिसर दुखी है और इस समय किसी एक व्यक्ति या पक्ष पर आरोप लगाने के बजाय सभी को साथ खड़े होने की जरूरत है। परिवार ने क्या आरोप लगाए? छात्र के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उन्होंने परिसर से जुड़े लोगों पर गंभीर आरोप लगाए। परिवार का आरोप है कि छात्र को पिछले करीब तीन महीने से कथित तौर पर प्रताड़ित किया जा रहा था। शिकायत में प्रोफेसर सूर्यानारायण डूला पर छात्र के खिला …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 22, 2026 · 2 min · National Desk

पहली बार जापान के खिलाफ खेलेगा भारत: क्या ओपनिंग जोड़ी में होगा बदलाव? एशियाड की तैयारी के लिए अहम है मुकाबला

पहली बार जापान के खिलाफ खेलेगा भारत: क्या ओपनिंग जोड़ी में होगा बदलाव? एशियाड की तैयारी के लिए अहम है मुकाबला जापान की क्रिकेट टीम ऐतिहासिक टी20 मुकाबले में मंगलवार को मौजूदा चैंपियन भारत का सामना करेगी तो यही उम्मीद होगी कि इस मैच का असर बेसबॉल के दीवाने इस देश में मैदान से बाहर तक नजर आए। इस मैच की घोषणा हाल ही में की गई और यह भारत-जापान राजनयिक संबंधों की 75वीं सालगिरह के उपलक्ष्य में खेला जाएगा। भारत मौजूदा विश्व चैंपियन है और जापान 41वीं रैंकिंग पर है लिहाजा यह बेमेल सा ही मुकाबला है जिसे आइची नागोया में एशियन गेम्स के बीच आयोजित किया जा रहा है। मैच पर तूफान का खतरा आंकड़ों से इतर बात करें तो इस मैच के जरिये जापान के क्रिकेटरों को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों से खेलने का मौका मिलेगा। इस ऐतिहासिक मैच पर तूफान का खतरा मंडरा रहा है लेकिन अगर एक भी गेंद नहीं फेंकी जाती है तो भी तय मैच उस देश में असर डालेगा जहां क्रिकेट हाशिये से निकलकर बेसबॉल की तरह मुख्यधारा में शामिल होने की कोशिश कर रहा है। जापान क्रिकेट संघ के सीओओ एलेन कर ने मैच से पहले कहा, जापान क्रिकेट की पृष्ठभूमि में कई वर्षों से बहुत कुछ चल रहा है और अब यह बहुत अच्छा है कि हम समुद्र तल से ऊपर है और हम असल में कुछ और लोगों को दिखाई दे रहे हैं। हम काफी सफलता अर्जित कर चुके हैं। भारतीय टीम खेलने को राजी हुई और यहा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 22, 2026 · 2 min · National Desk

हूतियों के हमलों से सऊदी बेहाल: ब्रिटेन ने बढ़ाया मदद का हाथ; आरएएफ भरेगा लड़ाकू विमानों में ईंधन

ब्रिटेन आरएफ के जरिए सऊदी विमानों को हवा में ईंधन भरने की सुविधा देगा। यह सहायता शुरुआती तौर पर कुछ हफ्तों के लिए होगी और इसकी समीक्षा की जाएगी। आरएएफ का एक वॉयजर विमान सऊदी विमानों को ईंधन देने के लिए इस्तेमाल होगा। ब्रिटिश अधिकारियों के मुताबिक विमान सऊदी के ‘रक्षात्मक’ अभियानों में मदद करेगा। हूतियों ने रियाद समेत सऊदी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। हूतियों ने लाल सागर और बाब अल-मंदेब में सऊदी जहाजों को निशाना बनाने की बात कही है। सऊदी अरब ने अपने सहयोगी देशों से हवाई रक्षा सहायता देने का अनुरोध किया है। यमन में हूतियों और सऊदी समर्थित सरकार के बीच संघर्ष फिर तेज हो गया है। हूती विद्रोही सऊदी अरब पर मिसाइल और ड्रोन से हमले कर रहे हैं। शनिवार को सऊदी राजधानी रियाद को निशाना बनाकर भी हमला किया गया था, जिसे बीच में ही रोक दिया गया। हूतियों ने लाल सागर और बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी शिपिंग के खिलाफ नाकाबंदी का एलान भी किया है।हूतियों ने सऊदी से जुड़े जहाजों और सऊदी अरब के भीतर तेल प्रतिष्ठानों को भी निशाना बनाया है। सऊदी अरब दुनिया का सबसे बड़ा तेल निर्यातक देश है। इसी बीच हूतियों ने यमन में आगे बढ़ते हुए इस महीने की शुरुआत में महत्वपूर्ण बंदरगाह शहर मोक्का और लाल सागर के कुछ अहम द्वीपों पर कब्जा कर लिया। इससे उन्हें बाब अल-मंदेब से गुजरने वाले जहाजों पर नजर रखने में मदद मिल सकती है। इस रास्ते से सामान्य तौर पर दुनिया के करीब 12 प्रतिशत व्यापार की आवाजाही होती है।प्रधानमंत्री बर्नहम ने कहा कि ब्रिटेन यह कदम अपने और पूरे क्षेत्र के हितों को सुरक्षित रखने के लिए उठा रहा है। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब हमलों का सामना कर रहा है और आगे और …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 22, 2026 · 2 min · National Desk

