नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स: 'ऐसे प्रोडक्ट्स का प्रचार न करें...', राष्ट्रपति मुर्मू की सितारों से अपील, कही ये बात

उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से अपील की कि वह उन वर्कर्स, छोटे कलाकारों, असिस्टेंट्स और दूसरे लोगों के सम्मान और सामाजिक सुरक्षा का ध्यान रखे, जो अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष करते हुए क्रिएटिव इकॉनमी में योगदान दे रहे हैं।राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, ‘कृपया यह सुनिश्चित करें कि इस इंडस्ट्री में योगदान देने वाले वर्कर्स, छोटे कलाकारों, असिस्टेंट्स और अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रहे लोगों को सम्मान के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा भी मिले।‘राष्ट्रपति ने याद दिलाया कि पिछले नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह में भी उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से अपील की थी कि फिल्म क्रू के हर सदस्य के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता को इंडस्ट्री की वर्क कल्चर का अहम हिस्सा बनाया जाए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 23, 2026 · 1 min · National Desk

पूजन के बीच गोलीबारी: घर में पूजा करा रही थी महिला, पति ने पत्नी और पूजा करा रहे पंडितों को उतारा मौत के घाट

यूपी के आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में मंगलवार शाम पूजा के दौरान हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि बाजार से घर पहुंचे अरविंद सिंह ने पंडितों से आधार कार्ड मांगने को लेकर हुए विवाद के बाद पिस्टल से फायरिंग कर दी। इस घटना में पत्नी बबीता सिंह, पंडित महेंद्र पाठक व पंडित अखिलेश मिश्रा की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और तीन बच्चों संग कमरे में कैद आरोपी को बाहर निकालने के प्रयास में जुटी हुई है। वहीं, घटन स्थल पर फॉरेंसिक और पुलिस टीम जांच कर रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 23, 2026 · 1 min · National Desk

दवाओं की जांच में बड़ा खुलासा: अगस्त में 220 नमूने फेल, दिल्ली में दूसरी कंपनी के नाम से बनी नकली दवा मिली

केंद्रीय दवा प्रयोगशालाओं की जांच में अगस्त 2026 के दौरान अलग-अलग कंपनियों की 29 दवाओं के नमूने तय गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे। वहीं, राज्यों की दवा परीक्षण प्रयोगशालाओं ने भी 191 नमूनों को ‘मानक गुणवत्ता के अनुरूप नहीं’ (NSQ) पाया। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

September 23, 2026 · 1 min · National Desk

'स्कूल ठीक करो अभियान': तीन स्कूलों में पहुंचे सीजेपी के सौरव दास, कहीं भी घुसने न दिया गया, स्थानीय लोग भिड़े

सौरव दास ने कहा कि उनका उद्देश्य यह देखना था कि सरकारी स्कूलों में बच्चे किन परिस्थितियों में पढ़ रहे हैं और उन्हें शौचालय, कक्षाएं, साफ-सफाई समेत बुनियादी सुविधाएं कैसी मिल रही हैं। इससे पहले टीम को पिछले दिनों नोएडा के गढ़ी चौखंडी के एक प्राथमिक विद्यालय में प्रवेश मिला था। वहां की व्यवस्थाएं देखने के बाद टीम अन्य स्कूलों में पहुंची, लेकिन तीन स्कूलों में प्रवेश नहीं दिया गया। वहीं निवासियों ने सौरभ दास से मौके पर कहा कि उनके स्कूलों में सुविधाएं काफी बेहतर है। किराएदार क्या बताएंगे। इसी दौरान स्थानीय निवासियों से सीजेपी के पदाधिकारियों से धक्कामुक्की भी हो गई। विरोध करने वाले लोगों का कहना था कि जांच करने वाले आप लोग कौन होते हो? हमें दिक्कत होगी तो शिकायत करेंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 22, 2026 · 1 min · National Desk

बॉम्बे हाईकोर्ट: विजय माल्या को सोशल मीडिया पर दस्तावेज साझा करने पर कड़ी चेतावनी, जानिए क्या है पूरा मामला

बॉम्बे उच्च न्यायालय ने धन शोधन के आरोपी कारोबारी विजय माल्या को कड़ी चेतावनी दी है। न्यायालय ने उन्हें सोशल मीडिया पर अदालत के दस्तावेज साझा करने से रोका है। यह चेतावनी तब दी गई जब उनका मामला अभी भी लंबित है। न्यायमूर्ति मिलिंद जाधव ने इसे गंभीर आचरण बताया। क्या है माल्या की याचिका और ईडी का जवाब? प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के वकील आशीष मेहता ने माल्या की ओर से दस्तावेज साझा किए जाने के बारे में अदालत को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि माल्या ने एजेंसी का शपथ पत्र सोशल मीडियापर साझा कर दिया था। यह शपथ पत्र उनकी याचिका के जवाब में था। माल्या ने इसे अदालत में जमा होने से पहले ही अपलोड कर दिया था। ईडी ने 8 सितंबर को शपथ पत्र दाखिल किया था। उसी दिन इसे माल्या की कानूनी टीम को भी दिया गया था। मामले की सुनवाई 9 सितंबर को होनी थी। लेकिन पूर्व शराब कारोबारी ने उसी शाम शपथ पत्र सोशल मीडिया पर डाल दिया।न्यायमूर्ति जाधव ने माल्या के वरिष्ठ अधिवक्ता अमित देसाई से कहा कि वे अपने मुवक्किल को भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी दें। अदालत ने कहा कि यह अच्छा आचरण नहीं है और यह अदालत के प्रभाव को कमजोर करता है। माल्या ने 2020 में एक याचिका दायर की थी। इसमें उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को बंद करने की मांग की थी। उनका दावा था कि बैंकों के साथ विवाद बकाया वसूली के बाद सुलझ गया है। ईडी ने अपने जवाब में कहा कि कारोबारी भारत में कानूनी प्रक्रिया से बच रहे हैं। केवल संपत्ति की वसूली से उन्हें धन शोधन के आरोपों से मुक्ति नहीं मिलती। उच्च न्यायालय ने मंगलवार को सुनवाई 13 अक्तूबर तक के लिए स्थगित कर दी। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 22, 2026 · 2 min · National Desk

सेहत पर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश: दर्द निवारक-एंटीबायोटिक लेने से पहले पढ़ें ये नियम, सरकार ने दी क्या सलाह?

सरकार ने आम लोगों को सलाह दी है कि दर्द निवारक दवाओं और एंटीबायोटिक का बिना चिकित्सकीय सलाह के मनमाने तरीके से, बार-बार या लंबे समय तक इस्तेमाल न करें। एंटीबायोटिक का इस्तेमाल खुद से इलाज करने के लिए नहीं किया जाना चाहिए। ऐसी स्थितियों में भी इनका इस्तेमाल नहीं होना चाहिए, जहां चिकित्सकीय रूप से एंटीबायोटिक की जरूरत नहीं है। इनमें ज्यादातर सामान्य वायरल संक्रमण शामिल हैं। डॉक्टर या अन्य स्वास्थ्य पेशेवर की ओर से लिखी गई एंटीबायोटिक दवा को बताए गए तरीके से ही लेना चाहिए। इसे किसी दूसरे व्यक्ति के साथ साझा नहीं करना चाहिए और बची हुई दवा का दोबारा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। जिन लोगों को पहले से किडनी की बीमारी है या किडनी की कार्यक्षमता प्रभावित होने का कोई अन्य जोखिम है, उन्हें दर्द निवारक दवाएं लेने से पहले अपने स्वास्थ्य पेशेवर को इसकी जानकारी देने की सलाह दी गई है। सरकार ने कहा है कि दर्द, बुखार या अन्य लक्षण बने रहते हैं या बार-बार लौटते हैं तो लोग खुद से बार-बार दर्द निवारक या एंटीबायोटिक लेने के बजाय चिकित्सकीय सलाह लें। स्वास्थ्य पेशेवरों को दर्द निवारक दवाएं और एंटीबायोटिक तभी लिखने की सलाह दी गई है, जब चिकित्सकीय रूप से इसकी जरूरत हो। दवा लिखते समय मरीज की स्थिति, उम्र, अन्य बीमारियों, साथ में चल रही दवाओं और संबंधित जोखिमों को ध्यान में रखने को कहा गया है। दर्द निवारक दवाएं लिखते समय खासकर किडनी की समस्या के अधिक जोखिम वाले मरीजों में कम से कम प्रभावी खुराक और कम से कम उचित अवधि को प्राथमिकता देने की सलाह दी गई है। किडनी की कार्यक्षमता प्रभावित होने, शरीर में पानी की कमी, हृदय संबंधी बीमारी या दर्द निवारक दवाओँ से जुड़े जोखिम बढ़ाने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 22, 2026 · 2 min · National Desk