जयशंकर की वी4 देशों के साथ पहली बैठक: रक्षा-कारोबार पर बनी बात; यूएनएससी की स्थायी सीट पर भारत को समर्थन

बैठक के बाद जयशंकर ने कहा कि भारत और वी4 देशों ने आपसी सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए हर साल विदेश मंत्रियों की बैठक करने पर सहमति जताई है। इसके साथ ही एक वार्षिक कारोबारी मंच बनाने की भी बात तय हुई है। उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ के साथ भारत के रिश्ते लगातार गहरे हो रहे हैं, ऐसे में वी4 देशों के साथ भी सहयोग बढ़ाने की गुंजाइश है।विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया कि बैठक में अर्थव्यवस्था के अलावा तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में साथ काम करने की संभावनाओं पर चर्चा हुई। भारत के वी4 देशों के साथ रक्षा क्षेत्र में लंबे समय से संबंध हैं। अब दोनों पक्ष इस सहयोग को फिर से मजबूत करने और आगे बढ़ाने पर काम करना चाहते हैं।बैठक में अंतरिक्ष, संपर्क और लोगों के बीच आवाजाही जैसे मुद्दे भी उठे। जयशंकर ने कहा कि वी4 के चारों देशों में भारतीय छात्र पढ़ रहे हैं। इसलिए लोगों के बीच संपर्क बढ़ाना भी सहयोग का अहम हिस्सा है। विदेश मंत्रियों ने दुनिया में चल रहे बड़े संकटों पर भी विचार साझा किए। इनमें यूक्रेन का संघर्ष और खाड़ी क्षेत्र में मौजूदा घटनाक्रम शामिल रहे। जयशंकर ने बैठक को उपयोगी और काफी उत्पादक बताया।भारत के लिए वी4 के राजनीतिक महत्व के सवाल पर जयशंकर ने कहा कि भारत के चारों देशों के साथ अच्छे संबंध हैं। उन्होंने कहा कि ये देश औद्योगिक अर्थव्यवस्था वाले हैं और इनमें तकनीक व नवाचार की मजबूत क्षमता है। वी4 किस तरह आगे साथ काम करता है, यह इन देशों को तय करना है, लेकिन भारत उनके साथ काम करने के अवसर का स्वागत करता है।बैठक के बाद स्लोवाकिया के विदेश मंत्री जुराज ब्लानार ने भारत की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि वी4 देशों की …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 22, 2026 · 2 min · National Desk

दिल्ली में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म: कालकाजी मंदिर के पास हुई हैवानियत, दर्शन करने आई थी पीड़िता

राजधानी दिल्ली के कालकाजी थाना इलाके में सामूहिक दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। सोमवार रात कालकाजी मंदिर के पास एक 17 वर्षीय किशोरी के साथ यह घटना हुई। पुलिस ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, किशोरी अपने नाबालिग मित्र के साथ शाम को कालकाजी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची थी। दर्शन के बाद दोनों मंदिर से बाहर निकले और टहलते हुए पीछे जंगल वाले इलाके में चले गए। शाम करीब 7.30 बजे 25 से 30 वर्ष की उम्र के तीन लोग वहां पहुंचे। तीनों ने पहले किशोरी और उसके मित्र को धमकाया। इसके बाद उनमें से एक व्यक्ति ने नाबालिग किशोर को पकड़ लिया। फिर तीनों आरोपियों ने बारी-बारी से किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। घटना की सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।किशोरी अपने नाबालिग मित्र के साथ कालकाजी मंदिर में दर्शन के लिए गई थी। दर्शन के बाद वे दोनों मंदिर के पीछे जंगल वाले इलाके में चले गए। शाम करीब 7.30 बजे तीन अज्ञात लोग वहां पहुंचे। उन्होंने पहले दोनों को धमकाया और फिर किशोर को पकड़ लिया। इसके बाद तीनों ने किशोरी से बारी-बारी दुष्कर्म किया।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी तत्काल बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पीड़िता को सुरक्षित रूप से मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा। आरोपी अभी तक पकड़ से बाहर हैं। उनकी पहचान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पार्क और उसके आसपास के तमाम रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस उन लोगों की भी जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है जो घटना के समय या उसके आसपास पार्क में मौजूद थे। वहीं पुलिस ने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 22, 2026 · 2 min · National Desk