आंगनवाड़ी सहायिका के बेटे ने PSC में गाड़ा झंडा: पांच साल असफलताएं झेली, नहीं मानी हार; बना असिस्टेंट प्रोफेसर

जिले की सरदारपुर तहसील के ग्राम राजगढ़ नगर की श्री राम कॉलोनी (पुलिस थाने के पीछे) निवासी चिमन पिता स्व. कालूसिंह भूरिया, का मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) के माध्यम से असिस्टेंट प्रोफेसर (वाणिज्य) 2024, द्वितीय श्रेणी राजपत्रित अधिकारी पद पर चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, शिक्षकों, मित्रों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

September 22, 2026 · 1 min · National Desk

महुआ मोइत्रा पर अंडे फेंकने का मामला: सांसद ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

महुआ मोइत्रा के वकील अर्का नाग ने अदालत में याचिका दायर करते हुए कहा कि यह घटना पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के तेहट्टा में घटी। वहां एक विरोधी दल के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए और सांसद के वाहन पर अंडे फेंके। मोइत्रा ने सोमवार को अदालत में राहत की मांग करते हुए कहा कि हाईकोर्ट द्वारा पूर्व में सुरक्षा मुहैया कराने के स्पष्ट आदेश के बावजूद 16 सितंबर को उन पर अंडे फेंके गए। इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि मामले की सुनवाई निर्धारित क्रम सूची (सीरियल लिस्ट) के अनुसार की जाएगी।इससे पहले महुआ मोइत्रा की एक अन्य याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने एक अंतरिम आदेश दिया था। उस आदेश में पुलिस को निर्देश दिया गया था कि सितंबर के अंत तक जब भी सांसद अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर जाएं, उन्हें दो सुरक्षाकर्मी मुहैया कराए जाएं।तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के ममता बनर्जी गुट से जुड़ीं महुआ मोइत्रा ने कई मौकों पर दावा किया है कि पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद से जब भी वे अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा करती हैं, उनके विरोधी राजनीतिक तत्व उन पर अंडे फेंकते हैं और उन्हें अपमानित करते हैं।कृष्णानगर लोकसभा सीट से दो बार की सांसद महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया था कि 16 सितंबर को उनकी पार्टी के एक कार्यक्रम के दौरान 7 से 10 भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन पर अंडे फेंके। इन हमलावरों में स्थानीय मंडल अध्यक्ष, पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भी शामिल थे।इस टकराव के दौरान महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो भी शुरू कर दिया था। उन्होंने सवाल उठाया था कि पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में उन पर अंडे कैसे फेंके जा सकते हैं। इस वीडियो क्लिप में उनके चेहरे पर टूटे हुए अंडों के छिलके सा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 22, 2026 · 2 min · National Desk

मलयेशिया: भारतीय उच्चायोग ने क्यों जारी की एडवाइजरी? वीजा-फ्री एंट्री को लेकर लोगों को चेताया; कही ये बड़ी बात