केतन अग्रवाल हत्याकांड: क्या सिया गोयल के परिवार के लोग भी साजिश में शामिल थे? पिता ने जताया शक

विशाल अग्रवाल ने कहा है कि उन्हें अभी भी सिया के परिवार के कई सदस्यों के केतन की हत्या की साजिश में शामिल होने का शक है। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि उन्होंने अभी आरोपपत्र पढ़ा नहीं है। इसलिए वह आरोपपत्र की सामग्री देखने के बाद ही इस बारे में विस्तार से टिप्पणी करेंगे।विशाल अग्रवाल के मुताबिक, उन्हें सिया के पिता, मां, भाई, चाचा और चाची के भी कथित तौर पर हत्या की साजिश में शामिल होने का संदेह है। उन्होंने कहा कि आरोपपत्र पढ़ने के बाद ही वह इस बारे में आगे बात करेंगे।केतन के पिता ने बताया कि उन्होंने अदालत का रुख कर मामले में दाखिल आरोपपत्र की प्रति मांगी है। उनका कहना है कि अभी उन्होंने आरोपपत्र नहीं पढ़ा है, इसलिए उस पर अंतिम टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी।केतन के पिता ने उन खबरों पर भी सवाल उठाया, जिनमें सिया गोयल और सह-आरोपी चेतन चौधरी की गुपचुप शादी होने की बात कही गई थी। उन्होंने सवाल किया कि अगर दोनों की शादी पहले ही हो चुकी थी तो सिया के परिवार ने कथित तौर पर उनके बेटे के साथ उसकी शादी कराने की कोशिश क्यों की।विशाल अग्रवाल ने कहा कि अगर सिया और चेतन की कथित शादी की बात सही है, तो यह सवाल उठता है कि उसके परिवार ने केतन के साथ उसकी शादी कराने की कोशिश क्यों की।केतन के पिता ने कहा कि हत्या मामले की जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है। हालांकि, परिवार के अन्य सदस्यों की कथित भूमिका को लेकर उनका शक अभी बना हुआ है।विशाल अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक तरीके से कराने और उज्ज्वल निकम को विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने की मांग की थी। उनका कहना है कि अभी तक इन दोनों मांगों पर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 22, 2026 · 2 min · National Desk

राजस्थान: किस नेता के गढ़ में किसका चला सिक्का? अजमेर से झालावाड़ तक निकाय चुनाव ने बदले सियासी संकेत

अजमेर में भाजपा के प्रमुख चेहरों में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी और भाजपा नेता अनिता भदेल शामिल हैं। विधानसभा चुनाव में जिले की आठ में से सात सीटें कांग्रेस के खाते में गई थीं। निकाय चुनाव में भी कांग्रेस ने वार्ड स्तर पर अपनी स्थिति मजबूत रखी। नगर निगम के 80 वार्डों में कांग्रेस ने 37, भाजपा ने 32 और निर्दलीयों ने 11 सीटें जीतीं। लेकिन मेयर चुनाव में भाजपा की अनामिका शर्मा को 43 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की किरण गढ़वाल को 37 वोट मिले। यानी कांग्रेस छह वार्ड ज्यादा जीतने के बावजूद मेयर की कुर्सी नहीं ले सकी।पाली भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का प्रमुख राजनीतिक क्षेत्र है। कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत और पूर्व केंद्रीय मंत्री पीपी चौधरी भी यहां भाजपा की राजनीति के प्रमुख चेहरे हैं। इसके बावजूद पाली नगर निगम में कांग्रेस 29 वार्डों के साथ सबसे बड़ी पार्टी रही। भाजपा को 21 और निर्दलीयों को 15 सीटें मिलीं। इसके बाद भी भाजपा की नमिता बुबकिया मेयर चुनी गईं। पाली का नतीजा इसलिए खास है कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के राजनीतिक क्षेत्र में कांग्रेस ने वार्डों में बढ़त बनाई, लेकिन बोर्ड की शीर्ष कुर्सी भाजपा के पास रही।केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा की राजनीतिक जमीन माने जाने वाले बीकानेर में कांग्रेस ने निकाय चुनाव में स्पष्ट बढ़त हासिल की। 80 वार्डों में कांग्रेस ने 42 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया। भाजपा को 27 और निर्दलीयों को 10 सीटें मिलीं, जबकि एक सीट आरएलपी के खाते में गई। इसके बाद कांग्रेस के अनिल कल्ला मेयर चुने गए। वे पूर्व मंत्री बीडी कल्ला के भतीजे हैं। यहां वार्डों का जनादेश सीधे नगर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 21, 2026 · 2 min · National Desk

आईआईटी बॉम्बे छात्र मौत मामला: डूला के समर्थन में फैकल्टी का मार्च; पिता बोले- जाति के नाम पर किया परेशान

आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की मौत के मामले में विवाद लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को संस्थान के फैकल्टी फोरम ने प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला के समर्थन में मार्च निकाला। डूला को मामले के बीच डीन (एडमिनिस्ट्रेटिव अफेयर्स) की जिम्मेदारी से हटा दिया गया है। हालांकि, फैकल्टी फोरम ने स्पष्ट किया कि उन्हें संस्थान की फैकल्टी सेवा से निलंबित नहीं किया गया है और वह अभी भी शिक्षक के रूप में संस्थान का हिस्सा हैं। साहिल वाकोडे की 18 सितंबर को आईआईटी बॉम्बे के पवई कैंपस स्थित हॉस्टल के कमरे में मौत हो गई थी। वह एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में बीटेक के दूसरे वर्ष के छात्र थे। उनकी मौत के बाद कैंपस में छात्रों का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। मामले की जांच अब मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच कर रही है।आईआईटी बॉम्बे फैकल्टी फोरम के अध्यक्ष प्रो. राजकुमार एस. पंत ने बयान जारी कर कहा कि प्रो. डूला को प्रशासनिक जिम्मेदारियों से जांच को स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से आगे बढ़ाने के लिए हटाया गया है। फोरम ने कहा कि डूला अभी भी संस्थान के फैकल्टी सदस्य हैं। फोरम ने डूला के कार्यकाल के दौरान छात्रों के कल्याण के लिए उठाए गए कदमों का भी उल्लेख किया और उनके समर्थन में कैंपस में मार्च निकाला।साहिल के परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। एफआईआर में प्रो. सूर्यनारायण डूला समेत अन्य लोगों के नाम हैं। मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम से जुड़े प्रावधान लगाए गए हैं। इन आरोपों की जांच अभी जारी है।साहिल के पिता रविंद्र वाकोडे ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे को जाति को लेकर कथित तौर पर परेशान किय …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 21, 2026 · 2 min · National Desk

मेरठ: अवैध निर्माण की जद में आया पूरा शहर, 16,726 मकान होंगे सील, बेगमपुल, ब्रह्मपुरी समेत यहां गिरेगी गाज

मेरठ: अवैध निर्माण की जद में आया पूरा शहर, 16,726 मकान होंगे सील, बेगमपुल, ब्रह्मपुरी समेत यहां गिरेगी गाज शास्त्रीनगर में चल रही ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई अब केवल सेंट्रल मार्केट तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पूरा शहर इसकी जद में आ सकता है। सेंट्रल मार्केट मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत ने अवैध निर्माण को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट कहा कि अवैध निर्माण 25 साल पुराना हो या 50 साल पुराना, वह अवैध ही रहेगा। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) की ओर से सुनवाई के दौरान जोन ए की सर्वे रिपोर्ट दाखिल की गई। रिपोर्ट में बताया गया कि शहर के जोन ए (बेगमपुल, लिसाड़ीगेट, ब्रह्मपुरी, भगवतपुरा, तारापुरी समेत कई इलाके) में 16,726 भवन अनाधिकृत हैं। इस पर जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस केवी विश्वनाथन की खंडपीठ ने इन सभी निमार्ण को सील करने के आदेश दिए। वहीं, बाकी तीन जोन बी, सी और डी की रिपोर्ट दाखिल नहीं किए जाने पर अदालत ने मेडा सचिव अर्पित गुप्ता पर नाराजगी जताई। मामले में 9 दिसंबर की तारीख तय करते हुए तब तक अनुपालन आख्या दाखिल करने के निर्देश दिए गए। आवास एवं विकास परिषद के अधिवक्ता की ओर से 44 सील भवनों की अनुपालन आख्या भी दाखिल की गई। याचिकाकर्ता लोकेश खुराना ने बताया कि सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और सरकारी वकील नवीन पाहवा ने प …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 21, 2026 · 2 min · National Desk