एजेंटों के झूठे वादों से बचने की सलाह भारतीय उच्चायोग ने अपनी पोस्ट में कहा- मलयेशिया में 30 दिनों की वीजा-मुक्त सुविधा का उपयोग करके नौकरी की तलाश में आने वाले भारतीय नागरिकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। कुआलालंपुर स्थित भारतीय उच्चायोग उन भारतीय नागरिकों को आगाह करता है जो पर्यटक वीजा पर मलयेशिया जाकर काम ढूंढ रहे हैं। एडवाइजरी में आगे कहा गया कि कई भारतीय धोखेबाज एजेंटों के झूठे नौकरी के झांसे में आ जाते हैं। इसके चलते वे तय समय से ज्यादा रुक जाते हैं (ओवरस्टे), वहां उनकी स्थिति अवैध हो जाती है, उनका शोषण होता है और उन्हें हिरासत में लिए जाने के साथ कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ता है। यह मलयेशियाई आव्रजन (इमिग्रेशन) नियमों का खुला उल्लंघन है। ये भी पढ़ें: अमेरिका: मीडिया संस्थानों से टकराव के बीच व्हाइट हाउस ने लॉन्च किया ‘ट्रंप टीवी’, क्या है पूरा मामला? असली पर्यटकों के लिए जरूरी दस्तावेज इसके साथ ही उच्चायोग ने परामर्श में बताया गया है कि असली पर्यटकों को मलयेशिया पहुंचने पर किसी भी इमिग्रेशन समस्या से बचने के लिए जरूरी और सत्यापित दस्तावेज साथ रखने चाहिए। इनमें शामिल हैं: कन्फर्म वापसी का टिकट होटल की बुकिंग का प्रमाण मलयेशिया पहुंचने की तारीख से तीन दिन पहले भरा गया ऑनलाइन ‘मलयेशिया डिजिटल अराइवल कार्ड’ (एमजीएसी) कम से कम छह महीने की वैधता वाला पासपोर्ट उच्चायोग ने नागरिकों को कड़े शब्दों में सलाह दी है कि वे वैध ‘वर्क परमिट’ या ‘वीजा विद रेफरेंस’ (वीडीआर) के बिना काम या रोजगार के उद्देश्य से मलयेशिया की यात्रा बिल्कुल न करें। भारतीय उच्चायोग ने अपनी पोस्ट में कहा- मलयेशिया में 30 दिनों की वीजा-मुक् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 22, 2026 · 2 min · National Desk

ईरान पर अमेरिका का बड़ा वार: 23 सितंबर से दुनियाभर में एयरलाइंस पर रोक, तेहरान ने दी हमले की चेतावनी

दर्दनाक हमलों से दहला देंगे : ईरान दूसरी ओर, ईरान के केंद्रीय सैन्य कमान खतम अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि यदि उसने ईरान के खिलाफ कोई भी नई सैन्य कार्रवाई शुरू की तो पूरे पश्चिम एशिया में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर बेहद दर्दनाक हमले किए जाएंगे। ईरानी सरकारी समाचार एजेंसी इरना की ओर से जारी बयान में ईरान ने दावा किया कि अमेरिका क्षेत्रीय देशों के सहयोग से सैन्य कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। सेना ने कहा कि यदि अमेरिका ने कोई भी चूक की, तो बिना किसी विचार के जवाबी कार्रवाई की जाएगी। ईरान की तरफ से यह चेतावनी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की उस धमकी के बाद आया है कि अगर ईरान ने अपना रुख नहीं बदला, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उधर, समुद्री निगरानी एजेंसी यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) ने बताया कि होर्मुज में अज्ञात प्रक्षेपास्त्र से एक तेल टैंकर पर हमला किया गया है। हमले में चालक दल के दो सदस्य घायल हुए हैं। यह भी पढ़ें: हूतियों के हमलों से सऊदी बेहाल: ब्रिटेन ने बढ़ाया मदद का हाथ; आरएएफ भरेगा लड़ाकू विमानों में ईंधन दूसरी ओर, ईरान के केंद्रीय सैन्य कमान खतम अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि यदि उसने ईरान के खिलाफ कोई भी नई सैन्य कार्रवाई शुरू की तो पूरे पश्चिम एशिया में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर बेहद दर्दनाक हमले किए जाएंगे। ईरानी सरकारी समाचार एजेंसी इरना की ओर से जारी बयान में ईरान ने दावा किया कि अमेरिका क्षेत्रीय देशों के सहयोग से सैन्य कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।सेना ने कहा कि यदि अमेरिका ने कोई भी चूक की, तो बिना किसी विचार के जवाबी कार्रवाई की जाएगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 22, 2026 · 2 min · National Desk